खंडवा में राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर सुरक्षा के किए गए व्यापक इंतजाम
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर सुरक्षा की व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा में कोई नकल न कर सके इसके लिए लड़का हो या लड़की सभी की जबरदस्त तरीके से चेकिंग की गई है। खंडवा में 1807 परीक्षार्थी इस परीक्षा में भाग ले रहे हैं।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंजाब बंद के असर से लुधियाणा में दुकानों के खुलने-बंद होने का दृश्य
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਮਿਲਿਆ ਜੁਲਿਆ ਅਸਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਕੁਝ ਦੁਕਾਨਾਂ ਖੁੱਲੀਆਂ ਰਹੀਆਂ ਤੇ ਕੁਝ ਦੁਕਾਨਾਂ ਬੰਦ ਰਹੀਆਂ ਮਾਨਸਾ ਵਿੱਚ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਹੋਏ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਕਾਲ ਤੇ ਲੁਧਿਆણા ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਮਿਲਿਆ ਜੁੜਿਆ ਅਸਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਘੰਟਾ ਘਰ ਤੇ ਚੌੜਾ ਬਾਜ਼ਾਰ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਦੁਕਾਨਾਂ ਖੁੱਲੀਆਂ ਦਿਖਾਈ ਦਿਤੀਆਂ ਅਤੇ ਕੁਝ ਦੁਕਾਨਾਂ ਬੰਦ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੀਆਂबालोद के जगतरा में बच्चों ने दुर्गा पंडाल में लोकगीतों से मनमोह लिया
Raipur, Chhattisgarh:बालोद जिले के ग्राम जगतरा में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्ति और नवाचार का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। यहाँ स्थित पीएम श्री प्राथमिक शाला के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दुर्गा पंडाल में अपनी सुरीली आवाज और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर जसगीत गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। बच्चों की इस संगीतमयी प्रस्तुति ने पंडाल में मौजूद हर श्रद्धालु और ग्रामीण का दिल जीत लिया। शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक नवाचार को बढ़ावा देते हुए पीएम श्री प्राइमरी स्कूल जगतरा ने जिले में एक नया मान स्थापित किया है। प्राथमिक शाला के इन मासूम बच्चों ने किसी मंझे हुए पेशेवर कलाकारों की तरह पारंपरिक छत्तीसगढ़ी जसगीतों की प्रस्तुति दी। मांदर, झांझ और ढोलक की लय पर जब नन्हे हाथों ने ताल मिलाई और उनकी सुरीली आवाज से दुर्गा पंडाल गूंज उठा, तो उपस्थित जनसमुदाय मंत्रमुग्ध हो गया। शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयार इन बच्चों ने यह साबित कर दिखाया कि यदि सही दिशा और अवसर मिले, तो प्राथमिक स्तर के छात्र भी अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं को गौरवपूर्ण मंच दे सकते हैं।फतेहाबाद में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंडियों में धान फसल भीगी
Noida, Uttar Pradesh:फतेहाबाद जिले में मौसम में पश्चिमी विक्षोभ ने दिखाया असर जिले में अधिकांश स्थानों पर आज सुबह हुई बरसात मंडियों में व्यवस्था की पोल खुली, लापरवाही आई सामने बरसात से भीगी अनाज मंडियो में खुले में पड़ी धान की फसल तेज़ हवाओ के साथ हुई बरसात के कारण खेतो में पककर तैयार फसल भी हुई प्रभावित फतेहाबाद, जाखल, टोहाना, रतिया सहित अनेक स्थानों पर मंडियो में खुले में रखी फसल लापरवाही से भीगीरेलमगरा बस स्टैंड की CNG कार में आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया
Rajsamand, Rajasthan:रेलमगरा कस्बे के बस स्टैंड पर बुधवार को निजी होटल के पीछे खड़ी मारुति सुजुकी CNG स्विफ्ट कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. CNG कार में आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए. संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया और दरीबा से फायर ब्रिगेड बुलवाई. फायर कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया. गनीमत यह रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. पुलिस के अनुसार कार में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. थाना अधिकारी प्रवीण सिंह जुगतावत ने बताया कि कार एक तरफ खड़ी होने से बड़ा हादसा टल गया. CNG से संचालित होने के कारण घटना को गंभीरता से लिया गया और फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई। आग बुझाने के दौरान ग्रामीणों में जलती कार को देखने की उत्सुकता बनी रही. पुलिस की बार-बार समझाइश के बावजूद कुछ लोग घटनास्थल से दूर हटने में लापरवाही करते दिखाई दिए. यदि आग के कारण CNG टैंक में कोई बड़ी घटना होती, तो वहां मौजूद लोग भी इसकी चपेट में आ सकते थे. घटना ने आपात परिस्थितियों में जन-जागरूकता की जरूरत को उजागर किया. ऐसे समय में भीड़ लगाने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखना और पुलिस के निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है.फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रकों की भिड़ंत, दो घायल
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग फतेहपुर फतेहपुर में दिखा तेज रफ्तार का कहर तेज रफ्तार दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत सड़क हादसे दो लोगों को आई चोट घायलों को आनन फानन अस्पताल में कराया गया भर्ती पुलिस मौके पर पहुंच जाम को हटवाया हुसैनगंज थाने के असनी के पास की घटनापुणे पदवीधर-शिक्षक चुनाव के लिए भाजपा ने बड़ी बैठक बुलाई
Sangli, Maharashtra:पुणे पदवीधर व शिक्षक मतदार निवडणुकीच्या पार्श्वभूमीवर भाजपाची बैठक पार पडत आहे. भाजपापा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण व भाजपाचे उच्च व तंत्र शिक्षण मंत्री चंद्रकांत पाटील यांच्यासह भाजपाच्या आमदारांच्या उपस्थितीमध्ये सांगलीमध्ये हे बैठक संपन्न होत आहे. बैठकीला आमदार गोपीचंद पडळकर, आमदार सुरेश खाडे आमदार सुधीर गाडगीळ यांच्या सह भाजपाचे पदाधिकाऱ्यांना बैठकीला उपस्थित आहेत. पुणे पदवीधर आणि शिक्षक मतदारसंघ निवडणुकीसाठी भाजपाकडून मॅरेथॉन बैठका सुरू आहेत.घाटा से उतरते ट्रेलर ब्रेक फेल, ड्राइवर ने फुटपाथ चढ़ाकर बड़ा हादसा टाला
Rajsamand, Rajasthan:नाथद्वारा में घाट सेक्शन से उतरते समय अचानक ट्रेलर के ब्रेक फेल, भीड़ को बचाने ड्राइवर ने ट्रेलर को फुटपाथ पर चढ़ाया, बड़ा हादसा टला राजसमंद नाथद्वारा के बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। घाट सेक्शन से उतरते समय अचानक एक ट्रेलर के ब्रेक फेल हो गए। सामने भीड़भाड़ और अन्य वाहनों को देखते हुए ड्राइवर ने तत्काल सूझबूझ का परिचय दिया और ट्रेलर को सीधे फुटपाथ पर चढ़ा दिया। इससे किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई और हादसा टल गया। हादसे में ट्रेलर ड्राइवर और कंडक्टर को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, बागेरी नाका परियोजना के फिल्टर प्लांट में नई पाइप लाइन जोड़ने का काम चल रहा है। इसके चलते नेशनल हाईवे से भारी वाहनों का ट्रैफिक डायवर्ट कर नगर के बस स्टैंड होते हुए निकाला जा रहा है। इसी दौरान ढलान वाले घाट सेक्शन से उतरते समय ट्रेलर के ब्रेक अचानक फेल हो गए।वाराणसी में योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह को संबोधित किया; काशी के कायाकल्प पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:मै आज इस कार्यक्रम में सभी का स्वागत करता हु मै इस अभियान के चौथे संस्करण के अवसर पर सभी का स्वागत करता हु वाराणसी , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा, " आप सभी लोग इस बात को देखते हैं कि काशी बदlचुकी है। अविनाशी काशी का कायाकल्प प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में हुआ है। जिस काशी की संकरी गलियां, 2014 के पहले जिस काशी में गंदगी का अंबार देखने को मिलता था, सड़कों पर निराश्रित गौवंश घूमते दिखाई देते थे, काशी को बिजली के लिए तरसना पड़ता था। जिस काशी के लिए जाम नियति बन चुकी थी... उसी गंदगी में अपने जीवन को आगे बढ़ाने की नियति लोग बांध चुके थे... वह काशी आज अपनी एक नई आभा, अपनी नई काया के साथ, नए कलेवर के साथ, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए आगे बढ़ रही है...सरकार निर्माण कार्य कर सकती है लेकिन उसके संरक्षण व सुरक्षा की जिम्मेदारी जागरूक समाज की होती है...अगर जनता जागरूक नहीं है तो बड़े से बड़े निर्माण को भी धराशाही होने में देर नहीं लगती..."बस्तर दशहरा शुरू, 400 जवान सुरक्षा में तैनात; CCTV से निगरानी
Jagdalpur, Chhattisgarh:विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की शुरुआत हो चुकी है। इस 75 दिनों तक चलने वाले पर्व में 12 से अधिक अनूठी रस्में निभाई जाती हैं, जिन्हें देखने के लिए अब दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक बस्तर पहुंचते हैं। संभाग के सातों जिलों से हजारों ग्रामीण भी इन पारंपरिक रस्मों में शामिल होने जगदलपुर पहुंच रहे हैं। हजारों की भीड़ को संभालना और पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। दरअसल पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, करीब 400 जवानों की तैनाती की गई है, जिनकी ड्यूटी 24 घंटे लगाई जा रही है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए 100 जवानों को तैनात किया गया है। कई स्थानों पर पुलिस सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं, ताकि दशहरा देखने आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।देहरादून में दीनदयाल उपाध्याय उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सीएम धामी
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में आयोजित पं० दीन दयाल उपाध्याय उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सीएम धामीऔंधी क्षेत्र में बाघ ने गाय के बछड़े का शिकार, ग्रामीणों में दहशत फैल गई
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दक्षिण मानपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत मेंढ़ा गांव से लगे जंगल में बाघ द्वारा गाय के बछड़े का शिकार किए जाने की जानकारी सामने आई है। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने बछड़े को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, वन विभाग की टीम ने बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जंगल में ट्रैप कैमरा लगाया है।औंधी क्षेत्र के मेंढ़ा गांव से लगे जंगल में बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। दक्षिण मानपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में गाय के बछड़े का शिकार किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, खेत की ओर गए ग्रामीणों ने बछड़े को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद जंगल में बाघ की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि 14 अक्टूबर को दोपहर के समय इस घटना की जानकारी सामने आई। हालांकि, घटना के सटीक समय और बाघ की गतिविधियों की आधिकारिक पुष्टि वन विभाग से किया जाना बाकी है। वहीं, वन विभाग की टीम ने बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जंगल में ट्रैप कैमरा लगाया है। कैमरे के माध्यम से बाघ की आवाजाही और उसके मूवमेंट की जानकारी जुटाने में मदद मिल सकती है। फिलहाल ग्रामीणों को जंगल और खेतों की ओर जाते समय सतर्क रहने की जरूरत है। वन विभाग की ओर से इस मामले में आगे क्या जानकारी सामने आती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। fिलहाल मेंढ़ा गांव से लगे जंगल में बाघ की गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। वन विभाग द्वारा लगाए गए ट्रैप कैमरे से बाघ की गतिविधियों के संबंध में आगे जानकारी मिलने की उम्मीद है।अंकिता भंडारी के परिवार के साथ कांग्रेस, न्याय की लड़ाई जारी
Noida, Uttar Pradesh:सुबह के 4 बजे। जब दुनिया सो रही थी, तब अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में ले लिया गया। उनका गुनाह? वे इंडिया गेट पर चुपचाप बैठे थे - बोझिल कंधों के साथ, बिना किसी हंगामे के और सिर्फ़ इतना माँग रहे थे कि CBI जाँच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल न बनाया जाए। कल मैं और प्रियंका इन माता-पिता से मिले थे। जिस जाँच का नतीजा आया नहीं, उसके पहले ही नियुक्ति की जल्दी और सवाल पूछने वाले माँ-बाप को रात के अंधेरे में उठा लिया गया। इस सरकार की पहचान यही है: पीड़ितों की आवाज़ दबा दो, सवाल करने वालों को हटा दो। पर न्याय की लड़ाई न दबेगी, न रुकेगी। कांग्रेस अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी है, और खड़ी रहेगी - जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता।खरिप फसलों के नुकसान की 100% सर्वे रिपोर्ट पूरी, किसानों को नुकसान भरपाई की प्रतीक्षा
Washim, Maharashtra:खरिप पिकांच्या नुकसानीचे १०० टक्के सर्वेक्षण पूर्ण झाले आहे. जिल्ह्यात ३ लाख ९८ हजार हेक्टर क्षेत्रावर खरिपाची पेरणी करण्यात आली होती. मात्र, पावसाच्या खंडामुळे पिकांचे मोठे नुकसान झाले आहे. महसूल आणि कृषी विभागाने सर्वेक्षण पूर्ण करून नुकसानीचा अहवाल शासनाकडे पाठवला आहे. त्यामुळे आता नुकसानभरपाईच्या मदतीची शेतकऱ्यांना प्रतीक्षा आहे.बरेली: बहेड़ी में सांसद श्रुति गंगवार का भव्य अभिनंदन, बोलीं- शिक्षा से खुलेंगे महिलाओं की तरक्की के रास्ते
Baheri, Uttar Pradesh:बरेली: राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार के बहेड़ी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। नैनीताल रोड पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद डिग्री कॉलेज से निकले रोड शो में समर्थकों का उत्साह देखने को मिला। रोड शो चौधरी आराम सिंह के कार्यालय से होते हुए नगर पालिका परिसर पहुंचा, जहां आतिशबाजी और फूलों की वर्षा के बीच सांसद का स्वागत किया गया। बाद में सिंह गोटिया स्थित सीबी सिंह बैंक्विट हॉल में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में श्रुति गंगवार ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही थीं, लेकिन पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा की जिम्मेदारी सौंपी। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। महिलाओं और पिछड़े समाज के लिए बताया प्रेरणादायक कदम मीडिया से बातचीत में सांसद ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की क्षमता और योग्यता के आधार पर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के लिए महिलाओं का चयन महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश है। एक शिक्षित महिला और पिछड़े वर्ग से आने के कारण उन्हें मिली यह जिम्मेदारी समाज की अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से वंचित वर्गों की महिलाएं भी अपनी पहचान बना सकती हैं और देश के सर्वोच्च सदन तक पहुंच सकती हैं। भाजपा नेतृत्व कार्यकर्ताओं की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
