icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महा-रैली बारिश से प्रभावित

New Delhi, Delhi:रामलीला मैदान दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली INDIA गठबंधन की महा-रैली की तैयारी जोर शोर से चल रही है लेकिन पिछले दो दिनों से दिल्ली में हो रही लगातार बारिश के चलते रैली स्थल पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई है। मैदान में जगह जगह पानी भरा हुआ है, जबकि आम लोगों के बैठने और खड़े होने के लिए बनाई गई व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। मैदान में लगाई गई कुर्सियां बारिश में भीग चुकी हैं और जमीन पर जगह-जगह कीचड़ जमा है। हालांकि मुख्य मंच को बारिश से बचाने के लिए त्रिपाल लगाए गए हैं, मंच वाटर प्रूफ बनाया गया है लेकिन मैदान की मौजूदा स्थिति आयोजकों के लिए चुनौती बन गई है।
0
0
Report

बिजनौर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग मामला: जूनियर पर सिर मुंडवाने का आरोप

Moradabad, Uttar Pradesh:मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रैगिंग का मामला। सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों पर लगा रैगिंग करने का गंभीर आरोप। सीनियर छात्रों ने जूनियर MBBS छात्र का सिर मुंडवाया। हॉस्टल में शाम से जूनियर छात्रों को परेशान करने का मामला। 2024 बैच के लगभग 10 से 13 सीनियर छात्रों की शिकायत। पीड़ित छात्र के पिता ने National Medical Commission (NMC) में शिकायत कराई दर्ज। शिकायत में हॉस्टल वार्डन पर भी आरोप। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने प्रधानाचार्य से मांगी रिपोर्ट। अस्पताल प्रबंधन अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं। मामले को दबाने मे जुटी प्राचार्य।
0
0
Report
Advertisement

मोकामा विधायक अनंत सिंह प्रेस वार्ता के बाद अदालत पर भरोसा, बेल मिलने की उम्मीद

Bikram, Bihar:पटना मोकामा विधायक अनंत सिंह प्रेस वार्ता.... कोर्ट ने जो दिया सही है न्यायलय पर भरोसा है... बेल मिलेगा... नीरज ने सब करवाया.. अंदर अंदर वो केस लेकर दिल्ली चला गया... नीरज का विरोध किया... सरकार ने नहीं करवाया नीरज ने करवाया है... इलेक्शन में वोट मांग रहे थे..मै वहां नहीं था नीरज ने दुलारचंद का मर्डर करवाया है.. हमको फंसा दिया... विधायक बने एक भी केस नहीं था... नीरज ने सब करवाया है.. नीरज ने जो कहा वो हुए.. पूरा गाँव जानता है... मेरा विश्वास है नीतीश कुमार रहते तो ये सब नहीं होता.. पार्टी का काम जाने.. खाता नहीं खुलेगा... जब डेट है मै कोर्ट में रहेंगे... मै कही नहीं जाऊंगा कोर्ट ने जो जहां मै वही करूंगा भरोसा है बेल मिलेगा हमको... नीरज जी जिसको आशीर्वाद देंगे वही जिन्दा रहेगा बाकी मर जाएगा... मोकामा चुनाव मेरा मन था बेटा लड़े अब वो जाने लड़ेगा की नहीं
0
0
Report

बेमौसम बारिश ने Panipat मंडी में धान की फसल पर संकट खड़ा किया, किसान चिंतित

Panipat, Haryana:बेमौसम बारिश से मंडी में धान भीगा, खेतों में गिरने से किसानों की बढ़ी चिंता। मंडी में खुले में रखी धान की बोरियां भीगीं, प्रधान बोले- बड़ा नुकसान नहीं; मार्केट कमेटी उपाध्यक्ष ने खेतों में 10 से 15 प्रतिशत नुकसान की आशंका जताई। पानीपत में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के कारण अनाज मंडी में खुले में रखी धान की बोरियां भीग गईं, वहीं खेतوں में खड़ी और कटाई के बाद धान की फसल को भी नुकसान होने की आशंका है। जी मीडिया के रिपोर्टर ने मंडी का जायजा लिया और मंडी प्रधान तथा मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष से बातचीत की। मंडी में 7 हजार क्विंटल धान का उठान बाकी है। मंडी के प्रधान के अनुसार अब तक लगभग 22 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है, जिसमें से लगभग 15 हजार क्विंटल उठान किया जा चुका है और 7 हजार क्विंटल का उठान बाकी है। बारिश के कारण खुले में रखे धान के भीगने की बात सामने आई है, लेकिन कुछ किसानों और आढ़तियों ने धान को तिरपाल से ढक रखा था और कुछ धान सुरक्षित स्थानों पर रखा गया था। फिलहाल मंडी में बड़े नुकसान की स्थिति नहीं है। धूप निकलने पर धान सूख जाएगा और फिर उठाकर भर दिया जाएगा। मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष ने कहा कि मंडी में बारिश से धान भीगा है, लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है; अगर दो घंटे अच्छी धूप निकल आए तो धान सूख सकता है और उठाकर उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पीआर धान का करीब 90 प्रतिशत उठान हो चुका है, शेष 10 प्रतिशत तिरपाल से ढककर रखा गया है और एक-दो दिन में उठान संभव हो पाएगा। रिपोर्टर ने बताया कि खेतों में धान गिरने से खेतों में फसल की कटाई और झड़ाई में देरी होने की आशंका है; लगातर बेमौसम बारिश से खेतों में धान गिरने के कारण 10 से 15 प्रतिशत नुकसान होने की आशंका है।
0
0
Report

डीएम-एसपी ने PET केंद्रों का औचक निरीक्षण कर नकल रोकथाम के इंतजाम देखे

Farrukhabad, Uttar Pradesh:डीएम और एसपी ने पीईटी परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक ने गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल समेत एनएकेपी स्कूल स्थित परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देशन दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, तलाशी और चेकिंग व्यवस्था के साथ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और सुरक्षा इंतजामों को परखा। जिलाधिकारी ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। बाइट – डॉ. अंकुर लाठर, जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद
0
0
Report
Advertisement

पश्चिमी जिले में दो दिन बरसात से जलभराव, लोग डर और हादसे की चिंता

Delhi, Delhi:पश्चिमी जिला में दो दिन से हो रही बरसात के बाद इलाके में जलभराव देखने को मिल रहा है और वही जलभराव को लेकर लोगों की समस्या भी बढ़ गई है लेकिन बरसात के बाद दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया है और अब ठंडक ने भी दिल्ली में दस्तक दे दी है। वहीं लोगों का कहना है की राजधानी में जल भराव होने से कहीं-ना-कहीं हादसे की घटना भी होती है, ऐसे में पता नहीं चलता की बरसात में कौन सी सड़क पर गड्ढे हैं। ऐसे में हादसा होने का भी खतरा बना रहता है और रिक्शा चालक इन पानी से होकर गुजरते हैं तो उनको पता भी नहीं होता रास्ते में गड्ढे होते हैं तो ऐसे में कहीं-ना-कहीं लोगों में डर का भय भी बना रहता है।
0
0
Report

रोहणा तक पहुँची फायरिंग केस: अमन के बैंक ट्रांजेक्शन से पुलिस जोड़ रही कड़ियाँ

Sonipat, Haryana:बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में जांच एक बार फिर से सोनीपत के रोहणा गांव तक पहुंच गई है। मुंबई पुलिस की जांच के दौरान सामने आए संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के आधार पर हरियाणा पुलिस की क्राइम यूनिट खरखौदा ने अमन नाम के युवक को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई में क्राइम यूनिट खरखौदा और मुंबई पुलिस के साथ समन्वय करते हुए कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि मामले में पहले पकड़े जा चुके रोहणा निवासी कुणाल ने कथित तौर पर अमन के बैंक खाते में कुछ रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके अलावा, उसके खाते में अन्य खातों से भी पांच-पांच हजार रुपये आने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इन लेनदेन के पीछे के उद्देश्य और फायरिंग की वारदात से इनके संभावित संबंधों की पड़ताल कर रही है। पुलिस की जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाना है कि अमन को रकम किसने भेजी, उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया और क्या उसे कथित साजिश की जानकारी थी। मामले में पहले गिरफ्तार किए गए 11 आरोपियों को मुंबई की विशेष अदालत ने 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है। जांच एजेंसियां कथित वित्तीय नेटवर्क, डिजिटल बातचीत और वारदात से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं। मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून यानी मकोका के प्रावधान भी लागू किए गए हैं। अब अमन से पूछताछ और उसके बैंक खाते से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के जरिए पुलिस मामले की बाकी कड़ियां जोड़ने का प्रयास करेगी। इस पूरे घटनाक्रम में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और हरियाणा पुलिस के बीच समन्वय जांच का अहम हिस्सा बना हुआ है。
0
0
Report
Advertisement

हरदीपपुरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर सियासत गर्म, एप्सटीन फाइल सवाल

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल हरदीप पूरी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने पर सियासत पीसीसी चीफ जीतू पटवारी प्रेस कॉन्फ्रेंस एप्सटीन फाइल को लेकर संसद के अंदर चर्चा हुई एप्सटीन फाइल के नाम पर भारत को दबाया गया एप्सटीन बाल शोषण का आरोपी हरदीप पूरी कहते रहे वो डेलिगेशन के साथ एप्सटीन से मिले लेकिन ऐसा नहीं एप्सटीन के साथ हरदीप पूरी की अकेली तस्वीरें भी सामने आ चुकी है हरदीप पूरी को क्यों बनाया गया एमपी से क्या कोई योग्य व्यक्ति नहीं था एक दलित व्यक्ति को जबरन इस्तीफा दिलवाया गया हरदीप पूरी को राज्यसभा भेजने के लिए हरदीप पुरी को लेकर हर जिले में कांग्रेस उनके पुतले जलाएगी लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ पर बोले जीतू पटवारी भारत के संविधान ने हमें रैली करने का अधिकार दिया अराजकता वह लोग फैला रहे हैं INDIA गठबंधन के रैली पर बोले रैली में अधिक से अधिक संख्या मध्य प्रदेश की होगी लोकतंत्र को बचाने के लिए यह रैली है
0
0
Report

वडोदरा में दला पटेल समाज के तीन सदस्यों की सामूहिक आत्महत्या से सनसनी

Noida, Uttar Pradesh:वडोदरा के कारेलीबाग इलाके की दला पटेल की पोल में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के सामूहिक आत्महत्या से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आर्थिक तंगी और डिप्रेशन के कारण यह कदम उठाया गया है। वडोदरा की नरसिंहजी की पोल में स्थित दला पटेल की पोल में रहने वाले सोनी परिवार के तीन सदस्यों ने फांसी लगाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली है। मृतकों में 50 वर्षीया मां आरतीबेन सोनी, बड़ा बेटा नीलकंठ सोनी और छोटी बेटी झलक सोनी शामिल हैं। दो साल पहले परिवार के मुखिया चेतन सोनी की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी, जिसके कारण बेटा नीलकंठ कनाडा से वडोदरा लौट आया था। जबकि बेटी ओल्ड पादरा रोड पर आयुर्वेदिक अस्पताल चलाती थी। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का काफिला मौके पर पहुंचा और तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि यह खौफनाक कदम आर्थिक तंगी और डिप्रेशन के कारण उठाया गया है। घर की तलाशी के दौरान कई दस्तावेज और कार लोन की नोटिस भी मिली है। दूसरी ओर, मृतकों के पड़ोसियों और अस्पताल के पार्टनर केतन शाह ने बताया कि परिवार बहुत अच्छा और संपन्न था। तीन दिन पहले ही अस्पताल के विस्तार को लेकर चर्चा हुई थी। कोई बड़ी आर्थिक समस्या या विवाद न होने के बावजूद यह कदम क्यों उठाया गया, इसे लेकर सोनी समाज भी सदमे में है और यह घटना बेहद चिंता का विषय बनी हुई है। दिवाली के त्योहार से ठीक पहले सोनी परिवार के तीन सदस्यों द्वारा सामूहिक आत्महत्या की इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सयाजी अस्पताल भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सटीक वजह सामने आएगी। इसके अलावा, पुलिस ने आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

73 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल-दिल्ली तस्करी

Madhubani, Bihar:3010 ZBJ MDB GANJA R MADHUBANI BINDU BHUSHAN एंकर मधुबनी पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने गांजा से भरे कार को जब्त किया है।मामला भैरबस्थान थाना के खररक गांव के पास एनएच 27 की है। कार से 73 किलो गांजा हुआ बरामद। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने कार को संदिग्ध हालत में देख कार की तलाशी ली तो कार के अंदर गांजा छुपाकर रखा हुआ मिला। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज थाना के भूरा गांव निवासी सोनू कुमार और गोपाल कुमार के तौर पर हुई है।पुलिस ने बताया गांजा नेपाल से दिल्ली ले जाना था। पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही है।जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 30 लाख बतायी जा रही है।
0
0
Report

जोधपुर की 446 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव जारी, पेयजल-सड़क लाइट प्रमुख मुद्दे

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में 446 ग्राम पंचायतां में सरपंच चुनण खातर मतदान जारी, गांवां में दिख्यो उत्साह पेयजल संकट, सड़कां अर रोड लाइट रा मुद्दा छाया, शाम 6 बजे बाद होसी मतगणना जोधपुर। पंचायतीराज संस्थावां रा आम चुनाव-2026 रा तहत शुक्रवार नै जोधपुर जिले में दूजे चरण रो मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। जिले री 446 ग्राम पंचायतां में सवेरै 7 बजे सूं मतदाता आपरो सरपंच चुनण खातर मतदान केंद्रां पर पहुंचण लाग गया। मतदान नै लेर ग्रामीणां में खासो उत्साह देखण नै मिल्यो। मतदान शाम 6 बजे तक चालसी। इण पाछै संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयां पर मतगणना कर परिणाम घोषित करिया जासी। शनिवार नै उप सरपंच पद खातर चुनाव होसी। दूजे चरण में बनाड़, आसोप, बावड़ी, भोपालगढ़, बिलाड़ा, धवा, हतुंडी, झंवर, कापरड़ा, केरू, लूणी, मंडोर, ओसियां, पीपाड़ सिटी, सालवा खुर्द, सामराऊ, तिंवरी अर उम्मेदनगर क्षेत्र री 446 ग्राम पंचायतां में 1551 उम्मीदवार मैदान में है। वहीं 11 ग्राम पंचायतां में ग्रामीणां री सहमति सूं सरपंच निर्विरोध चुन लिया गया। पेयजल संकट बण्यो सबसे बड़ो मुद्दो मतदान दौरान गांवां में पेयजल संकट, सड़कां री हालत अर रोड लाइट जैसी मूलभूत सुविधावां रा मुद्दा छाया रहा। बनाड़ क्षेत्र में जी मीडिया सूं बातचीत करतां ग्रामीणां कह्यो कि गांव में पानी री समस्या सबसे बड़ी है। इणा समेत अन्य समस्यावां रो समाधान करावण वालो ही सरपंच बणणो चाहिए। ग्रामीणां रो कहणो है कि जो प्रत्याशी गांव रा विकास अर मूलभूत सुविधावां पर ध्यान देसी, वोट उसी नै मिलसी। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन रा निर्देश पर मतदान शांतिपूर्ण अर निष्पक्ष करवाण खातर प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्थाएं करी गई। अब शाम 6 बजे बाद मतगणना सूं गांवां री नई सरकार री तस्वीर साफ होसी।
0
0
Report

हमीरपुर PET परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी, नकल रोकथाम के लिए 12 केंद्र तैनात

Chanwal, Himachal Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ हमीरपुर:- PET परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा, 12 सेंटरों में सम्पन्न कराई जा रही है PET परीक्षा, सभी 12 सेंटरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात, एसडीएम को अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने के निर्देश, परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के दिए निर्देश, परीक्षार्थियों के लिए नगर पालिका रैन बसेरे में निशुल्क ठहरने और खाने पीने का किया गया इंतजाम।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top