450001
दो आतंकियों को लेकर खंडवा पहुंची भोपाल एटीएस की टीम, कोर्ट में किया जाएगा पेश
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी को लेकर भोपाल एटीएस पुलिस आज खंडवा लेकर पहुंची। इन आतंकियों के पास से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित सामग्रियां और हथियार बरामद हुए थे भोपाल में इसे काफी पूछताछ होने के बाद एटीएस पुलिस इन्हें खंडवा लेकर पहुंची। इन सबको आज खंडवा न्यायालय में पेश किया जाएगा।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामगढ़ गोला थाना परिसर में DIG अंजनी कुमार झा का निरीक्षण; कानून-व्यवस्था पर चर्चा
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:एंकर --गोला थाना परिसर में हजारीबाग डीआईजी अंजनी कुमार झा ने किया निरीक्षण, रामगढ़ एसपी रहें मौजूद वीओ --रामगढ़ जिले के गोला थाना परिसर में हजारीबाग प्रक्षेत्र के डीआईजी अंजनी कुमार झा ने निरीक्षण किया, इस बीच रामगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लुनायत भी मौजूद थे, उपस्थित इंस्पेक्टर पंकज कुमार, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने स्वागत कर सभी पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया, और निरीक्षण करने आए डीआईजी अंजनी कुमार झा ने लंबित मामलों और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था मजबूत सुगम बनाने को लेकर विस्तृत रूप से समीक्षा की, हजारीबाग डीआईजी ने निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बाईट --अंजनी कुमार झा (DIG )0
0
Report
बीजेपी नेताओं की कड़ी निंदा: मारपीट के मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई चाहिए
Bikaner, Rajasthan:मदन गोपाल मेघवाल मारपीट मामले पर बीजेपी के दो बड़े नेताओं का बयान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की विधायक विश्वनाथ मेघवाल बोले-विचारधारा अलग हो सकती है, ऐसी घटना की निंदा जरूरी दोनों नेताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की बोले-किसी भी दल के पदाधिकारी के साथ ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट के मामले में अब बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि राजनीतिक विचारधारा अलग हो सकती है लेकिन हम एक-दूसरे के शत्रु नहीं हैं उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतंत्र और स्वस्थ राजनीति के लिए ठीक नहीं हैं और जिसने भी घटना को अंजाम दिया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं विधायक विश्वनाथ मेघवाल ने भी घटना की निंदा की उन्होंने कहा कि अलग-अलग राजनीतिक विचारधारा होना स्वाभाविक है लेकिन ऐसी घटना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए पार्टी स्तर पर कार्रवाई हो चुकी है, अब कानूनी स्तर पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए दोनों नेताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के पदाधिकारी के साथ ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए。0
0
Report
BJP घोषणा पत्र: 1 लाख आवास, 24x7 बिजली, 7 लाख PNG कनेक्शन
Bharatpur, Rajasthan:एंकर राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना चुनावी घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) जारी कर दिया है। भरतपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, दिल्ली सरकार में मंत्री रविन्द्र इन्द्राज, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, जिला प्रभारी नरेश बंसल نے वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में आयोजित एक प्रेस वार्ता में भरतपुर संभाग मुख्यालय पर इसे जारी किया गया। इस संकल्प पत्र में शहरी विकास और नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई बड़े वादे किए गए हैं प्रेस वार्ता और संकल्प पत्र की मुख्य बातें आवास और जमीन, शहरी क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए अगले 5 वर्षों में 1 लाख आवासीय प्लॉट/आवास आवंटित करने का बड़ा वादा किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए शहरों में 24 घंटे निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। सभी शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की सुविधा के लिए 2000 पिंक टॉयलेट्स का निर्माण कराया जाएगा। आगामी 5 वर्षों में 7 लाख से अधिक घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। शहरों में सीवरेज की समस्या खत्म करने के लिए 3 हजार किलोमीटर पुरानी सीवरेज लाइनों की मरम्मत और विस्तार किया जाएगा। साथ ही, गटर और मैनहोल की सफाई के लिए रोबोटिक सफाई मशीनें खरीदी जाएंगी। स्ट्रीट लाइटें व ई-चार्जिंग: हर निकाय के नए और बाहरी रिहायशी इलाकों में 15 लाख स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, बुजुर्गों की सुविधा के लिए संभागीय और परिषदों में प्रथम चरण में वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्रों की शुरुआत की जाएगी। भाजपा सरकार ने घोषणा पत्र में राज्य के संवेदनशील शहरी इलाकों में इस कानून को जल्द से जल्द कड़ाई से लागू करने का भी वादा किया है। इस अवसर पर उन्होंने भरतपुर में कराए जा रहे विकास कार्यो के बारे में भी जानकारी दी।0
0
Report
Advertisement
अम्बेडकरनगर में लावारिस स्कूटी के साथ आभूषण मिलने से हड़कम्प, मालिक की तलाश जारी
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- कलेक्ट्रेट के सामने अम्बेडकर प्रतिमा के पास लावारिस हालत में स्कूटी मिलने से हड़कम्प, सुचना पर पहुँची पुलिस ने जब स्कूटी की तलाशी ली तो उसमें सोने चांदी के आभूषण पाए गये, पुलिस की तलाशी में मिले आभूषणों की कीमत लगभग 10 लाख बताई जा रही, स्कूटी के नम्बर से पता चला इसके मालिक इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अनिल जायसवाल है, स्कूटी अनिल जायसवाल की पत्नी लेकर आई थी कलेक्ट्रेट के पास छोड़ कर चली गयी थी, अकबरपुर पुलिस ने अनिल जायसवाल को सूचना देकर जांच पड़ताल कर रही है0
0
Report
सीकर नगर परिषद के 64 वार्डों में मतदान तय, 263 प्रत्याशी मैदान में
Sikar, Rajasthan:सीकर नामांकन वापसी का दौर पूरा, 64 वार्डों में 263 प्रत्याशी मैदान में. वार्ड 65 से कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, अब 64 वार्डों में होगा मतदान. एंकर सीकर नगर परिषद चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन वापसी का दौर पूरा हो गया। नामांकन वापसी के अंतिम दिन पूरे दिन निर्वाचन कार्यालय में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की आवाजाही बनी रही। भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में चुनाव मैदान में उतरे अन्य प्रत्याशियों को साथ लेकर नामांकन वापस करवाने के लिए पहुंचे। इस दौरान कई स्थानों पर चुनावी राजनीति के बीच सौहार्द भी देखने को मिला। प्रत्याशी ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर और गले लगकर समर्थन जताया। सीकर नगर परिषद में कुल 65 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड नंबर 65 से कांग्रेस प्रत्याशी कल ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। ऐसे में अब नगर परिषद के शेष 64 वार्डों में मतदान होगा। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन 64 वार्डों में कुल 263 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। एसडीएम सुभाष चंद्र ने बताया कि नगर परिषद चुनाव के लिए कुल 440 नामांकन फॉर्म दाखिल किए गए थे। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कई फॉर्म निरस्त किए गए। इसके बाद वैध नामांकन पत्रों में से 68 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 64 वार्डों में 263 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।0
0
Report
नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100+ तस्करों के बिजली कनेक्शन काटे
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर श्री गंगानगर नशे के विरुद्ध एसपी HariShankar यादव की सर्जिकल स्ट्राइक ASP दीपक शर्मा के supervising में जवाहरनगर थाना प्रभारी दिनेश सहारण की टीम की बड़ी कार्रवाई नशा तस्करी के लिए कुख्यात छजगरिया बस्ती में पुलिस व बिजली विभाग की संयुक्त छापेमारी 100 से अधिक नशा तस्करों के घरों के बिजली कनेक्शन काटे वहीं जवाहरनगर थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस सेकंडों की तादाद में रहे पुलिसकर्मी रहे मौजूद एकाएक हुई कार्यवाही के बाद तस्करों में मचा हड़कंप0
0
Report
Advertisement
निकाय चुनाव: बीजेपी बागियों के खिलाफ तगड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर。 निकाय चुनाव में अब बागियों को मनाने का समय अब खत्म हो गया है। बीजेपी की ओर से बागियों को मनाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए। बीजेपी नेताओं ने बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं को फोन कर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव मैदान से हटने के लिए समझाइश की।प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित तमाम बीजेपी नेताओं ने बागियों से फोन पर बातचीत की। पार्टी का दावा है कि अधिकतर बागियों को मना लिया गया है, जबकि जो बागी अब भी बीजेपी प्रत्याशी के सामने चुनाव लड़ रहे हैं, उनके खिलाफ पार्टी की ओर से कार्रवाई की जाएगी।बीजेपी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पार्टी प्रत्याशियों के सामने बागी होकर चुनाव लड़ने वालों को किसी भी तरह की राहत नहीं दी जाएगी। ऐसे बागियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी है。0
0
Report
पाकुड़ में पुलिस गश्त मजबूत करने के लिए 18 मोटरसाइकिल और 14 बोलेरो रवाना
Pakur, Jharkhand:एरिया - पाकुड़ पाकुड़ जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस गश्त को मजबूत करने के लिए पुलिस को 18 नई मोटरसाइकिल और 14 बोलेरो वाहन मिले हैं...राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, पाकुड़ विधायक निसात आलम, डीसी मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने हरि झंडी दिखाकर सभी वाहनों को रवाना किया...कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुलिस के नए वाहनों को रवाना किया... राजमहल सांसद विजय हांसदा ने कहा कि राज्य सरकार जिले में आपराधिक घटनाओं को कम करने के लिए लगातार बेहतर काम कर रही है...पुलिस को मिले नए वाहनों से गश्त और आपातकालीन कार्रवाई की क्षमता बढ़ेगी... एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय रांची की ओर से जिले को कुल 14 बोलेरो और 18 नई मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं...इन वाहनों को जिले के अलग-अलग थानों और ओपी में भेजा गया है, ताकि जरूरत के अनुसार पुलिस गश्त और कार्रवाई को तेज किया जा सके...एसपी ने बताया कि नए वाहनों से खासकर रात की गश्त को मजबूत करने में मदद मिलेगी... मोटरसाइकिलों के जरिए पुलिसकर्मी थाना क्षेत्र की उन तंग गलियों और संकरी जगहों तक भी आसानी से पहुंच सकेंगे, जहां बड़े वाहनों से गश्त करना मुश्किल होता है...इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आपराधिक घटनाओं को रोकने में पुलिस को मदद मिलेगी।बोलेरो और मोटरसाइक Cylones का इस्तेमाल अपराध नियंत्रण, कानून - व्यवस्था बनाए रखने और आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए किया जाएगा...पुलिस का उद्देश्य गश्त की व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाकर घटनाओं पर तेजी से प्रतिक्रिया देना है...पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन वाहनों को जरूरत के हिसाब से अलग-अलग थाना और ओपी क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा...इससे रात में नियमित पेट्रोलिंग के साथ अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी... नए पेट्रोलिंग वाहनों को रवाना करने के बाद जिले में फ्लैग मार्च भी निकाला गया...फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने जिले में अपनी सक्रिय मौजूदगी का संदेश दिया...इसका उद्देश्य आम नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत करना और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना था...पुलिस की ओर से यह संदेश देने की कोशिश की गई कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है...नए वाहनों के मिलने से विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की आवाजाही और गश्त बढ़ने की उम्मीद है...0
0
Report
हजारीबाग के सिवाने नदी पुल पर डूबे युवक की मौत, शव 200 मीटर दूर बरामद
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र की सिवाने नदी पुल के समीप नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई है बता दें कि युवक के शव को बुधवार से ही खोजा जा रहा था जिसमें गोताखोरों ने काफी मशक्कत की थी l रात तक खोजबीन के दौरान शव को बरामद नहीं किया जा सका था इसके बाद स्थानीय जिला प्रशासन की मदद से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया l टीम के लोगों के द्वारा सुबह से सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसके बाद घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर शव को बरामद किया गया है और पुलिस के माध्यम से हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है वहीं परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है l मामले पर स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक अपनी गाड़ी धोने तालाब के नजदीक किया था जिसके बाद उसने सोचा कि मैं भी नहा लेता हूं इन्हीं बीच बरसात के दिनों में नदी के तेज धार में वह डूब गया तत्काल युवक के दोस्तों ने स्थानीय लोगों को सूचना दी जिसके बाद खोजबीन को प्रारंभ किया गया था0
0
Report
Advertisement
नामांकन वापस लेने वाले बागी नहीं, कांग्रेस के समर्थन में भारी भीड़
Jaipur, Rajasthan:बागी नहीं है जिन्होंने नामांकन भरा था, बड़ी संख्या में कांग्रेस के समर्थन में आज अपने नामांकन वापस लिए नाम वापसी, बागियों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया0
0
Report
डुमरांव के नथुनी अहीर डेरा मध्य विद्यालय के शिक्षकों पर दुष्कर्म के आरोप, वीडियो वायरल
Buxar, Bihar:बक्सर में शिक्षा विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। डुमरांव के नथुनी अहीर डेरा मध्य विद्यालय के दो शिक्षकों पर विद्यालय से पास आउट हो चुकी दो छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। इतना ही नहीं, आरोप है कि घटना का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। जबकि शिक्षा विभाग भी सकते में आ गया। मामला सामने आते ही ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। बड़ी संख्या में ग्रामीण दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे गए। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षकों ने छात्राओं के साथ गंभीर अपराध किया है। इसलिए पुलिस को तत्काल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी। इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। शिक्षा विभाग की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जबकि पुलिस भी आरोपों और वायरल वीडियो से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना कब और कहां हुई, वीडियो किसने बनाया और इसे सोशल मीडिया पर किसने वायरल किया। फिलहाल दोनों शिक्षकों पर लगे आरोपों की जांच जारी है। पुलिस और शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता सामने आएगी। वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और वे दोनों शिक्षकों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
भोपाल के सिलिंग अभियान पर विजयवर्गीय का बयान, 17 सितम्बर दीप जलाने की योजना
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में चल रही सिलिंग की कार्यवाई पर बोले नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पूरे भोपाल के व्यापारी परेशान हो रहे है हमारे विभाग के सभी बड़े अधिकारी आज दिल्ली में है वकीलों के साथ चर्चा करके कोई ना कोई मार्ग निकाला जाएगा मास्टर प्लान को लेकर भी चर्चा हो रही है जल्द ही उस पर भी निर्णय होगा सेवा संकल्प अभियान पर बोले पूरे प्रदेशभर में यह अभियान चलाया जाएगा हमारा प्रयास है की 17 सितंबर को मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर बूथ स्तर पर कमसे कम 100 डीप जलाए जाए राहुल गांधी के दौरे में हुए बदलाव पर बोले वह जो स्टेडियम मांग रहे है उस पर राजनैतिक रेलियाँ करने से हाई कोर्ट ने माना किया है अगर उन्हें जरूरत हो यो वह वहीं चले जाए राम मंदिर में बदले गए विशेष कर्तव्य अधिकारी पर अखिलेश यादव के बयान पर किया पलटवार अखिलेश यादव को राम मंदिर पर किसी तरह की टिप्पणी करने का अधिकार नहीं यह राम मंदिर के विरोध में थे0
0
Report
Advertisement
AIMIM ने UCC और सिंहस्थ मुद्दे पर भाजपा सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन किया
Khargone, Madhya Pradesh:UCC के विरोध में AIMIM का शक्ति प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मोहसिन अली की अगुवाई में निकली पैदल रैली AIMIM कार्यकर्ता और मुस्लिम समुदाय के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे समान नागरिक संहिता के विरोध में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कटारे को सौंपा ज्ञापन मोहसिन अली बोले—UCC संविधान की मूल भावना के खिलाफ मुस्लिमों के खिलाफ साजिश के तौर पर लागू किया जा रहा UCC—मोहसिन अली उज्जैन सिंहस्थ को लेकर भी AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप मोहसिन अली का आरोप—सिंहस्थ के नाम पर मुस्लिमों की दुकानें और मस्जिदें तोड़ी । हम इसका विरोध करते है। विदेशों में इस तरह तोड़कर नहीं नए रास्ते निकालकर डेवलपमेंट किया जाता है। यह गलत तरीका है। हम इसका विरोध करते हैं। UCC और उज्जैन मुद्दे दोनों पर AIMIM ने भाजपा सरकार को घेरा ।0
0
Report
बालाघाट: मर्री टोल प्लाजा पर धरना, बढ़ी वाहनों की कतार
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट– ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और बस एसोसिएशन ने मर्री टोल प्लाजा में दिया धरना... बड़ी संख्या में मर्री टोल प्लाजा में लोगों ह मौजूद... धरने के कारण दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें... अधूरी सड़क के बावजूद ज्यादा टोल टैक्स लेने...बिना बैठक किए ही टोल प्लाजा शुरू करने को लेकर है नाराज... मौके पर बालाघाट विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद..0
0
Report
गढ़वा में शंकर पाल के घर में मौत के बाद चोरी, 30 लाख लूट
Narayanpur, Jharkhand:Anchor –झारखंड के गढ़वा में एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,जिस घर में मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, उसी घर को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। एक तरफ घर के मुखिया की मौत का गम, तो दूसरी तरफ लाखों की चोरी ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक, चोर घर से करीब 30 लाख रुपये के कैश और जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना रमना थाना क्षेत्र के मड़वनिया गांव की है। एक ही दिन परिवार पर पड़ी इस दोहरी मार से गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। तस्वीरों में घर के सामने पड़ी यह अर्थी उस परिवार की है, जिसके घर में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात हुई। घर के मालिक और सेवानिवृत्त हिंडाल्को कर्मी शंकर पाल की हार्ट अटैक के बाद इलाज के दौरान रांची में मौत हो गई थी। परिजन जब शंकर पाल का शव लेकर अपने गांव मड़वनिया स्थित घर पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर का सामान बिखरा पड़ा था... अलमारी टूटी हुई थी... और लॉकर में रखा सामान गायब था। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात चोर घर से करीब 30 लाख रुपये से अधिक के कैश और जेवरात लेकर फरार हो गए। यानी जिस घर में कुछ देर पहले तक अपनों के बिछड़ने का मातम था, उसी घर में चोरी की खबर ने परिवार को एक और गहरे सदमे में डाल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुटने लगी। जिसने भी घटना के बारे में सुना, उसने इस वारदात की निंदा की और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई। ग्रामीणों की सूचना पर रमना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की है। परिजनों का कहना है कि एक तरफ घर के गार्जियन को खोने का दुख है, तो दूसरी तरफ चोरों ने घर में रखी जीवनभर की जमा-पूंजी पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों के मुताबिक, इस दोहरी मार ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है.0
0
Report
Advertisement
