450001
सिहाड़ा के बुजुर्ग के साथ घर में घुसकर की गई मारपीट
Khandwa, Madhya Pradesh:सिहाड़ा के रहने वाले बुजुर्ग के घर में घुसकर युवक और उसके साथियों ने मारपीट की। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग और उसके बीच पुराना विवाद था। लिहाजा मौका पाकर आरक्षण युवक ने मारपीट की है। घायल को खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ गौशाला में गौसेवा की
Noida, Uttar Pradesh:Gorakhpur (Uttar Pradesh): CM Yogi Adityanath Performs Gau Seva At Gorakhnath Temple Gaushala मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर गौशाला में की गौ सेवा/दृश्य0
0
Report
हनुमानगढ़ में पराली से भरी ट्रॉली में आग, देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली हादसा
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: पराली से भरी ट्राली में लगी आग, जंक्शन में मदान स्कूल के पास चलते ट्रेक्टर ट्रॉली में लगी आग, अज्ञात कारणों के चलते देर रात्रि हुआ हादसा, आग लगने की सूचना पर जंक्शन पुलिस पहुँची मौके पर, दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुँच आग पर पाया काबू, ट्रॉली में पशुओं के लिए ले जाई जा रही थी पराली, टाउन- जंक्शन रोड पर देर रात्रि हादसे के बाद लगी वाहनों की कतारे, जंक्शन पुलिस ने ट्राली ट्रेक्टर को रास्ते से हटवा यातायात किया सुचारू0
0
Report
चतरा में दलित महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी नीलेश साव के खिलाफ FIR
Ansar Nagar, Jharkhand:ANCHOR: चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र से एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही रहने वाले नीलेश साव पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के लिखित आवेदन पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात शनिवार रात करीब 11 बजे की है। आरोप है कि नीलेश साव ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना की भनक लगते ही जब परिजनों ने सतर्कता दिखाते हुए कथित आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया था, तब यह आरोप भी सामने आया है कि आरोपी के पिता ने मौके पर पहुंचकर उसे जबरन छुड़ा लिया। मामले की पुष्टि करते हुए लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की तकनीकी और जमीनी स्तर पर बारीकी से जांच कर रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
Rahul Gandhi के री-लॉन्च फ्लॉप: रामलीला मैदान में घमासान
Noida, Uttar Pradesh:Rahul Gandhi 100th Re Launch of Rahul Gandhi a flop show at Ramleela ground! Priyanka Vadra angry she was not allowed to speak! Hemant Soren angry he was not allowed to speak! Members of Opposition asking, if Neha Bora could be given a chance why not Priyanka & Hemant Soren? Ram Leela Ground: Rahul Gandhi Re Launch Flop Show0
0
Report
Nagpur के 8 सर्राफा कारोबारियों को Lawrence Bishnoi के नाम पर फिरौती धमकी
Noida, Uttar Pradesh:लॉरेंस बिश्नोई के नाम से नागपुर के 8 सर्राफा कारोबारियों को धमकी- ऑल इंडिया ज्वेलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश रोकड़े ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 8 सर्राफा व्यापारियों को फिरौती के लिए धमकी भरे पत्र मिलने पर कहा- कल हमारे नागपुर के इतवारी क्षेत्र स्थित सर्राफा मार्केट में करीब आठ सर्राफा व्यापारियों को धमकी भरे पत्र मिले हैं, जो डाक से आए हैं। उन पत्रों में उनसे फिरौती मांगी गई है। एक तरह से पैसे मांगे गए हैं और हर एक व्यापारी से 10-10 लाख रुपये की मांग की गई है। इस विषय की जानकारी जैसे ही सर्राफा एसोसिएशन को मिली, तो हमने अपने राज्य के मुख्यमंत्री को अवगत कराया। साथ ही, नागपुर के पुलिस कमिश्नर विश्वास नागर पाटील साहब को भी इसकी जानकारी दी। हमें जानकारी मिली है कि इस मामले की तलाश और जांच शुरू हो चुकी है0
0
Report
योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में 'जनता दर्शन' करते हैं, जहां वे जनता की शिकायतों का समाधान करते हैं।0
0
Report
Advertisement
गढ़वा में छठ घाटों पर DC ने निरीक्षण कर सफाई व साज-सज्जा का निर्देश दिया
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। वहीं, आम लोगों से भी छठ घाटों को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की। तस्वीरें गढ़वा शहर के दानरो नदी स्थित विभिन्न छठ घाटों की हैं, जहां लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शनिवार को उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने स्टूडेंट्स क्लब, फ्रेंड्स क्लब, जय देवी संघ, टी. ग्रुप, सूर्या क्लब, दीपूवां, सहिजना और कल्याणपुर सहित कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को सभी घाटों और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों की साफ-सफाई जल्द पूरी कराने का निर्देश दिया। साथ ही घाटों पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त रोशनी, साज-सज्जा और पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। डीसी ने छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिए। नदी और तालाबों में डूबने जैसी अनहोनी से बचाव के लिए गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने जिले के सभी अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में छठ घाटों का निरीक्षण कर सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। नगर परिषद की ओर से छठ घाटों पर सफाई अभियान, कचरा उठाव और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर नगर परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि नगर परिषद की ओर से सभी क्लब को साफ सफाई के लिए मशीनरी से लेकर मैन पावर तक दिया जाता है।0
0
Report
शेरगढ़ मिष्ठान भंडार में आग, लाखों रुपए का नुकसान
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के शेरगढ़ कस्बे में शॉर्ट सर्किट से एक मिष्ठान भंडार में आग लग गई। प्रारंभिक आकलन में 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार ब्यावर निवासी विजयपाल वर्ष 2020 से शेरगढ़ में पुलिस चौकी के सामने मिष्ठान भंडार चला रहा था। शनिवार रात करीब 10:30 बजे वेंटिलेटर से धुआं उठता दिखाई दिया। बाहर निकलकर देखा तो होटल आग की लपटों में घिरी थी। इस पर बिजली का मैन स्विच बंद कर शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। आवाज सुनकर घरों में सो रहे लोग दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी डाला और मिट्टी फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी होटल जलकर राख हो गई। विजयपाल के अनुसार होटल में रखे चार फ्रिज, फर्नीचर और दीपावली के लिए भरा हुआ सामान सहित करीब 20 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ हुआ है।0
0
Report
हनुमानगढ़ के पीलीबंगा-लखुवाली रोड पर ट्रक में आग, दमकल मौके पर
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : सड़क पर दौड़ता ट्रक बना आग का गोला, कैमिकल से भरा हुआ बताया जा रहा है ट्रक,अज्ञात कारणों के चलते चलते ट्रक में लगी आग,पीलीबंगा से लखुवाली रॉड पर हुआ हादसा,सूचना पर टाउन थाने से एसआई सुशील कुमार टीम सहित पहुंचे मौके पर,राहगीरो की मदद से ट्रक चालक को बाहर निकाल भिजवाया अस्पताल,दमकल कर्मी मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में 3 साल की बच्ची के दुष्कर्म-हत्या मामले में मुठभेड़, संदिग्ध गोलीबारी में घायल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- 3 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में हत्यारोपी और पुलिस में हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैर में लगी गोली, साक्ष्य संकलन के लिए आरोपी को घटनास्थल पर ले जाने पर आरोपी ने पहले से छुपाए गए असलहे से पुलिस टीम पर किया फायर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हुआ आरोपी, घायल अवस्था में आरोपी को CHC मुस्करा में कराया गया भर्ती, आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर, बीती रात खेत मे मासूम का मिला था शव, परिजनों ने नामित आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर दुष्क्रम के बाद हत्या का लगाया था आरोप, पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे के लिए 3 पुलिस टीमों का किया था गठन, आरोपी ने 3 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसला कर दरिंदगी के बाद हत्या की वारदात को दिया था अंजाम, मुस्करा थाना क्षेत्र का मामला ।0
0
Report
आईआईटी कानपुर के अंतराग्नि महोत्सव का धमाकेदार समापन, शान ने गाने गाये
Kanpur, Uttar Pradesh:आईआईटी कानपुर में शान की धमाकेदार परफॉर्मेंस, 'चार कदम' गाने पर स्टेज पर किया डांस 'चार कदम चल दो न साथ मेरे' गाने पर शान ने किया डांस स्टूडेंट्स की फरमाइश पर शान ने सुनाया पसंदीदा गाना शान के हिट गानों पर देर रात तक झूमते रहे आईआईटीयंस आईआईटी कानपुर में चार दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि का रविवार देर रात शानदार समापन हो गया। समापन समारोह में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शान ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। शान की एक के बाद एक हिट गानों की प्रस्तुति पर आईआईटीयंस जमकर झूमते नजर आए। स्टूडेंट्स की फरमाइश पर शान ने 'चार कदम चल दो न साथ मेरे' गाना भी सुनाया। इतना ही नहीं, गाना गाते हुए शान ने स्टेज पर डांस भी किया। उनकी परफॉर्मेंस ने प्रोनाइट ग्राउंड में मौजूद दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया। चार दिनों तक चले इस महोत्सव में देशभर के करीब 400 कॉलेजों के 2400 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान 51 से अधिक प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।0
0
Report
रतलाम के बैंक में सुरक्षा गार्ड पर हमला, आरोपी रामनाथ और उसकी पत्नी गिरफ्तार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम के स्टेशन रोड स्थित एक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद 1 दिन पूर्व का बताया जा रहा है बैंक के सामने खड़ी गाड़ी हटाने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पूरी घटना बैंक में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। बताया जा रहा है कि गार्ड ने पास के शोरूम में काम करने वाले युवक से ग्राहक की गाड़ी हटवाने की बात कही थी। कुछ देर बाद युवक बैंक के अंदर पहुंचा और गार्ड से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी गार्ड को बैंक से बाहर खींचकर ले गया और मारपीट की। घायल गार्ड इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा, जहां आरोपी की पत्नी ने भी गार्ड की बाइक में पत्थर मारकर तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मारपीट करने वाले रामनाथ और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक ने किसान की मौत, परिवार में कोहराम
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस गांव निवासी भोला महतो के रूप में की गई है। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस के पास की है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक किसान को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक किसान की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस गांव निवासी भोला महतो के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक, भोला महतो खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह किसी काम से अपने घर से पटेल चौक जा रहे थे। इसी दौरान पिपरा देवस के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भोला महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बरौनी थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।0
0
Report
देवास खातेगांव में शराब माफिया के खौफनाक हादसे में टीआई दिलीप पुरी की मौत
देवास :-खातेगांव में शराब माफिया की खौफनाक करतूत: टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा, मौके पर तोड़ा दम! खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी पूरी टीम के साथ नेमावर रोड हाईवे पर अवैध शराब की तस्करी रोकने पहुंचे थे। चेकिंग के दौरान शराब परिवहन कर रहे बेखौफ ट्रक चालक ने टीआई पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी।0
0
Report
उन्नाव में बजरंगदल धरने के दौरान मवेशी भरे वाहन पकड़ना, भाजपा नेता पर आरोप
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज उन्नाव: बजरंगदल कार्यकर्ताओं का बड़ा आरोप, सड़क मार्ग पर धरने पर बैठे। बजरंगदल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर एक मवेशी भरे वाहन को पकड़ा । आरोप लगाया कि दुधारू पशुओं को स्लाटर हाउस ले जाया जा रहा है। बजरंगदल पदाधिकारी व भाजपा नेता समर्थक आमने सामने आए। बजरंगदल ने नेता नितिन शुकला ने भाजपा नेता द्वारा मारपीट करने का लगाया आरोप । पिटाई के विरोध में जिला अस्पताल सड़क मार्ग पर धरने पर बैठे । पुलिस ने समझा बुझाकर बजरंगदल कार्यकर्तओं को शान्त कराया। पुलिस ने मवेशी भरे वाहन व चालक को हिरासत में लिया। बजरंगदल कार्यकर्ता भाजपा नेता पर कार्रवाई को लेकर कोतवाली में डटे । उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला ।0
0
Report
Advertisement
