450001
खंडवा रेलवे स्टेशन पर आंखों में मिर्ची डालकर युवक के साथ की गई मारपीट
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा रेलवे स्टेशन पर अखिलेश नाम के युवक के साथ आंखों में मिर्ची डालकर लोगों ने मारपीट की। युवक के गले में सोने की चेन भी छीन लिए गए। घायल युवक को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से खंडवा जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया और घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर युवक से घटना की जानकारी ली।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बोकारो में अवैध बालू खनन: दो ट्रैक्टर पकड़े गए, जप्त
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में अवैध बालू खनन को लेकर खनन विभाग ने देर रात छापेमारी की जिसमें बोकारो के बालीडीह थाना अंतर्गत छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें बालीडीह से बोकारो जाने वाले मुख्य पथ पर रेल्वे क्रॉसिंग के समीप अवैध रूप से बालू खनिज का प्रेषण करते हुए 02 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया, जिसे विधिवत जप्त कर बालडीह थाना को सुपुर्द किया गया। उक्त अभियान में खान निरीक्षक अजय कुमार महतो एवं पुलिस बल मौजूद थे।0
0
Report
बिहार में आज गरज-चमक के साथ वज्रपात, आंधी-तूफान की संभावना
Patna, Bihar:बिहार में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा, मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं । अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा और सहरसा समेत उत्तर-पूर्वी जिलों और रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल व औरंगाबाद समेत दक्षिण-पश्चिमी जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है, इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, मौसम विभाग ने वज्रपात के दौरान खुले में जाने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।0
0
Report
सूरतगढ़ के वार्ड-43 के नवनिर्वाचित पार्षद और उनके भाई लापता, तलाश तेज
Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) वार्ड-43 से नवनिर्वाचित पार्षद कृष्ण बेनीवाल और उसका भाई लापता लूणकरणसर पुलिस थाना के पास बीती रात हुए लापता, बीकानेर से दवाई लेकर लौटते समय की बताई जा रही घटना, विकास की मां और वार्डवासियों ने देर रात सिटी थाना के आगे किया प्रदर्शन, परिजनों ने प्रशासन से दोनों की तलाश करने की रखी मांग वहीं लापता पार्षद की माँ ने सिटी थाने के आगे मिट्टी का तेल उड़ेलकर आत्महत्या की दी चेतावनी0
0
Report
Advertisement
मेडिकल स्टोर विवाद में महिला पर छेड़छाड़ के आरोप, वीडियो वायरल
Bareilly, Uttar Pradesh:वायरल वीडियो: मेडिकल स्टोर पर हंगामे का मामला, महिला ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप बहेड़ी। बाजार वाली गली के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर पर हंगामे का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में एक महिला मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही है। महिला की ओर से संचालक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए जाने की बात सामने आ रही है। वीडियो में मौके पर लोगों की भीड़ भी दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और वीडियो कब का है, इसकी भी तत्काल पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संबंधित पक्षों के बयान और पुलिस की कार्रवाई सामने आने के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो पाएगी।0
0
Report
महराजगंज के भारत-नेपाल सीमा पर 6040 किलो कद्दू के बीज बरामद, दो गिरफ्तार
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा से तस्करी के एक मामले का एसएसबी ने खुलासा किया है। चंडीथान टोल प्लाजा के पास एसएसबी की 66वीं वाहिनी की टीम ने सूचना के आधार पर सोनौली की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से 151 बोरी कद्दू के बीज यानी करीब 6040 किलो बीज बरामद हुआ। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों की पहचान बस्ती जिले के रहने वाले सचिन चौधरी और अरबिंद चौधरी के रूप में हुई है। एसएसबी के मुताबिक ट्रक में लदे कद्दू के बीज से संबंधित कोई वैध कागजात चालक के पास नहीं थे। पूछताछ में चालक ने ट्रक के नेपाल से सोनौली बॉर्डर के रास्ते भारत आने और आगे बांसी क्षेत्र में ले जाने की बात बताई है। एसएसबी ने बरामद बीज ट्रक और दोनों आरोपियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम नौतनवा के सुपुर्द कर दिया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस खेप को नेपाल से भारत लाने और आगे पहुंचाने के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या इसके पीछे कोई संगठित तस्करी का नेटवर्क है।0
0
Report
शहडोल में इनोवा की टक्कर से स्कूटी चालक महिला की मौत, इलाके में सनसनी
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बुढार रोड पर तेज रफ्तार इनोवा कार ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि कार महिला को काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई और 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर महिला के शरीर के टुकड़े बिखर गए, जिन्हें कपड़ों के सहारे उठाकर पुलिस ने कार्रवाई की। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल इनोवा को बरामद कर लिया है, लेकिन अब तक चालक और अन्य आरोपियों के संबंध में पुलिस की ओर से स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मृतका की पहचान 45 वर्षीय सरोज पत्नी राजेंद्र जायसवाल, निवासी धोबिया टंकी, जिला रीवा के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक सरोज अपने चचेरे भाई सौरभ के साथ स्कूटी से रेलवे स्टेशन जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही इनोवा कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिरीं और कार उन्हें काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई, हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिला के शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने कपड़ों के सहारे शरीर के अवशेषों को एकत्र किया। वहीं स्कूटी सवार सौरभ भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में शामिल इनोवा वाहन को बरामद कर लिया गया है और वाहन के नंबर के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस ने चालक या अन्य आरोपियों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। आखिर हादसे के बाद कार चालक ने वाहन क्यों नहीं रोका? क्या चालक मौके से फरार हो गया था? पुलिस ने वाहन तो बरामद कर लिया है, लेकिन आरोपी तक पहुंचने में अब तक क्या कार्रवाई हुई है? इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस हादसे की पूरी परिस्थितियों, वाहन चालक की भूमिका और घटना के बाद की गतिविधियों की जांच कर रही है। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
नैल आर्ट ट्रेंड्स: फाइन नैल आर्ट से मिलेगा स्टाइलिश लुक
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
हेयर स्टाइलिंग अब कला का रूप: नया ट्रेंड
Noida, Uttar Pradesh:HAIR STYLING IS A ART0
0
Report
मेरठ में क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी, 2 शातिर गिरफ्तार
मेरठ में क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी, 2 शातिर गिरफ्तार मेरठ में साइबर सेल और सदर बाजार पुलिस ने क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है。 पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को बैंक कर्मचारी बताकर लोगों को फोन करते थे। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और आकर्षक ऑफर का लालच देकर व्हाट्सऐप पर लिंक भेजते थे। जैसे ही लोग लिंक पर क्लिक करते, उनकी कार्ड डिटेल और OTP आरोपियों के पास पहुंच जाता और खाते से पैसा उड़ा लिया जाता。 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन, 4 डेबिट-क्रेडिट कार्ड, 2 NCMC प्रीपेड कार्ड और एक मारुति बलेनो कार बरामद की है。 जांच में 28 NCRP शिकायतों में करीब 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
चेंजेबल हील्स: नई टेक्नोलॉजी और बाजार चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
अमरपाटन सिविल अस्पताल में SDM आरती सिंह ने निरीक्षण किया; NRС भर्ती पर नाराजगी
Maihar, Madhya Pradesh:अमरपाटन में जनविश्वास कार्यक्रम के तहत अमरपाटन एसडीएम डॉ. आरती सिंह ने क्षेत्र के अमरपाटन सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। सिविल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान एसडीएम आरती सिंह ने ने सभी वार्डों का भ्रमण कर बेड पर बेडशीट, साफ-सफाई और मरीजों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा। वहीं अस्पताल के एनआरसी में निरीक्षण के दौरान केवल एक बच्चे के भर्ती मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में पान-मसाला खाकर थूकने की शिकायत भी सामने आई। इस पर एसडीएम ने अस्पताल प्रबंधन को परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर 100 रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। एसडीएम डॉ. आरती सिंह ने अस्पताल प्रबंधन को साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी, बीएमओ डॉ. सतनामी, सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. हिमांशु पाण्डेय सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।0
0
Report
IRCTC वेबसाइट पर भारी लोड, टिकट बुकिंग संभव नहीं; कई जगह सर्वर डाउन
Jaipur, Rajasthan:IRCTC वेबसाइट और एप पर परेशानी। टिकट बुकिंग में हो रही यात्रियों को परेशानी। टिकट बुकिंग करते समय वेबसाइट पर हो रहा प्रदर्शित। 'अधिक लोड के चलते टिकट बुकिंग संभव नहीं', कई जगह सर्वर डाउन होने की भी सामने आ रही शिकायतें।0
0
Report
Advertisement
रेड वेलवेट केक बनाने की पूरी विधि—जानिए कैसे परफेक्ट केक बनाएं
Noida, Uttar Pradesh:RED VELVET CAKE MAKING OF RED VELVET CAKE0
0
Report
नीमकाठाना पहुँची खाटूश्यामजी की दंडवत यात्रा, भक्तों ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत
Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी की दंडवत यात्रा पहुंची नीमकाठाना नीमकाठाना बाइपास पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया स्वागत पुष्प वर्षा और भजनों से गूंजा बाइपास, भक्तिमय हुआ माहौल दंडवत यात्रियों को श्रद्धालुओं ने खाटूधाम के लिए दी विदाई सीकर जिले के नीमकाठाना में खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए हरियाणा के झज्जर जिले के सूबाना गांव से रवाना हुई रेणु हरिवंशी की दंडवत यात्रा नीमकाथाना पहुंची। यात्रा के नीमकाथाना बाइपास रोड पहुंचने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने खाटूश्यामजी के भजनों के साथ यात्रा का अभिनंदन किया और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। रेणु हरिवंशी करीब 200 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर खाटूश्यामजी धाम पहुंचने का संकल्प लेकर रवाना हुई हैं। यात्रा में कई श्रद्धालु भी उनके साथ शामिल हैं। दंडवत यात्रा में श्रद्धालु जमीन पर लेटकर शरीर की लंबाई के बराबर दूरी तय करते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं। कठिन यात्रा के बावजूद श्रद्धालुओं में बाबा श्याम के प्रति गहरी आस्था और उत्साह नजर आया। नीमकाठाना बाइपास रोड पर पुष्प वर्षा के साथ भजनों और जयकारों से यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दंडवत यात्रियों को खाटूश्यामजी धाम की ओर रवाना किया। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक भक्तिमय माहौल बना रहा।0
0
Report
निचलौल में पेड़ से लटका युवक: हत्या की आशंका पर इलाके में सनसनी
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के बरगदही गांव के पास खेत के किनारे सागौन के पेड़ से मफलर के सहारे आज सुबह युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला. शव के दोनों पैर जमीन पर टिके थे और पास ही एक बाइक बरामद हुई. ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पड़ताल शुरू कर दी. मृतक की पहचान अरुण राजभर (28) निवासी कोहड़वल टोला सिसवा डीह के रूप में हुई है. मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच जारी है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
