450001
खंडवा में गड्ढों को लेकर कांग्रेस ने रोका कलेक्टर का रास्ता
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे ओवरब्रिज पर कलेक्टर का रास्ता रोक दिया। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मल्लू राठौर और कलेक्टर के बीच तीखी बहस हुई। कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर गड्ढों की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलीगढ़ हत्या केस: विवेचक को रिश्वत देने के आरोप में युवक गिरफ्तार
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़... हत्या में विवेचक को रिश्वत (उत्कोच) के आरोप में एक युवक गिरफ़्तार, पुलिस ने 2 लाख रूपये रिश्वत देने के आरोप में एक युवक किया गिरफ़्तार, भ्रस्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ़्तार कर की गई कानूनी कार्रवाई, पकड़े गए युवक से 2 लाख नगद, मोबाइल व जमानत संबंधी प्रपत्र किये बरामद, हत्या में नामजद दो भाईयों को बचाने के लिए पुलिस को रिश्वत देते हुए गिरफ़्तार किया युवक कफील, क्वार्सी थाना इलाके से संबंधित है मामला.0
0
Report
Bareilly में Ajay Kashyap गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:0
0
Report
2.25 करोड़ की अमानत में खयानत: महाकाल कोल्ड स्टोरेज संचालक के खिलाफ FIR
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में स्थित महाकाल कोल्ड स्टोरेज के संचालक पर दाल बाजार के एक कारोबारी से 2 करोड़ 25 लाख रुपए की अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि कारोबारी द्वारा कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखवाई गई 6565 बोरी मसूर, मलका, उड़द दाल और काबुली चना वापस नहीं किया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई ग्वालियर जिला न्यायालय के आदेश पर की गई है। दरअसल शहर के चेतकपुरी विजय नगर निवासी कारोबारी जयराम डिगवानी दाल बाजार में Bharat Trading Company चलाते हैं। पुलिस और न्यायालय में प्रस्तुत दस्तावेजों के अनुसार सितंबर 2023 में जयराम ने अपने पुराने कारोबारी संबंधों के चलते महेश कुमार अग्रवाल के यहां अपनी फर्म का भारी मात्रा में स्टॉक सुरक्षित रखा था। इस स्टॉक में 6565 बोरी दाल और काबुली चना शामिल था, जिसकी कीमत करीब 2.25 करोड़ रुपए बताई गई है। शिकायत के अनुसार जब जयराम अपना माल वापस लेने और अंतिम हिसाब करने कोल्ड स्टोरेज पहुंचे तो महेश अग्रवाल अपने साथियों के साथ वहां मौजूद था। आरोप है कि व्यापारी ने जैसे ही माल की मूल रसीदें टेबल पर रखीं, आरोपियों ने रसीदें छीन लीं। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। उस समय पुलिस ने केवल मारपीट का मामला दर्ज किया था, लेकिन करोड़ों के माल को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुआ। पीड़ित ने बताया कि माल वापस पाने के लिए उसने व्यापारिक संगठनों, सामाजिक पंचायतों और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई। नवंबर 2025 में पुरानी छावनी थाने में दोबारा शिकायत की और बाद में आईजी व एसपी की जनसुनवाई में भी पहुंचा। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जयराम ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए पुरानी छावनी थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने महेश कुमार अग्रवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 406 यानी अमानत में खयानत सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब कोल्ड स्टोरेज के रिकॉर्ड और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
योगी सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त किया; बीजेपी को मिलेगा फायदा?
Noida, Uttar Pradesh:पंकज के प्रोग्राम के लिए मुद्दा-योगी सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त किया है, क्या चुनाव में बीजेपी को इसका फायदा मिलेगा और कैसे0
0
Report
चतरा पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के दो सहयोगी गिरफ्तार, हवाला लिंक सामने
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के दो मुख्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। ह hunterगंज थाना क्षेत्र के पिण्डरा निवासी प्रेमचंद सिंह से फिरौती और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस यह कार्रवाई कर रही है। एसपी चतरा के निर्देश पर एसडीपीओ सदर सन्नी वर्धन के नेतृत्व में गठित टीम ने बिहार के भोजपुर से मोहम्मद अस्फाक आलम और सद्दाब अंसारी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी प्रिंस खान के गिरोह के लिए आर्थिक लेन-देन, रेकी और शूटरों तक पैसा पहुंचाने का काम करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से वीवो का एक मोबाइल फोन और पैसों के लेनदेन (Transaction Details) के दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, इनके मोबाइल से शूटरों और प्रिंस खान के सहयोगियों के बीच हवाला और विदेश से आर्थिक लेन-देन के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। सद्दाब अंसारी का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर धनबाद के बैंक मोड़ और गोविंदपुर थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही अमन खान, मुर्तजा अंसारी, मो. नाजिम और कृष कुमार सिंह उर्फ आयुष को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फिलहाल दोनों नए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजकर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।0
0
Report
एसआईआर फॉर्म मांगने वाले बीएलओ जमीला बीबी बर्खास्त: DC के निर्देश पर कार्रवाई
Narayanpur, Jharkhand:एसआईआर के नाम पर खर्चा पानी मांगने वाली बीएलओ पर गाज गिरी। गढ़वा के रंका प्रखंड, बूथ संख्या 383 की बीएलओ जमीला बीबी को डीसी गढ़वा पीएन मिश्रा के निर्देश पर बर्खास्त कर दिया गया। वायरल वीडियो में वह एसआईआर फॉर्म भरने/देन के एवज में 50 से 100 रुपए खर्च मांगते दिख रही थी और न देने पर नागरिकता छीने जाने की धमकी भी दी जा रही थी; वीडियो वायरल हुआ था और तहकीात मैदान पर भी हुई जिसमें कई लोगों ने घूस मांगने का आरोप लगाया। 80 गढ़वा विधानसभा के निर्वाचक पदाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसका संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर आज बर्खास्तगी की कार्रवाई हुई। डीसी ने कहा कि जांच से पुष्टि हुई कि वायरल वीडियो उसी बीएलओ का है; नोटिस का जवाब सही नहीं देने पर यह कार्रवाई हुई।0
0
Report
Advertisement
स्पेन बनाम फ्रांस: फीका वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भिड़ंत, क्वार्टर फाइनल भी 19 जुलाई
Patna, Bihar:पटना फीका वर्ल्ड कप फुटबॉल में सेमीफाइनल में स्पेन और फ्रांस का मुकाबला होना है, वही दूसरी ओर क्वार्टर फाइनल का मैच 19 जुलाई को है और फीका वर्ल्ड कप का चैंपियन सामने आयेगा। आखिरी के कुछ बचे मैच को लेकर रोमांच चरम पर है, पटना के ऊर्जा turf मैदान पर युवा खिलाड़ियों का मैच लेकर उत्साह0
0
Report
जयपुर में सरकारी जमीन कब्जा: अवैध विला बनाम उच्च अधिकारियों की भूमिका
Jaipur, Rajasthan:जयपुर सरकारी जमीन पर कब्जा उच्च अधिकारियों को गुमराह कर रहे ईओ। जेडीए जोन - 12 नटलालपुरा नदी का मामला। नदी के बहाव क्षेत्र में लगातार हो रहा अवैध निर्माण। गीता विहार के नाम से बसाई जा रही अवैध कॉलोनी। सरकारी भूमि पर बन रहे अवैध विला。 प्रवर्तन अधिकारी आखिर क्यों शह दे रहे है भूमाफियाओं को? ईओ भू माफिया को बचाने के लिए उच्च अधिकारियों को दे रहे हैं गलत फीडबैक。 उच्च अधिकारियों को कहा गया。 मौके पर नहीं है कोई अवैध निर्माण पूर्व में जो हुए थे उन पर की गई बुलडोजर करवाई。 जबकि दर्जनों अवैध निर्माण व बहाव क्षेत्र के बीच बना रहे हैं अवैध विला。 डीएसपी व एडिशनल एसपी नहीं जाते मौके पर इसीलिए गुमराह कर रहे ईओ0
0
Report
Advertisement
पटना सिटी में मानसून की बारिश ने जलजमाव बढ़ा दिया, नगर निगम पर सवाल
Patna, Bihar:पटना में शनिवार को मानसून की पहली बारिश ने पटना नगर निगम की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। मामूली बारिश के बाद ही शहर के कई इलाकों में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया। लोगों को सड़कों पर घुटने तक पानी से होकर गुजरना पड़ा और यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ。 सबसे अधिक परेशानी पटना सिटी के वार्ड संख्या 62 स्थित बाहरी बेगमपुर मंडई इलाके में देखने को मिली, जहां सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। वहीं वार्ड संख्या 68 के मथनी तल रेलवे ओवरब्रिज के नीचे जाने वाले मार्ग पर भी भारी जलजमाव हो गया, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा。 स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में यही स्थिति बनती है। उनका आरोप है कि सरकार और नगर निगम विकास तथा बेहतर जल निकासी के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उसका असर दिखाई नहीं देता। लोगों के अनुसार, मामूली बारिश में ही जलभराव होना नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े करता है। जलजमाव की सूचना मिलने के बाद पटना नगर निगम ने पानी निकासी के लिए दो वाटर पंप लगाए हैं। हालांकि पंप लगाए जाने के बावजूद कई इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है और लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारों के अनुसार, समय पर नालों की सफाई नहीं होना, कई स्थानों पर नालों की गलत बनावट तथा बिना समुचित योजना के हुए निर्माण कार्य जलजमाव के प्रमुख कारण हैं। नगर निगम हर वर्ष क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT), डिजिटल मॉनिटरिंग और विशेष सफाई अभियान का दावा करता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने से नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मानसून की शुरुआत में ही सामने आई इस स्थिति ने एक बार फिर पटना की जल निकासी व्यवस्था और नगर निगम की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
CM के दौरे के मद्देनजर जागेश्वर मंदिर सहित क्षेत्र की तैयारियाँ तेज
Noida, Uttar Pradesh:श्रावणी मेले और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा आगामी 16 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले, राज्य स्तरीय हरेला पर्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जागेश्वर, वृद्ध जागेश्वर और गरुड़ाबांज पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं तय समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सबसे पहले वृद्ध जागेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए मंदिर परिसर की सफाई, सुरक्षा, यातायात और अन्य तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने पार्किंग, पेयजल, बिजली, सफाई, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों से आपसी तालमेल के साथ काम करते हुए समय पर तैयारियां पूरी करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जागेश्वर क्षेत्र के पुजारियों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।0
0
Report
सोशल मीडिया पर तमंचे का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
Amroha, Uttar Pradesh:Amroha:-सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को किसी रंजिश या आपसी विवाद के चलते सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक के हाथ में तमंचा है और दूसरा युवक उससे वह तमंचा छीनने का प्रयास कर रहा है। दोनों के बीच इस बात को लेकर खींचातानी हो रही है। वीडियो के सामने आते ही स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों की शिनाख्त और मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है। हालांकि, हमारा समाचार पत्र इस वायरल वीडियो की सत्यता और प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में प्रेम के चक्कर में कुल्हाड़ी से हत्या; दो गिरफ्तार
Kushinagar, Uttar Pradesh:एक लड़की... दो दीवाने... और फिर कुल्हाड़ी से क़त्ल एक युवती से प्रेम करने की होड़ ने 20 साल के युवक की जिंदगी छीन ली। शराब पिलाने के बहाने बुलाया गया, फिर कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर शव पोखरे के किनारे फेंक दिया गया। लेकिन पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी महज 6 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है。 कसया थाना क्षेत्र के ढिघवा वार्ड नंबर-5 पोखरा टोला निवासी 20 वर्षीय गौरव की बीते दिन हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी। 10 जुलाई को गौरव का शव मिलने के बाद परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में कसया पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम को जांच में लगाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी नितेश कुमार और मृतक गौरव दोनों का एक ही युवती से प्रेम संबंध था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची, पुलिस के मुताबिक 9 जुलाई की रात आरोपी ने गौरव को शराब पिलाने के बहाने गांव के बाहर पोखरे के पास बुलाया। वहां पहले से मौजूद साथियों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को पोखरे के किनारे खेत में फेंककर फरार हो गए, घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद ली। महज छह घंटे के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाइट — सिद्धार्थ वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर0
0
Report
कावड़ यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासनिक समीक्षा, ढाबों के नाम और लाइसेंस पर जोर
कावड़ यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासनिक समीक्षा, ढाबों के नाम और FSSAI लाइसेंस पर सख्ती की जा रही है। मेरठ-हरिद्वार रोड कावड़ मार्ग पर टीम पहुंची तो होटल में फूड सेफ्टी लाइसेंस और दुकान के मालिक के नाम स्पष्ट दिखे। दुकानदार ने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान शुद्ध शाकाहारी भोजन बनता है और अगर कुछ ढाबे अपने ओरिजिनल नाम नहीं रखते तो.Action की आवश्यकता हो सकती है।0
0
Report
जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में जन्मजात दोष के मरीज का वाल्व रिपेयर सफल
Jaipur, Rajasthan:MARKTING NEWS महात्मा गांधी अस्पताल में युवा महिला को वाल्व रिपेयर सर्जरी से मिली राहत जन्मजात रोग का बिना वाल्व बदले किया उपचार महात्मा गांधी अस्पताल, जयपुर के पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जन ने जन्म के समय से वाल्व की खराबी से पीड़ित एक 30 वर्षीय महिला में वाल्व रिपेयर करने में सफलता हासिल की है।महिला को एबस्टिन एनोमली नामक बीमारी थी। जिसका सफल उपचार करते हुए अत्यंत जटिल कॉन रिपेयर सर्जरी की गई। इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी सफलता यह रही कि मरीज के दिल में ट्राइकस्पिड वाल्व ठीक कर दिया गया और उसे कृत्रिम वाल्व लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी。 महात्मा गांधी अस्पताल के पीडियाट्रिक कार्डियक साइंसेज विभाग के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष डॉ सुनील के कौशल ने बताया कि एबस्टिन एनोमली एक अत्यंत दुर्लभ जन्मजात हृदय रोग है, जो हर दो लाख जन्मे बच्चों में से एक बच्चे में पाया जाता है।उन्होंने बताया कि इस बीमारी में हृदय का ट्राइकस्पिड वाल्व सही तरह से विकसित नहीं हो पाता, जिससे मरीज को सांस फूलना, तेज धड़कन, थकान और आगे चलकर हार्ट फेल होने का खतरा रहता है।डॉ कौशल ने कहा कि पहले ऐसे मरीजों में अधिकतर कृत्रिम वाल्व लगाया जाता था, लेकिन कॉन रिपेयर तकनीक में मरीज के अपने वाल्व को ही विशेष तरीके से ठीक किया जाता है। यह प्रक्रिया अत्यंत कठिन होती है क्योंकि वाल्व की बनावट सामान्य नहीं होती और हृदय के भीतर बेहद बारीक स्तर पर काम करना पड़ता है। ऑपरेशन के दौरान कुछ मिलीमीटर की भी गलती से जन का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए यह सर्जरी केवल अनुभवी कार्डियक सर्जन और अत्याधुनिक सुविधाओं वाले चुनिंदा केंद्रों में ही की जाती है। उन्होंने बताया कि अपना वाल्व बच जाने से मरीज को जीवन भर खून पतला करने वाली दवाइयों की जरूरत नहीं पड़ती। इससे अत्यधिक रक्तस्राव, संक्रमण, वाल्व में थक्का बनने, भविष्य में दोबारा ऑपरेशन की संभावना तथा विशेष रूप से महिलाओं में गर्भावस्था से जुड़ी कई जटिलताओं का खतरा काफी कम हो जाता है। बाईट - डॉ सुनील कौशल,डायरेक्टर पीडियाट्रिक कार्डियक साइंसेज0
0
Report
Advertisement
