450001
खंडवा के लाल चौकी स्थित डीपी में तेज बारिश के बाद हुआ फॉल्ट, आतिशबाजी जैसा नजारा देख सहमे लोग
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के लाल चौकी स्थित डीपी में आज तेज बारिश के बाद अचानक फॉल्ट हो गया। फाल्ट के कारण डीपी से आग के गोले निकलने लगे। डीपी से आग निकलता देख लोग डर गए। लोगों ने बिजली विभाग को इसकी सूचना दी। बिजली विभाग की टीम जब तक पहुंचती तब तक डीपी से काफी आग निकली। जिसको लेकर पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखी बिहार: LPU के भीतर हिंसा-तोड़फोड़ पर अशोक मित्तल बोले: दुष्कर्म अफवाह थे, बड़ा षडयंत्र
New Delhi, Delhi:LPU फाउंडर और राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल यूनिवर्सिटी के अंदर हुई हिंसा और तोड़फोड़ पर बोले LPU परिसर में किसी भी छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोई घटना नहीं हुई है, यह झूठी अफवाहें थी कोई पंजाब की शांति को भंग करना चाहता है, पंजाब के ख़िलाफ़ यह बड़ी साज़िश है। क्या पंजाब के बिज़नेस मेन को पंजाब से बाहर भागने की मंशा थी दुष्कर्म की अफवाह थी यह झूठ था, इस अफ़वाह के पीछा कौन लोग थे इस की जांच हो रही है बाहर के लोग भी इसमें शामिल थे। यूनिवर्सिटी के अंदर चोरी तोड़फोड़ हिंसा की गई। इसके पीछे बड़ी साज़िश और कोई बड़ा है जो पंजाब की शांति को भंग करना चाहता है। पंजाब के ख़िलाफ़ यह बड़ी साज़िश है। यूनिवर्सिटी के अंदर बाहर के लोग घुस गए थे उनको किसी की स्पोर्ट थी इसकी जांच तो होनी चाहिए, मेरी यूनिवर्सिटी में नुकसान हुआ है क्या सिर्फ़ वही मुद्दा था या कुछ और इसके पीछे साज़िश थी। पंजाब के बिज़नेस मेन को पंजाब से बाहर भागने की मंशा थी।विपक्ष के जो लोग हैं उन्होंने कहा की राजनीतिक द्वेष के चलते ये हुआ है।0
0
Report
धानापुर बिरना गांव के बंद मकान से लाखों की चोरी, CCTV में हथियारबंद चोर
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - धानापुर के बिरना गांव में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नकदी चोरी - घर से 1.60 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी समेत अन्य आभूषण चोरी होने की बात सामने आई - चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद, फुटेज में असलहा लिए नजर आए कथित चोर - सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच शुरू की, पीड़ित ने 112 नंबर पर दी सूचना - क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग - बंद मकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में असलहे के साथ नजर आए कथित चोर - धानापुर थाना क्षेत्र के बिरना गांव की घटना. विजुअल0
0
Report
यूपी के सीतापुर में फर्जी बैंक मैनेजर दंपत्ति गिरफ्तार, 27 लाख ठगी का पर्दाफाश
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी सीतापुर में फर्जी बैंक मैनेजर और महिला आयकर निरीक्षक बनकर लोगों से करीब 27 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर दंपत्ति को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कम कीमत पर सोने के बिस्किट दिलाने और खराब नोटों को बदलवाने का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी रिहायशी कालोनियों में बड़े मकान किराए पर लेते और खुद को अधिकारी बताकर लोगों का विश्वास जीतते थे। इसके बाद ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस का कहना है कि दंपत्ति का नेटवर्क देश के कई राज्यों तक फैला हुआ है। आरोपियों के कब्जे से करीब 14 लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, फर्जी आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य ठगी की घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा के इतिहासकार डॉ. जुनेजा की नई किताब गांधी जयंती पर लोकार्पित
Hisar, Haryana:हरियाणा के जाने-माने इतिहासकार डॉ. एम.एन. जुनेजा की नई पुस्तक 'हरियाणा में जन्मे 19वीं शताब्दी में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी' का लोकार्पण 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने ज़ी मीडिया से खास बातचीत की। हरियाणा के इतिहास और प्रमुख शख्सियतों पर 40 से अधिक तथा शहीद भगत सिंह पर 7 चर्चित पुस्तकें लिख चुके डॉ. जुनेजा ने बताया कि 1857 की क्रांति में हरियाणा के अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने अहम भूमिका निभाई थी, जिनके बिना देश की आजादी का इतिहास अधूरा माना जाता है। उन्होंने यह भी साझा किया कि पहले कम जानकारी उपलब्ध होने के कारण उन्होंने लगभग 30 से 40 साल पहले इस विषय पर शोध और लेखन का कार्य शुरू किया था। डिजिटल युग के संदर्भ में बात करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि तकनीक के आने के बावजूद पुस्तकों का महत्व हमेशा बना रहेगा क्योंकि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए सच्ची धरोहर होती हैं। वहीं इतिहास में नए योद्धाओं के जिक्र से जुड़े सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी यह पुस्तक एक सामान्य, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित ऐतिहासिक दस्तावेज है।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
आगरा निगम में किन्नर का हंगामा, वीडियो वायरल—जानिए क्या हुआ
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा निगम निगम में किन्नर का हंगामा किसी काम को कराने पहुंची किन्नर ने किया जोरदार हंगामा मौके पर मिले युवक को किन्नर ने हाथ पकड़कर नीचे बैठने के लिए बोला युवक से बोली किन्नर,अभी यही बुलाओ अपने अधिकारी को जनता का काम न करने का लगाया आरोप किन्नर बोली,जनता को समझते हो पागल किन्नर के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर के टेढ़ा गाँव में अवैध कुएँ कब्जे के खिलाफ ग्रामीणों की मांग
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- सार्वजनिक कुएं की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप, कुएं की चरही तोड़कर कब्जा कर मकान बनवाने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप, ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप कब्जा हटवाने की मांग की, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव का मामला।0
0
Report
सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में बाढ़ राहत किट वितरित, 500 परिवार लाभान्वित
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ राहत सामग्री किट का वितरण किया गया। इस मौके पर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा और उप जिलाधिकारी राजेश कुमार मौजूद रहे। शोहरतगढ़ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र खैरी शीतल में लगाए गए बाढ़ राहत सामग्री वितरण कैंप में करीब 500 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री किट वितरित किया गया। स्थानीय विधायक विनय वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के जो भी बाढ़ प्रभावित परिवार हैं उनको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उपलब्ध कराए गए बाढ़ राहत किट का वितरण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है इस राहत किट में खाद्य सामग्री के अलावा एक परिवार को चलाने के लिए सारी चीजें मौजूद है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित हर इलाके में लंच पैकेट के साथ-साथ बाढ़ राहत किट का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी और जिला प्रशासन की कोशिश है कि कोई भी परिवार इससे छूटने न पाए। विधायक ने कहा कि बाढ़ खत्म होने के बाद बर्बाद हो चुके फसलों का आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।0
0
Report
हाईकोर्ट ने बिलासा दाई एयरपोर्ट विस्तार पर AAI से स्पष्ट जवाब मांगा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। चकरभाठा स्थित बिलासा दाई केंवटीन एयरपोर्ट में हवाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस कृष्ण राम महापात्र और जस्टिस संतोष शर्मा की डिवीजन बेंच ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी AAI से स्पष्ट जवाब मांगा है। कोर्ट ने AAI के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अब मामले में टालमटोल नहीं चलेगी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने AAI के अधिवक्ता अनुमेह श्रीवास्तव से पूछा कि पिछली सुनवाई के निर्देश के मुताबिक नया शपथ पत्र दाखिल किया गया है या नहीं। हाईकोर्ट ने साफ किया कि शपथ पत्र पूरी तरह स्पष्ट होना चाहिए। साथ ही इसे ऐसे जिम्मेदार अधिकारी के माध्यम से दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं, जो नीतिगत फैसलों की प्रक्रिया से सीधे जुड़ा हो। दरअसल, राज्य सरकार लंबे समय से बिलासपुर एयरपोर्ट के ऑपरेशन, मैनेजमेंट और विकास की जिम्मेदारी अपने हाथ में लेने का प्रस्ताव रख रही है। लेकिन AAI की ओर से इस पर अब तक स्पष्ट रुख सामने नहीं आया है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता शशांक ठाकुर ने भी कोर्ट को बताया कि पिछली सुनवाई के निर्देशों के अनुसार सरकार की ओर से शपथ पत्र दाखिल किया जा रहा है। याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने कोर्ट को बिलासपुर एयरपोर्ट की जरूरत, शहर के महत्व और लंबे समय से चल रही जनहित याचिका की जानकारी दी। अब हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को तय की है।0
0
Report
Advertisement
गंगा जलस्तर बढ़ने से महनार में प्रशासन अलर्ट, घाटों पर SDRF तैनाती
Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त बड़ी खबर है। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए महनार में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। महनार एसडीएम अंकित कुमार ने अपनी टीम और एसडीआरएफ के साथ इलाके के तमाम घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और स्थानीय प्रशासन को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया। गंगा के बढ़ते जलस्तर ने महनार प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। हालात को देखते हुए महनार एसडीएम टीम के साथ घाटों पर पहुंचे और मौके पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीआरएफ की टीम और प्रखंड स्तर के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। एसडीएम ने घाटों की स्थिति देखी और लोगों से गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सतर्क रहने की अपील की। प्रशासन की ओर से लोगों को अनावश्यक रूप से नदी और घाट के नजदीक नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। वहीं स्थानीय प्रशासन को भी हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए घाटों पर स्थानीय प्रशासन के साथ एसडीआरएफ टीम की तैनाती की गई है। फिलहाल प्रशासन की नजर गंगा के जलस्तर पर बनी हुई है और लोगों से लगातार सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।0
0
Report
किसानों का पोर्टल मिसमैच विरोध, मोर्चा तेज; दो दिन में समाधान नहीं
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में धान उत्पादक किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने जिला सचिवालय के सामने स्थित अनाज मंडी में जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रदेश सरकार और कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के पुतले फूंके। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के भीतर पोर्टल मिसमैच की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो किसान अपनी धान की फसल जिला सचिवालय में लाकर गिराएंगे। यमुनानगर में धान की खरीद को लेकर पोर्टल पर रिकॉर्ड मैच नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने किसानों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री तथा कृषि मंत्री के पुतले जलाकर अपना रोष जताया। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संजू गुणदियाना का आरोप है कि अधिकारियों को समय रहते पोर्टल मैचिंग का काम पूरा करना चाहिए था, लेकिन अब तक बड़ी संख्या में किसानों का पोर्टल मैच नहीं हुआ है। उनका कहना है कि इससे किसानों को मंडी में धान लाने और बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान यूनियन ने प्रशासन को दो दिन का समय देते हुए समस्या के जल्द समाधान की मांग की है। “अभी तक 50 प्रतिशत से ज्यादा पोर्टल मैच नहीं हुए हैं। किसानों को धान बेचने में परेशानी हो रही है। अगर दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान अपनी धान की फसल जिला सचिवालय में लाकर गिराएंगे।” फिलहाल किसान यूनियन ने पोर्टल मिसमैच की समस्या तत्काल दूर करने की मांग की है और समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।0
0
Report
Advertisement
सभल। NSA रद्द होने के बाद संभल दंगे के आरोपी मुल्ला अफरोज की हत्या के मामले में जिला कोर्ट में पेशी
Chandausi, Uttar Pradesh:सभल । सुप्रीम कोर्ट से NSA रद्द होने के बाद संभल दंगे के आरोपी मुल्ला अफरोज की हत्या के मामले में जिला कोर्ट में पेशी । वकीलो के साथ जिला कोर्ट पहुंचा मुल्ला अफरोज .. हत्या के 1 केस के मामले में आज जिला कोर्ट में अहम सुनवाई होगी NSA रद्द होने के बाद मुल्ला अफरोज पर सभल दंगे से जुड़े 4 केस अभी भी बरकरार .. संभल दंगे से जुड़े 4 मामलों के केस में मुल्ला अफरोज . को हो सकती है बड़ी सजा । NSA रद्द होने के बाद मुरादाबाद जेल से रिहा होकर कल देर रात घर पहुंचा था मुल्ला अफरोज । जिला कोर्ट पहुंचे मुल्ला अफरोज में NSA हटाये जाने पर सुप्रीम कोर्ट की तारीफ .. जिला न्यायालय , चन्दौसी का मामला0
0
Report
जबलपुर–वृन्दावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण के परिवार पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:जबलपुर - वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण के परिवार0
0
Report
वाक्स पॉप पर नया रुझान; 2.30 बजे ताज़ा अपडेट आने की उम्मीद
Indore, Madhya Pradesh:वाक्स पॉप0
0
Report
Advertisement
