450001
MP में दोस्तों को बचाने वाले युवक की नदी में डूबकर गई जान
Khandwa, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश में तीन दोस्तों के नदी में नहाने के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूबने लगे। तीसरे दोस्त ने बहादुरी दिखाते हुए उन्हें बचाया, लेकिन खुद गहरे पानी में फंस गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो दोस्तों की जान बच गई, लेकिन उन्हें बचाने वाले युवक की जान चली गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में बवाल, जयपुर शहर के नेता घर के बाहर
Jaipur, Rajasthan:Jaipur टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में बवाल! बगरू के नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के घर के बाहर बैठे उधर पूर्व कांग्रेस शहर अध्यक्ष आर. आर तिवाड़ी बैठे है कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा के घर के बाहर0
0
Report
टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में बवाल, जयपुर में सुनील शर्मा के नाराज़ प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:Jaipur टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में बवाल! जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के घर पहुंचे बगरू के नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता घर के बाहर नारेबाजी कर जता रहे हैं विरोध0
0
Report
चकरभाठा के बिलासा देवी एयरपोर्ट पर उड़ानें एक बार फिर शुरू, रनवे सुरक्षित
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। डीजीसीए से हरी झंडी मिलने के बाद चकरभाठा के बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से दोबारा शुरू हो गया है। शनिवार देर रात रनवे पर खड़े क्षतिग्रस्त विमान को सुरक्षित हटा लिया गया था। इसके बाद डीजीसीए अधिकारियों ने रनवे का बारीकी से निरीक्षण किया और इसे संचालन के लिए पूरी तरह उपयुक्त पाया। अनुमति मिलते ही सभी निर्धारित उड़ानों ने नियमित रूप से उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि टायर फटने और एक्सल क्षतिग्रस्त होने के कारण एलायंस एयर को करीब दो करोड़ का नुकसान हुआ है। 28 अगस्त को दिल्ली से आई एलायंस एयर की पलाइट की लैंडिंग के दौरान टायर बर्स्ट होने की जांच जारी है। एलायंस एयर के 9 इंजीनियरों की टीम यहां पहुंची थी, जिसमें से 3 इंजीनियर शुरुआती जांच के बाद लौट चुके हैं। बाकी तकनीकी टीम विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर डीजीसीए को सौंपेगी। शुरुआती दौर में रनवे की सतह को लेकर भी आशंकाएं जताई जा रही थीं, हालांकि सही कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। विशेषज्ञ इस पहलू की भी जांच कर रहे हैं कि इमरजेंसी ब्रेक के अत्यधिक दबाव के कारण टायर फटा या दबाव के दौरान रनवे पर मौजूद किसी नुकीले कंकड़ से नुकसान हुआ। सितंबर माह में देशभर के रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम एयरपोर्ट के स्लॉट आवंटन को लेकर नई दिल्ली में विमानन कंपनियों की बैठक होगी। वर्तमान में चकरभाठा एयरपोर्ट से चार रूटों पर उड़ानें संचालित हो रही हैं। स्थानीय स्तर पर भुवनेश्वर, हैदराबाद और मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट्स की मांग लगातार उठ रही है। संभावना जताई जा रही है कि आगामी बैठक में कुछ नई एयरलाइंस भी बिलासपुर से उड़ानों के संचालन के लिए आगे आ सकती हैं।0
0
Report
Advertisement
जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल 32 साल बाद हाई कोर्ट से सेवानिवृत्त
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाई कोर्ट में आज एक भावुक पल देखने को मिलेगा। जब न्यायिक सेवा के लंबे सफर के बाद जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल आज सेवानिवृत्त होंगे। करीब 32 वर्षों की न्यायिक सेवा एक लंबा सफर जिसमें उन्होंने न्यायिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाया।आज 31 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर चीफ जस्टिस के कोर्ट रूम में उनका विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा।न्याय के मंदिर में आज एक और अध्याय पूरा होने जा रहा है।जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल सोमवार को हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे।उनका न्यायिक सफर वर्ष 1990 में दुर्ग से शुरू हुआ था, जब उन्होंने सिविल जज क्लास-2 के रूप में न्यायिक सेवा में कदम रखा।इसके बाद उन्होंने न्यायिक सेवा के अलग-अलग पदों पर जिम्मेदारियां संभालीं और अपने लंबे अनुभव से न्याय व्यवस्था को मजबूती दी।समय बदला जिम्मेदारियां बढ़ती गईं और न्यायिक सेवा का यह सफर उन्हें छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट तक लेकर आया।2 अगस्त 2022 को उन्हें हाई कोर्ट में अतिरिक्त न्यायधीश नियुक्त किया गया।इसके बाद 20 अप्रैल 2024 को उन्होंने स्थायी न्यायधीश के रूप में शपथ ली।और अब करीब 32 साल की न्यायिक सेवा के बाद वह अपने पद से विदा हो रहे हैं।आज जब जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल अदालत से विदा होंगे तो उनके साथियों और न्यायिक जगत के लिए यह निश्चित तौर पर एक भावुक क्षण होगा।0
0
Report
सतना के चित्रकूट में बारिश बाढ़ जैसी स्थिति, राहत कार्य तेज
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के चित्रकूट में लगातार बारिश बनी चुनौती। बारिश के बीच सड़कों से कीचड़ हटाना टेढ़ी खीर हो गया है। बारिश के बीच भी लगातार जारी है सफाई अभियान। नगर निगम सतना से पहुंचा अमला भी सफाई में हुआ शामिल। नगर परिषद का अमला पहले से रोड क्लियर करने में जुटा है। सतना जिले के चित्रकूट मंदाकिनी नदी में जल स्तर बढ़ता हुआ। रूक रुक कर हो रही बारिश से पूरा जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रशासन के मुताबिक मंदाकिनी नदी की मौजूदा स्थिति में बाढ़ का अधिकतम स्तर 139.60 मीटर है। आज सुबह आरोग्य धाम के पास सुबह 6:00 बजे पानी का लेवल 137.05 मीटर है। वही जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए भोजन पैकेट पैकेट की व्यवस्था में जुटा हुआ है। इसके साथ ही टैंकर से पेय जल उपलब्य कराया जा रहा है। वही सड़कों से कीचड़ को हटाने के लिए जेसीबी मशीन एवं नगर परिषद चित्रकूट सहित सतना नगर निगम की टीम के द्वारा साफ सफाई का कार्य जारी है। इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों के मकान एवं उनके नुकसान का सर्वे प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कराया जा रहा है। शनिवार के दिन बाढ़ ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी उफान पर होने से तबाही मचा कर रख दी थी। जिसमें सैकड़ो लोगों के घरों में पानी भर गया। जिससे उनकी पूरी गृहस्थी पानी में बर्बाद हो गई। रविवार को जल स्तर कम होने पर सीएम भी पहुंचे थे चित्रकूट लोगों से उनको हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया था। वही आज चित्रकूट पहुंचे लोनिवि (सेतु विभाग) के चीफ इंजीनियर गोपाल सिंह द्वारा क्षतिग्रस्त पुल पुलियों का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही कलेक्टर एसपी सहित जिले के आलाधिकारी चित्रकूट में मौजूद।0
0
Report
श्रीमाधोपुर नगर निकाय नामांकन: भारी भीड़, त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद
Sikar, Rajasthan:नगरनिकाय चुनाव 2026 एसडीएम कार्यालय पर प्रत्याशियों के साथ समर्थकों के सैलाब, नामांकन की अंतिम तिथि आज, नोमिनेशन जमा करवाने वाले प्रत्याशियों की लगी लम्बी लाईन, बारी बारी से करवा रहे रिटर्निंग अधिकारी सौरव भाम्बु के समक्ष जमा आवेदन, बैंड बाजे व ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे प्रत्याशी, भाजपा कांग्रेस से ज्यादा निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में, दो दर्जन से अधिक प्रत्याशियों ने किए 12 बजे तक आवेदन। एंकर श्रीमाधोपुर में आज नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन एसडीएम कार्यालय में प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नामांकन जमा करवाने के लिए प्रत्याशियों की लंबी कतार लगी रही। प्रत्याशी बारी-बारी से रिटर्निंग अधिकारी सौरव भाम्बु के समक्ष अपने आवेदन प्रस्तुत करते नजर आए। नामांकन के अंतिम दिन चुनावी माहौल पूरी तरह रंग में नजर आया। कई प्रत्याशी बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंचे, जिससे कार्यालय परिसर के आसपास चहल-पहल बनी हुई है। दोपहर 12 बजे तक दो दर्जन से अधिक प्रत्याशियों द्वारा नामांकन आवेदन जमा करवाए जा चुके थे। चुनावी मैदान में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी भी ताल ठोक रहे हैं। ऐसे में कई वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय और बहुकोणीय होने के आसार नजर आ रहे हैं। समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में नारेबाजी कर माहौल को चुनावी रंग दे दिया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशी की स्थिति स्पष्ट होने और चुनावी तस्वीर सामने आने का इंतजार है।0
0
Report
Advertisement
पप्पू यादव के रोजगार मेले से बिहार के युवाओं को रोजगार की नई दिशा
Patna, Bihar:पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव की पहल पर आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेले का आज समापन हो रहा है। पहले दिन ही ढाई हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर मिले। खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में युवतियों ने भी मेले में हिस्सा लिया और उन्हें अच्छे सैलरी पैकेज के साथ-साथ वर्क फ्रॉम होम की नौकरियों के अवसर भी मिले। युवाओं ने सांसद पप्पू यादव की इस पहल की सराहना की है। इस मेले के जरिए करीब 10 हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।0
0
Report
गंगापुर नगरपालिका नामांकन का आखिरी दिन, भारी कतारों में दावेदार दाखिल
Jaipur, Rajasthan:गंगापुर में नामांकन का आखिरी दिन, नामांकन दाखिल करने के लिए लगी लंबी कतारें, 50 से अधिक उम्मीदवारों ने कर दिया नामांकन दाखिल, अभी भी लग रही है लंबी कतारें निर्वाचन कार्यालय के बाहर दिखा चुनावी रंग, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे दावेदार गंगापुर नगरपालिका चुनाव को लेकर आज नामांकन का अंतिम दिन, टिकट की उम्मीद लगाए दावेदार अपनी-अपनी किस्मत आजमाने नामांकन केंद्र पहुंच रहे हैं。 निर्वाचन कार्यालय के बाहर चुनावी रंग देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में प्रत्याशी समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों और जोश के साथ नामांकन दाखिल कर रहे हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन का भारी जाप्ता तैनात है।0
0
Report
जमुई के चकाई में महिला सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड गश्ती दल रवाना
Jamui, Bihar:जमुई:चकाई प्रखंड क्षेत्र में छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को चकाई थाना परिसर से अभया ब्रिगेड गश्ती दल को रवाना किया गया। जमुई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने प्रशिक्षु अवर निरीक्षक सिम्मी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस दीदी की विशेष पेट्रोलिंग टीम को क्षेत्र में तैनात किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए पुलिस दीदी को स्कूटी एवं बाइक उपलब्ध कराई गई है। यह टीम विशेष रूप से स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के खुलने तथा छुट्टी के समय सक्रिय रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्राओं के आने-जाने वाले मार्गों पर उपद्रवियों और मनचलों पर पैनी नजर रखी जाएगी। संदिग्ध पाए जाने पर ऐसे तत्वों को तुरंत हिरासत में लेकर थाने लाया जाएगा और विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवर निरीक्षक सिम्मी कुमारी ने कहा कि सरकार व पुलिस प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना जगाना और भयमुक्त वातावरण तैयार करना है। टीम लगातार संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण करेगी ताकि बेटियां बिना किसी डर के पढ़ाई और आवागमन कर सकें। किसी भी अप्रिय स्थिति या असामाजिक तत्वों की हरकत पर महिलाएं निडर होकर सीधे पुलिस दीदी अथवा थाना से संपर्क कर सकती हैं।0
0
Report
Advertisement
नशे में धुत डायल 112 चालक ने लोगों को टक्कर मारी, हिरासत में
Muzaffarpur, Bihar:नशे में धुत डायल 112 के चालक ने गाड़ी से कई लोगों को मारी जबर्दस्त टक्कर घटना में पहले साइकल सवार को ठोका,फिर बाइक को मारी जबर्दस्त टक्कर घटना में साइकल सवार बुरी तरह हुआ जख्मी,जबकी बाइक पूरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों ने की हंगामा सूचना पर पहुंची सदर थाना की पुलिस ने डायल 112 के चालक को लिया हिरासत में पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु का है हिरासत में लिये गए डायल 112 के चालक की कराई जा रही जांच0
0
Report
कौशाम्बी के पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में मकान गिरे, कई घायल
Prayagraj, Uttar Pradesh:कौशाम्बी के महमूदपुर गांव में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से कई मकान हुए जमींदोज, विस्फोट के चलते कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए, प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर।0
0
Report
ओरछा के रामराजा लोक निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की समृद्धि मांगी
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा में बन रहे रामराजा लोक का किया निरीक्षण, निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने रामराजा सरकार के किए दर्शन, रामराजा सरकार से मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश की सुख समृद्धि और प्रगति का मंगा आशीर्वाद, दर्शन उपरांत मुख्यमंत्री ओरछा में चल रही भारतीय जनता पार्टी की दो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल, वही पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की ओरछा अद्भुत स्थापत्य कला और गौरवशाली विरासत का केंद्र है, मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के माध्यम से ओरछा की प्राचीन धरोहरों को संरक्षित और संवर्धित करते हुए इसे धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली गैंगरेप केस पर वार्षा मिश्रा के बयान से राजनीति गरमाई
Noida, Uttar Pradesh:KANPUR (UTTAR PRADESH): VARSHA MISHRA (WOMEN SOCIAL ACTIVIST) ON DELHI GANGRAPE CASE / ISLAMIC SCHOLAR KANTHAPURAM AP ABOOBACKER MUSLIYAR'S REMARK0
0
Report
बरेली: मौलाना Razvi Barelavi केरल के ग्रांड मुфти के बयान पर प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:BARELly (UP): MAULANA SHAHBUDDIN RAZVI BARELAVI (MUSLIM CLERIC) ON KERALA'S GRAND MUFTI SHEIKH ABUBAKR AHMAD STATEMENT / KARNATAKA MINISTER BASAV RAJ REDDY STATEMENT0
0
Report
अंकित बालियान हत्या: शूटर्स के एनकाउंटर के बाद परिवार ने नौकरी और स्मारक की मांग
Noida, Uttar Pradesh:शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्या के मामले में दो मुख्य शूटर्स के एनकाउंटर पर अंकित की मां अमरेश ने कहा, "2 आरोपी मारे गए हैं जो आरोपी बचे हैं उन्हें भी पकड़ा जाए। मेरे दूसरे बेटे को नौकरी दी जाए।" शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्या के मामले में दो मुख्य शूटर्स के एनकाउंटर पर अंकित की बहन रीना ने कहा, "हम कार्रवाई से संतुष्ट हैं, लेकिन हमें संतुष्टि तब तक नहीं मिलेगी जब तक मेरे भाई के सभी हत्यारे खत्म नहीं हो जाते। मेरे माता-पिता बुज़ुर्ग हैं। मेरा भाई अंकित परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। मेरे माता-पिता का कोई और सहारा नहीं है। मेरी गुज़ारिश है कि मेरे भाई को नौकरी दी जाए। अंकित के नाम पर एक स्टेडियम बनाया जाए जिसमें उसकी मूर्ति बनाई जाए।"0
0
Report
Advertisement
