icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छत्तीसगढ़: साय ने अग्रवाल समाज के लिए छुट्टी और जीवनी पाठ्यक्रम पर चर्चा की

Kusu, Chhattisgarh:अग्र महाकुंभ 2026 का 18वाँ प्रांतीय अधिवेशन एवं दशम अग्र अलंकरण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए. आपको बता दें कि अंबिकापुर शहर के बसंत हो होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के लोग सैकड़ों की संख्या मौजूद रहे. जहां मुख्यमंत्री ने अग्रवाल समाज को परिश्रमी, परोपकारी, हजारों लोगों को रोजगार देने वाला समाज बताया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अग्रसेन जयंती के दिन छत्तीसगढ़ में छुट्टी देने की घोषणा की है, साथ ही कहा कि अग्रवाल समाज की कुछ मांगों के अनुसार छत्तीसगढ़ के पाठ्यक्रम में अग्रसेन महाराज की जीवनी शामिल करने के साथ सरकारी अस्पतालों में अग्रवाल समाज की सहभागिता को लेकर विचार करने की बात कही है।
0
0
Report

चठिया पावर हाउस पर किसानों ने प्रदर्शन किया

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollowJust now
Shahabad, Uttar Pradesh:बिजली आपूर्ति बाधित रहने की समस्या से आजिज आकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दोपहर 12:30 बजे चठिया पावर हाउस पर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए। चठिया पावर हाउस के उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। जिस कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार विद्युत अधिकारियों से शिकायतें भी की जा रही हैं परंतु विद्युत अधिकारियों की कान पर जूं नहीं रेग रही। इसी समस्या से अजिज आकर शनिवार को किसानों ने प्रदर्शन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बिजली अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर समस्या का समाधान करने की मांग की।
0
0
Report

ग्वालियर में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित, चालक की मौके पर मौत

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के किला गेट इलाके में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर खंभे से टकरा गई; खंभे को तोड़कर ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया सड़क पर टूटे पड़े सीवर चैंबर में जा घुसा. दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घटना ग्वालियर के किला गेट थाना क्षेत्र के जहांगीर कटरा की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर चढ़ाई के दौरान ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण गड़बड़ाया और तभी यह घटना हुई. घटना में मृतक युवक का नाम रवि परिहार है जो भितरवार इलाके का रहने वाला था. घटना के समय एक युवक और उसके साथ ट्रैक्टर पर सवार था; हालांकि उसकी जान बाल-बाल बच गई. ट्रैक्टर ट्रॉली रेत से भरी ओवरलोड थी जिसके चलते ही यह हादसा हुआ. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विवेचना की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

बुलंदशहर में हाथ में अवैध पिस्टल लेकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने

Narendra KumarNarendra KumarFollow9m ago
Teyor Bujurag, Uttar Pradesh:बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक का अवैध पिस्टल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपी युवक हथियार दिखाकर क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के ककरिया खेड़ा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक हाथ में अवैध पिस्टल लहराते हुए एक गाने पर रील बनाता नजर आ रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कड़ी कार्रवाई के बावजूद ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है और कुछ युवक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला संज्ञान में आने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अहमदगढ़ थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

कटनी: निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी

Katni, Madhya Pradesh:सीएसपी नेहा पच्चीसिया सहित तीनों आरोपियों का गिरफ्तारी वारंट जारी एंकर कटनी की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत तीन लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जमीन सौदे से जुड़े मामले में अदालत ने तीनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस को तीनों आरोपियों को 25 सितंबर तक गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के आदेश दिए गए हैं। कटनी के चर्चित जमीन सौदा मामले का है जिस पर अब कार्रवाई तेज हो गई है। वी ओ 2 निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हनफी के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह मामला कटनी के कुठला थाने में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले में पद के कथित दुरुपयोग, जमीन सौदे और अन्य गंभीर आरोपों की जांच चल रही है। अदालत ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि तीनों को 25 सितंबर 2026 तक गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए। इससे पहले तीनों की अग्रिम जमानत से जुड़ी याचिकाओं पर भी अदालत में सुनवाई हो चुकी है। वहीं, निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया की ओर से मामले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किए जाने की बात भी सामने आई है। फिलहाल गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद इस मामले में पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

कटनी में डिजिटल आईटी अकादमी पर छात्रों-परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई

Katni, Madhya Pradesh:कटनी के जागृति कॉलोनी, एनसीसी रोड, वार्ड क्रमांक 16 में किराये के मकान में संचालित बताई जा रही डिजिटल आईटी एकेडमी के खिलाफ छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। छात्रों का आरोप है कि एकेडमी में स्कूल के बच्चों को बड़े-बड़े और आकर्षक सपने दिखाकर उनसे प्रोडक्ट बिकवाने का काम कराया जाता था। वहीं एडमिशन और अन्य गतिविधियों के नाम पर छात्रों एवं अभिभावकों से हजारों रुपये लिए गए। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि एकेडमी में एडमिशन के नाम पर प्रत्येक छात्र से करीब 13 से 19 हजार रुपये तक लिए जाते थे। इसके बदले कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी देने की बात कही जाती थी। इसके अलावा छात्रों को दूसरे जिले में ले जाने के नाम पर अभिभावकों से करीब 4200 रुपये अलग से लिए जाने का भी आरोप है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, छात्रों को दूसरे जिले में ले जाकर स्मार्ट वेल्यू कंपनी के प्रोडक्ट बेचने का कार्य कराया जाता था। इतना ही नहीं, एकेडमी में नए बच्चों को जोड़ने के लिए उन्हें दूसरे छात्रों को लाने के लिए कहा जाता था। इसके लिए डी.डी. के नाम से राशि लिए जाने और नए छात्रों को जोड़ने वाले बच्चों को भी इसी प्रक्रिया में शामिल किए जाने का आरोप लगाया गया है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और एकेडमी के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर एनकेजे थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत ने बताया कि पूरे मामले की जांच और विवेचना की जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित एकेडमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

सिवनी में 7 वर्षीय मासूम की सरिया से भरे ट्रक ने मौत, चालक फरार

Seoni, Madhya Pradesh:स्कूल जा रहे 7 वर्षीय मासूम को सरिया से भरे ट्रक(ओपन ट्राला) ने रौंदा, मौके पर मौत पलारी तिगड्डा में दर्दनाक हादसा, चालक मौके से फरार कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र का मामला सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के पलारी तिगड़ा में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रहे 7 वर्षीय मासूम अनुज पिता सोनू चौरसिया को सरिया से भरे ओपन ट्राला ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई。 बताया जा रहा है कि ओपन ट्राला ट्रक में सरिया भरी हुई थी और जो मंडला की ओर जा रहा था। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया。 घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को संभाला。 पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कान्हीवाड़ा भेजा है। वहीं ट्राला को जब्त कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

धमतरी: लूट-अपहरण केस में सभी पांच आरोपी गिरफ्तार, फरार दो भी दबोचे गए

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में खुद को बजरंग दल का सदस्य और पुलिसकर्मी बताकर लूटपाट व अपहरण की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के फरार चल रहे दो आरोपियों विकास आडिल और साहिल अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है...... दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में शामिल सभी पांच आरोपियों पर कानून का शिकंजा कस चुका है........ दरअसल, 3 मार्च को देवेन्द्र कुमार मारकण्डे अपने साथियों के साथ पिकअप वाहन में बछड़े लेकर मुड़केरा जा रहे थे...... इसी दौरान आलेखुंटा-सिंगपुर मार्ग पर स्विफ्ट कार सवार आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया..... आरोपियों ने खुद को बजरंग दल का सदस्य और पुलिसकर्मी बताकर उन्हें डराया-धमकाया और मारपीट की...... इसके बाद देवेन्द्र का कथित रूप से अपहरण कर उसे दुगली की ओर ले जाया गया...... रास्ते में आरोपियों ने देवेन्द्र से 13 हजार 800 रुपये नकद छीन लिए..... इसके अलावा फोन-पे के जरिए 30 हजार रुपये जबरन ट्रांसफर करवाए गए..... इस तरह आरोपियों ने कुल 43 हजार 800 रुपये की लूट की...... वही मामले की शिकायत के बाद मगरलोड पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की और पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था...... उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, दो मोबाइल फोन और नकदी समेत करीब 7 लाख 58 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी....... वहीं, घटना के बाद से फरार चल रहे विकास आडिल और साहिल अली पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे..... मगरलोड पुलिस ने दोनों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी...... इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों को आधार बनाकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया...... पूछताछ के दौरान आरोपियों के हिस्से में आई लूट की बची हुई रकम भी बरामद कर ली गई..... गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया..... मगरलोड पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में शामिल पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है
0
0
Report

मैनपुरी में घर में घुसकर मारपीट: SP से निष्पक्ष जाँच की मांग

Mainpuri, Uttar Pradesh:शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल में एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट मामले में कार्रवाई न होने पर घायल परिवार ने एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की है. घटना के दिन घर पर लगे CCTV फुटेज को लेकर SP कार्यालय पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया. पीड़ित परिवार का दावा है कि आरोपी जेब काटने वालों का सरदार है और पुलिस का पहले से उनको संरक्षण प्राप्त है. प्राथी ने मामले की पूरी जाँच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. घटना 12 सितम्बर की बताई जा रही है. विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट, धारदार हथियार और लाठी-डंडे के इस्तेमाल का आरोप है. 6-7 घायल बताए गए, 9 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, गिरफ्तारी नहीं हुई. SP अरुण कुमार ने जाँच के आदेश दिए हैं.
0
0
Report

MMDR बिल विरोध: झामुमो ने झारखंड में 11 प्रखंडों में धरना दिया

Jamshedpur, Jharkhand:केंद्र सरकार द्वारा लाए गए MMDR बिल के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज राज्यभर में आंदोलन किया। पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी 11 प्रखंडों में झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालयों के सामने धरना-प्रदर्शन कर बिल का विरोध जताया। जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय, जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय, पोटका, डुमरिया समेत सभी प्रखंड कार्यालयों में झामुमो कार्यकर्ता जुटे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिले में MMDR बिल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिले के सभी 11 प्रखंडों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से MMDR बिल को वापस लेने की मांग की। कई धरना और प्रदर्शन स्थलों पर विधायक संजीव सरदार भी मौजूद रहे। उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड के अधिकारों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। संजीव सरदार ने कहा कि MMDR बिल के जरिए राज्य सरकार और राज्यवासियों के अधिकारों को छीना जा रहा है। विधायक ने कहा कि खनिज से मिलने वाला सेस state सरकार को नहीं मिलने से झारखंड में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से state सरकार और झामुमो इस बिल का विरोध कर रहे हैं। झामुमो नेताओं ने कहा कि आंदोलन को लगातार आगे बढ़ाकर केंद्र सरकार पर बिल वापस लेने का दबाव बनाया जाएगा और बिल को वापस करवाया जायेगा.
0
0
Report
Advertisement

जेडीयू में घमासान: क्या चुनावी जंग से बदले जाएंगे उम्मीदवार?

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना यह जनता दल यूनाइटेड का अंदरूनी मामला है और जेडीयू ही इस पर फैसला करेगा। नीतीश कुमार हों या आनंद जी, ये सभी जेडीयू के विषय हैं। हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। लेकिन एक बात स्पष्ट है कि एनडीए का जो भी उम्मीदवार होगा, एनडीए के सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ उसके साथ खड़े होंगे और उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। जनता दल यूनाइटेड का महाभारत खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है。 लगातार दो-दो वीर अपने मुख से सुंदर सुंदर व्याकरण रच रहे हैं। ऐसी लड़ाई हो रही है जो देखकर कहीं न कहीं तमाम लोगों को ये सवाल पूछने का कहीं मन कर रहा है कि आखिर जनता दल यूनाइटेड इतना बिखरा हुआ नजर क्यों आ रहा है। अब तक इन के शीर्ष नेता कोई फैसला क्यों नहीं ले पा रहे है? और न ही सुलह करा पा रहे हैं。 तो इस महाभारत को सभी लोग देखकर दंग हैं कि आखिर नीरज कुमार जी जो मुख्य प्रवक्ता हैं, उनके ही क्षेत्र में इस तरीके से बोलती बंद क्यों हो गई है? बाइट — Dr. Snehashishvardhan, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस ललन सिंह कल की बैठक में नहीं थे। जेडीयू ने उस बैठक को भले ही प्रबोधन और प्रशिक्षण कार्यक्रम बताया हो, लेकिन ये सच है कि पार्टी के अंदर दबाव की राजनीति का एक हिस्सा उस बैठक के जरिए भी सामने आया। ललन सिंह बैठक में नहीं पहुंचे और गुजरात चले गए। आज पटना लौटते ही उन्होंने जेडीयू के अंदर चल रही चुनावी जंग में अपने बयान से एक नई चर्चा जरूर छेड़ दी है। उन्होंने साफ कहा कि जिसने जो बोला है, उसका जवाब वही देंगे जो बोले हैं。 सवाल ये है कि आखिर जेडीयू के अंदर चल क्या रहा है? क्या पार्टी के भीतर अलग-अलग खेमे बन चुके हैं? क्या आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रत्याशियों को बदलने की कवायद चल रही है? खुद ललन सिंह ने कहा है कि कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से उनकी बातचीत हो रही है। ऐसे में सवाल और बड़ा हो जाता है कि क्या जेडीयू कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशी बदलने के मूड में है, या नए उम्मीदवार उतारने की तैयारी है? फिलहाल पार्टी के अंदर चल रही गतिविधियों पर नजर है। जो चीजें अब तक पर्दे के पीछे थीं, वे धीरे-धीरे खुलकर सामने आती दिख रही हैं。
0
0
Report

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस इंजन के आगे मिला कटा सिर

Bokaro Steel City, Jharkhand:एक्सप्रेस ट्रेन के आगे लगा था महिला का सिर, RPF-GRP ने निकाला। पटना-रांची जनशताब्दी ट्रेन के इंजन में फंसा था कटा सिर, गोमो से बोकारो तक आती रही बदबू। बोकारो में कटा हुआ सर को निकाला गया। जांच जारी。 बताते चले कि बोकारो स्टील सिटी स्टेशन से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पटना से रांची जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन के अगले हिस्से में एक महिला का कटा सिर फंसा मिला है। तेज दुर्गंध आने पर जब जांच हुई तो इस सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ。 बदबू के कारण ट्रेन की इंजन की हुई जांच पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस जैसे ही बोकारो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची, लोको पायलट ने इंजन से आ रही तेज बदबू की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही बोकारो की RPF और GRP टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि इंजन के सबसे आगे लगे लोहे के जाल यानी कैटल गार्ड के अंदर एक खाली जगह में लगभग 50 साल की महिला का सिर फंसा हुआ है। RPF जवानों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और GRP ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। रेलवे के मुताबिक बदबू की शुरुआत गोमो जंक्शन से ही हो गई थी, जहां इस ट्रेन के ड्राइवर बदले जाते हैं। उस वक्त अंदाजा लगाया गया कि शायद कोई चूहा या फिर जानवर इंजन में फंस कर मर गया है। लेकिन जैसे-जैसे ट्रेन चंद्रपुरा पहुंची, बदबू असहनीय हो गई। जिसके बाद बोकारो में गहन तलाशी ली गई तो सच्चाई सामने आई。 सबसे बड़ा सवाल है कि ये सिर इंजन में आया कैसे? क्या ये किसी रेल हादसे में कटा हुआ सिर है जो इंजन में फंस गया, या किसी ने हत्या के बाद इसे वहां छिपा दिया? RPF थाना प्रभारी संतोष कुमार का कहना है कि महिला की पहचान और सिर इंजन तक कैसे पहुंचा, इसकी हर एंगल से जांच की जा रही है। स्टेशन मास्टर संतोष कुमार नायक ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम के चलते ट्रेन को करीब एक घंटे तक रोकना पड़ा। ट्रेन 11:35 पर आई थी और जांच पूरी होने के बाद 12:33 पर रांची के लिए रवाना हो सकी。 अब सवाल ये है कि इंजन के कैटल गार्ड में इस तरह कटा सिर मिलना कई अनसुलझे सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल GRP ने सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top