450001
खंडवा बस स्टैंड पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का लगा आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा बस स्टैंड पर आधी रात को एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की वारदात सामने आई है। लड़की के परिजनों ने इस मामले में खंडवा कोतवाली थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को जांच के दौरान घटना का CCTV फुटेज मिला है जिसमें आरोपी साफ दिखाई दे रहा है। इस फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारिश से सब्जी महंगाई तेज, प्याज-टमाटर के दाम आकाश छूने लगे
Hansi, Haryana:बारिश ने बिगाड़ा रसोई का बजट! टमाटर हुआ लाल, प्याज निकाल रहा आंसू हरी सब्जियां भी महंगी बारिश बनी आढ़तियों और सब्जी कारोबारियों के लिए मुसीबत भारत के कई हिस्सों में पिछले दिनों बारिश के कारण सिर्फ आफत नहीं ला रही बल्कि अब इसका सीधा असर आम आदमी की रसोई और जेब पर भी पड़ रहा है। देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के चलते बाहर से मंडियों में पहुंचने वाली सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है। इसका असर सब्जियों की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है。 आपको बता दे कि सब्जियों में राजा कहे जाने वाला प्याज और टमाटर महंगा हो गया है। तो वहीं लहसुन के दामों में करीब तीन गुना तक उछाल देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण प्याज समेत कई सब्जियां खराब भी हो रही हैं, जिससे मंडी में आवक कम हुई है। नतीजा ये है कि जो प्याज कुछ दिन पहले 20 रुपये किलो बिक रहा था, वही अब करीब 60 से 65 रुपये किलो तक पहुंच गया है। हांसी सब्जी मंडी में इसका असर साफ दिखाई दे रहा है।बाहर से आने वाली सब्जियों की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। टमाटर 40 रुपये प्रति किलो,प्याज करीब 65 रुपये किलो, सोलो लहसुन 350 रुपये किलो, जबकि कुछ समय पहले लहसुन करीब 120 रुपये किलो बिक रहा था। वहीं हरी मटर करीब 140 रुपये किलो तक पहुंच गई है। इसके अलावा कई हरी सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं。 दुकानदार राजपाल यादव ने बताया कि बारिश के कारण सब्जियों की आवक और क्वालिटी दोनों प्रभावित हो रही हैं। कई जगहों से आने वाली सब्जियां रास्ते में या मंडी तक पहुंचने से पहले खराब हो रही हैं। इससे कारोबारियों की लागत बढ़ रही है。 वहीं पंकज आहूजा दुकानदार ने बताया कि मंडी में ग्राहक पहले के मुकाबले कम मात्रा में सब्जियां खरीद रहे हैं। कई ग्राहक कीमत पूछने के बाद जरूरत के मुताबिक ही सब्जी खरीद रहे हैं। प्याज और टमाटर रसोई का अहम हिस्सा हैं। लेकिन इनके बढ़े हुए दामों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है。 दूसरी तरफ सब्जी दुकानदारों और आढ़तियों की परेशानी भी बढ़ गई है। महंगी सब्जियां खरीदने के बाद ग्राहक कम खरीद रहे हैं, ऐसे में दुकानदारों को कई बार दाम कम करके माल निकालना पड़ रहा है।सब्जियों के बढ़े दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। प्याज, टमाटर और हर0
0
Report
11 घंटे में नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म केस: आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 11 घंटे में नाबालिग को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महेश बावरिया को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म की सूचना मिलने के बाद सदर थानाधिकारी अमित नागौरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से तलाश करते हुए नाबालिग को टोंक जिले के दतवास से दस्तयाब कर लिया। वहीं पुलिस ने मामले में आरोपी महेश बावरिया को भी गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई एएसआई रघुनाथ प्रसाद एवं पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से नाबालिग को सुरक्षित दस्तयाब करने के साथ ही मामले के आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करने में सफलता मिली।0
0
Report
स्वरूप नगर के गोदाम में भीषण आग, 6 घायल, दमकलों ने किया नियंत्रण
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर की गली नंबर-2 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जूडो ड्रेस और बॉक्सिंग ग्लव्स बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ग्राउंड फ्लोर से पहली मंजिल तक फैल गई और धुएं का ऐसा गुबार उठा कि आसपास के रिहायशी इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। हालत इतने बिगड़ गए कि सामने की इमारत में मौजूद लोग घबराकर बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान महिला और बच्चों समेत 6 लोग इमारत से कूदकर घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गली नंबर-2 में खसरा नंबर 357/58 स्थित ढाई मंजिला परिसर में जूडो ड्रेस और बॉक्सिंग ग्लव्स बनाने वाली फैक्ट्री चल रही थी। इसी फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। आग ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल तक फैल गई। देखते ही देखते चारों तरफ धुआं ही धुआं नजर आने लगा। रिहायशी इलाके में फैक्ट्री होने की वजह से आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त फैक्ट्री में काम चल रहा था। हालांकि पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री के अंदर आग की वजह से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लेकिन आग और धुएं की वजह से सामने की इमारत में मौजूद लोगों में जबरदस्त दहशत फैल गई। घबराहट में महिला और बच्चों समेत कुल 6 लोगों ने इमारत से छलांग लगा दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है। आग की सूचना मिलते ही स्वरूप नगर थाना पुलिस, दमकल विभाग और कैट्स की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग को पूरी तरह बुझा दिया। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर फैक्ट्री में आग किस वजह से लगी। सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि रिहायशी इलाके में चल रही इस तरह की फैक्ट्रियों में सुरक्षा इंतजाम कितने पुख्ता हैं?0
0
Report
Advertisement
सीमांचल एक्सप्रेस इमरजेंसी खिड़की से गिरे नौ माह के बच्चे की मौत, ट्रैक किनारे शव बरामद
Fatehpur, Uttar Pradesh:सीमांचल एक्सप्रेस की इमरजेंसी खिड़की से गिरा नौ माह का बच्चा कनिष्क शनिवार को देर रात फतेहपुर के फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक किनारे मृत मिला। जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने रातभर चले सर्च अभियान के बाद बच्चे का शव बरामद किया। बिहार के बेगूसराय निवासी मोहन शुक्रवार को पत्नी काजल और नौ माह के बेटे कनिष्क के साथ दिल्ली से बिहार जा रहे थे। कानपुर से ट्रेन रवाना होने के बाद काजल बच्चे को लेकर सीट पर सो गईं। करीब 4:17 बजे मोहन लौटे तो बच्चा सीट से गायब था और सामने की इमरजेंसी खिड़की खुली मिली। परिजनों ने आशंका जताई कि नींद में बच्चा खिसककर खिड़की से बाहर गिर गया। सूचना पर पुलिस ने कानपुर से प्रयागराज के बीच तलाश शुरू कराई। शनिवार को फैजुल्लापुर स्टेशन के पास ट्रैक पर कनिष्क का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
रायबरेली में शिव महापुराण कथा में योगी आदित्यनाथ का दौरा, पंडाल में मीडिया पर रोक
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे बीती ग्यारह सितम्बर से चल रही शिव महापुराण कथा मे शामिल होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आधे घंटे से ज़्यादा समय तक शिव महापुराण कथा पंडाल मे रहे। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव की महिमा को बताते हुए कथा कहने आये पंडित प्रदीप मिश्रा का धन्यवाद भी अदा किया। हालांकि इस दौरान मीडिया को पंडाल के भीतर जाने से रोक दिया गया।0
0
Report
मुरबाड बस स्टॉप पर सोने की बांगडी चोरी: दो संदिग्ध गिरफ्तार, एक लाख कीमत का गहना बरामद
Thane, Maharashtra:मुरबाडमध्ये सोने चोर टोळी गजाआड, कटरने महिलेची बांगडी कापून केली होती चोरी - पोलिसांची तत्पर कारवाई.. मुरबाड बस स्थानकात सोन्याची बांगडी चोरणाऱ्या टोळीला पोलिसांनी अटक केली आहे. गर्दीचा फायदा घेऊन महिलेच्या हातातील सव्वा तोळ्याची बांगडी कटरने कापून चोरी करण्यात आली होती. १२ सप्टेंबर रोजी कल्याण-अहिल्यानगर बसमध्ये चढताना महिलेच्या हातातील एक लाखांची बांगडी चोरीला गेल्याची तक्रार मुरबाड पोलीस ठाण्यात दाखल झाली. पोलिसांनी तात्काळ पथक नेमून एसटी स्टँड परिसरात सापळा रचला आणि दोन संशयितांना ताब्यात घेतले. त्यांच्याकडून चोरीची बांगडी हस्तगत करण्यात आली असून पुढील तपास सुरू आहे. गर्दीच्या ठिकाणी दागिन्यांची काळजी घेण्याचे आवाहन पोलिसांनी केले आहे.0
0
Report
Advertisement
जयपुर नगर निगम चुनाव: 150 वार्डों की गिनती 150 पार्षदों के साथ आज शुरू
Jaipur, Rajasthan:302 राउंड... और दांव पर 723 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत। जयपुर की शहर सरकार की तस्वीर सोमवार को भवानी निकेतन के फार्मेसी कॉलेज में EVM से बाहर निकलेगी। सुबह 8 बजे से 15 मतगणना कक्षों की 150 टेबलों पर वोटों की गिनती शुरू होगी। काउंटिंग की शुरुआत एक साथ वार्ड 1, 11, 21 से लेकर 141 तक 15 वार्डों से होगी... फिर एक वार्ड का फैसला होने के बाद उसी कमरे में अगले वार्ड की EVM खुलेगी। पूरे 150 वार्डों की गणना 302 मतगणना चक्रों में पूरी होगी। यानी जैसे-जैसे टेबलों पर EVM खुलेंगी... वैसे-वैसे 150 विजेताओं के सिर जीत का सेहरा बंधेगा और बाकी प्रत्याशियों की उम्मीदें मतगणना टेबल पर ही थम जाएंगी। 150 टेबल-एक साथ मतगणना के लिए। 15 मतगणना कक्ष-हर कक्ष में 10 वार्ड। 302 मतगणना चक्र-150 वार्डों की EVM के। 15,46,317 वोट कुल गिने जाएंगे। 723 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला। 150 विजेता बनेंगे पार्षद। 573 प्रत्याशी होंगे जीत की दौड़ से बाहर। 2257 मतदान केंद्र-काउंटिंग प्लान में दर्ज। वार्ड-26-अकेला वार्ड, जहां चार मतगणना चक्र। जयपुर नगर निगम की मतगणना शुरू होते ही 15 कक्षों में वार्ड 1, 11, 21, 31, 41, 51, 61, 71, 81, 91, 101, 111, 121, 131 और 141 की EVM सबसे पहले टेबल पर पहुंचेगी। और इन्ही वार्डो में परिणाम सबसे पहले आएंगे...इसके पीछे वजह है कि 15 मतगणना कक्षों को क्रमशः वार्ड 1-10, 11-20, 21-30...141-150 दिए गए हैं। यानी मतगणना शुरू होने के बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर अलग-अलग कक्षों से परिणाम आने शुरू होंगे। एक चरण में करीब 15 वार्डों के परिणामों की तस्वीर बन सकती है, लेकिन सभी 15 नतीजे ठीक एक साथ आएंगे, यह जरूरी नहीं है। बूथ और मतगणना चक्र कम-ज्यादा होने से इनके समय में अंतर रहेगा दूसरी तस्वीर और दिलचस्प है। वार्ड 10, 20, 30, 40, 50, 60, 70, 80, 90, 100, 110, 120, 130, 140 और 150 अपने-अपने मतगणना कक्ष की कतार में दसवें और अंतिम वार्ड हैं। इसलिए इनकी EVM संबंधित कक्ष में पहले नौ वार्डों की मतगणना पूरी होने के बाद ही टेबल तक पहुंचेगी। मसलन, पहले कमरे में वार्ड-1 की मतगणना पूरी होने के बाद वार्ड-2, फिर 3 और इसी तरह आखिर में वार्ड-10 आएगा। दूसरे कमरे में 11 से शुरुआत होकर 20 और इसी पैटर्न में 15वें कमरे में 141 से शुरू होकर सबसे आखिर में 150 की मतगणना होगी। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि वार्ड-10 से 150 तक के ये सभी 15 परिणाम पूरे शहर में सबसे आखिर में ही आएंगे। हर कमरे पर कुल मतगणना चक्रों का भार अलग है, इसलिए कोई कक्ष अपनी 10 वार्डों की कतार दूसरे से पहले समाप्त कर सकता है। बहरहाल, सोमवार को सिर्फ EVM नहीं खुलेंगी... हर राउंड के साथ जयपुर की नई सियासी तस्वीर भी खुलती जाएगी। 15 कमरों में काउंटिंग की 15 कतारें एक साथ दौड़ेंगी... कहीं एक राउंड में फैसला होगा, तो कहीं चार राउंड तक सांसें अटकी रहेंगी। 15 लाख 46 हजार 317 वोटों की गिनती पूरी होते-होते 723 चेहरों में से 150 जीत का जश्न मनाएंगे और 573 की उम्मीदों पर विराम लग जाएगा। अब नजर भवानी निकेतन की उन 150 टेबलों पर है... जहां 302 राउंड के बाद तय होगा जयपुर की शहर सरकार में किसका कितना दम। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
मस्तूरी के सरकारी स्कूल में बच्ची की उल्टी साफ कराने पर शिक्षकों पर कार्रवाई
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के मस्तूरी से शर्मसार कर देने वाला गंभीर मामला सामने आया है। गुरु को भगवान का दर्जा देने वाली पावन धरा पर एक सरकारी स्कूल में संवेदनहीनता की सारी हदें पार हो गईं। मस्तूरी विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी में तेज बुखार से तप रही एक नन्हीं मासूम बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे सहारा देने की बजाय, उससे ही उसकी की हुई उल्टी और गंदी कुर्सी साफ करवाई गई। कक्षा में बैठकर पढ़ रही बच्ची का बदन तेज बुखार से तप रहा था। इसी असहनीय शारीरिक पीड़ा के बीच उसे अचानक जोर से उल्टी हो गई, जिससे उसकी कुर्सी गंदी हो गई। बीमार बच्ची की नाजुक हालत की देखते हुए शिक्षकों ने ममता भरे स्पर्श, दवा और इलाज की व्यवस्था कराने की जगह प्रताड़ना की सारी हद पार दी। रोती-बिलखती और कांपते हाथों वाली बच्ची के हाथ में कपड़ा थमाकर उल्टी साफ करने का फरमान सुना दिया गया। दर्द और बेबसी के आंसुओं के बीच मासूम खुद ही उस गंदगी को पोछने पर मजबूर रही। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस मार्मिक घटना ने प्रशासनिक गलियारों को हिलाकर रख दिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो टूक शब्दों में जांच के आदेश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को तीन दिनों के भीतर तथ्यात्मक जवाब देने का अल्टीमेटम थमाते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। किसी सहृदय व्यक्ति ने इस दारुण दृश्य का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर साझा कर दिया। वीडियो में बच्ची की बेबसी देखकर हर किसी का दिल पसीज गया लेकिन स्कूल प्रबंदन का दिल नहीं दहला। मामला तूल पकड़ते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इसे गंभीरता से लिया हैं, उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को तलब कर दोषी शिक्षिका पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर की हिदायत के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और प्रधान पाठक भारती खांडे को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया।0
0
Report
घड़साना में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना, 18 सितंबर तक अल्टीमेटम
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना खेत बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में सिंचाई पानी सहित विभिन्न मांगों को लेकर घड़साना एसडीएम कार्यालय के बाहर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ तहसील कार्यालय के बाहर डटे हुए हैं। किसानों ने प्रशासन को 18 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। किसानों ने बताया कि निर्धारित समय तक सिंचाई विभाग के दो अधिकारियों को नहीं हटाया गया तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके साथ ही अनूपगढ़ शाखा को रिजर्व करने तथा चार में से दो समूहों में सिंचाई पानी देने की मांग को लेकर भी किसान आंदोलनरत हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन की ओर से एसडीएम कार्यालय के दोनों मुख्य गेटों पर बैरिकेडिंग की गई है। किसानों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। आंदोलन स्थल पर किसानों की लगातार मौजूदगी बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
धोलागीर मेले में युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, संदिग्ध बदमाशी से हड़कंप
Udaipur, Rajasthan:धोलागीर मेले में युवक के साथ मारपीट का वीडियो हो रहा है वायरल शुक्रवार को थाना इलाके के मानपुर निवासी युवक के साथ हुई वारदात युवक को दौड़ा दौड़ा कर पीटते हुए का वीडियो हो रहा है वायरल करीब सात से साथ युवक एक युवक के साथ मारपीट करते हुए आ रहे है नजर घटना के बाद बुरी तरह से डरा हुआ है युवक परिजनों को बताई आपबीती परिजनों ने कानूनी कार्यवाई को लेकर झल्लारा पुलिस थाने में दी रिपोर्ट0
0
Report
नाहरगढ़ पार्क में बाघ हमले के 10 दिन बाद भी सुरक्षा ढीली, मॉनिटरिंग सवालों में
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर अटैक के बावजूद हालात अभी तक सुधरे नहीं. अभी भी सुरक्षा के बुनियादी इंतजाम बदहाल हैं. टाइगर-लायन सफारी बंद है. कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई कर खानापूर्ति की गई, लेकिन 10 दिन बाद भी CCTV कैमरे तक नहीं सुधरे... आखिरकार कैसे होगी वन्यजीवों की मॉनिटरिंग..देखे इस रिपोर्ट में!\n\nइंतजाम सवालों के घेरे में-\nनाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ ‘शिवाजी’ के हमले में महिला श्रमिक की मौत के 10 दिन बाद भी सुरक्षा इंतजाम सवालों के घेरे में हैं। कर्मचारियों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति जरूर कर दी गई, लेकिन निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था में अब तक ठोस सुधार नजर नहीं आ रहा। सूत्रों के मुताबिक हादसे के 10 दिन बाद भी ना सभी कैमरे ठीक हुए ना ही सीसीटीवी से वन्यजीवों पर मॉनिटरिंग की जा रही। उद्यान में 80 से ज्यादा CCTV कैमरे लगे हैं, लेकिन हादसे के वक्त बड़ी संख्या में कैमरे खराब थे। जिस एन्क्लोजर में महिला पर बाघ ने हमला किया, वहां लगे सभी 6 कैमरे बंद थे। ऐसे में घटना का CCTV फुटेज भी रिकॉर्ड नहीं हो सका। पार्क में 40 एन्क्लोजर में 29 प्रजातियों के करीब 250 वन्यजीव हैं। इनके लिए 12 से 15 प्रशिक्षित केयरटेकर्स की जरूरत है, लेकिन व्यवस्था महज 5 केयरटेकर्स के भरोसे है। इनमें दो दिहाड़ी मजदूर हैं।\n\nनाहरगढ़ के लिए अलग DCF और ACF नियुक्त हैं, लेकिन अधिकारियों की सिटिंग रामनिवास बाग स्थित जयपुर प्रादेशिक डिविजन कार्यालय में होने से मौके की मॉनिटरिंग पर सवाल उठ रहे हैं। हादसे के बाद निचले स्तर के कर्मचारियों पर निलंबन और APO की कार्रवाई हुई, लेकिन SOP के पालन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिम्मेदार बड़े अधिकारियों की जवाबदेही अब भी तय नहीं हुई है। जांच अधिकारी बदले जाने के बावजूद 10 दिन बाद भी जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है।\n\nसवाल ये है कि आखिरकार कब सिस्टम जागेगा, कब वन विभाग की नींद खुलेगी। क्योंकि तय मानकों के मुताबिक सुरक्षा माकूल नहीं है। यदि ऐसे ही घटना घटती रहेगी तो पर्यटक कैसे बायोलॉजिकल पार्क आएंगे?0
0
Report
बाघ हमले के 10 दिन बाद भी नाहरगढ़ प्रशासन असुरक्षित, CCTV-स्टाफ बदहाल
Jaipur, Rajasthan:बाघ हमले के 10 दिन बाद भी नहीं जागा नाहरगढ़ प्रशासन, CCTV से लेकर स्टाफ तक बदहाल आशीष चौहान, जयपुर-नाहरगढ़ बायोलॉजिक पार्क में टाइगर अटैक के बावजूद हालात अभी तक सुधरे नहीं. अभी भी सुरक्षा के बुनियादी इंतजाम बदहाल है.टाइगर-लायन सफारी बंद है.कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई कर खानापूर्ति की गई, लेकिन 10 दिन बाद भी CCTV कैमरे तक नहीं सुधारे...आखिरकार कैसे होगी वन्यजीवों की मॉनिटरिंग..देखे इस रिपोर्ट में! इंतजाम सवालों के घेरे में- नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ ‘शिवाजी’ के हमले में महिला श्रमिक की मौत के 10 दिन बाद भी सुरक्षा इंतजाम सवालों के घेरे में हैं। कर्मचारियों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति जरूर कर दी गई, लेकिन निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था में अब तक ठोस सुधार नजर नहीं आ रहा। सूत्रों के मुताबिक हादसे के 10 दिन बाद भी ना सभी कैमरे ठीक हुए ना ही CCTV से वन्यजीवों पर मॉनिटरिंग की जा रही। उद्यान में 80 से ज्यादा CCTV कैमरे लगे हैं, लेकिन हादसे के वक्त बड़ी संख्या में कैमरे खराब थे। जिस एन्क्लोजर में महिला पर बाघ ने हमला किया, वहां लगे सभी 6 कैमरे बंद थे। ऐसे में घटना का CCTV फुटेज भी रिकॉर्ड नहीं हो सका। पार्क में 40 एन्क्लोजर में 29 प्रजातियों के करीब 250 वन्यजीव हैं। इनके लिए 12 से 15 प्रशिक्षित केयरटेकर्स की जरूरत है, लेकिन व्यवस्था महज 5 केयरटेकर्स के भरोसे है। इनमें दो दिहाड़ी मजदूर हैं। NBP की पोस्टिंग,सिटिंग रामनिवास बाग में- नाहरगढ़ के लिए अलग DCF और ACF नियुक्त हैं, लेकिन अधिकारियों की सिटिंग रामनिवास बाग स्थित जयपुर प्रादेशिक डिविजन कार्यालय में होने से मौके की मॉनिटरिंग पर सवाल उठ रहे हैं। हादसे के बाद निचले स्तर के कर्मचारियों पर निलंबन और APO की कार्रवाई हुई, लेकिन SOP के पालन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिम्मेदार बड़े अधिकारियों की जवाबदेही अब भी तय नहीं हुई है। जांच अधिकारी बदले जाने के बावजूद 10 दिन बाद भी जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। जी मीडिया की खबर के बाद में जांच अधिकारी को बदला गया था। जी मीडिया ने मौजूदा एसीएफ जितेंद्र सिंह शेखावत को जांच सौपने पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद वन विभाग ने सीसीएफ अनूप केआर को जांच सौंपी है. सवालों में सिस्टम? सवाल ये है कि आखिरकार कब सिस्टम जागेगा, कब वन विभाग की नींद खुलेगी। क्योंकि तय मानकों के मुताबिक सुरक्षा माकूल नहीं है। यदि ऐसे ही घटना घटती रहेगी तो पर्यटक कैसे बायोलॉजिकल पार्क आएंगे?0
0
Report
Advertisement
ANTF ने जयपुर-झारखंड 1250 किमी पीछा कर 25 हजार इनामी तस्कर परमेश्वर दांगी गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:ANTF का ऑपरेशन ‘झाड़डांग’ 5 साल से फरार 25 हजार का इनामी तश्कर गिरफ्तार झारखंड से नामी मादक पदार्थ तस्कर परमेश्वर दांगी गिरफ्तार झारखंड से राजस्थान समेत कई राज्यों में नशे की सप्लाई करता है ANTF ने जयपुर से झारखंड तक करीब 1250 किलोमीटर पीछा कर दबोचा प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे को बनाया गिरफ्तारी का जरिया सर्वे टीम बनकर गांव पहुंची ANTF, घर की पहचान कर बिछाया जाल पुलिस से बचने के लिए आरोपी मोबाइल फोन तक नहीं रखता था पत्नी और आसपास के लोगों के मोबाइल से करता था संपर्क घरवालों ने आरोपी के बारे में जानकारी देने से की आनाकानी मकान की तलाशी में घर के अंदर छिपा मिला परमेश्वर वर्ष 2022 में जयपुर भेजी गई थी 3 किलो 625 ग्राम अफीम की खेप कोटपूतली पुलिस के केस में सप्लायर के रूप में सामने आया था नाम आरोपी करीब 20 साल से अफीम, गांजा और डोडा-चूरा सप्लाई से जुड़ा था राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों के तस्करों से संपर्क अफीम पर 5 हजार रुपये प्रति किलो और डोडा-चूरा पर 200 रुपए प्रति किलो कमीशन लेता था कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने आरोपी पर घोषित किया था 25 हजार रुपए का इनाम ANTF IG विकास कुमार0
0
Report
बिलासपुर में ठेका कर्मी पर बदमाशों का धारदार हमला, हालत गंभीर
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले में एनटीपीसी सीपत के एक ठेका कर्मी पर बदमाशों ने बेरहमी से जानलेवा हमला कर दिया। नहर रोड पर लूटपाट की नीयत से पहले बदमाशों ने उसे घेरा, और जब उसने पैसे और मोबाइल देने से इनकार किया तो पीछे से उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया गया। घायल कर्मी का इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी ہوئی है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है, जहां मूलरूप से बिहार निवासी 40 वर्षीय इरशाद अली एनटीपीसी सीपत में ठेकेदार के अधीन वेल्डर सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम वे जांजी बाजार से सब्जी और चिकन खरीदकर लौट रहे थे, तभी नहर रोड पर चार अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर धमकाया और पैसे व मोबाइल की मांग की। गनीमत रही कि उस समय वहां से गुजर रहे साइकिल सवार ग्रामीणों को देखकर बदमाश छिप गए, और इरशाद ने ग्रामीणों की मदद से जांजी चौक तक पहुंचकर अपनी जान बचाई। हालांकि, जैसे ही वे चौक से अकेले अपने घर की तरफ जाने वाले सुनसान रास्ते पर पहुंचे, घात लगाकर बैठे उन बदमाशों ने उन्हें दोबारा घेर लिया। लूटपाट का फिर से विरोध करने पर एक हमलावर ने पीछे से उनकी पीठ पर चाकू से वार कर दिया, जो सीधा पीठ में ही धंस गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में वे किसी तरह एक किराना दुकान तक पहुँचे, जहाँ से दुकानदार ने उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल और फिर बिलासपुर के सिम्स (CIMS) रेफर कराया। पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश तेज करते हुए उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।0
0
Report
10 फीट का अजगर घर में घुसा, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा
Pakhanjur, Chhattisgarh:10 फिट का अजगर सांप ग्रामीण के घर में घुसा। रामकृष्णपुर सुकांत सरकार के घर में घुसा 10 फिट 50 किलो का अगजर सांप। 8 मुर्गा का किया शिकार , वन विभाग ने किया रेस्क्यू। अजगर देखने भारी संख्या में उमड़े भीड़। वन विभाग और समाज सेवी धीरेन मंडल ने किया सफल रेस्क्यू। रेस्क्यू कर अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा।0
0
Report
Advertisement
