icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जल जमाव से फ़सल बर्बाद,10 समस्या को लेकर विधायक सकलडीहा पहुंचे तहसील,एसडीएम को दिया पत्रक

Manoj KumarManoj KumarFollow3m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:अधिक बरसात से ड्रेन एवं नाले जाम । बर्बाद हुई धान की फसल । सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही का आरोप। *विभिन्न समस्या का समाधान एवं पानी से बर्बाद फसलों के मुआवजे को लेकर सपा विधायक ने सौंपा उपजिलाधिकारी ज्ञापन* सकलडीहा। स्थानीय तहसील में भीषण बरसात से आयी बाढ़ की समस्या वहीं आंधी अधुरी ड्रेन की सफाई से जगह जगह ड्रेन जाम हो गयी । नाले एवं नाली ओवर फ्लो हो गये किसानों की धान की फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो गयी। जैसे 10समस्या को लेकर विधायक सकलडीहा प्रभुनारायण सिंह यादव ने मुआवजे की मांग को लेकर एवं समस्याओ के शिघ्र समाधान को लेकर सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं के साथ सकलडीहा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वहीं चेतावनी दी है की समस्याओ का विग्रह समाधान नहीं किया गया जो आर पार की लड़ाई के लिए बाध्य होंगे। विधायक ने कहा कि बाढ़ के पानी में डूबने से क्षेत्र के किसानों की हजारों बीघे धान की फसल प्रभावित हुई है। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों को राहत देने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने तथा किसानों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाय एवं समस्याओं का समाधान हो
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के मन्नू पब्लिक सेकेंडरी स्कूल पर आरटीई विद्यार्थियों के साथ भेदभाव के आरोप

Jaipur, Rajasthan:जयपुर चांदपोल स्थित मन्नू पब्लिक सेकेंडरी स्कूल विवादों में है। स्कूल से जुड़े कुछ अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन पर आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों के साथ कथित भेदभाव करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिभावकों का कहना है कि आरटीई के बच्चों को अन्य विद्यार्थियों से अलग व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चों के साथ भेदभाव के अलावा उनसे पैसे की मांग भी की जाती है। अभिभावकों का यह भी कहना है कि आरटीई के तहत प्रवेशित विद्यार्थियों को स्कूल में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में पर्याप्त अवसर नहीं दिया जाता। इससे बच्चों और उनके अभिभावकों में नाराजगी है, अभिभावकों के मुताबिक जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, लेकिन आरटीई के तहत अध्ययनरत बच्चों को कथित तौर पर कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया। इसको लेकर परिजनों में आक्रोश बढ़ गया और वे स्कूल के मुख्य द्वार पर पहुंचकर विरोध जताने लगे। मामले को लेकर आक्रोशित परिजन शिकायत दर्ज कराने के लिए संबंधित पुलिस थाने भी पहुंचे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि सभी बच्चों को समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए तथा आरटीई के तहत पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
0
0
Report

दिल्ली में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, पालम एयरपोर्ट टनल में जलभराव

New Delhi, Delhi:दिल्ली में दूसरे दिन भी बारिश हो रही है, दिल्ली डूबती नजर आ रही है और दिल्ली वाहनों के जाम में फसती हुई दिख रही हैं. दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से डोमेस्टिक पालम एयरपोर्ट के टनल के नीचे जल भराव के चलते एक साइड का रास्ता बंद कर दिया गया. कई इलाकों सड़क पर भारी लम्बा जाम भी वाहनों का लग रहा हैं. लोकेशन... डोमेस्टिक एयरपोर्ट टनल. राजधानी दिल्ली में शुक्रवार से ही तेज बारिश हो रही है, दूसरे दिन शनिवार को भी तेज बारिस हो रही है. डोमेस्टिक पालम एयरपोर्ट के टनल के नीचे जल भराव के चलते एयरपोर्ट की तरफ से पालम की ओर जाने वाले रास्ते को रोका गया है. कुछ वाहन फस रहे थे, प्रशासन की तरफ से पंप के माध्यम से तेजी से कार्य करते हुए पानी को निकाला जा रहा है. वाहनों का भी एक लंबा जाम देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को डॉमेस्टिक एयरपोर्ट टनल के नीचे दोनों साइड से जल भराव हो गया था और अब एक पालम की तरफ से रास्ता खुल गया है, दूसरे रास्ते को बंद किया हुआ है. जी मीडिया की टीम को देखकर प्रशासन हरकत में आया और तेजी से कार्य करते हुए पानी को निकाला जा रहा है. दो दिन बारिश होने से दिल्ली की जनता को समस्या का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली डूबती नजर आ रही है और दिल्ली सड़क पर वाहनों के बीच फंसती हुई दिख रही हैं.
0
0
Report

श्रीनाथजी के जन्मोत्सव पर नंद महोत्सव धूम, भक्तों की भीड़ उमड़ी

Jaipur, Rajasthan:श्रीनाथजी की हवेली में नंद महोत्सव की धूम, दूध, दही और केसर से सराबोर हुई पुष्टि सृष्टि नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथजी का 5192वां जन्मोत्सव, विशाल बावा ने किया छठी पूजन उमड़ा आस्था का जनसैलाब नाथद्वारा राजसमंद यondakar- पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में कृष्ण जन्मोत्सव के दूसरे दिन नंद महोत्सव का आयोजन अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। उत्सव के दौरान पूरी पुष्टि सृष्टि दूध, दही, हल्दी और केसर से सराबोर नजर आई। हवेली परिसर में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने इस अलौकिक पल के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया。 वियो 01- पुष्टिमार्गीय सेवा पद्धति के तहत प्रभु श्रीनाथजी का 5192वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभु को चाकदार केसरी वस्त्र धराए गए और श्रीमस्तक पर मनोहारी मोर चंद्रिका का तीहरा श्रृंगार किया गया। मंगला दर्शन के बाद परचारक महाराज श्री विशाल बावा ने प्रभु को बुरी नजर से बचाने और मंगल कामना के भाव से श्रीजी एवं गोद के ठाकुर नवनीतप्रियाजी (लाड़ले लाल) का छठी पूजन किया। पूजन के बाद प्रभु को स्वर्ण पलने में विराजित किया गया। अद्भुत दृश्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। उत्सव पर जारी महाप्रसाद वितरण का हजारों वैष्णवों ने लाभ लिया。 बाइट दर्शन करने पहुँचे श्रद्धालु
0
0
Report
Advertisement

शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के बच्चों के खाते में यूनिफॉर्म राशि ट्रांसफर की तैयारी

Narsinghpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के लाखों स्कूली बच्चों के लिए शिक्षक दिवस बड़ी सौगात लेकर आ सकता है... सरकार बच्चों के खातों में यूनिफॉर्म की राशि ट्रांसफर करने की तैयारी में जुटी है और अब स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने खुद इसकी टाइमिंग का संकेत दे दिया है। मंत्री ने कहा है कि अगर विभागीय तैयारियां समय पर पूरी हो गईं तो शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और राज्यपाल की मौजूदगी में बच्चों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि तैयारी में कोई अड़चन आई तो बच्चों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और एक सप्ताह के भीतर उनके खातों में यूनिफॉर्म की राशि पहुंचाने की बात कही गई है। मंत्री ने किताबों को लेकर भी बड़ा दावा किया है कि अगले शैक्षणिक सत्र की तैयारी शुरू हो चुकी है और सरकार बच्चों तक समय पर पुस्तकें पहुंचाने के लिए पूरी तरह सजग है।
0
0
Report

कांकेर में शिक्षक दिवस पर 24 शिक्षकों को सम्मानित किया गया

Kurustikur, Chhattisgarh:काँकेर में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षक पुरस्कार समारोह में जिले के 24 शिक्षकओ को सम्मानित किया गया।इनमे शिक्षा दूत पुरुस्कार से प्राथमिकता शाला के 21 शिक्षकों को शिक्षा दूत पुरुस्कार तथा माध्यमिक शाला के 03 शिक्षकों को ज्ञानदीप पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षा दूत पुरुस्कार के अंतर्गत प्रत्येक ब्लाक से 03-03 शिक्षक विकासखंड स्तर से चयनित किया गया था इसी प्रकार ज्ञानदीप पुरुस्कार के लिए माध्यमिक शाला के 03 शिक्षकों को जिला स्तर पर चयनित किया जाकर जिला स्तर पर आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
0
0
Report

NDA के नेतृत्व में यूपी विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत का लक्ष्य: विनोद तावड़े

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े कहते हैं, "बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी के मार्गदर्शन में, NDA कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेंगे और जीतेंगे। अगले पांच वर्षों के लिए, हम एक बार फिर उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा के लिए खुद को समर्पित करेंगे। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। SP-PDA के नारों को हम नाकाम कर देंगे। PDA और SP का मतलब है 'पराया धन अपना'। NDA ऐसा कभी नहीं होने देगा。"
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर में शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर नगरपालिका परिषद द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 29 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। इसके साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शहर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 8 मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम नगरपालिका के परिषद सभाकक्ष में आयोजित हुआ। समारोह में विधायक अरुण भीमावद, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, नगरपालिका सीएमओ भूपेंद्र कुमार दीक्षित, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को शॉल-श्रीफल एवं मां राजराजेश्वरी माता की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। वहीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर उनकी उपलब्धि की सराहना की गई। इस अवसर पर विधायक अरुण भीमावद ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देकर शिक्षक उनके भविष्य को दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने से उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास बढ़ता है। ऐसे सम्मान समारोह शिक्षकों और विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने सभी सम्मानित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0
0
Report
Advertisement

पिता ने बेटी को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगाई, दोनों की मौत

Seoni, Madhya Pradesh:बेटी को कुएं में गिरता देख पिता ने लगाई छलांग दोनों की मौत,कुरई थाना क्षेत्र के दरासी खापा गांव की घटना, पानी में दम घुटने से गई जान सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम दरासी खापा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई। घर के समीप स्थित कुएं से पानी निकालते समय बालिका अचानक अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। बेटी को कुएं में गिरता देख उसके पिता रोशन पटले ने उसे बचाने के लिए तत्काल कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में दोनों की पानी में दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान चेतना पटले उम्र 15 वर्ष और रोशन पटले उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह चेतना पटले घर के नजदीक बने कुएं से बाल्टी के माध्यम से पानी निकाल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरी। बेटी को कुएं में गिरा देखकर पिता रोशन पटले ने उसे बचाने के उद्देश्य से बिना देर किए कुएं में छलांग लगा दी। बताया गया है कि कुएं में पानी अधिक होने के कारण दोनों पानी में डूब गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया और घटना की सूचना पुलिस को दी。 सूचना मिलते ही कुरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दोनों मृतकों के शवों को कुएं से बाहर निकलवाया गया। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे。 पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ, कुएं की सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी और बालिका के कुएं में गिरने के बाद बचाव के दौरान क्या स्थिति बनी, इन सभी बिंदुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों के बयान भी दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए खुले कुओं के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता बताई है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
0
0
Report

पडरौना 2027: जातीय समीकरणों के बीच सिकंदर कौन बनेगा?

Kushinagar, Uttar Pradesh:अमित जी के लिए कुशीनगर से PTC. 3- साल 2009 के उपचुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य ने जीत दर्ज की और फिर शुरू हुआ आरपीएन सिंह बनाम स्वामी प्रसाद मौर्य के राजनीतिक मुकाबले का वो दौर, जिसने एक दशक तक पडरौना की सियासत को गरमाए रखा. स्वामी प्रसाद मौर्य ने साल 2012 में बीएसपी के टिकट पर जीत दोहराई और 2017 में चुनाव से ठीक पहले बीजेपी का दामन थामकर फिर से पडरौना से विधायक बने... चेहरे बदले.. पार्टियां बदलीं... लेकिन पडरौना की कुर्सी पर कब्जा जमाने की जंग कभी कम नहीं हुई. अब सवाल उठ रहा है कि साल 2027 में पडरौना का सिकंदर कौन बनेगा? किसका सिक्का चलेगा? 2027 का राजनीतिक समीकरण बेहद दिलचस्प होने वाला है... राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पडरौना का चुनाव हमेशा से जातिगत समीकरणों और स्थानीय विकास के संतुलन पर निर्भर करता है... पडरौना सीट पर मुस्लिम... यादव... सैंथवार.. वैश्य... ब्राह्मण... मौर्य और दलित मतदाताओं की संख्या निर्णायक भूमिका निभाती है
0
0
Report

कोटा में स्कूल सीज प्रयास से हंगामा; नाम वापस लेने दबाव पर आरोप

Kota, Rajasthan:बागी प्रत्याशी के स्कूल पर कार्रवाई की कोशिश, हंगामे के बाद बैरंग लौटी टीम नाम वापसी के दबाव का आरोप; समर्थकों के भारी विरोध पर बिना कार्रवाई लौटी नगर निगम की फायर टीम ​कोटा। नगर निगम चुनाव में वार्ड 49 से भाजपा के बागी व निर्दलीय प्रत्याशी कौशल किशोर शर्मा के स्कूल को सीज करने की कोशिश पर भारी बवाल हो गया। 36 साल पुराने भाजपा कार्यकर्ता कौशल किशोर का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लेने के लिए उन पर लगातार प्रशासनिक व राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा था。 ​3 सितंबर दोपहर चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास के नेतृत्व में टीम फायर एनओसी की जांच करने स्कूल पहुंची। बच्चों और स्टाफ की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोग भड़क गए और मौके पर भारी हंगामा हो गया। विरोध बढ़ता देख टीम को बिना कार्रवाई किए ही लौटना पड़ा। ​प्रत्याशी का आरोप है कि नाम वापस न लेने पर उन्हें पत्नी के तबादले और स्कूल बंद कराने की धमकियां दी जा रही हैं। दूसरी ओर, सीएफओ ने सफाई दी कि शिकायत मिलने पर ही नियम अनुसार जांच की गई थी, इसका चुनाव से कोई संबंध नहीं है। बाइट कौशल किशोर शर्मा निर्दलीय प्रत्याशी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top