icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाजपुर के राजकीय महाविद्यालय में एडमिशन के नाम पर हंगामा और गेट बंद

Jaspur, Uttarakhand:बाजपुर के राजकीय महाविद्यालय में एडमिशन को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोरा के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज का गेट बंद कर जमकर हंगामा किया। छात्रों ने प्रोफेसर अनिल सैनी पर एडमिशन के नाम पर छात्र-छात्राओं को परेशान करने का आरोप लगाया। छात्रों का आरोप है कि एडमिशन के लिए छात्र-छात्राएं घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन समय पर उनके प्रवेश नहीं हो पा रहे हैं। छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोरा का कहना है कि कभी प्रोफेसर के मेहमानों से बातचीत और कभी लंच-चाय के चलते छात्रों को इंतजार करना पड़ता है। मामले की सूचना मिलने पर एसआई देवेंद्र मनराल पुलिस बल के साथ कॉलेज पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। पुलिस की मौजूदगी में कॉलेज प्रशासन की ओर से एडमिशन प्रक्रिया में आ रही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया। छात्र संघ अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि छात्र-छात्राओं के एडमिशन में इसी तरह की परेशानी जारी रही, तो कॉलेज का गेट बंद कर आंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report

शामली में समाधान दिवस राजस्व अधिकारी व कर्मचारियों के लिये माजक बना,10.30बजे तक मात्र दो राजस्व,

Shrvan PanditShrvan PanditFollow4m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... थानां समाधान दिवस बना माजक ..... शामली जनपद के सदर कोतवाली में आज समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां विभागीय अधिकारियों ने समाधान दिवस को मजाक बना दिया। वही उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार दिए गए समय पर भी अधिकतर अधिकारी कर्मचारी समाधान दिवस में नहीं पहुंचे। जहा सदर कोतवाली में महज एक दरोगा दो राजस्व विभाग और एक नगर पालिका कर्मचारी समाधान दिवस में मौजूद रहा। ...... उत्तर प्रदेश के उच्च अधिकारियों के द्वारा दिए गए आदेश को अब शामली जनपद में समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग व अन्य कुछ विभागीय अधिककारियो ने मजाक बना दिया है। जहां आज स्वामी जनपद के सभी थाना कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया था जिसमें पुलिस अधिकारी के साथ-साथ राज्यों से अधिकारी नगर पालिका व अन्य कुछ विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहते हैं जिससे आने वाले फरियादियों की समस्या का निस्तारण समय रहते मौके पर किया जा सके लेकिन शामली जनपद की सदर कोतवाली में आज समाधान दिवस को राजस्व विभाग व अन्य विभाग के लोगों ने मजाक बना दिया है जहां समय करीब सुबह के 10:30 बजे तक एक दरोगा दो राजस्व विभाग के कर्मचारी और एक नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे वहीं अन्य विभागों के कर्मचारी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तस्वीरों मैं साफ देखा जा सकता है कि किस तरीके से प्रदेश स्तरीय अधिकारियों के आदेश अनुसार पीड़ितों की बात सुनने और फरियादियों की समस्या का निस्तारण करने हेतु समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। जिससे फरियादियों की समस्या का तत्काल मौके पर निस्तारण किया जा सके। लेकिन शामली जनपद के समाधान दिवस में आने वाले अधिकारी कर्मचारी खाना पूर्ति करते दिख रहे है।
0
0
Report
Advertisement

कश्मीर एक्सपो 2026 का उद्घाटन, क्षेत्र के शिल्पकारों को मिलेगा नया बाजार

Srinagar, Uttarakhand:Dy CM Surinder Choudhary inaugurates Kashmir Expo 2026 at Zabarwan Park. Jammu and Kashmir Trade Promotion Organization (JKTPO) under the aegis of the Department of Industries & Commerce organized three day Kashmir Expo, 2026 being held from 11th to 13th September 2026 under the theme “Celebration of Craft, Culture & Cuisine – Showcasing Rich Kashmir’s Heritage by Empowering Golden Hands & Talent.” The expo was inaugurated by Deputy Chief Minister, Surinder Kumar Choudhary today at Zabarwan Park, Boulevard Road here. The Expo is being attended by the artisans, craftsmen, weavers, entrepreneurs, businesses and other stakeholders. The event will provide a platform to showcase the distinctive products, craftsmanship and cultural heritage of Jammu and Kashmir. Speaking on the occasion, the Deputy Chief Minister said that Kashmir Expo 2026 is an important initiative to provide greater visibility and market access to the region’s artisans, entrepreneurs and local enterprises. “Kashmir Expo 2026 celebrates the exceptional craftsmanship, cultural heritage and entrepreneurial spirit of Jammu and Kashmir. The Expo is aimed at connecting our local talent and products with wider markets while creating meaningful opportunities for artisans, entrepreneurs and businesses to grow and thrive,” he added. Surinder Choudhary said that the event features a diverse showcase of handicrafts, handloom products, traditional crafts, local produce, cuisine and contemporary products, highlighting the creativity and enterprise of the region. He said the Expo also provides an avenue for the participating businesses and artisans to gain wider market exposure, interact with visitors and explore new business and market opportunities. Pertinently, JKTPO has been working towards promoting trade, commerce, investment and exports from Jammu & Kashmir by facilitating market linkages and providing platforms for local enterprises to connect with the buyers and business stakeholders. The Organization also serves as the nodal agency for ODOP promotion, trade fairs and exhibitions, buyer-seller meets, district export promotion initiatives and digital market.
0
0
Report

हस्तिनापुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

हस्तिनापुर में बेखौफ बदमाशों का कहर, दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या हस्तिनापुर। थाना हस्तिनापुर क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार छह अज्ञात बदमाशों ने युवक नितिन की गोली मारकर हत्या कर दी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने हुई फायरिंग में गोली नितिन के पैर में लगी थी। गंभीर हालत में परिजन उसे मेरठ के एप्सनोवा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार नितिन पुत्र सतीश निवासी माखन नगर बाइक संख्या UP15BF 0979 से हस्तिनापुर मध्य गंगा नगर की ओर से मुख्य बाजार की तरफ आ रहा था। बताया गया कि उसके साथ बाइक पर एक अन्य युवक भी मौजूद था। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने पीछे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवक पहुंचे। दोनों बाइकों पर तीन-तीन युवक बताए गए हैं। बदमाशों ने पीछे से नितिन पर गोली चला दी। गोली उसके पैर में जा लगी और वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। फायरिंग होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि नितिन के साथ मौजूद दूसरा युवक गोली चलने के बाद पीछे की ओर भाग गया। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बाइकों से फरार हो गए। आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और नितिन के पैर को कपड़े से बांधकर रक्तस्राव रोकने का प्रयास किया। इसके बाद उसे ई-रBlocking?िक्सा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर पहुंचाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर परिजन नितिन को लेकर मेरठ के एप्सनोवा hospital पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घटना को लेकर उनमें आक्रोश है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात अभिजीत कुमार भी हस्तिनापुर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और आरोपियों की जल्द गिरफ्तार‌ी के निर्देश दिए। उधर, पुलिस जांच में एक पुराना विवाद भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार करीब तीन-चार दिन पहले नितिन के साथ मौजूद दूसरे युवक और कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था। अब पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं उसी विवाद को लेकर तो नितिन को निशाना नहीं बनाया गया। हालांकि अभी तक हत्या में इन लोगों की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि नितिन का करीब तीन-चार माह पहले ही विवाह हुआ था। कुछ लोगों के अनुसार वह दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था और अगले माह उसका फिजिकल टेस्ट भी होना था। ऐसे में दिनदहाड़े हुई हत्या के पीछे की वजह को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमलावर नितिन के परिचित थे या किसी रंजिश के चलते अज्ञात बदमाशों ने उसे निशाना बनाया। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और मृतक के परिचितों से पूछताछ कर रही है। पुलिस पुराने विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी。
0
0
Report

प्रतापगढ़ में गुंडई का वीडियो वायरल: इंटर के छात्र बेल्ट से पिटाई, शिकायत

Pratapgarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग प्रतापगढ़... प्रतापगढ़ में गुंडई का वीडियो वायरल - इंटर के छात्र को रास्ते में रोककर बेल्ट से पीटा, रील बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल。 कंधई के इंटर कॉलेज का छात्र सुमित विश्वकर्मा छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहा था, दिलीपपुर के सई नदी पुल के आगे नजियापुर के पास घेरकर हमला。 आरोप - यहियापुर गांव के युवकों ने गाली-गलौज कर बेल्टों से ताबड़तोड़ पीटा, छात्र घायल, 3 दिन पुराना बताया जा रहा है वीडियो, शुक्रवार से हो रहा वायरल。 नजियापुर के पास सरपत के जंगल में 2 माह पहले भी युवती से मारपीट और निर्वस्त्र करने के प्रयास का वीडियो वायरल हुआ था, पुलिस ने आरोपियों को भेजा था जेल。 उस घटना में लापरवाही पर तत्कालीन एसओ दिलीपपुर बलराम सिंह को SP ने किया था लाइन हाजिर, अब फिर उसी इलाके में वारदात से हड़कंप。 एसओ दिलीपपुर विजयकांत सत्यार्थी बोले - अभी तक छात्र की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली, वायरल रील को संज्ञान में लेकर जांच और आरोपियों की पहचान जारी
0
0
Report
Advertisement

पीलीभीत के तीन जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान।

FKFirasat KhanFollow16m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत के तीन जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान। आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 8 से 11 सितंबर तक आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में 14 मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। बरेली मंडल की टीम ने राज्य स्तर पर टीम चैंपियन का खिताब हासिल किया। बरेली मंडल की टीम में पीलीभीत के जावेद फ्यूजन फिटनेस डांस एकेडमी के गौतम सिंह, हर्ष सागर और अनुज ने शानदार प्रदर्शन कर अहम योगदान दिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एकेडमी के संस्थापक जावेद हुसैन सिद्दीकी ने बधाई दी। इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय जिम्नास्टिक कोच हरि किशोर प्रशिक्षण देते हैं।
0
0
Report

घर में चोरी के विरोध पर लोहे के सब्बल से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती

Rajgarh, Rajasthan:घर में घुसकर चोरी का विरोध करने पर जानलेवा हमला, लोहे की सब्बल से पीटकर किया घायल अलवर/राजगढ़। राजगढ़ थाना क्षेत्र के सुरेर गांव में घर में घुसकर चोरी और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छुट्टन लाल मीणा का आरोप है कि उसके ताऊ के परिवार के करीब नौ लोग चोरी की नीयत से उसके घर में घुसे और विरोध करने पर उस पर लोहे की सब्बल से हमला कर दिया। हमले में उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित के अनुसार आरोपी घर से करीब तीन लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 32 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। घटना के दौरान छुट्टन लाल ने जब चोरी का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लोहे की सब्बल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छुट्टन लाल को उपचार के लिए पहले राजगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे अलवर के सामान्य चिकित्सालय रेफर किया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है। पीड़ित की ओर से घटना की शिकायत राजगढ़ थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की भूमिका, चोरी किए गए जेवरात और नकदी के संबंध में जानकारी जुटा रही है。
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज नहर में कूदकर महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों की बहादुरी

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज नहर में कूदी महिला की दो स्कूली छात्रों ने कूद कर बचाई महिला की जान महराजगंज जिले के निचलौल सात पांच पुल के पास एक महिला ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। महिला को डूबते देख मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने बिना अपनी जान की परवाह किए नहर में छलांग लगा दी और साहस दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। छात्रों के इस प्रयास से महिला की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक जेहदा निवासी करीब 30 वर्षीय महिला किसी कारण से सातपांच पुल के पास पहुंची थी। कुछ देर पुल पर खड़े रहने के बाद उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में डूबता देख वहां से गुजर रहे मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र कृष्णा गुप्ता और सद्दाम हुसैन ने तत्काल नहर में छलांग लगा दी। दोनों छात्रों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए महिला को संभाला और सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। छात्रों के इस साहसिक कार्य की जानकारी मिलने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर प्रवीण पुलिंथनाथ ने उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों ने मानवता और साहस की मिसाल पेश की है। दोनों छात्रों के साहस और तत्परता की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।
0
0
Report
Advertisement

बलौदाबाजार में पुरानी रंजिश पर युवक पर हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

Taga, Chhattisgarh:पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार चाकू और बांस के डंडे से सिर व गले पर किया प्राणघातक हमला गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने बंद कर दिया घर का दरवाजा, ताबड़तोड़ किए वार हमले में युवक का सिर फटा, गंभीर रूप से हुआ घायल थाना हथबंद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और बांस का डंडा बरामद अरुण महिलांग और राजू बघेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश BNS की धारा 109(1), 118(1), 127(2), 296 व 3(5) के तहत कार्रवाई घटना ग्राम नवापारा, थाना हथबंद क्षेत्र की
0
0
Report

सिंगरौली: पिकअप से चार पशु तलाशी बाद जब्त, क्रूरता कानून तहत दर्ज मामला

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली पशुओं को पिकअप में लोड कर ले जाने की सूचना पर माड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार भैंस-पड़िया बरामद की हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मूड़ी की तरफ से एक सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप में पशुओं को लोड कर बाहर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तहसील तिराहा के पास घेराबंदी कर पिकअप को रोक लिया। वाहन में दो लोग सवार मिले, जिनकी पहचान देवकुमार वैश्य (35) निवासी ग्राम मलंगो और मोहम्मद नसीम (30) निवासी ग्राम करामी, थाना माड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने जब पिकअप की तलाशी ली तो उसमें दो भैंस और दो पड़िया, कुल चार पशु मिले। पुलिस ने पशुओं के परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन दोनों व्यक्ति कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने पिकअप और चारों पशुओं को जब्त कर लिया। प्रेस नोट के मुताबिक जब्त पशुओं की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये , जबकि महिंद्रा पिकअप की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। पशुओं को सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया गया और वाहन को थाना परिसर में खड़ा कराया गया। मामले में पुलिस ने पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई थाना प्रभारी माड़ा निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम में प्रधान आरक्षक बालेंद्र कुमार बिंद, आरक्षक आशीष कुशवाहा, संजीत रावत, आबिद कुरैशी, आर. आकाश सिंह और आर. संदीप लोधी शामिल रहे। अब पुलिस पूरे मामले में पशुओं को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था, इसकी भी जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top