450001
खंडवा के नगर निगम में कांग्रेसी पार्षदों का प्रदर्शन, नगर निगम के खिलाफ जताया आक्रोश
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा नगर निगम में कांग्रेसी पार्षदों ने भीख मांगकर अनूठे तरीके से नगर निगम का विरोध किया। कांग्रेस का कहना है कि खंडवा नगर निगम द्वारा शहर के कई इलाकों में विकास कार्य नहीं किए जा रहे हैं। खास करके जो कांग्रेसी पार्षद वाले इलाके हैं। लिहाजा कांग्रेसी पार्षदों ने भीख मांगकर नगर निगम के खिलाफ आंदोलन छेड़ा है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पत्नी के टोंके पर पति नाले में कूदा
Noida, Uttar Pradesh:पत्नी ने टोंका, पति नाले में कूदा0
0
Report
हनुमानगढ़ की 19 वर्षीय सॉफ्टबॉल टीम ने राज्य खिताब जीता
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ की 19 वर्षीय सॉफ्टबॉल टीम ने जीता राज्य खिताब। हनुमानगढ़ की 19 वर्षीय छात्रा सॉफ्टबॉल टीम ने अलवर के पिनान में हुई 17वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, 17 वर्षीय छात्रा टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गुरुवार को गाँव मक्कासर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विजेता टीमों का स्वागत किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य सीमा झाम्ब ने खिलाड़ियों को बधाई दी। डबलीराठान के राजकीय विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका शिक्षा चौधरी ने बताया कि 19 वर्षीय टीम ने फाइनल में जोधपुर को हराकर खिताब जीता, जबकि 17 वर्षीय टीम का सेमीफाइनल नागौर से हुआ था। प्रधानाचार्य सीमा झाम्ब ने बताया कि प्रतियोगिता में गई कुल 48 खिलाड़ियों में से 40 से ज्यादा सरकारी विद्यालयों की थीं।0
0
Report
नर्मदापुरम जेल के कैदियों ने रेडियम बेल्ट बना कर पशुओं की सुरक्षा की खबर
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर- नर्मदापुरम से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सोच बदलने पर मजबूर कर देगी। जिन हाथों ने कभी अपराध किया, वही हाथ अब सड़क पर घूमने वाले बेजूबान पशुओं की जिंदगी बचाने में जुटे हैं। नर्मदापुरम सेंट्रल जेल के बंदी निराश्रित पशुओं को रात में वाहन दुर्घटनाओं से बचाने के लिए रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट तैयार कर रहे हैं। खास बात यह है कि जेल प्रशासन ने 5 हजार बेल्ट तैयार करने का लक्ष्य रखा है। जेल प्रबंधन के अनुसार, मध्यप्रदेश में इस तरह का प्रयोग पहली बार नर्मदापुरम सेंट्रल जेल में किया जा रहा है और 5 हजार बेल्ट बनाने के लक्ष्य के साथ यह देश की पहली जेल होगी।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में कांग्रेस ने SIR के विरोध में काला दिवस मनाकर शांतिपूर्ण मार्च निकाला
Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस का काला दिवस, SIR के खिलाफ लखनऊ में शांति मार्च लखनऊ में SIR और मतदाता सूची में कथित हेराफेरी के खिलाफ कांग्रेस आज सड़क पर उतरी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस ने आज काला दिवस मनाया. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर पैदल शांति मार्च निकाला; हालांकि कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाकर रास्ते में रोक लिया गया. कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हम लोग कर रहे हैं; जब तक मांग पूरी नहीं होगी इस तरह का प्रदर्शन जारी रहेगा. लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन हाथों में काली पट्टी और जुबां पर लोकतंत्र बचाने का नारा. SIR और मतदाता सूची में कथित हेराफेरी के विरोध में कांग्रेस ने आज पैदल शांति मार्च निकाला, जिसमें यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कल पुलिस ने गलत व्यवहार किया था; इसी के विरोध में कांग्रेस ने काला दिवस मनाया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. बाइट — असीम वकार, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता: “राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से जिस तरह कल पुलिस ने गलत बर्ताव किया है, उसके विरोध में आज कांग्रेस काला दिवस मना रही है. हाथ में काली पट्टी पहनकर कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.” वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम वकार ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस सड़क पर है और जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा. “जिस तरह से देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ था, उसी तरह ज्ञानेश कुमार का भी इस्तीफा होना चाहिए. लोकतंत्र के लिए हम लोग सड़कों पर हैं, लोकतंत्र को बचाना है.” कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर भी सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा. कार्यकर्ताओं का कहना है कि वोट की कथित चोरी के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा और मुख्य चुनाव आयुक्त को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.0
0
Report
बलरामपुर गैसड़ी *वन्य प्राणी सप्ताह पर डीएफओ ने किया सतर्क, छात्रों ने घूमा सुहेलवा जंगल*
Newal Garh, Uttar Pradesh:वन्य प्राणी जागरूकता सप्ताह के तहत गुरुवार को जरवा और सोहेलवा में कार्यक्रम आयोजित हुए। जरवा वन विश्राम भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रभागीय वनाधिकारी गौरव गर्ग ने कहा कि वन्य प्राणी पर्यावरण के अभिन्न अंग हैं, उनका संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आने वाले 3 महीने तेंदुए की सक्रियता बढ़ेगी, इसलिए जंगल से सटे गांवों आदि के ग्रामीण विशेष सतर्क रहें। शाम को अकेले जंगल न जाएं, बच्चों को अकेला न छोड़ें और पदचिन्ह दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। इस अवसर पर एसडीओ संतोष कुमार वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी अमरजीत, भोला प्रसाद, शत्रुघ्न लाल सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। पत्रकार वार्ता में मदन लाल जायसवाल, महेश कुमार, मो० आरिफ, आकाश अहमद, सुजीत शर्मा, राजेश कुमार हिंदू, पवन तिवारी, असद खान, राम कुमार मिश्रा, दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, अरफान अहमद, माता प्रसाद, वेद प्रकाश मिश्रा उपस्थित रहे। वहीं मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन के छात्रों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग रेंज रामपुर का भ्रमण किया। छात्रों ने दारा नाला, थारू झोपड़ी और ईको पर्यटन स्थल देखा। विभाग समन्वयक डॉ. नरगिस बानो और अंगद कुमार सिंह के साथ छात्र असद खान, मुकेश, आसक्ति, योगिनी, दक्षिता, सतीश, अभय शामिल रहे। डीएफओ ने वन्य जीवों की जानकारी दी, भोला सिंह ने वाकिंग ट्रेल कराई और सर्वेश सिंह ने थारू सभ्यता व औषधीय पेड़ों की पहचान कराई।0
0
Report
भीलवाड़ा में 14 वर्षीय नाबालिग गुम, पुलिस ने चार टीमें बनाकर खोज शुरू कर दी
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा शहर में एक बार फिर गुमशुदगी की घटना सामने आई है। शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका अचानक घर से बिना बताए लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी बालिका का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए बालिका की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बालिका को मोबाइल चलाने के लिए नहीं देने से नाराज हो कर घर से जाने की जानकारी आई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने के साथ चार टीमों को तैनात किया है और सोशल मीडिया से भी मदद ली जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच जारी है और बालिका की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर पुलिस टीमों को भेजा गया है。0
0
Report
Advertisement
रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि: चिराग के साथ यूपी में भी वही सम्मान
Noida, Uttar Pradesh:दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री सर्वाधिक मतों से जिताकर बिहार की जनता ने दिया बड़ा सम्मान, रामविलास जी का मिशन बढ़ा रहे चिरागः सीएम लखनऊ, 8 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जुझारू तेवर वाले जननेता थे। उन्होंने अपने इस तेवर से सामाजिक चेतना को नया आयाम प्रदान किया। 50 वर्ष पहले बिहार में ऐसे युवा नेता का अभ्युदय हुआ था, जो उस समय दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज बना। बिहार की जनता ने उस स्वर को बड़ा सम्मान दिया और रामविलास जी को सबसे अधिक मतों से जिताकर संसद भेजा। उन्होंने भारतीय राजनीति के माध्यम से अपना जीवन सामाजिक चेतना को जागरूक करने और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के सपने का भारत बनाने के लिए समर्पित किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर सुशांत गोल्फ सिटी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अपनी बातें रखीं। मुख्यमंत्री ने रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनसे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभी ने भजनों का श्रवण करते हुए आध्यात्मिक गंगा में डुबकी लगाई। संसद में हमने साथ कार्य किया मुख्यमंत्री ने कहा कि बतौर सांसद मुझे भी पासवान जी के साथ लंबे समय तक संसद में कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ। उनके मन में भारत की परंपरा के प्रति सदैव श्रद्धा व सम्मान की भावना रही। दलित-वंचित को न्याय मिले, उन्हें समाज की मुख्य धारा में सम्मान व उचित स्थान मिले, अपने इस संकल्प को मंजिल तक पहुंचाने के लिए रामविलास जी ने निरंतर कार्य किया। जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में दिलाएंगे सीएम ने बिहार सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वहां उनकी पुण्यतिथि को राष्ट्रीय समारोह के रूप में आयोजित किया जा रहा है। सीएम ने रामविलास पासवान के दृढ़ संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जो बोला, उसके अनुरूप जीवन जिया। उत्तर प्रदेश में इस आयोजन के लिए सीएम ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का आभार जताया और विश्वास दिलाया कि बिहार में जो सम्मान रामविलास पासवान को मिला है, वही सम्मान उत्तर प्रदेश में भी दिलाएंगे। रामविलास जी के मिशन को बढ़ा रहे चिराग सीएम ने कहा कि रामविलास पासवान की अनुपस्थिति खलती है, लेकिन इस बात की संतुष्टि है कि चिराग पासवान उनके मिशन को बढ़ाने के लिए अनवरत कार्य कर रहे हैं। पीएम मोदी जी के सान्निध्य में केंद्रीय मंत्री के रूप में चिराग पासवान अपनी आवाज को हर मंच के माध्यम से बढ़ा रहे हैं। रामविलास जी की सदाशयता हृदय छू लेती थी सीएम ने कहा कि रामविलास जी ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को बिना भेदभाव आगे बढ़ाने का काम किया। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी तथा नरेंद्र मोदी जी के मंत्रिमंडल में बतौर केंद्रीय मंत्री के रूप में, चुनावी जनसभाओं या अन्य अवसरों पर भी रामविलास जी की सहजता, स्नेह व सदाशयतापूर्ण व्यवहार हर किसी का हृदय छू लेता था।0
0
Report
रामनगर डिपो के कर्मचारियों का धरना, उत्पीड़न और नियमों के विरोध
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर डिपो में कथित अनियमितताओं, कर्मचारियों के उत्पीड़न और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चे ने गुरुवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में कर्मचारी रोडवेज परिसर में एकत्र हुए और डिपो प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. धरने पर बैठे कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले करीब एक वर्ष से रामनगर डिपो में कर्मचारियों का उत्पीड़न और शोषण किया जा रहा है. कर्मचारियों Ka कहना है कि विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों की डिपो प्रबंधन के साथ वार्ता भी हुई, लेकिन समस्याओं का समाधान करने के बजाय स्थिति जस की तस बनी हुई है. संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी संगठनों ने आपसी वार्ता के बाद डिपो प्रबंधन की कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त रूप से आंदोलन का निर्णय लिया है. उनका कहना है कि डिपो स्तर पर कई ऐसे महत्वपूर्ण मामले हैं, जिनका समाधान कर्मचारी और निगम हित में तत्काल किया जाना जरूरी है. लेकिन प्रबंधन की ओर से लगातार टालमटोल की जा रही है. कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में रामनगर डिपो में जेएसआई और फोरमैन के रिक्त पदों पर तैनाती करना शामिल है, कर्मचारीयों का कहना है कि इन पदों के खाली होने के कारण बसों के संचालन और मेंटेनेंस से जुड़ी व्यवस्थाओं में परेशानी के साथ विवाद की स्थिति भी पैदा होती है. इसके अलावा कर्मचारियों ने परिचालक नवेंद्र सिंह रावत की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए हैं, मोर्चे का आरोप है कि संबंधित परिचालक को किस काउंटर पर तैनात किया गया है. यह स्पष्ट किया जाए, कर्मचारियों का आरोप है कि उनका विभिन्न काउंटरों और टाइम ऑफिस के कामकाज में हस्तक्षेप रहता है, मोर्चे ने इस संबंध में डिपो प्रबंधन से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है. कर्मचारियों संयुक्त मोर्चे ने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर उनकी मांगों और उठाए गए बिंदुओं का समाधान नहीं किया गया तो वे बिना किसी पूर्व सूचना के निर्णायक आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे, इसकी जिम्मेदारी डिपो प्रबंधन की होगी. फिलहाल एक दिवसीय धरने के बाद कर्मचारियों ने प्रबंधन को मांगوں के समाधान के लिए समय दिया है. संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारी कृष्णा गिरी ने कहा कि हमारी मुख्य मांग डिपो में लागू व्यवस्था और सिस्टम को लेकर है. यहाँ कर्मचारियों का लगातार शोषण किया जा रहा है. ड्यूटी देने के बजाय कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमने 28 तारीख को धरने का नोटिस दिया था, जिसके तुरंत बाद उनका करीब दो महीने पुराना और आठ महीने पुराना मामला निकालकर कार्रवाई शुरू कर दी गई, उनके खिलाफ करीब 57 हजार रुपये की रिकवरी का आदेश दिया गया है. कृष्णा गिरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कोई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आएगा तो क्या डिपो का संचालन बंद हो जाएगा? इसी तरह कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगों का समाधान नहीं हुआ तो संयुक्त मोर्चा आगे हड़ताल करने के साथ-साथ आमरण अनशन जैसे कदम उठाने के लिए भी तैयार है. वहीं मामले को लेकर रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक नवीन आर्या ने कहा कि कर्मचारियों से वार्ता की जा रही है। कर्मचारियों की जो भी समस्याएं हैं, उनका जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा.0
0
Report
SIR मुद्दे पर कांग्रेस-चुनाव आयोग के बीच सियासी टकराव, राजनांदगांव में प्रदर्शन
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर SIR को लेकर देशभर में सियासी घमासान जारी है। कांग्रेस और विपक्षी दल चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोटर लिस्ट में बदलाव को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी जोर पकड़ रही है। देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच राजनांदगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SIR के विरोध जताया और इस्तीफे की मांग की। राजनांदगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SIR के विरोध और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि SIR की प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर बदलाव हो रहे हैं जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। निर्वाचन आयोग इन आरोपों को खारिज करते हुए SIR को मतदाता सूची के सत्यापन और सुधार की प्रक्रिया बताया। राजनांदगांव में कांग्रेस ने मार्च निकाला और चौक पर संविधान की पुस्तक के प्रतीक के सामने संविधान का पाठ किया, फिर राष्ट्रगान गाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग की। इसके बाद निर्वाचन आयुक्त के पुतले का दहन किया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र में मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बेहद महत्वपूर्ण है और SIR को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान होना चाहिए। वहीं SIR को लेकर कांग्रेस और निर्वाचन आयोग के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। राजनांदगांव के इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र निर्वाचन व्यवस्था के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ पुलिस ने 25 लाख के 112 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। साइबर सेल और जिले के विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने करीब 25 लाख रुपए कीमत के 112 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय और थाना स्तर पर बुलाकर सौंपे गए। भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल की तकनीकी सहायता से मोबाइलों को ट्रैक कर यह कार्रवाई की गई। जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर साइबर सेल और साइबर हेल्प डेस्क ऑपरेटरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस की और उन्हें बरामद किया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया। प्रतापगढ़ पुलिस के अनुसार, इसी वर्ष इससे पहले भी करीब 200 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के लिए तकनीकी संसाधनों की मदद से कार्रवाई लगातार जारी है。0
0
Report
हनुमानगढ़ में दीपावली से पहले बिना दस्तावेज स्क्रैप से भरे चार ट्रक पकड़े गए
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में दीपावली से पहले बिना दस्तावेज मिले स्क्रैप से भरे चार गाड़ियां पकड़ी गईं। एक ट्रक पर करीब साढ़े पांच लाख रुपए की पेनल्टी प्रस्तावित है। सीटीओ राजू गोदारा ने बताया कि श्रीगंगानगर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक दिल्ली से श्रीगंगानगर जा रहा था। इसमें परचून, मनियारी और इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान भरा था। जांच के बाद यह पेनल्टी प्रस्तावित की गई, जिसे ट्रांसपोर्टर ने अभी तक जमा नहीं किया है। इसके अलावा, स्क्रैप से भरे तीन ट्रक भी बिना दस्तावेज के मिले। इन ट्रकों का फिजिकल वेरिफिकेशन बाकी है। इनसे करीब 15-16 लाख रुपए का राजस्व जुड़ा है और पेनल्टी लगना तय है।0
0
Report
दुकानमालिक अपने बचाव को खाली करना चाहते हैबिल्डिंग,नयेकानून के तहत बिल्डिंग गिरने पर मालिक जाएगा जेल
Shamli, Uttar Pradesh:शामली। स्लग:-दुकानमालिक का पलटवार अपने बचाव को खाली करना चाहते है बिल्डिंग, नये कानून के तहत बिल्डिंग गिरने पर माना जाता है दोषी एंकर -- शहर के धीमान पूरा स्थित दुकानदारों द्वारा मालिक पर लगाए गए आरोपों को लेकर दुकानों के मालिक द्वारा अपना पक्ष रखते हुए कहा गया है कि वह केवल अपना बचाव करने के लिए दुकानों की जर्जर अवस्था को देखते हुए दुकानों को खाली कराना चाह रहे है।जो भी वैध प्रक्रिया होगी वह प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप से होगी।उनके द्वारा किसी भी किरायेदार को किसी भी प्रकार की जोर जबरदस्ती व धमकी नहीं दी जा रही है।उन्होंने पुणे की एक कंपनी द्वारा बनाई गई स्ट्रक्चर रिपोर्ट को भी पेश किया।जिसमे बिल्डिंग को पूरी तरह से जर्जर माना गया है। वी ओ -- गुरुवार को मुजफ्फरनगर निवासी डॉक्टर प्रणव गर्ग,भूषण गर्ग व ईश्वर स्वरूप ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर बताया कि शहर के धीमान पूरा स्थित बिल्डिंग सन 1950 में बनाई गई थी।जो फिलहाल 72 वर्ष होने के बावजूद पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है।उसमें बनाई गई दुकानों को 5 व 2 साल के एग्रीमेंटो पर दिया गया था।लेकिन 2022 से किरायेदारों द्वारा किराया देना बंद कर दिया गया और उल्टा दुकानों के मालिक पर ही मुकदमा कर दिया गया।लेकिन कोर्ट द्वारा दुकान मालिक के पक्ष में फैसला दिया गया।उन्होंने कहा कि वह केवल अपना बचाव करने के लिए बिल्डिंग को खाली कराना चाहते है।हाल फिलहाल में लखनऊ दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जर्जर बिल्डिंगों के गिरने से बड़े हादसे हो चुके है।जिसमे किरायेदारों द्वारा मालिक के निर्दोष होने के बावजूद भी दोषी बनाया गया है।उन्होंने कहा कि वह दुकानों को खाली करवाने की पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक देख रेख में करवाना चाहते है।उनके द्वारा किसी भी दुकानदार को न तो कोई धमकी दी गई है और न ही किसी प्रकार का दुर्व्यवहा किया गया है। प्रशासन के निर्देश पर पुणे की एक कंपनी द्वारा स्ट्रक्चर रिपोर्ट तैयार कराई गई है।जिसमे बिल्डिंग को पूरी तरह से जर्जर माना गया है।इस रिपोर्ट को भी न्यायालय के साथ साथ प्रशाशन को भी सौंप दिया गया है।इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बराबर की बिल्डिंगों व आनेजाने वाले राहगिरी को भी जान माल का खतरा बना हुआ है।उन्होंने कहा कि कोर्ट और प्रशासनिक अधिकारी जो भी दिशा निर्देश देंगे उसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा।दुकानदारों द्वारा उन पर जो भी आरोप लगाए गए है वह पूर्ण रूप से निराधार है। बाइट -- प्रणव गर्ग ( दुकानों के मालिक)0
0
Report
Advertisement
हरदोई: 11kV लाइन से दो मजदूरों की मौत, परिजनों ने मेडिकल कॉलेज गेट पर जाम लगाया
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत के बाद गुरुवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज गेट पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी अजीत चौहान ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दरअसल, ग्राम कंजरपुरवा निवासी सूरज (24) पुत्र शौकिन और ग्राम मुंडेर निवासी अजय (25) पुत्र रामदयाल बुधवार को रूपापुर स्थित शराब के ठेके पर कैमरा लगाने के लिए पैदल निकले थे। दोनों अपने साथ लोहे की सीढ़ी लेकर जा रहे थे। रूपापुर-पाली मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सीढ़ी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गई, जिससे दोनों मजदूर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों को सीएचसी सवायजपुर पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।इसके बाद आज शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की प्रक्रिया के दौरान परिजनों ने मेडिकल कॉलेज गेट पर जाम लगा दिया। मृतक सूरज के मामा अजय ने आरोप लगाया कि सूरज को कैमरा ठीक कराने के लिए जबरन ले जाया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद सूरज कुछ समय तक सांस ले रहा था और एंबुलेंस पहुंचने में काफी समय लगा।परिजन इंसाफ और मुआवजे की मांग कर रहे थे।पुलिस-प्रशासन के समझाने के बाद जाम खुला और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।0
0
Report
जामताड़ा पुलिस ने नारायणपुर से तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4 मोबाइल बरामद
Jamtara, Jharkhand:साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी से ईदगाह मोड़ जाने वाली पक्की सड़क के पास छापेमारी कर तीन कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरिफ अंसारी (28), शाहजहां अंसारी (40) और जितमान अंसारी (24) को पकड़ा। तीनों नारायणपुर थाना क्षेत्र के बंदरचुवां गांव के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किए हैं। मामले में साइबर अपराध थाना जामताड़ा में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विभिन्न ई-कॉमर्स, ई-पेमेंट और उपभोक्ता सामग्री कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर के नाम पर फर्जी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते थे। ग्राहकों की समस्याओं का समाधान करने के नाम पर उन्हें स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाकर गोपनीय जानकारी हासिल की जाती थी और इसके बाद साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का कार्यक्षेत्र झारखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
अनंत सिंह का अनुज सिंह के समर्थन में पटना के पश्चिमी क्षेत्र में प्रचार
Danapur, Bihar:अनंत सिंह का डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में चुनावी दौरा, पश्चिमी पटना में कर रहे प्रचार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह आज पटना के पश्चिमी इलाकों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अनंत सिंह अपनी ही पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के बजाय डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में खुलकर मैदान में हैं। आज के कार्यक्रम के तहत अनंत सिंह पटना एम्स गोलंबर से अपने चुनावी दौरे की शुरुआत कर नौबतपुर, विक्रम और पाली क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में मतदाताओं से संपर्क कर मतदान की अपील कर रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा कि अनुज सिंह को वोट दीजिए और जो विपक्ष में है उसकी जमानत जब्त कीजिए। उन्होंने लोगों से डॉ. अनुज सिंह को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। अनंत सिंह के इस चुनाव प्रचार को लेकर पटना स्नातक सीट का मुकाबला राजनीतिक रूप से चर्चा में है। खास बात यह है कि जेडीयू विधायक होने के बावजूद अनंत सिंह अपनी पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के बजाय जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं。 फिलहाल अनंत सिंह का चुनावी कार्यक्रम पटना के पश्चिमी क्षेत्र में जारी है, जहां वे अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में संवाद कर रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
