450001
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: युवा पथ संचलन का आयोजन
Khandwa, Madhya Pradesh:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। विजयदशमी के अवसर पर बस्ती में संघ की महाविद्यालय इकाई द्वारा युवा पथ संचलन निकाला गया। युवा स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में घोष की धुन पर कदमताल करते हुए निकले। संचलन की शुरुआत उत्कृष्ट विद्यालय से हुई जहां विभिन्न स्थानों पर उनका पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारां के अंता में टूटी पाइपलाइन से पानी की बर्बादी, अधिकारी बेखबर
Baran, Rajasthan:जलदाय विभाग की टूटी पाइप लाइन का मामला , रोजाना सेकड़ो लीटर पीने के पानी की हो रही बर्बादी ,अधिकारी बने हुए हे बेखबर बारां जिले के अंता क्षेत्र में किस तरह से बूंद बूंद पानी बचाओ अभियान की धज्जियां उड़ रही हे इसकी बानगी का नजारा पलायथा में जलदाय विभाग की टूटी हुई पाइप से रोजाना सैकड़ों लीटर पीने के पानी की बर्बादी से लगाया जा सकता हे । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग द्वारा संचालित इस योजना की जलापूर्ति की मुख्य पाइप लाइन जगह जगह से टूटी हुई हे जिसके कारण एक ओर तो सैकड़ों लीटर पीने के पानी की बर्बादी हो रही हे वही दूसरी ओर नलों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच रहा है साथ ही जगह जगह सड़को पर व्यर्थ बह रहे पानी का भराव होने के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे परन्तु विभाग के अधिकारी बेखबर बने हुए हे0
0
Report
बांसवाड़ा में बारिश से कच्चा मकान ढह, पांच सदस्य सुरक्षित, सहायता की मांग
Banswara, Rajasthan:दानपुर थाना क्षेत्र के बारी ग्राम पंचायत के मुंदड़ीपाड़ा गांव में रातभर बारिश के बाद अल सुबह एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया. हादसा बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुआ. मकान में रमेश डिंडोर और कालू डिंडोर का परिवार रहता था, जिसमें कुल पांच सदस्य थे. गनीमत रही कि मकान गिरने से पहले परिवार के सभी सदस्य उठ चुके थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है और वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. मकान गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय सरपंच मौके पर पहुंचे और परिवार से जानकारी ली. सरपंच ने पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से परिवार को जल्द सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.0
0
Report
बरेली के वाजपेयी सुपर मार्केट में ताला तोड़ने की चोरी की कोशिश CCTV में कैद
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। वाजपेयी सुपर मार्केट में ताले तोड़कर चोरी की कोशिश। रात्रि 12 बजे सुपर मार्केट बंद होने के बाद चोर ने की चोरी की कोशिश। ईंट के प्रहार से एक ताला टूटा, पांच अन्य तालों पर कर रहा था ईंट से प्रहार। चोर की हरकत सीसीटीवी में हुई कैद। सामने होटल के गार्ड के देखने पर हल्ला करने पर भागा चोर। गार्ड के हल्ला करने पर चोरी करने में नाकाम रहा। कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड वाजपेयी सुपर मार्केट की घटना।0
0
Report
Advertisement
जालौन में सड़क हादसे में शशि देवी की मौत, बच्चों मां बिन हो गए
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में गिरथान गांव के पास 47 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महिला की मौत से उसके दो बेटों और दो बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है。 जानकारी के अनुसार, कोंच कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव निवासी शशि देवी अपने घर से बाइक पर सवार होकर राठ जाने के लिए निकली थीं। बताया जा रहा है कि वह गिरथान के पास पहुंचीं, तभी सड़क पर बने गड्ढे में बाइक का पहिया चले जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया। बाइक समेत सड़क पर गिरने से शशि देव के सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसा इतना भीषण था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां की अचानक मौत से चारों बच्चों और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।0
0
Report
बनासकांठा में बायो सीएनजी स्टेशन और बायोगैस प्लांट का उद्घाटन; वाहन और पशुपालकों को लाभ
Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા.. ધાનુંરા પંતાખના વીંછીવાડી ખાતે બિયો સીએનજી ફિલિંગ્સ સ્ટેશનનું કરાયું લોકાર્પણ.. Suzuki કંપની પ્રમુખ તોહિરા સુઝુકી અને વિધાનસભા અધ્યક્ષ અને બનાસ ડેરીના ચેરમેન શંકરભાઈ ચૌધરી સહિત મંત્રી જીતુ વાઘાણી, પ્રવીણ માળી સહિત અનેક આગેવાનોની ઉપસ્થિતિમાં ફિલિંગ સ્ટેશનનું કરાયું ઓપનિંગ.. પ્રથમ ભારત ટેક્સી માં બાયો સીએનજી પુરી અપાય લીલી ઝંડી.. ધાનેરા પંથકના બાયો cng નું ઉત્ખાટન થતા વાહન ચાલકોને થશે ફાયદો..ધાનેરાના વિchieછેવાડી ખાતે બનાસ ડેરી ના 100 MTPD સમતાના બનાસ suzuki બાઓયોગેસ પ્લાન્ટ નું કરાયું લોકાર્પણ.. બايو સીએનજી પ્લાન્ટ નું ઉત્ખાટન થતા ધાનેરા પંથકના અનેક પશુપાલકોને થશે ફાયદો.. સીએનજી પ્લાન્ટ થી વાહન ચાલકોને પણ થશે ફાયદો0
0
Report
रास्ता पार करते समय हाईवे दुर्घटना, सात वर्षीय आरुषी की मौत, बहन घायल
Jalna, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर ब्रेकिंग | रस्ता ओलांडताना हायवाची धडक; सात वर्षीय चिमुकलीचा जागीच मृत्यू रस्ता ओलांडताना भरधाव हायवाने धडक दिल्याची हृदयद्रावक घटना छत्रपती संभाजीनगरच्या विटावा ते एकलहेरा रस्त्यावरील गट क्रमांक २७ जवळ घडली. या भीषण अपघातात सात वर्षीय आरुषी कृष्णा तिवारी हिचा जागीच मृत्यू झाला, तर तिची १६ वर्षीय मोठी बहीण नंदिनी तिवारी गंभीर जखमी झाली आहे. अपघातानंतर संतप्त नागरिकांनी हायवा काही काळ अडवून धरला. आरुषी ही मूळची उत्तर प्रदेशातील प्रयागराज येथील असून, ती आई-वडील आणि भावंडांसह एकलहेरा येथे राहत होती. मंगळवारी दुपारी शाळा सुटल्यानंतर दोन्ही बहिणी बसने घरी आल्या. घराजवळ बस थांबल्यानंतर त्या खाली उतरल्या आणि बसच्या मागील बाजूने रस्ता ओलांडत असताना भरधाव हायवाने त्यांना धडक दिली. या अपघातात आरुषीचा अत्यंत दुर्दैवी मृत्यू झाला, तर नंदिनी गंभीर जखमी झाली. नागरिकांनी तातडीने दोन्ही बहिणींना खासगी वाहनातून घाटी रुग्णालयात दाखल केले. नंदिनीवर सध्या उपचार सुरू आहेत. या घटनेमुळे परिसरात हळहळ व्यक्त होत असून, संतप्त नागरिकांनी वाहनचालकावर कारवाईची मागणी केली आहे.0
0
Report
Advertisement
यवतमाल में ईद-मत Milad-un-Nabi की शांतिपूर्ण जश्न, मिरवणūk और दान-कार्य
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळमधील मुस्लिम बांधवांनी उत्साह आणि जल्लोषात ईद-ए-मिलाद-उन-नबी साजरी केली. पैगंबर मुहम्मद यांच्या जन्मदिनामिमित्त धार्मिक कार्यक्रमांचे आयोजन करण्यात आले. कळंब चौकातून मोठी मिरवणूक काढण्यात आली, जी शांततेत पार पडली. या मिरवणुकीत लहान मुलांपासून ते वृद्धांपर्यंत सर्वजण सहभागी झाले. मिरवणुकीदरम्यान पैगंबर मुहम्मद यांचे स्मरण करण्यात आले आणि शांतता, प्रेम, बंधुत्व आणि सलोख्याचा संदेश दिला. मिरवणुकीचे ठिकठिकाणी स्वागत करण्यात आले आणि एकमेकांना ईद-ए-मिलाद-उन-नबीच्या शुभेच्छा दिल्या. मुस्लिम समाज संघटनांनीही सामाजिक कार्यात सहभाग घेतला. अनेक ठिकाणी वृक्षारोपण करण्यात आले, रक्तदान शिबिरे आयोजित करण्यात आली आणि गरजू लोकांना धान्याचे वाटपही करण्यात आले. बाईट : रहमान0
0
Report
पंजाब बस ठेकेदार कर्मचारियों ने वित्त मंत्री हरपाल चीमा से मुलाकात, हड़ताल की चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਬਸ ਠੇਕੇਦਾਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਚੀਮਾ ਨਾਲ ਪਹੁੰਚੇ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਦੋ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਪਰਸੋਨਲ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਨਾਲ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਵਿਭਾਗ ਦੀਆਂ ਹੋ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ। ਅੱਜ ਦੋ ਮੁੱਖ ਮੁੱਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਨੇ ਜਿਹਦੇ ਵਿੱਚ ਜੋ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਕਰੇ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਰੱਦ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਅਤੇ ਪੱਕੇ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਭਰੋਸੇਯੋਗ ਹੱਲ ਨਾਨਕ ਨਿਕਲਿਆ ਤਾਂ ਮੀਟਿੰਗ ਖਤਮ ਹੋਣ ਤੇ ਕੁਝ ਦੇਰ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੜਤਾਲ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।0
0
Report
वाराणसी में मदहे साहबा जुलूस के साथ ईद मिलाद की धूम, सुरक्षा इंतजाम मजबूत
Varanasi, Uttar Pradesh:• ईद मिलादुन्नबी पर वाराणसी में जश्न 12 रबी-उल-अव्वल के अवसर पर ईद मिलादुन्नबी मनाई जा रही है。 • वाराणसी में बुधवार सुबह 8 बजे से 'मदहे सहाबा' का सबसे बड़ा जुलूस निकाला जा रहा है。 • शहर में 5 किलोमीटर की दूरी तय कर रहा है मिलादुन्नबी का मुख्य जुलूस。 • जुलूस में करीब 2000 से ज्यादा लोग हिस्सा ले रहे हैं。 • प्रशासन और कमेटी की सहमति के बाद 1500 की जगह महज 100 गाड़ियां ही शामिल की गईं。 • जुलूस के पूरे मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है。 • सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ड्रोन कैमरों और CCTV से नजर रखी जा रही है。 • जुलूस में शामिल अकीदतमंद हाथों में तिरंगा लिए डीजे के गानों पर आगे बढ़ रहे हैं。 • जुलूस के दौरान अकीदतमंद 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे लगा रहे हैं。 • यातायात को व्यवस्थित और सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है。0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार पुलिस ने मगध साइबर गैंग पर्दाफाश, करोड़ो के लेन–देन के आरोपी गिरफ्तार
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नालंदा और नवादा से जुड़े कथित ‘मगध साइबर गैंग’ का खुलासा किया है। श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध स्विफ्ट कार की चेकिंग के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 35 ATM और डेबिट कार्ड, 14 बैंक पासबुक, 17 सिम कार्ड, 18 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और 37 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद हुई है। बरामद बैंकिंग दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की शुरुआती जांच में अलग-अलग खातों के जरिए दो करोड़ 75 लाख रुपये से अधिक के सुराग मिलने का दावा किया गया है। पुलिस के अनुसार मोबाइल फोन में WhatsApp चैट, QR कोड, बैंक खातों और लेन-देन से जुड़ी जानकारी मिली है। प्रारंभिक जांच में कथित तौर पर साइबर ठगी की रकम मूूल खातों में मंगाने, UPI के जरिए आगे ट्रांसफर करने और ATM से नकदी निकालने का नेटवर्क सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के नालंदा और नवादा के साथ हरिद्वार के रहने वाले युवक भी शामिल हैं। पुलिस अब बैंक खातों की पूरी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री और डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच के जरिए इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद संदिग्ध रकम और पूरे साइबर नेटवर्क की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।0
0
Report
गंगा बाढ़: वैशाली के देसरी में 104 परिवार बांध पर जीवनयापन को मजबूर
Hajipur, Bihar:वैशाली के देसरी से बड़ी खबर है। यहां गंगा का पानी गांव में घुसने के बाद हालात बेहद खराब हो गए हैं। खड़गपुर गांव के करीब 104 परिवार पिछले 8 दिनों से बांध पर जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों की सुध लेने कोई नहीं पहुंचा है। दरअसल, 19 अगस्त की रात गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। देखते ही देखते बाढ़ का पानी खड़गपुर गांव के घरों में घुस गया। जिसके बाद ग्रामीणों को अपना घर-बार छोड़कर बच्चों और मवेशियों के साथ सुरक्षित ऊंचे स्थान पर जाना पड़ा। मजबूरी में ग्रामीणों ने बांध पर ही झुग्गियां बनाकर अपना ठिकाना बना लिया। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के 8 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनकी परेशानी कम नहीं हुई है। न पर्याप्त भोजन-पानी मिल रहा है और न ही बच्चों और बुजुर्गों के लिए कोई विशेष इंतजाम किया गया है। बाढ़ पीड़ितों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों को डर है कि अगर गंगा का जलस्तर और बढ़ा तो बांध पर रहना भी मुश्किल हो जाएगा। फिलहाल बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, भोजन, पीने का पानी और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।0
0
Report
नवादा में विवाहिता की मौत: पति-जीजा पर हत्या का आरोप, चैटिंग का विरोध किया था
Nawada, Bihar:नवादा जिले के थाली थाना क्षेत्र के थाली गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान लगभग 23 वर्षीय निशा कुमारी के रूप में हुई है, जो सूरज कुमार की पत्नी थीं। बुधवार को नवादा के सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका का मायका कोलकाता में है। परिवार के सदस्यों ने कोलकाता से आने के बाद थाली थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मृतक के भाई सोनू कुमार ने बताया कि शादी के छह महीने के भीतर पति ने चैटिंग का विरोध करने पर उसकी पिटाई की और गला दबाकर हत्या कर दी। सोनू कुमार के अनुसार, उनके जीजा दर्जनों महिलाओं और लड़कियों से व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर के जरिए बातचीत करते थे। कोलकाता में एक महिला के मोबाइल पर उनके जीजा के मैसेज की जानकारी मिलने पर बहन ने मोबाइल चेक किया, तो सारी सच्चाई सामने आ गई। बहन ने जब चैटिंग का विरोध किया, तो जीजा को गुस्सा आ गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और अंततः उनकी बहन की पिटाई के बाद हत्या कर दी गई। इस पूरी घटना पर मृतक के पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरे मामले का खुलासा होने की बात पुलिस के द्वारा कही गई है।0
0
Report
Advertisement
जाजमऊ में सड़क धंसकर 18 फीट गहरा गड्ढा, एक महीने में फिर
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर जाजमऊ में सड़क धंसी, 18 फीट हुआ गहरा गड्ढा सरैया चौराहे पर सड़क के बीचोंबीच अचानक धंसी सड़क बारिश के बाद करीब 3 मीटर चौड़ा और 18 फीट गहरा हुआ गड्ढा पुलिस ने एहतियातन सड़क की एक लेन पर आवागमन कराया बंद करीब एक महीने पहले इसी जगह हुआ था छोटा गड्ढा मलबा डालकर भर दिया गया था गड्ढाअब दोबारा धंसी सड़क गड्ढे के आसपास मकान और दुकान स्थानीय लोगों को मकानों की नींव प्रभावित होने का डर0
0
Report
अमेठी में मातृशक्ति यात्रा: 60+ महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा, रक्षाबन्धन पर भी
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी जिले में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारम्भ। स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा शुरू की गई। विशेष बसों को कार्यक्रम के दौरान दिखाई गई हरिहंडी। रक्षाबन्धन पर सभी महिलाओं के लिए भी निशुल्क बस यात्रा की घोषणा। 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक सुविधा मिलेगी। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीडीओ समेत जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। राज्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं को साड़ी व मिष्ठान भेंटकर रक्षाबन्धन की बधाई दी।0
0
Report
सेल्फी के चक्कर में बड़ा हादसा टला, पहाड़ी नाले में तेज पानी से लोग बचे
Shravasti, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में सेल्फी लेने के चक्कर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पहाड़ी नाले में सेल्फी ले रहे लोगों के बीच अचानक पानी का तेज बहाव आ गया। पानी के बहाव में कुछ लोग बहने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों की सजगता से सभी की जान बच गई। हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, मामला सिरसिया थाना क्षेत्र के सोनपथरी आश्रम स्थित पहाड़ी नाले का है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग पहाड़ी नाले के पास सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी क्षेत्र से पानी का तेज बहाव नाले में आ गया। अचानक पानी बढ़ने से वहां मौजूद कुछ लोग तेज बहाव की चपेट में आ गए और बहने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गमछे और रस्से की मदद से लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और समय रहते की गई मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद एक बार फिर पहाड़ी नालों और तेज पानी के बहाव वाले स्थानों पर सावधानी बरतने की जरूरत सामने आई है।0
0
Report
Advertisement
