icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर के मिशन स्कूल में फर्जी वोटिंग के खिलाफ भारी हंगामा, पुलिस तैनाती

Jaipur, Rajasthan:मिशन स्कूल में फर्जी वोटिंग के आरोप पर हंगामा, पुलिस जाब्ता तैनात जयपुर। निकाय चुनाव के मतदान के दौरान जयपुर की चारदीवारी स्थित मिशन स्कूल में फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। वार्ड नंबर 107 के मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान के आरोप लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस जाब्ता पहुंचा। पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। मतदान केंद्र के बाहर कुछ देर तक माहौल गर्म रहा। फर्जी वोटिंग के आरोपों को लेकर लोगों ने विरोध जताया और मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में मतदान केंद्र पर व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए गए। वार्ड नंबर 107 के इस मतदान केंद्र पर हुए हंगामे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
0
0
Report

निकाय चुनाव में दिखा उत्साह: उपमुख्यमंत्री ने किया मतदान

Jaipur, Rajasthan:निकाय चुनाव में दिखा उत्साह, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया मतदान जयपुर। प्रदेश में निकाय चुनाव के तहत मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। मतदान को लेकर आमजन के साथ राजनीतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों में भी खासा उत्साह नजर आया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वार्ड संख्या 141 के बूथ नंबर 10 पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में दिया कुमारी ने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में जनता की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लोकतंत्र के प्रति जागरूकता को दर्शाती हैं। उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने अपने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बूथों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध पानी, छाया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, बुजुर्गों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय सरकार के चुनाव में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर नगर निगम चुनाव में 71.95% मतदान, शांतिपूर्ण रहा माहौल

Jodhpur, Rajasthan:5 लाख 12 हजार 410 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग, सभी 100 वार्डों में शांतिपूर्ण रहा मतदान जोधपुर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर नगर निगम क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में कुल 7 लाख 12 हजार 164 पंजीकृत मतदाताओं में से 5 लाख 12 हजार 410 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार अंतिम मतदान प्रतिशत 71.95 प्रतिशत रहा। प्रातः 7 बजे सभी 100 वार्डों में मतदान प्रारम्भ हुआ। मतदान के दौरान विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखा गया। समयानुसार जारी आंकड़ों के अनुसार प्रातः 10 बजे तक 1 लाख 42 हजार 252 मतदाताओं ने मतदान किया, जो 19.97 प्रतिशत रहा। दोपहर 1 बजे तक 3 लाख 9 हजार 848 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान प्रतिशत 43.51 रहा। दोपहर 3 बजे तक 4 लाख 1 हजार 822 मतदाताओं के मतदान के साथ मतदान प्रतिशत 56.42 रहा, जबकि सायं 6 बजे तक 5 लाख 6 हजार 340 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसका प्रतिशत 71.10 रहा। अंतिम आंकड़ों में कुल 5 लाख 12 हजार 410 मतदाताओं द्वारा मतदान किए जाने के साथ मतदान प्रतिशत 71.95 दर्ज किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मतदान प्रक्रिया के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में रही तथा सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान कार्य निर्धारित व्यवस्थाओं एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
0
0
Report

जयपुर नगर निगम चुनाव में रिकॉर्ड मतदान, आमेर-आदर्श नगर में बड़ा उछाल

Jaipur, Rajasthan:एंकर- जयपुर ने इस बार सिर्फ शहर की सरकार चुनने के लिए वोट नहीं डाला...मतदान का अपना पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। सुबह बूथों पर रफ्तार सुस्त थी, लेकिन जैसा-जैसा दिन चढ़ा...लोकतंत्र का पारा भी चढ़ता गया। शाम छह बजे जब EVM का बटन थमा तो आंकड़ा 62.88 फीसदी पर था...यानी पहली बार जयपुर नगर निगम चुनाव में मतदान 60 फीसदी के पार। लेकिन इस रिकॉर्ड की असली कहानी औसत में नहीं, इलाकों के अंदर छिपी है। आमेर 81.41 फीसदी के साथ सबसे आगे रहा, आदर्श नगर में 2020 के मुकाबले करीब 12 प्रतिशत अंक की छलांग लगी, जबकि सांगानेर में मतदान घट गया। 24.33 लाख में से 15.30 लाख वोटर्स ने फैसला लिखा, लेकिन 9 लाख से ज्यादा घर से नहीं निकले। अब सवाल है ये बढ़े हुए वोट किसकी जीत की लकीर लंबी करेंगे और किसका सियासी गणित बिगाड़ेंगे...... वीओ-1- जयपुर नगर निगम चुनाव में इस बार वोटर्स ने मतदान का नया रिकॉर्ड बना दिया। 150 वार्डों में 62.88 फीसदी मतदान हुआ। उपलब्ध पुराने आंकड़ों के मुताबिक यह पहली बार है जब जयपुर नगर निगम चुनाव में मतदान 60 फीसदी के पार निकला। लेकिन इस रिकॉर्ड के भीतर की कहानी ज्यादा दिलचस्प है। पूरे शहर में मतदान एक समान नहीं बढ़ा। आदर्श नगर, सिविल लाइंस, आमेर, झोटवाड़ा, किशनपोल और मालवीय नगर जैसे क्षेत्रों में 2020 के मुकाबले बड़ा उछाल आया, जबकि सांगानेर में मतदान 1.86 प्रतिशत अंक घट गया। कुल 24 लाख 33 हजार 198 मतदाताओं में से 15 लाख 30 हजार 87 ने वोट डाला। यानी करीब 9 लाख 3 हजार 111 मतदाता घर से वोट डालने नहीं निकले। इस लिहाज से रिकॉर्ड मतदान के बावजूद हर 100 में करीब 37 वोटर्स ने मतदान नहीं किया। मतदान की टाइमलाइन भी बताती है कि जयपुर का रिकॉर्ड सुबह नहीं, बल्कि दिन चढ़ने और खासकर आखिरी घंटों में बना। सुबह 10 बजे तक महज 16.23% वोटिंग हुई थी। दोपहर 1 बजे यह बढ़कर 37.40%, तीन बजे 48.90% और शाम छह बजे 62.88% पहुंच गई। यानी सुबह 10 से दोपहर 1 बजे के बीच सबसे बड़ा 21.17 प्रतिशत अंक का उछाल आया। वहीं आखिरी तीन घंटे में प्रतिशत 13.98 अंक बढ़ा और करीब 3 लाख 40 हजार 291 वोट पड़े। अंतिम रिपोर्ट में 15,30,087 वोट और 62.88% मतदान दर्ज है। सूरज चढने के लिए यूं बढता रहा मतदान का प्रतिशत सुबह 10 बजे — 16.23% दोपहर 1 बजे — 37.40% दोपहर 3 बजे — 48.90% शाम 6 बजे — 62.88% वीओ-2- नगर निगम क्षेत्र में दस विधानसभावार आंकड़ों में सबसे बड़ा अंतर आमेर और सिविल लाइंस के बीच दिखाई देता है। महज तीन निगम वार्ड वाला आमेर 81.41% मतदान के साथ पहले नंबर पर रहा। इसके बाद आदर्श नगर 69.25%, हवामहल 68.06%, किशनपोल 65.19% और झोटवाड़ा 64.26% रहे। इसके उलट सिविल लाइंस में सबसे कम 56.69% मतदान हुआ। मालवीय नगर में 57.44% और सांगानेर में 57.73% वोटिंग रही। बड़े क्षेत्र विद्याधर नगर के 22 वार्डों में 62.95% मतदान दर्ज हुआ। आमेर के तीनों वार्डों ने शहर के औसत को काफी पीछे छोड़ा। वार्ड-148 में 81.84%, वार्ड-149 में 79.97% और वार्ड-150 में सर्वाधिक 83.70% मतदान हुआ। वहीं 2020 से तुलना करें तो सबसे चौंकाने वाला बदलाव आदर्श नगर में है। यहां मतदान 57.30% से बढ़कर 69.25% हो गया, यानी 11.95 प्रतिशत अंक का उछाल। सांगानेर इकलौता ऐसा क्षेत्र है, जहां 2020 से तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार मतदान 59.59% से घटकर 57.73% रह गया यानि की 1.86 अंक की गिरावट। विधानसभा क्षेत्र::::::2020:::::::::2026::::::::::::अंतर आदर्श नगर::::::::::57.30%::::::::69.25%:::::::11.95 % (बढोतरी) सिविल लाइंस::::::47.46%::::56.69%::::::::::::9.23 % (बढोतरी) आमेर::::::::::::::::72.94%:::::::::::81.41%:::::::::::8.47 % (बढोतरी) झोटवाड़ा::::::::::::56.01%::::::::64.26%:::::::::::8.25 % (बढोतरी) किशनपोल:::::::57.64%:::::::::65.19%:::::::::::7.55 % (बढोतरी) मालवीय नगर:::50.15%:::::::::57.44%::::::::::7.29 % (बढोतरी) हवामहल:::::::61.28%::::::::::::::68.06%::::::::::6.78 % (बढोतरी) बगरू:::::::::::::60.76%:::::::::::::61.26%:::::::::::0.50 % (बढोतरी) विद्याधर नगर:::62.55%::::::::::62.95%:::::::::::0.40 % (बढोतरी) सांगानेर:::::::::::::59.59%:::::::::::57.73%::::::::::::1.86 (गिरावट) 4 आंकड़े जो चुनाव की कहानी बताते हैं 1. रिकॉर्ड कुछ क्षेत्रों के बड़े उछाल से बना- 62.88% का रिकॉर्ड पूरे जयपुर में समान बढ़ोतरी का नतीजा नहीं है। आदर्श नगर, सिविल लाइंस, आमेर और झोटवाड़ा जैसे क्षेत्रों ने औसत ऊपर खींचा, जबकि विद्याधर नगर-बगरू लगभग पुराने स्तर पर रहे और सांगानेर नीचे आया。 2. आमेर Vs सिविल लाइंस में 24.72 अंक का फासला- आमेर के 81.41% और सिविल लाइंस के 56.69% मतदान में 24.72 प्रतिशत अंक का अंतर है। यानी एक ही नगर निगम चुनाव में वोटिंग उत्साह की दो बिल्कुल अलग तस्वीरें दिखीं。 3. 2004 से 2026 तक 21.58 अंक का सफर- पुराने आंकड़ों के अनुसार 2004 में मतदान 41.30% था। इस बार 62.88% रहा। यानी करीब दो दशक में मतदान स्तर 21.58 प्रतिशत अंक ऊपर पहुंचा। 2009 में 51.80% और 2014 में करीब 60% वोटिंग हुई थी。 4. रिकॉर्ड के बाद भी 9 लाख वोट गायब- 62.88% अपने आप में रिकॉर्ड है, लेकिन दूसरा पहलू यह है कि 9,03,111 मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचे। यानी शहर की सरकार चुनने में करीब 37% मतदाताओं की भागीदारी नहीं रही। बहरहाल, दोपहर तीन बजे तक जयपुर आधे मतदान तक भी नहीं पहुंचा था। इसके बाद अंतिम तीन घंटों में 3.40 लाख से ज्यादा वोट पड़े और मतदान 62.88% तक पहुंच गया। यानी रिकॉर्ड की आखिरी पटकथा शाम के तीन घंटों में लिखी गई। अब 14 सितंबर को मतगणना यह बताएगी कि बढ़े हुए मतदान का सियासी फायदा किसे मिला। खास नजर उन विधानसभा क्षेत्रों पर रहेगी, जहां 2020 के मुकाबले 7 से 12 प्रतिशत अंक तक की छलांग आई है क्योंकि यहीं का अतिरिक्त मतदान कई वार्डों में जीत-हार का गणित बदल सकता है.
0
0
Report

निकाय चुनाव में दिखा उत्साह: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया मतदान

Jaipur, Rajasthan:जयपुर। प्रदेश में निकाय चुनाव के तहत मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। मतदान को लेकर आमजन के साथ राजनीतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों में भी खासा उत्साह नजर आया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वार्ड संख्या 141 के बूथ नंबर 10 पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में दिया कुमारी ने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में जनता की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लोकतंत्र के प्रति जागरूकता को दर्शाती हैं। उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने अपने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बूथों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध पानी, छाया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, बुजुर्गों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय सरकार के चुनाव में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई。
0
0
Report
Advertisement

टोंक के मालपुरा, डिग्गी और लांबाहरिसिंह में शांतिपूर्ण नगरपालिका मतदान

Tonk, Rajasthan:टोंक जिले में मालपुरा, डिग्गी और लांबाहरिसिंह नगरपालिकाओं के 85 वार्डों में 91 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार मीणा के अनुसार, मालपुरा में 83.15 प्रतिशत, डिग्गी में 88.32 प्रतिशत और लांबाहरिसिंह में 85.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान तीनों निकायों में माहौल शांतिपूर्ण रहा। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा और वरिष्ठ अधिकारियों ने लगातार गश्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया。
0
0
Report

टोंक में 81.10% मतदान, स्ट्रॉन्ग रूम में EVM सुरक्षा के बीच परिणाम पर निगाहें

Tonk, Rajasthan:टोंक में 81.10 फीसदी मतदान, EVM जमा होने के बाद स्ट्रॉन्ग रूम पर भारी पुलिस जाप्ता टोंक जिले में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया। जिले में कुल 81.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 2,29,064 मतदाताओं में से 1,83,192 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डिग्गी नगर पालिका में सबसे अधिक 88.32 प्रतिशत, लांबाहरिसिंह में 85.68 प्रतिशत, टोडारायसिंह में 83.72 प्रतिशत, मालपुरा में 83.15 प्रतिशत और टोंक नगर परिषद में 77.17 प्रतिशत मतदान हुआ। टोंक में 1,39,848 में से 1,07,923 मतदाताओं ने वोट डाला। मतदान के बाद मतदान दलों ने EVM मशीनें निर्धारित संग्रहण केंद्र पर जमा कराईं। EVM को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। अब प्रत्याशियों का भाग्य EVM में बंद है और सभी की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।
0
0
Report

मतदान समाप्ति से पहले भाजपा-कांग्रेस ने बूथों पर प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी

Udaipur, Rajasthan:मतदान समाप्ति के पहले ही भाजपा व कांग्रेस ने प्रत्याशियों की बाडा़बंदी. मतदान बूथों से ही प्रत्याशियों को दोनों दलों ने लिया बाडा़बंदी में. कांग्रेस ने प्रत्याशियों को चार कारों में भेजा उदयपुर की ओर. पूर्व विधायक वल्लभनगर प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने की बाडे़ेबंदी. तो वही भाजपा ने प्रत्याशियों को किया एकत्रित. भाजपा में दो जगहों पर प्रत्याशियों की बाडा़बंदी. विधायक उदयलाल डांगी व पूर्व विधायक वल्लभनगर रणधीर सिंह भीण्डर ने किये एकत्रित. संगठन कर रहा दोनों स्थानों से प्रत्याशियों को एक साथ बाडे़ेबंदी में एकत्रित करने का प्रयास. भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने पूर्व विधायक वल्लभनगर रणधीर सिंह भीण्डर से मिलकर वार्ता की ओर प्रत्याशियों को भाजपा कार्यालय ले गये. भाजपा कार्यालय से सभी प्रत्याशियों को बाड़ाबंदी के लिए ले गये.
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-करहल रेलवे कर्मचारी से मारपीट,45 हजार छीनने का आरोप,मारपीट का CCTV फुटेज वायरल ।

Ajay KumarAjay KumarFollow5m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। करहल में रेलवे कर्मचारी से मारपीट और 45 हजार छीनने का आरोप,मारपीट का CCTV फुटेज वायरल,SP-DM से कार्रवाई की मांग करहल क्षेत्र में रेलवे विभाग में तैनात एक कर्मचारी ने दो लोगों पर कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ ही जेब में रखे 45 हजार रुपये छीनने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना से जुड़ी CCTV फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी सामने आई है,पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता दिनेश कुमार पुत्र रमाशंकर,निवासी ग्राम चकनरायनपुर,पोस्ट बेलवा बाजार,तहसील मड़ियाहूं, जनपद जौनपुर,वर्तमान में गढ़िया चौराहा,करहल में रहकर रेलवे विभाग में गढ़िया रोड स्थित फाटक-15सी पर गेटमैन के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार,3 सितंबर 2026 की शाम करीब 5 बजे दिनेश कुमार ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान विनय प्रताप पुत्र नामालूम,निवासी आजाद हिंद इंटर कॉलेज के पास,कस्बा करहल और एक अन्य व्यक्ति कथित रूप से उनके कार्यालय में घुस आए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों ने कार्यालय में पहुंचते ही उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी । दिनेश कुमार ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उनकी जेब में रखे ₹45 हजार रुपये छीन लिए गए और आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की। पीड़ित के मुताबिक,उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाकर कार्यालय से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और बाहर जाने से रोकते हुए फिर मारपीट की। इसी दौरान उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे,जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। घटना से संबंधित CCTV फोटो सामने आने और सोशल मीडिया पर वायरल । दिनेश कुमार का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने थाना करहल में भी प्रार्थना पत्र दिया,लेकिन उनके अनुसार अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि घटना से संबंधित साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। अब पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी मैनपुरी से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने और न्याय दिलाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

प्रशांत किशोर ने बिहार की बाढ़ पर सरकार- विपक्ष पर हमला

Naya Chak, Bihar:एंकर - जनसुराज के मुखिया बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर इन दिनों विधान परिषद चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं इस दौरान उम्मीदवारों को लेकर सर्वे और बैठक भी कर रहे हैं। इसी क्रम में आज प्रशांत किशोर भागलपुर पहुँचे जहाँ उन्होंने उम्मीदवारों के चयन को लेकर बैठक की है इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। पिछले दिनों न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को बेचारा कहा था इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुझे बेचारा कहा तो मैं पहली बार उनके वक्तव्य से सहमत हूं मुख्यमंत्री को किसी ने बताया ही नहीं की बेचारा का शाब्दिक अर्थ क्या होता है। बेचारा का मतलब जिसके पास कोई चारा नहीं हो। प्रशांत किशोर ही नहीं पूरे के साथियों के पास कोई चारा नहीं है क्योंकि हम लोग बिहार को किसी अनपढ़ अपराधियों के हाथ में छोड़कर नहीं जा सकते हैं बिहार को सुधारने के अलावा कोई चारा नहीं है जब तक बिहार में सुधार नहीं होगा तब तक लगे रहेंगे। वहीं संजय झा द्वारा जनता दल यूनाइटेड को जनता दल नीतीश का नाम देने के प्रस्ताव पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड हो या जनता दल नीतीश हो उसको चलाने वाले अमित शाह ही है नीचे दो बन्डमरु लोग हैं जो अमित शाह जैसे चाहेंगे वैसे चलेगा। नीतीश कुमार अब जनता दल यूनाइटेड नहीं चला रहे हैं खबर यही है जदयू को अमित शाह चलाते हैं। भागलपुर समेत पूरे बिहार में बाढ़ को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ कोई नई बात तो नहीं है 2025 में अमित शाह ने कहा था कि 5 साल और मौका दीजिए बाढ़ को हम भूत काल बना देंगे लेकिन इसके बाद अमित शाह खुद ही भूत बनकर गायब हो गए। गुजरात में अगर यही बाढ़ आ जाए तो वहां प्रधानमंत्री गृह मंत्री समेत सभी लोग चले जाएंगे मदद तो छोड़िए लेकिन बिहार में बाढ़ को लेकर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने एक वक्तव्य दिया हो तो हमें बताइए。
0
0
Report

सीमा पर मानव तस्करी रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान

Kishanganj, Bihar:भारत बंगलादेश सीमा से सटे सोलपाड़ा गांव में राहत संस्था और किशनगंज सीमा सुरक्ष बल के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने संयुक्त रूप से सीमा पर स्थित संवेदनशील इलाके में मानव तस्करी, बाल मजदूरी और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक किया। ग्रामीणों को इन अपराधों के प्रति सचेत किया गया और कानूनी जानकारी दी गई। राहत संस्था के सचिव और बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से ग्रामीणों के बीच जागरूकता फैलाई जा रही है, ताकि मानव तस्करी, बाल मजदूरी और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाया जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top