Back
मक्का और सोयाबीन के दाम से किसान भड़के, खंडवा में चक्का जाम
PSPramod Sinha
Oct 15, 2025 14:09:09
Khandwa, Madhya Pradesh
मक्का और सोयाबीन के दाम को लेकर किसानों मे आक्रोश, किया चक्का जाम
खंडवा में आज किसानों ने खंडवा से इंदौर जाने वाली सड़क पर चक्का जाम कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि, सोयाबीन और मक्का के उचित दाम नहीं मिल रहे है। मंडी में सही से तुलवाई का कार्य नहीं हो रहा है। एक तो भाव कम मिल रहे हैं ऊपर से व्यापारी नमी का बहाना बनाकर मनमर्जी रेट में कटौती कर रहे हैं।
वी ओ, कल तक जो मक्का खंडवा मंडी में 1800 और 1900 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिक रही थी आज इसी मंडी में उसके भाव 900 से 1100 के बीच हो गए। जब व्यापारी ने मक्का की फसल के दाम कम लगाएं तो किसान भड़क गए। किसानों ने आरोप लगाया कि व्यापारी मंडी में मक्का की बोली लगता है और 5- 10 किलोमीटर दूर उसकी मिल में माल की तुलाई करते हैं। इससे आना-जाना और तो लाइक करवाना महंगा पड़ जाता है इतना ही नहीं किसानों ने व्यापारियों पर आरोप लगाया कि मक्का खरीदने के बाद नमी के बहाने 10 से 50 रु प्रति क्विंटल अलग से काट लिया जाता है।
इस तरह की नीतियां रहेगी तो किसान कैसे आगे बढ़ेगा।
बाइट - रघुवीर पटेल , किसान
बाइट - शुभम चौहान, किसान
वी ओ, किसानों के चक्का जाम की सूचना मिलते ही मौके पर अपर कलेक्टर , एसडीम और नगर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। करीब तीन घंटे के चक्का जाम के बाद अधिकारियों की समझाइस पर किसान माने और चक्का जाम खत्म किया। तीन घंटे के चक्का जाम से रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई।
अपर कलेक्टर अरविंद चौहान ने बताया कि सोयाबीन और मक्का की उपज के दाम को लेकर किसानों में आक्रोश था।
किसानों की मांगो लेकर व्यापारियों से भी बातचीत की जा रही है। जल्द ही समस्या दूर की जाएगी। किसी प्रकार से किसान को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
13
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
14
Report
SVSANDEEP VASAVA
FollowOct 15, 2025 19:21:5014
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowOct 15, 2025 19:21:3115
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 15, 2025 19:21:1714
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 15, 2025 19:21:0814
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 15, 2025 19:20:5710
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 15, 2025 19:20:4711
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 15, 2025 19:20:3213
Report
APAbhay Pathak
FollowOct 15, 2025 19:20:2014
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 15, 2025 19:20:0912
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 15, 2025 19:19:5214
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowOct 15, 2025 19:19:4112
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 15, 2025 19:19:2814
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 15, 2025 19:19:1812
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowOct 15, 2025 19:19:0111
Report