450001
सोयाबीन का रेट 6000 करने की मांग पर किसानों का ट्रैक्टर मार्च, खंडवा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Khandwa, Madhya Pradesh:सोयाबीन फसल का रेट 6000 रुपये किए जाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान संघ ने अनाज मंडी से हजारों किसानों के साथ ट्रैक्टर मार्च निकाला। MSP बढ़ाने की मांग पर यह विरोध मार्च खंडवा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के साथ समाप्त हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
गोवर्धन पूजा पहाड़ों में पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाई गई
Bageshwar, Uttarakhand:एंकर: दीपावली के बाद पहाड़ में गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बागेश्वर समेत कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीणों ने गाय की पूजा-अर्चना की। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। पहाड़ में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं। महिलाओं ने चावल आटे से गाय बैल आदि जानवरों के शरीर पर आकृति बनाई, फूल, अक्षत और पारंपरिक पकवानों से पूजा की। कई स्थानों पर पशुधन की पूजा की गई।0
0
Report
बहाला टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो युवक घायल
Alwar, Rajasthan:अलवर के बहाला टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अलवर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी प्रवीण पुत्र रामजीत वर्तमान में दिल्ली के समयपुर बादली में रहते हैं। उनके साथ दिल्ली निवासी अरविंद ठाकुर पुत्र भागीरथ भी कार में सवार थे। दोनों पेशे से इंजीनियर हैं और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सोलर पैनल लगाने का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक दिल्ली से अलवर में रह रहे बिहार निवासी अपने एक परिचित से मिलने आए थे। परिचित को छठ पूजा के लिए बिहार जाना था। उनसे मुलाकात के बाद दोनों कार से वापस दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान बहाला टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़कर उससे टकरा गई। हादसे में प्रवीण के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि अरविंद ठाकुर को अंदरूनी चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।0
0
Report
Advertisement
पटाखे विस्फोट से 12 वर्षीय बच्चे की आंखें जलीं, इलाज के लिए मदद चाहिए
Alwar, Rajasthan:पटाखे के बारूद में विस्फोट से पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बच्चे की दोनों आंखें बुरी तरह झुलस गईं। चिकित्सकों के अनुसार उसकी आंखें लगभग 90 प्रतिशत तक बर्न हो चुकी हैं। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज में परेशानी आ रही है। जानकरी के अनुसार बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले संतोष यादव अलवर की प्याज मंडी में पल्लेदारी का काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ शहर में किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार सुबह उनका 12 वर्षीय बेटा दिलखुश यादव पटाखे से बारूद निकालकर उससे खेल रहा था; इसी दौरान बारूद विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि बच्चे की दोनों आंखें गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे के बाद बच्चे की मां आसपास के लोगों की मदद से उसे राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचीं। यहाँ चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया। वहीं, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते मां के सामने बेटे को जयपुर ले जाकर उपचार करवाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसे में बच्चे की आंखों की रोशनी बचाने के लिए समय पर बेहतर इलाज बेहद जरूरी है। बाइट:परिजन परिवार ने आमजन और भामाशाहों से मदद की अपील की है, ताकि आर्थिक सहयोग के जरिए बच्चे का समय पर उपचार हो सके और उसकी आंखों की रोशनी बचाने की उम्मीद कायम रहे।0
0
Report
दिवाली की आतिशबाजी से बागेश्वर में आग, 15 से अधिक लोग झुलसे
Bageshwar, Uttarakhand:दिवाली के जश्न के बीच बागेश्वर जिले में आतिशबाजी से आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं। बागेश्वर से गरुड़ तक अलग-अलग स्थानों पर रॉकेट गिरने से आग लग गई। बागेश्वर में नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी में आग लगने से चिल्ड्रन पार्क और विद्युत ट्रांसफार्मर को भी भारी नुकसान पहुंचा। इसके चलते इलाके में कई घंटे बिजली गुल रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, चंडिका मंदिर के पास जंगल में रॉकेट गिरने से आग लग गई, जिससे जंगल का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। गरुड़ में भी ग्रामीणों के घास के कई ढेर आग की चपेट में आकर जल गए। उधर, पटाखे जलाने के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 15 से अधिक लोग झुलस गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।0
0
Report
रायबरेली में दो गुटों के विवाद में मारपीट, वीडियो वायरल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: मामूली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच संघर्ष, जमकर चले लात घूंसे, मारपीट में दो लोग हुए घायल, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र, पुलिस ने वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर शुरू कानूनी कार्रवाई, लालगंज कस्बे के चिकवाही मंडी का मामला0
0
Report
Advertisement
कन्हीवाड़ा में अवैध शराब के विरोध में महिलाओं का घेराव: थाने के बाहर गुस्सा
Seoni, Madhya Pradesh:कान्हीवाड़ा में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा थाने का किया घेराव महिलाओं का आरोप शिकायत के बाद भी नहीं होती करवाई महिलाओं को धमकाते हैं शराब विक्रेता घर में भी पति करते हैं प्रताड़ित सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के नवोदय नगर बड़टोला और बैगा मोहल्ले की महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ थाने का घेराव किया। महिलाओं का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है。 शराब विक्रेता शिकायत करने वाली महिलाओं को धमकाते और प्रताड़ित करते हैं。 वहीं, शराब बिक्री की शिकायत करने पर उनके पति भी घर में उनके साथ मारपीट और प्रताड़ना करते हैं。 क्षेत्र में आए दिन गाली-गलौज और विवाद की स्थिति बन रही है। महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
बैतूल में दुर्लभ बाम्बू पिट वाइपर के रेस्क्यू से इलाके में हड़कंप
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में दुर्लभ प्रजाति का विषैला सांप बाम्बू पिट वाइपर मिलने से लोग हैरान रह गए। बैतूल के वैष्णवी नगर में जीवनलाल विश्वकर्मा के घर से इस दुर्लभ सांप का रेस्क्यू किया गया। सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने सावधानीपूर्वक सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। सर्पमित्र के मुताबिक, बाम्बू पिट वाइपर आमतौर पर जंगलों में पेड़ों, बांस और घनी झाड़ियों में पाया जाता है।0
0
Report
सनातन पांडे के बयान पर बीजेपी का तीखा पलटवार, बयानबाज़ी बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:कारसेवकों पर गोली चलाए जाने के फैसले पर सनातन पांडेय के बयान पर बीजेपी का पलटवार सनातन पांडेय का हिंदू समाज हुक्का पानी बंद करे: अंकुश त्रिपाठी, प्रवक्ता बीजेपी कार सेवकों पर गोली चलाए जाने को जायज बताने वाले सनातन पांडे का नाम औरंगजेब रखना चाहिए अखिलेश यादव की चाटुकारिता में सनातन पांडे ने अपने नाम की लज्जा नहीं रखी0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur SBI ATM डकैती: पुलिस गोलीबारी के बावजूद अपराधी फरार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में एटीएम लूटने पहुंचे अपराधी, तो सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम उखाड़ कर ले जा रहे अपराधियों पर गोली चलाई. अपराधी स्कार्पियो से चकमा देकर फरार हो गए और एटीएम छोड़ कर हो गए फरार. घटना मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र डुमरी चौक के समीप SBI के ATM के पास हुई, जहाँ देर रात पुलिस को सूचना मिली कि स्कार्पियो सवार कुछ अपराधी एटीएम लूटने आए हैं; पुलिस पहुंची तो अपराधी अपनी स्कार्पियो पर बैठकर भागने लगे. गोली चलाने के बाद भी वे मौके से फरार हो गए, लेकिन एटीएम लूट होने से बच गया. पूरी घटना के संबंध में SDPO दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि स्कार्पियो से कुछ अपराधी एसबीआई के एटीएम को लूट रहे थे और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगे और एटीएम को मौके पर ही छोड़कर चले गए. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल कर अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है. बाइट - दीपक कुमार, एसडीपीओ टाउन टू0
0
Report
अखिलेश के राम मंदिर दौरे पर AIMIM का हमला, आज़म खान से इजाज़त पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश जी के 12 दिसंबर के राम मंदिर दौरे के संबंध में AIMIM का वक्तव्य. पहुंंची वहीं पर ख़ाक जहाँ का खमीर था अखिलेश यादव का वहां जाना यह प्रमाणित करता है कि वह भाजपा और विहिप के उस मूमेंट को जस्टिफाई करने के लिए जा रहे हैं. क्या उन्होंने अपनी पार्टी के संस्थापक सदस्य और राष्ट्रीय महासचिव आज़म खान से इजाज़त ली जिन्होंने लम्बे समय तक बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के तहत बाबरी मस्जिद को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी थी? सपा मुस्लिम नेताओं को बताना चाहिए कि कौन सा मुंह लेकर आप मुसलमानों के बीच में जाओगे ?0
0
Report
Begusarai के बाजारों में छठ पूजा की तैयारी और चहल-पहल तेज
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी अब जोर-शोर से शुरू हो गई है। छठ पूजा को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। खासकर छठ पर्व में इस्तेमाल होने वाले बांस के सूप और दौरा की दुकानें पूरी तरह सज चुकी हैं। बाजारों में सुबह से ही लोग सूप और दौरा की खरीदारी करने पहुंचे हैं। तस्वीरों में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह छठ पूजा को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों पर अलग-अलग आकार के बांस के सूप और दौरा सजाए गए हैं। वहीं, बड़ी संख्या में लोग अपनी जरूरत के अनुसार इनकी खरीदारी कर रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि छठ पूजा नजदीक आते ही सूप और दौरा की मांग बढ़ने लगी है। वहीं, खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने बताया कि छठ महापर्व को लेकर घरों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि छठ महापर्व में बांस से बने सूप और दौरा का विशेष धार्मिक महत्व है। व्रती इन्हीं सूप और दौरा में फल, प्रसाद और पूजा की अन्य सामग्री सजाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए छठ घाट पहुंचते हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस लोक आस्था के महापर्व को लेकर पूरे देश में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल रहता है। फिलहाल बेगूसराय के बाजारों में छठ पूजा की खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ गई है और दुकानदारों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
लखीसराय में छठ महापर्व के लिए सुरक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था तेज
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय जिले प्रशासन लोक आस्था महापर्व छठ को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। छठ पर्व को लेकर घाटों की सफाई एवं सुरक्षा के इंतजाम के लिए प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। डीएम शैलेंद्र कुमार अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न घाटों एवं तालाबों का निरीक्षण किया। डीएम ने घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और बिजली की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए चिकित्सा पदाधिकारियों को मेडिकल टीम की व्यवस्था करने को कहा गया। अग्निशमन विभाग को भी घाटों पर जरूरत के अनुसार दमकल दल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही घाट पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के मद्देनजर वाच टावर का निर्माण कराने का निर्देश दिया। डीएम शैलेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा है ताकि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को सभी बुनियादी सुविधाएं मिलें। निरीक्षण के दौरान एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीएम प्रभाकर कुमार मौजूद रहे।0
0
Report
अयोध्या में यम द्वितीया: पूजा से होती है शांति और आयु की कामना
Ayodhya, Uttar Pradesh:Anchor - अयोध्या भगवान श्रीराम की पावन नगरी, जहाँ हर दिन भक्ति और आस्था का संगम देखने को मिलता है। लेकिन दीपावली के तीसरे दिन यहाँ एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है, जब स्वयं कालदेवता महाराज यमराज की पूजा होती है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम के पृथ्वी से प्रस्थान के समय यमराज उन्हें लेने अयोध्या आए थे। कहा जाता है कि उन्होंने जमथरा घाट पर विश्राम किया और वहीं से आगे जाकर प्रभु श्रीराम ने गुप्तार घाट पर जल समाधि ली थी। इसी पौराणिक घटना की स्मृति में आज भी कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया, जिसे यम द्वितीया कहा जाता है, के दिन सरयू तट स्थित यमथरा घाट पर परंपरागत रूप से मेला आयोजित होता है। प्रातःकाल से ही श्रद्धालु सरयू स्नान कर भयमुक्त और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए यमराज की पूजा-अर्चना करते हैं। विशेषकर बहनें इस दिन व्रत रखकर अपने भाइयों के कल्याण और लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं।किंवदंती है कि यमराज ने यह तपोस्थली स्वयं अयोध्या माता से प्राप्त की थी। इसलिए यहाँ की पूजा से मनुष्य को यमभय से मुक्ति और मृत्यु पर विजय का आशीर्वाद मिलता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यमथरा घाट पर की गई पूजा उनके जीवन में शांति, सुरक्षा और समृद्धि लाती है।।इसी दिन दीपावली पर पूजी गई लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी सरयू में किया जाता है। दीपों की रोशनी और भक्तिभाव से जगमगाती यह परंपरा अयोध्या की सनातन संस्कृति और श्रद्धा का अनुपम प्रतीक है, जहाँ आस्था और परंपरा एक साथ दीपवत् आलोकित होती हैं।0
0
Report
کوٹا में दीपावली پر आगजनी, 61 घटनाओं ने झोपड़ियों से लेकर औद्योगिक परिसरों तक पंहुची लपटें
Kota, Rajasthan:कोटा में दिवाली पर आगजनी की 61 घटनाएं, झोपड़ियों से लेकर दुकानों और फ्लैट तक पहुंचीं लपटें; दो दिन तक अलर्ट मोड पर रहा दमकल विभाग कोटा में दीपावली के दौरान आतिशबाजी के बीच आगजनी की घटनाओं ने दमकल विभाग को व्यस्त रखा। महज दो दिन में शहर में 61 से ज्यादा जगह आग लगाने की घटनाएं सामने आईं। कहीं पटाखों की चिंगारी से झोपड़ियां जल उठीं, तो कहीं दुकानें, फ्लैट और औद्योगिक परिसर आग की चपेट में आ गए। सोमवार को माला रोड पर कच्ची झोपड़ियों में आग लग गई। वहीं कैथूनीपोल में फर्नीचर की दुकान, कोटड़ी में ऑटो पार्ट्स की दुकान, प्रेम नगर की अफोर्डेबल योजना के फ्लैट और जेके फैक्ट्री परिसर में भी आगजनी हुई। एयरपोर्ट परिसर में सूखी झाड़ियों में भी आतिशबाजी की चिंगारी से आग भड़क गई। चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास के मुताबिक, आग की सूचनाओं पर दमकल की टीमें लगातार मौके पर पहुंचती रहीं और आग पर काबू पाया। इन घटनाओं में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। दीपावली के दो दिनों में लगातार आगजनी की घटनाओं के चलते दमकल विभाग की टीमें रातभर अलर्ट मोड पर रहीं।0
0
Report
Advertisement
