icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुलिस ने दो चोर गिरफ्तार किया, सोने-चांदी के आभूषण बरामद

GZGAURAV ZEEJust now
Kasganj, Uttar Pradesh:पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, चोरों के पास से सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं. ज्वेलरी की कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई जा रही है. मामले की एफआईआर सुंदरपाल पुत्र रामस्वरूप निवासी रामसिंहपुरा थाना सोरों ने दर्ज कराई थी. रात 28/29 को घर के ताले तोड़कर आभूषण और 20 हजार रुपए नगद चोरी हुए थे. सोरों थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मेला ग्राउंड कस्बा सोरों से अभियुक्त सनी जाटव व शिवम उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया. इनके कब्जे से 4 लाख रुपए की ज्वेलरी और 5200 रुपए नगद बरामद हुए हैं. अभियुक्तों के नाम: सनी जाटव, शिवम उर्फ भूरा. सनी पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.
0
0
Report

अमरोहा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, VHP ने पुलिस पर आरोप लगाए

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के दाऊद सराय रोड पर गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। अवशेष मिलने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने गोवंश हत्या के मामले में पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही दो सर्किल अफसरों समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। कई घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बावजूद कार्यकर्ता मौके पर डटे रहे। एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार और विश्व हिंदू परिषद के विपिन शर्मा ने भी अपना पक्ष रखा।
0
0
Report
Advertisement

लोकल फॉर वोकल प्रेरणा से जोधपुर के कुम्हार दीपावली के लिए दिए बना रहे

Jodhpur, Rajasthan:लोकल फॉर वोकल री मुहिम… दीपावळी पर माटी रा दिया सूं रोशन हुवेला घरों रा आंगण, कुम्हार परिवार जुट्यो दिया बणावण में दीपावळी रो त्योहार नजदीक आवण लाग्यो है, अर बाजारां में भी रौनक दिखण लागी है। पीएम नरेंद्र मोदी रै लोकल फॉर वोकल आह्वान सूं प्रेरित होय जोधपुर शहर रै आसपास रै गांव में कुम्हार परिवार दिया बणावण में जुट ग्या है। खास बात आ है कि 50-60 साल पुराणो पुश्तैनी काम आज भी परिवार री कई पीढ़ियां मिलकर संभाळ री है। बेटा, पोता, बेटियां अर बहुएं भी हाथ बंटा री है। देखो एक खास रिपोर्ट। वीओ-1 दीपावळी आवण में अब कुछ ही दिन बाकी है। घर-आंगण ने रोशन करण खातर माटी रा दीवा बणावण रो काम जोर-शोर सूं शुरू हो ग्यो है। जोधपुर रै एक गांव में कुम्हार परिवार दिन-रात मेहनत कर दिया तैयार कर रियो है। पीएम नरेंद्र मोदी रै लोकल फॉर वोकल संदेश ने आत्मसात कर परिवार स्वदेशी अर स्थानीय उत्पादां ने बढ़ावा देण में जुट्यो है। वीओ-2 ई तस्वीरां में देखो… किस तरह परिवार री कई पीढ़ियां एक साथ मिलकर दिया बणा री है। करीब 50-60 साल सूं चाल रियो ई पुश्तैनी काम आज भी परिवार री पहचान बणेलो है। बेटा होय या पोता, बेटी होय या बहू, हर कोई दीवा बणावण में आपरो योगदान दे रियो है। वीओ-3 दिया बणावण खातर मोकलसर सूं खास माटी मंगवाई जावै है। माटी ने करीब दो-तीन दिन तक तैयार कर्यो जावै है। फेर पीएम मोदी री ओर सूं मिली दीया मेकिंग मशीन री मदद सूं माटी ने आकार देकर अलग-अलग डिजाइन रा दीवा तैयार करया जावै है.
0
0
Report

बाड़मेर के मतगणना स्थल पर पोलिंग पार्टी की शराब पार्टी, आचरण पर सवाल

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर: मतगणना स्थल पर पोलिंग पार्टी की शराब पार्टी! गले में निर्वाचन ड्यूटी का आईडी कार्ड, हाथों में जाम बाड़मेर जिले की शिव तहसील की ग्राम पंचायत झांपली कल्ला में सरपंच चुनाव के बाद एक वीडियो ने निर्वाचन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सामने आए वीडियो में कुछ लोग शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि वीडियो में दिखाई दे रहे कुछ लोगों के गले में निर्वाचन ड्यूटी के आईडी कार्ड भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग चुनाव प्रक्रिया में तैनात पोलिंग पार्टी के सदस्य हैं। वीडियो मतगणना स्थल से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो की तारीख, स्थान और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की आधिकारिक पहचान की पुष्टि प्रशासन की ओर से होना बाकी है। गौरतलब है कि झांपली कल्ला ग्राम पंचायत में सरपंच पद के चुनाव में उगमदान विजयी घोषित हुए, जबकि करणीदान को हार का सामना करना पड़ा। परिणाम घोषित होने के तरीके को लेकर भी विवाद है। करणीदान पक्ष की ओर से बिना आवश्यक हस्ताक्षर करवाए हार घोषित करने के आरोप लगाए गए हैं। अब शराब पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के आचरण पर सवाल उठ रहे हैं。 सवाल यह है कि चुनाव जैसी संवेदनशील जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारी यदि ड्यूटी के दौरान या मतगणना स्थल पर शराब पार्टी करते नजर आएं, तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी? जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन आयोग को वीडियो की जांच कर संबंधित कर्मचारियों की भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

राजद ने बीजेपी पर नकली उम्मीदवार खड़े करने का आरोप लगाया

Patna, Bihar:मुख्य्मंत्री की समीक्षा बैठक को लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब समीक्षा तो उस दिन भी करनी चाहिए थी, जब बाय-इलेक्शन खत्म हुआ और प्रशांत किशोर जी जीत गए। समीक्षा तो उसकी भी होनी चाहिए थी कि बीजेपी के बड़े-बड़े कलापड़ नेता सब बैठे रहे और जिस कैंडिडेट को गली में कोई एक व्यक्ति या बीजेपी वर्कर नहीं जानता है, उसको आपने कैंडिडेट बना दिया था? तो प्रशांत किशोर को जिताना चाहते थे बीजेपी के नकली कैंडिडेट को रख करके? उसकी भी समीक्षा होनी चाहिए थी। इसीलिए समीक्षा जहाँ-जहां इनका वोट भागा है, तो इसमें भी पेंच था कि कहीं पर निगाहें, कहीं पर निशाना। कैंडिडेट आपने दिया किसी को जिताने के लिए और लोगों को दिखाने के लिए कहीं कैंडिडेट दिए। यह सब नाटक है और सम्राट चौधरी के प्रभाव में भी पार्टी नहीं है। गिरिराज सिंह के बयान पर कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए, तो बीजेपी के केंद्रीय, बीजेपी के जो मंत्री हैं, दिल्ली के मंत्री हैं, तो मंत्री का कहना… अराजकता हम पर आरोप फैला रहा है और हमारा आरोप है कि तुम लोकतंत्र के खिलाफ आचरण कर रहे हो, दोनों में क्या सही है, ये बता दे वो। हम जुलूस कर रहे हैं, निकाल रहे हैं, प्रदर्शन कर रहे हैं, रैली कर रहे हैं, तो यह तो लोकतांत्रिक अधिकार हमारा जो संविधान से गारंटेड है। लेकिन तुम जो काम कर रहे हो, लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काट रहे हो, तो यह कौन लोकतंत्र का काम है? तो तुम लोकतंत्र के नाश करने के लिए सारा रास्ता खोल रहे हो? बाइट : मंगनी लाल मण्डल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा...
0
0
Report

हापुड़ के रामलीला मैदान से चंद्रशेखर आजाद का योगी सरकार पर वार, बोले- यूपी में जंगलराज...

RKRavi KumarFollow9m ago
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़।नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद शनिवार को हापुड़ के रामलीला मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार और चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हापुड़ अब पहले जैसी बुरी स्थिति में नहीं रहना चाहता, यहां की जनता बदलाव चाहती है। पिछले साढ़े नौ सालों में सरकार ने हापुड़ को सिर्फ अपमानित करने का काम किया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति है, यहां दिन हो या रात, कोई सुरक्षित नहीं है। राजधानी लखनऊ में ट्रिपल मर्डर हो रहे हैं। हापुड़ में दीपक, अजय और पत्रकार नसीब समेत कई पीड़ित परिवारों को आज तक न्याय नहीं मिल पाया। वहीं चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि देश की जनता बैलेट पेपर से चुनाव चाहती है और सरकार को अपनी लोकप्रियता ईवीएम की जगह बैलेट पेपर पर साबित करनी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर के पकड़ी नहर में राहुल ठाकुर की हत्या की आशंका, कार में खून

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के पकड़ी नहर में राहुल ठाकुर की हत्या की आशंका, कार में खून। शव पर बाएं हाथ के कटे के निशान मिले और उसकी लग्जरी कार में खून के छींटे पाए गए, जिससे हत्या की आशंका सामने आ रही है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर और SDPO सरैया अभिजीत कौर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया हत्या की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम के रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। राहुल ठाकुर पटना में रहते थे और अपने पिता रामानंद ठाकुर सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। राहुल की माँ कैंसर के कारण पहले ही मौत हो चुकी है; उनका परिवार पिता, पत्नी और एक बेटी वाला है。
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियाँ तेज, 16 नवंबर से स्वयं-गणना शुरू

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- देश में आगामी जनगणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महराजगंज में भी जनगणना के दूसरे चरण को सफलताप्रवर्तक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके तहत मास्टर ट्रेनर्स के साथ फील्ड स्तर पर तैनात सुपरवाइजर्स और प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनगणना की खास बात यह है कि इस बार लोगों को स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का भी मौका मिलेगा। 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वयं-गणना की प्रक्रिया चलेगी, जबकि 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर लोगों की गणना करेंगे। महराजगंज में जनगणना के दूसरे चरण को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि जनगणना का पहला चरण पूरा हो चुका है, जिसमें मकानों की गणना और सूचीकरण का कार्य किया गया था। अब जनगणना के दूसरे चरण में सबसे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वयं-गणना यानी सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया चलेगी। इसमें नागरिक ऑनलाइन या डिजिटल माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे और निर्धारित प्रश्नावली के जरिए परिवार के सदस्यों से करीब 40 प्रकार के सवाल पूछकर विस्तृत जानकारी एकत्र करेंगे। जनगणना की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को लेकर आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशासन मीडिया, सोशल मीडिया और विभिन्न संस्थानों का सहयोग ले रहा है। डीएम ने लोगो से अपील करते हुए कहे कि नागरिक स्वयं-गणना में अधिक से अधिक भागीदारी करें और प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके।
0
0
Report

Shivani Kumari ने Marvin पर टेसू बनाकर भारतीय संस्कृति दिखाने का दावा किया

Auraiya, Uttar Pradesh:Bigg Boss OTT 3 फेम और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी एक बार फिर सुर्खियों में हैं।दरअसल उनके विदेशी मेहमान Marvin ने शिवानी पर चेहरा काला कर बेइज्जती करने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया था। जिसके बाद अब शिवानी कुमारी ने जी मीडिया से बातचीत में अपनी सफाई दी है और टेसू विवाद पर अपना पक्ष रखा है।शिवानी ने कहा मार्विन भाई को मैंने टेसू बनाया था। मेरे यहाँ टेसू का बहुत ही अच्छा कार्यक्रम होता है, मैं हर साल करती हूँ। जो मैंने टेसू का रूप भाई को धारण करवाया था, वो मैंने उनसे पूछ कर ही करवाया था, कोई आपत्ति नहीं थी।जिस टाइम हमने बनाया, यहाँ से हंसी-खुशी से चले गए, कोई दिक्कत नहीं थी। दूसरे दिन भी हमने पूछा कैसा लगा, तो उन्होंने बताया मुझे बहुत अच्छा लगा, different था मेरे लिए।शिवानी ने बताया कि गांव से जाने के बाद मार्विन ने उनके खिलाफ वीडियो बनाया कि शिवानी ने मेकअप करके मेरे मुंह पर रंग लगाया है, मेरी बेइज्जती की है।उन्होंने मेरे लिए वीडियो बनाया है कि शिवानी ने मेकअप करके मेरे मुंह पर कलर लगाया है, मेरी बेइज्जती की है। ऐसा मैंने बिल्कुल भी नहीं किया। वो मेरे साथ 15 दिन तक अबकी बार रहे हैं, पिछली साल 2 दिन रहे थे। अगर मैंने अपमान किया होता तो ऑडियंस को भी खराब लगता। हमारे यहाँ झांझी-टेसू की शादी करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। बस टेसू बनाने पर इतना बड़ा बवाल कर दिया। इससे अच्छा अपने घर में ही किसी को बना लेते। हम हर साल ये कार्यक्रम करते हैं। इतने बड़ी शादी इस बार इसलिए की ताकि उनको दिखा सकूं कि मेरे इंडिया में ऐसी संस्कृतियां हैं। लोगों ने कमेंट किया कि आपको मुंह काला करके घुमाया है, 이Chक्कर में उनको खराब लगा और भड़का कर मेरे खिलाफ वीडियो बना दी। अगर खराब लगा था तो एक बार हमसे बात कर लेते। शिवानी कुमारी का कहना है कि उन्होंने टेसू परंपरा को दिखाने के लिए, भारत की संस्कृति से रूबरू कराने के लिए मार्विन को टेसू बनाया था, न कि उनकी बेइज्जती के लिए।शिवानी ने इसे भारतीय लोक-संस्कृति का हिस्सा बताया है, वहीं अब देखना होगा कि शिवानी के इस जवाब के बाद मार्विन का अगला रिएक्शन क्या होता है।
0
0
Report

रामनगर पूछड़ी में 81 अवैध निर्माण ध्वस्त, 4–5 हेक्टेयर वन भूमि कब्जामुक्त

Ramanagara, Karnataka:नैनीताल जिले के रामनगर स्थित पूछड़ी क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान के दूसरे चरण में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, शनिवार 31 अक्टूबर को प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने 81 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर करीब 4 से 5 हेक्टेयर वन भूमि को कब्जामुक्त कराया,इस दौरान एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी तैनात रहे, जबकि कार्रवाई के लिए 30 से अधिक जेसीबी मशीनों, डंपरों और अन्य संसाधनों का इस्तेमाल किया गया,पूरी कार्रवाई रात दस बजे तक चली, जिसके बाद मौके से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया. बताया दें कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम पूछड़ी क्षेत्र में पहुंची, इसके बाद शाम पांच बजे तक प्रभावित लोगों को अपना सामान हटाने का समय दिया गया और शाम छह बजे से अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का अभियान शुरू कर दिया गया,जेसीबी मशीनों की मदद से रात दस बजे तक लगातार ध्वस्तीकरण किया गया. इसके बाद भी मौके पर मलबा हटाने का काम जारी रहा. कार्रवाई के बाद तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ पुनीत तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे अभियान की विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने बताया कि पूछड़ी क्षेत्र के अपर कोसी बीट में इससे पहले प्रथम चरण में 51 अवैध निर्माण हटाए गए थे, वहीं दूसरे चरण में मस्जिद मोहल्ला और मुल्ला पट्टी क्षेत्र में चिह्नित निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई, डीएफओ ने बताया कि शुरुआत में 83 निर्माणों की सूची सामने आई थी, लेकिन जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों ने दस्तावेजों का कई बार सत्यापन किया, जिन मामलों में न्यायालय से स्थगन आदेश था, जो वन अधिकार अधिनियम (FRA) की प्रक्रिया के अंतर्गत थे अथवा जिनकी बेदखली की निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी, उन्हें कार्रवाई से अलग रखा गया, सभी तथ्यों की जांच के बाद अंतिम रूप से 81 निर्माणों को ध्वस्तीकरण के लिए चयनित किया गया. उन्होंने बताया कि भारतीय वन अधिनियम के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए, आदेश पारित किए गए और अपीलों पर सुनवाई की गई, न्यायालय में विचाराधीन और स्टे वाले मामलों पर कार्रवाई नहीं की गई. अभियान को सफल बनाने के लिए तराई पश्चिमी के अलावा तराई पूर्वी, तराई केंद्रीय, हल्द्वानी, रामनगर और कॉर्बेट क्षेत्र से वनकर्मियों को बुलाया गया था, डीएफओ से लेकर वन दरोगा, वन रक्षक और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों सहित करीब 50 वनकर्मी अभियान में शामिल रहे, वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग के लगभग 800 जवानों की तैनाती की गई थी, अतिरिक्‍त बल और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को मिलाकर मौके पर एक हजार से अधिक जवान और कर्मचारी मौजूद रहे, कार्रवाई में 30 से ज्यादा जेसीबी मशीनों, डंपरों और अन्य संसाधनों का इस्तेमाल किया गया. डीएफओ पुनीत तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और निर्देशन में वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने का अभियान चलाया गया, जिला प्रशासन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, पीआईयू जमरानी और नगर पालिका सहित सभी संबंधित विभागों का सहयोग मिला, उन्होंने बताया कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई. वहीं पूछड़ी में लोगों को स्टांप पेपर पर जमीन बेचकर बसाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर डीएफओ ने कहा कि यह अलग विषय है, इस मामले में जिला स्तर पर कार्रवाई गतिमान है और एसआईटी का गठन भी किया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वन विभाग की प्राथमिकता वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराकर वापस विभाग के कब्जे में लेना था. फिलहाल रामनगर के पूछड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दूसरे चरण की कार्रवाई पूरी हो चुकी है. वन विभाग के अनुसार 81 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर करीब 4 से 5 हेक्टेयर वन भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है. इस बड़े अभियान में एक हजार से अधिक जवानों और कर्मचारियों की तैनाती के साथ 30 से ज्यादा जेसीबी और डंपरों का इस्तेमाल किया गया, अब मौके से मलबा हटाने का काम जारी है.
0
0
Report
Advertisement

यूपी 2027 विधानसभा चुनाव में JDU की एंट्री, निशांत कुमार ने किया ऐलान

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना 2027 यूपी विधानसभा चुनाव में JDU की एंट्री! निशांत कुमार ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री निशांत कुमार ने ऐलान किया है कि JDU उत्तर प्रदेश में भी चुनाव लड़ेगी। निशांत कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग चाहते थे कि वहां एक बैठक हो। इसी सिलसिले में कल उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। वहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और संगठन का विस्तार करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि JDU उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करेगी और 2027 का विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी। नीतीश कुमार की पार्टी बिहार से बाहर उत्तर प्रदेश में भी अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश में। बाइट — निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार
0
0
Report

शेखपुरा: कोचिंग से लौटती नाबालिग के साथ लिफ्ट के बहाने दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रहा है जहां लिफ्ट देने के बहाने बहसी स्कार्पियो चालक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर सुनसान जगह पर नाबालिग छात्रा को उतार मौके से फरार हो गया। घटना शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार की देर शाम करीब पांच बजे कोचिंग कर घर जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रही नाबालिग छात्रा को एक स्कार्पियो चालक ने घर छोड़ने के लिए लिफ्ट देने की बात कहकर गाड़ी में बिठा लिया और दुर्घटना का अंजाम दे दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया और 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर घटना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबालिग छात्रा को कोचिंग से पढ़ाई कर घर जाने के लिए सड़क पर गाड़ी का इंतजार कर रही थी, इसी बीच आरोपी ने लिफ्ट देकर घर छोड़ने की बात कही। लड़की ने गाड़ी में बैठना चाहा नहीं तो आरोपी ने नंबर लेकर घर पर फोन किया, पर घर में फोन नहीं लगा तो उसने नाबालिग को विश्वास में लेकर गाड़ी में बिठा लिया और सुनसान स्थान पर दुष्कर्म कर उसे सड़क पर उतार फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता परिजन को जानकारी देकर स्थानीय नगर और महिला थाना को सूचना दी गई। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया और सीमावर्ती लखीसराय जिले में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, वहीं मौके से वाहन भी जब्त किया गया। एसडीपीओ ने कहा कि आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा दिलाने के लिए गंभीर कदम उठाए जाएंगे।
0
0
Report

बेगूसराय के नाव हादसे में पीड़ित परिवारों को मिला चार-चार लाख मुआवजा, पुल निर्माण जल्द शुरू होगा

Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर, बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत चमथा रजौली में हुए दर्दनाक नाव हादसे के पीड़ित परिवारों को प्रशासन की ओर से त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। शव बरामद होने के करीब 24 घंटे के भीतर ही अंचल प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों परिवारों को मुआवजे का चेक सौंपा गया। वहीं, बछवाड़ा विधायक सह पूर्व मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने रजौली में प्रस्तावित पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का भरोसा दिया है। अब ग्रामीणों की निगाहें पुल निर्माण कार्य शुरू होने पर टिकी हैं। आपको बताते चले कि चमथा नाव हादसे के बाद दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गंगा की सहायक नदी की धारा में नाव हादसे के दौरान दो लोगों की डूबकर मौत हो गई थी। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान चमथा रजौली निवासी मेघु महतो के 51 वर्षीय पुत्र सोगारथ महतो और हरदेव महतो की करीब 14 वर्षीय पुत्री राबो कुमारी के रूप में हुई थी।घटना के बाद प्रशासन और बचाव दल की ओर से लगातार खोजबीन अभियान चलाया गया। करीब 24 घंटे के भीतर दोनों के शव बरामद कर लिए गए। इसके बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी की।बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय में अंचलाधिकारी प्रीतम कुमार गौतम और विधायक सह पूर्व मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने मृतक सोगारथ महतो की पत्नी मनोता देवी तथा राबो कुमारी की मां बबीता देवी को चार-चार लाख रुपये का चेक सौंपा।इस दौरान बीपीआरओ विश्वनाथ कुमार, पूर्व मुखिया एवं जदयू नेता संदीप चौधरी, उत्तरी मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विवेक पटेल, 20 सूत्री अध्यक्ष नवनीत रंजन, चमथा-1 के मुखिया संजय दास समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।विधायक सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि क्षेत्र में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रजौली में जिस पुल का शिलान्यास हुआ है, उसके निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की दिशा में पहल की जाएगी, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।हालांकि, मुआवजे की राशि मिलने से पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक राहत जरूर मिली है, लेकिन चमथा रजौली के ग्रामीणों की सबसे बड़ी मांग अब भी पुल निर्माण है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से आवागमन की समस्या बनी हुई है। ऐसे में पुल का निर्माण ही इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top