450001
खंडवा में आवारा कुत्ते ने बच्ची पर किया हमला वहीं मां ने बचाया
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के मूंदी थाना क्षेत्र में घटना हुई। एक आवारा कुत्ते ने छोटी बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची की मां ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर कुत्ते के मुंह से बच्ची को छुड़ाया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घायल बच्ची को मूंदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जीरादेई में 63 केवीए ट्रांसफार्मर बार-बार जलना, 1500 उपभोक्ता प्रभावित
Siwan, Bihar:सीवान के जीरादेई प्रखंड में ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद विद्युत विभाग स्थायी समाधान नहीं कर रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से करीब 1500 उपभोक्ता प्रभावित है। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल 200 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। मामला जीरादेई प्रखंड के सकरा राज पंचायत के शिवपुर सकरा गांव का है, जहां 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक धू-धू कर जल उठा। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले कुछ समय में यही 63 केवीए का ट्रांसफार्मर चार बार जल चुका है। इसके बावजूद विद्युत विभाग ने अब तक स्थायी समाधान नहीं किया है। लोगों का आरोप है कि हर बार केवल मरम्मत कर काम चला दिया जाता है, जिससे समस्या बार-बार सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस ट्रांसफार्मर से करीब 1500 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी इसी ट्रांसफार्मर पर निर्भर हैं। क्षमता से अधिक लोड पड़ने के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहा है, जिससे लोगों को अंधेरे में रहने के साथ कारोबार में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार वरीय विद्युत अधिकारियों को मौखिक और लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल 200 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।0
0
Report
यवतमाळ के दारव्हा में भारी बारिश से बकरी-चीकन शेड ढहे; बड़े नुकसान की आशंका
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळ के दारव्हा में भारी बारिश से बकरी-चीकन शेड ढहे; बड़े नुकसान की आशंका0
0
Report
लातेहार में अवैध गर्भपात का सनसनीखेज मामला: मेडिकल दुकान समेत अस्पताल सील
Latehar, Jharkhand:लातेहार शहर के चटनाही रोड स्थित सौम्या मेडिकल दुकान की आड़ में कथित रूप से अवैध गर्भपात कराए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर पंचायत के सफाईकर्मियों को कचरे के बीच प्लास्टिक में बंद 7 से 8 माह के भ्रूण के क्षत-विक्षत अवशेष मिलने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर बीती देर रात अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी की गई। छापेमारी दल में प्रभारी सिविल सर्जन विवेक विद्यार्थी, अंचलाधिकारी नंदकुमार राम, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन शामिल थे। टीम ने मेडिकल दुकान और उसके पीछे संचालित परिसर की गहन तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में वहां अवैध रूप से गर्भपात कराए जाने के संकेत मिलने की बात अधिकारियों ने कही है। एसडीओ दिनेश कुमार ने बताया कि सफाईकर्मियों को कचरे के बीच प्लास्टिक में बंद 7 से 8 माह के भ्रूण के क्षत-विक्षत अवशेष बरामद किया गया है। इसके बाद टीम बनाकर छापेमारी की गई। जांच के दौरान अबॉर्शन संबंधित कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि संचालक सागर कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मेडिकल टीम की भी जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बरामद भ्रूण लगभग सात से आठ माह का प्रतीत होता है, जिसके अंग अलग-अलग अवस्था में मिले हैं। बरामद भ्रूण को जांच के लिए रांची भेजी जाएगी। अंचलाधिकारी नंदकुमार राम ने बताया कि सूचना मिली थी कि अवैध रूप से गर्भपात करने का कार्य किया जा रहा है। इस पर टीम बनाकर कार्रवाई की गई है। दवा दुकान व रूम को सील कर दी गई है। संचालक को हिरासत में लिया गया है। वहीं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि जांच के दौरान यह भी पाया गया कि मेडिकल दुकान बिना ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रही थी। इसके बाद मेडिकल दुकान और उसके पीछे संचालित कथित अवैध अस्पताल को तत्काल सील कर दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
औरंगाबाद में डेहरी नगर परिषद के अधिकारी की नृशंस हत्या, पुलिस जुटी जांच
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की अपराधियों ने नृशंस हत्या कर दी है । अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब वे अपने निजी वाहन से डेहरी ऑन सोन से बारुण के रास्ते पटना की ओर जा रहे थे । ज्यों ही वे बारुण थाना क्षेत्र के लखडीहरा के पास पहुंचे , घात लगाए अपराधियों ने उनकी बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी । आनन फानन उन्हें रोहतास के जमुहार मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां अत्यधिक खून निकलने के कारण उनकी मौत हो चुकी थी । घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत में है ।इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है अपराधियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं ।फिलहाल मृतक बिमल कुमार रोहतास के डेहरी नगर परिषद में बतौर कार्यपालक पदाधिकारी पदस्थापित थे ।0
0
Report
पाकुड़ पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान से 28 गुमशुदा मोबाइल लौटाए
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पुलिस के 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है... जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए कुल 28 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए... पाकुड़ जिला पुलिस द्वारा आम जनता को बड़ी राहत देते हुए ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बार फिर सराहनीय पहल की गई है... सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर की मदद से जिले के विभिन्न थानों द्वारा कुल 28 गुमशुदा मोबाइलों को सफलतापूर्ण बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिया गया... पाकुड़ पुलिस के तकनीकी सेल और संबंधित थाना प्रभारियों की संयुक्त कार्रवाई के تحت अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 28 मोबाइल बरामद किए गए हैं... जिनमें पाकुड़िया थाना से 10 मोबाइल, महेशपुर थाना से 7, मुफस्सिल थाना से 3, नगर थाना से 2, रद्दीपुर ओपी थाना से 2, मालपहाड़ी ओपी थाना से 2, अमड़ापाड़ा थाना से 1, लिट्टीपाड़ा थाना से 1 मोबाइल बरामद किए गए... इस सफल अभियान को जमीन पर उतारने में जिला प्रशासन और तकनीकी शाखा की अहम भूमिका रही... खोया हुआ मोबाइल वापंस पाने वाले लोगों ने पाकुड़ पुलिस के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया है... पाकुड़ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है... पाकुड़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन मुस्कान का यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा... एसपी अनुदीप सिंह ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में बिना देर किए स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं और आवेदन के साथ मोबाइल का IMEI नंबर उपलब्ध कराएं... ताकि तकनीकी टीम जल्द से जल्द उसकी ट्रैकिंग कर सके... स्मार्टफोन वापस मिलने पर आम नागरिकों, मोबाईल पाने वाले लोगों ने पाकुड़ पुलिस की इस पहल की सराहना की और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया... पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा... बाइट-1- अनुदीप सिंह, एसपी, पाकुड़0
0
Report
देवघर में सावन की पहली सोमवरी के लिए सुरक्षा व क्राउड मैनेजमेंट की तैयारी
Deoghar, Jharkhand:श्रावण मास की पहली सोमवारी को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है।देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया एसपी प्रवीण पुष्कर ने आने वाले पहली सोमवारी को लेकर दंडाधिकारियों साथ ब्रीफिंग किया। डीसी ने दंडाधिकारियों को सावन माह की भीड़ और व्यवस्थाओं के लिहाज़ से ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए,साथ ही अधिकारियों ने भी कई अहम सुझाव साझा किए,इस बार कांवरियों की सुविधा के लिए एक नई पहल भी की गई है। AI तकनीक के तहत फेस रिकॉगनेशन किया जा रहा है। कांवरियों को जरूरी सूचना, हेल्पलाइन नंबर, चिकित्सा सुविधा और विश्राम स्थल की जानकारी मोबाइल पर ही मिल सकेगी,प्रशासन का उद्देश्य है कि यात्रा के दौरान न केवल सुरक्षा और शांति बनी रहे बल्कि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुँच सकें।किसी भी कांवरिया को कोई भी दिक्कत हो तो उसे पर वह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं देवघर एसपी ने बताया कि पहला सोमवारी को दो से तीन लाख भीड़ आने की संभावना है जिसको लेकर सभी पुलिस बलों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं खास बात यह है कि सावन की पहली सोमवारी के पहले स्पीड कंट्रोलिंग को लेकर काम करने का मौका मिल सका और सभी पदाधिकारी को क्राउड मैनेजमेंट को लेकर निर्देशित किया गया है0
0
Report
Advertisement
रांची में JKPSC 14वीं PT पेपर घोटाले के विरोध में विद्यार्थियों का अनिश्चितकालीन धरना
Ranchi, Jharkhand:जेपीएससी 14 वीं पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में रांची में कयाल सिंह स्टेडियम में स्टूडेंट अनिश्चितकालीन धरने पर हैं वहीं बयानबाजी भी राजनीतिक बयानबाजी खूब सुनाई दे रही है0
0
Report
कोटा की बेटी अरुंधति ने 70 किग्रा में इतिहास रचकर गोल्ड जीता
Kota, Rajasthan:कॉमनवेल्थ गेम में कोटा की बेटी ने रचा इतिहास अरुंधति ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में जीता फाइनल इंग्लैंड की खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल किया अपने नाम स्कॉटलैंड ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम में कोटा की बेटी ने इतिहास रच दिया है। बॉक्सर अरुंधति ने कॉमनवेल्थ गेम 2026 की 70 किलोग्राम भार वर्ग के बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल্ড मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ा दिया है। अरुंधति ने शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाड़ी चेन्टल रीड को एक तरफ़ा शिकस्त दे दी। वही अरुंधति की इस ऐतिहासिक जीत के बाद उसके परिवार में खुशी का माहौल है। अरुंधति के फाइनल जीतते ही परिवार के लोगों ने एक दूसरे के साथ खुशियां बांटी और मुंह मीठा कराया। अरुंधति की बड़ी बहन डॉक्टर चारु लता ने बताया कि अरुंधति को 102 डिग्री बुखार था और वह खुद को काफी कमजोर भी महसूस कर रही थी। लेकिन फिर भी उसने हार नहीं मानी और अपनी प्रेक्टिस जारी रखी। जिसका नतीजा है कि उसने भारत का गौरव विश्व में बड़ा दिया। अरुंधति का फाइनल मुकाबला शुरू होते ही पूरा परिवार भगवान से प्रार्थना करने में लग गया। यहां तक की उनके पिता भी श्रीनाथ मंदिर में दर्शन के लिए गए हुए है और उन्होंने तीन दिन से उपवास रखा। परिवार के लोगों का कहना है कि अब अरुंधति के कोटा आने का इंतजार है.0
0
Report
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 11 मेडल जीते, देश का मान बढ़ा
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक (7 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक) जीते और देश का नाम रोशन किया। प्रमुख स्वर्ण पदक विजेता प्रीति पंवार (भिवानी) - मुक्केबाजी (54 किग्रा) जैस्मिन लांबोरिया (भिवानी) - मुक्केबाजी (57 किग्रा) साक्षी चौधरी (भिवानी) - मुक्केबाजी (51 किग्रा) प्रिया धनखड़ (भिवानी) - मुक्केबाजी (60 किग्रा) सचिन सिवाच (भिवानी) - मुक्केबाजी (60 किग्रा) अंकुश पंघाल (हिसार) - मुक्केबाजी (70 किग्रा) शर्मीला धनखड़ (रेवाड़ी) - पैरा शॉटपुट रजत पदक विजेता नरेंद्र बेरवाल (हांसी) - मुक्केबाजी (90+ किग्रा) नीरज चोपड़ा (पानीपत) - जैवलिन थ्रो कांस्य पदक विजेता सीमा कालीरमन (चरखी दादरी) - डिस्कस थ्रो यशवीर सिंह (भिवानी) - जैवलिन थ्रो0
0
Report
Advertisement
सोनीपत में एनकाउंटर के बाद 4 गिरफ्तारी, लूट की CCTV फुटेज सामने
Sonipat, Haryana:सोनीपत ब्रेकिंग अपडेट सोनीपत पुलिस ओर बदमाशों के बीच एनकाउंटर के बाद 4 की गिरफ्तारी का मामला एनकाउंटर से पहले हुई लूट की सीसीटीवी फुटेज आई सामने ज्वेलरी शॉप में बदमाशों ने लूटे थे चांदी के जेवर दुकानदार ने की आंखों मिर्च डालकर जेवर लेकर भागते दिखे दो बदमाश0
0
Report
हरियाणा की बेटी प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गोल्ड से इतिहास रचा
Rohtak, Haryana:रोहतक:- हरियाणा पुलिस के एएसआई की बेटी का कॉमनवेल्थ गेम में गोल्डन पंच, 54 किलो भार वर्ग में जीता गोल्ड मेडल। कनाडा की कर लेते नल गार्डों के खिलाफ शानदार जीत पहली बार जीता गोल्ड मेडल,2024 में बीमारी के कारण नही जीत पाई मेडल,अब की उपलब्धि हासिल। मूल रूप से भिवानी के रहने वाली प्रीति पवार पिता के साथ कई वर्षों से रह रही रोहतक जिले के महम में कस्बे में, बॉक्सर चाचा से ली प्रेरणा। कोरोना के दौरान रात भर करती थी अभ्यास 5 साल में बाद में परिणाम कॉमनवेल्थ में जीता गोल्ड। भारतीय बॉक्सर प्रीति पवार खीर चूरमा और ड्राई फ्रूट के लड्डू की शौकीन मां और बहन ने कहा जमकर खिलाएंगे चूरमा। हरियाणा पुलिस में तैनात पिता सोमबीर ने कहा,मर मर कर जीते है खिलाड़ी,जीतोड़ करते है मेहनत। प्रीति पवार के चाचा भी रह चुके हैं बॉक्सर प्रीति ने चाचा से बॉक्सिंग के लिए ट्रेनिंग। कॉमनवेल्थ गेम में अब तक भारत के 6 गोल्ड मेडल,बेटियो ने मारी बाजी। बेटी की इस ऐतिहासिक जीत से परिवार में जश्न का माहौल है। मां और बहन ने खुशी जताते हुए कहा कि प्रीति को खीर, चूरमा और ड्राई फ्रूट के लडड्डू बेहद पसंद हैं, इसलिए घर पहुंचते ही उसका पसंदीदा खाना बनाकर जीत का जश्न मनाया जाएगा वहीं, पिता एएसआई सोमबीर ने कहा कि खिलाड़ी जीत यूं ही नहीं हासिल करते, बल्कि "मर-मर कर" मेहनत करते हैं और वर्षों की तपस्या के बाद यह मुकाम मिलता है। प्रीति की इस उपलब्धि के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या छह हो गई है, जिनमें बेटियों का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है।0
0
Report
हर घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति ने बदली माहौल: बीजेपी प्रवक्ता का बयान
Noida, Uttar Pradesh:हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य है - नागरिकों के मन में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना。 बीजेपी प्रवक्ता एसएन सिंह प्रवक्ता0
0
Report
Advertisement
हिंगोली पुलिस ने डायल 112 के प्रभावी क्रियान्वयन से महाराष्ट्र में पहला स्थान हासिल किया
Hingoli, Maharashtra:आपत्कालीन सेवाओं के लिए शुरू किए गए डायल 112 प्रणाली के प्रभावी अमल से हिंगोली पुलिस दल ने राज्य में अव्वल स्थान पाया है। पुलिस अधीक्षक श्रेणिक लोंढा ने डायल 112 अंतर्गत आने वाले हर कॉल पर तत्काल घटनास्थल पहुंचकर कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित अमलदार नियुक्त किए हैं। घटनास्थली समय पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कॉल क्लोज करने के मानदंडों में हिंगोली जिले ने 63 प्रतिशत अंकों के साथ महाराष्ट्र में प्रथम क्रमांक प्राप्त किया है। इसलिए हिंगोली पुलिस दल की कार्यकुशलता की राज्यभर में सराहना हो रही है।0
0
Report
चंद्रपूर शहर और जिल्हे में बाढ़ नियंत्रण, जलस्तर में भारी गिरावट
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपूर शहर और जिल्ह्यात काल उद्भवलेली पूर परिस्थिती आता पूर्णपणे नियंत्रणात आली आहे. वर्धा, इरई आणि झरपट नद्यांची पाणी पातळी रात्रभरात घटली असून रहमतनगर, राजनगर आणि साहारा पार्क या नागरी वस्त्यांमध्ये असलेलं पुराचे पाणी देखील ओसरलं आहे. विशेष म्हणजे चंद्रपूर जिल्ह्यात गेल्या 24 तासांपासून पावस नसल्यामुळे ही पूरस्थिती आटोक्यात येण्यास मदत झाली आहे. याशिवाय लगतच्या यवतमाळ, वर्धा आणि अमरावती जिल्ह्यामध्ये देखील पावसाने विश्रांती घेतल्यामुळे चंद्रपूर जिल्ह्यातील जनजीवन आता पूर्वपदावर आलय।0
0
Report
हार्दिक पांड्या और परिवार ने तिरुमला बालाजी मंदिर में दर्शन किए, आशीर्वाद प्राप्त
Hyderabad, Telangana:Hardik Pandya's Family Offers Prayers at Tirumala Indian cricketer Hardik Himanshu Pandya along with family had the darshan of Lord Venkateswara during the Suprabhat Seva(early morning seva) at the Tirumala Balaji temple in the early hours of Sunday. After the darshan, temple priests offered Vedic blessings (Ashirvachanam) to the family.0
0
Report
Advertisement
