450001
खंडवा में रेल हादसे के चलते 2 साल के बच्चे की गई जान
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के पंधाना स्थित डोंगरगांव में एक घटना घटी। दो वर्षीय राम बारेला खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया, जहां वह गुजरती ट्रेन की चपेट में आ गया। दुर्घटना में बच्चे का सिर इंजन में फंस गया और शरीर अलग हो गया। परिजनों ने बोरगांव चौकी को सूचित किया। लगभग 6 घंटे बाद, पुलिस ने महाराष्ट्र के बाघोड़ा रेलवे स्टेशन के पास से बच्चे का सिर बरामद किया। आरपीएफ की मदद से शाम 5 बजे तक शरीर के बाकी हिस्से को भी खोज निकाला गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड में MMDR संशोधन के खिलाफ आंदोलन की तैयारी: धरना और प्रदर्शन तय
Ranchi, Jharkhand:खान खनिज अधिनियम 2026 के खिलाफ झारखंड के सत्ताधारी दलों की तरफ से आंदोलन की रणनीति तैयार। 19 सितंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा का सभी प्रखंडों में धरना तो वहीं 26 सितंबर को कांग्रेस भी करेगी प्रदर्शन MMDR कानून के खिलाफ झारखंड में सत्ता पक्ष सड़क पर उतरकर आंदोलन की तैयारी कर चुकी है।एक तरफ जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा 19 सितंबर को सभी प्रखंडों पर एक दिवसीय धरना देगी वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी अपना विरोध दर्ज करेगी।सत्ता पक्ष का आरोप है कि यह कानून झारखंड के हितों और राज्य के खनिज संसाधनों के अधिकारों के खिलाफ है और इसे राज्य विरोधी कानून बताते हुए केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की है। इसी मुद्दे को लेकर आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है।झारखंड के सत्ताधारी दल कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने खाद खनिज संशोधन अधिनियम 2026 के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की ने कहा कि एक छटाक भी कोयला यहां से बाहर जाने नहीं दिया जाएगा हम यहां मीनिंग का डांस जिले और पूरा देश रोशन हो ऐसा उचित नहीं यह जो कानून है वह आदिवासी मूलवासी के साथ धोखा है।0
0
Report
मानपुर के महादलित गांव को सड़क, पुलिया और जल‑स्रोत नहीं मिलने पर ग्रामीण चिंतित
Gaya, Bihar:बिहार के गया जी जिले के मानपुर प्रखंड के कईया पंचायत स्थित गोपाल नगर वार्ड संख्या तीन के ग्रामीण आजादी के बाद भी सड़क, पुलिया और नल-जल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर बसे इस महादलित गांव में सड़क की बदहाल स्थिति और पइन-नाला पर पुलिया नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना कर रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और बीमार लोगों को होती है। जब बरसात के मौसम में नदी और पाइन का जल स्रोत बढ़ जाता है और नदी व पाइन को पार करने के लिए जान को जोखिम में डाल कर अपनी जरूरतों की पूर्ति करते है और छोटे - छोटे बच्चों को पानी की तेज धारा में हाथ पकड़कर पार करते है ताकि बच्चों का पढ़ाई बाधित न हो। ऐसे हालात में अगर गाँव मे कोई बीमार हो जाए या किसी महिला को प्रसव पीड़ा हो तो उसको खाट पर लेटा कर पार करते है और उसके बाद अस्पताल पहुँचाया जाता है।0
0
Report
Digvijay Singh के आरोप सागर शराबकांड में हड़कंप, SP पर रिश्वत-न्यायिक जांच सवाल
Sagar, Madhya Pradesh:दिग्गी राजा का सागर एसपी पर खुला आरोप 50 लाख रूपये महीने लेते हैं शराब माफिया से, न्यायायिक जांच के प्रमुख को लेकर भी दिग्विजय सिंह का हमला.. बंडा की जहरीली शराब कांड में जहां लोगों ने अपनों को खोया वहीं अब सियासत जोरो पर है। इस बीच सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सागर एसपी अनुराग सुजानिया पर गंभीर आरोप लगाए है तो न्यायिक जांच के प्रमुख को कटघरे में खड़ा किया है, इतना ही नहीं उन्होंने अब तक हुई पुलिसिया कार्यवाही को लेकर भी कई सवाल उठाए है। देखिए ये खास रिपोर्ट.. बंडा की जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद अभी भी पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है किसी ने बेटा तो किसी भाई बाप खोया, आंसू खत्म नहीं हो रहे और हर तरफ इस कांड की चर्चाएं है लेकिन सियासत अब और तेज हो गई है। मुख्य मंत्री सागर पहुंचे तो उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस को सलाह दी अपील की कि ऐसे मुद्दों पर राजनीति न करें और दुख की इस घड़ी में संयम बरतें। मुख्यमंत्री की ये अपील उस वक्त आई जब वो सागर में शराब कांड के पीड़ितों से मिलकर आए और इसके पहले कांग्रेस के स्थानीय नेताओं से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेता भाजपा सरकार पर बरस चुके थे। ये सिलसिला थमा नहीं बल्कि अब जो आरोप लग रहे है वो सूबे की सियासत ही नहीं बल्कि प्रशासनिक तंत्र को भी कटघरे में खड़ा कर रहे है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बीते दो दिनों तक सागर जिले के दौरे पर रहे वो पीड़ित परिवारों के दर्द को कम करने आए थे बकायदा करीब 30 परिवारों से उन्होंने भेंट की इसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मुलाकात की और फिर वो इस कदर बरसे जिसने इलाके में हो रही बारिश की चर्चाओं को भी जैसे विराम लगा दिया है। दिग्विजय सिंह ने सबसे पहला और बड़ा आरोप सागर एसपी अनुराग सुजानिया पर लगाया है, उनका आरोप है कि एसपी सागर को हर महीने शराब माफिया से 50 लाख की रिश्वत मिलती है और उनकी सांठ गांठ शराब माफिया से है, उन्होंने सुजानिया के मुरैना के कार्यकाल में शराब से हुई मौतों का जिक्र करते हुए कहा कि एसपी चाहे तो उन पर मानहानि का मुकदमा करें वो बिना प्रमाण के कुछ नहीं कहते मुकदमा लड़ने तैयार है। सागर जिले में हुई मौतों से नाराज दिग्विजय सिंह सिर्फ एसपी तक सीमित नहीं रहे बल्कि उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा घोषित की गई न्यायिक जांच को लेकर भी असंतुष्टि जाहिर की है। उनका आरोप है कि इस न्यायिक जांच समिति के प्रमुख बनाए गए हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिज विष्णु प्रताप सिंह चौहान सही जांच नहीं करेंगे वो न्याय दिलाने नहीं बल्कि जांच की लीपापोती के लिए नियुक्त किए गए है। दिग्विजय सिंह ने व्यापम कांड का हवाला देकर कहा कि व्यापम की जांच भी इन्हीं चौहान साहब ने की थी और सब पर पर्दा डाल दिया उन्होंने जांच प्रमुख बदलने की मांग भी की। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अभी तक हुई पुलिसिया कार्यवाही को लेकर भी गंभीर सवाल उठाये है, उनके मुताबिक सरकार और पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है उन्होंने इस मामले के आरोपियों के नामों का उल्लेख कर एक एक के बारे में बड़ी बात कही, और कहा कि आबकारी विभाग इस माफिया तंत्र से मिला हुआ है और पैसे कमाने में जुटा है। शराब माफिया से भाजपा नेताओं के संबंधों का जिक्र करते हुए दिग्विजय सिंह ने एक और बड़ी बात कही कि जब पूरे प्रदेश में शराब को लेकर छापेमारी चल रही है तो फिर सागर में मंत्री गोविंद राजपूत और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के व्यावसायिक ठिकानों पर छापे क्यों नहीं मारे गए और उनके यहां शराब की जांच क्यों नहीं हुई? इतने ही नहीं मजाकिया अंदाज में दिग्विजय सिंह ने दो दिन पहले खेतों में मिली लाखों की महंगी शराब को लेकर तंज कसा और कहा कि खेतों में शराब फेंकने से अच्छा था एसपी के घर पर शराब पहुंचा देते वहां कोई चेक भी करने नहीं जाता और एसपी का भी फायदा हो जाता। बहरहाल पूर्व मुख्यमंत्री के आरोप बेहद गंभीर है एक तरफ न्यायिक जांच पर सवाल है तो भाजपा नेताओं की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह लगे है और सबसे अहम जिस अफ़सर की निगरानी और नेतृत्व में जहरीली शराब कांड में न्याय दिलाने का काम चल रहा है उस अफसर यानी जिले के एसपी पर खुल्लम खुल्ला बड़ा आरोप लगा है ऐसे में जांच क्या सही तरीके से हो पाएगी? क्या जांच पर पीड़ित परिवार यकीन कर पाएंगे? और एक आईपीएस पर एक जिम्मेदार राजनेता ने खुला आरोप लगाते हुए चुनौती भी दी है तो अब एसपी क्या कदम उठाएंगे और सरकार अपने अधिकारी पर लगे आरोपों के बाद क्या एक्शन लेगी?0
0
Report
Advertisement
दहेज के लिए विवाहिता प्रियंका कुमारी की गला घोंटकर हत्या, भोजपुर नरही में तहलका
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नरही गांव निवासी प्रियंका कुमारी (26 वर्ष), पति नीतीश राय के रूप में हुई है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इधर मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन की गला घोंटकर हत्या की गई है। भाई का यह भी आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले भी प्रियंका को कथित तौर पर जहर खिलाकर जान से मारने का प्रयास किया गया था। परिजनों के अनुसार, विवाह के बाद से ही प्रियंका को दहेज को लेकर कथित रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इसी बीच उसकी मौत की सूचना परिवार को मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। मृतका के भाई ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। दो छोटे बच्चों की मां की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर न्याय की मांग की है।हालांकि परिजनों के बयान पर पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की करवाई में जुट गई है।फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले पर तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है।0
0
Report
बेगूसराय की बाढ़ में किसान दिलीप राय की डूबकर मौत
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। इसी बीच बाढ़ के पानी में डूबने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के छितरौर गांव की है।मृतक किसान की पहचान छितरौर गांव निवासी शिवनंदन राय के पुत्र दिलीप राय के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि छितरौर गांव में चारों तरफ बाढ़ का पानी फैला हुआ है। बाढ़ का पानी लोगों के घरों में भी प्रवेश कर चुका है। ऐसे में कई परिवार घर छोड़कर बांध पर रहने को मजबूर हैं।परिजनों के मुताबिक, दिलीप राय भी परिवार के साथ बांध पर रह रहे थे। इसी दौरान वह शौच के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि अचानक पैर फिसलने के कारण वह बाढ़ के गहरे पानी में जा गिरे और डूब गए।घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। बाद में बाढ़ के पानी में दिलीप राय का शव तैरता हुआ मिला। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बाइट परिजन0
0
Report
सोन नदी के हथियारबंद वसूली गैंग का पर्दाफाश; दो गिरफ्तार
Danapur, Bihar:Headline सोन के लूटेरे गैंग का पर्दाफाश! सोन नदी में हथियार के बल पर वसूली के खेल में हथियार के साथ दो गिरफ्तार. खबर मनेर से है, जहां सोन नदी में हथियार के दम पर कथित अवैध वसूली करने वाले दो अपराधकर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी नाविकों और बालू के कारोबार से जुड़े लोगों को हथियार का भय दिखाकर वसूली करते थे. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस की इस कार्रवाई को सोन के लूटेरे गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है. मनेर के सोन नदी घाट पर रात के अंधेरे में चल रहा था हथियार और वसूली का खेल... पुलिस को सूचना मिली थी कि सुअरमरवों और पतीला घाट के आसपास कुछ अपराधी हथियार के बल पर नाविकों और बालू परिवहन से जुड़े लोगों से अवैध वसूली और रंगदारी कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया... निजी नाव से सोन नदी में रेकी की गई और फिर छापेमारी कर दो आरोपियों को डेंगी नाव के साथ दबोच लिया गया. पुलिस की तलाशी में आरोपियों के पास से एक country pistol, एक country कट्टा... और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. गिरफ्तारी आरोपियों की पहचान दीपू कुमार और नीरज कुमार, दोनों बिहटा थाना क्षेत्र के रहने वाले के रूप में हुई है. अमरेंद्र कुमार झा, डीएसपी दानापुर 2 के मुताबिक, सोन नदी के रास्ते बालू के कारोबार और नावों के परिचालन से जुड़े लोगों को हथियार का भय दिखाकर वसूली का खेल किया जा रहा था। इसी नेटवर्क को लेकर पुलिस अब गैंग के दूसरे सदस्यों और वसूली के पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है. सोन नदी में हथियार के बल पर कथित वसूली के इस खेल पर पुलिस ने फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी के बाद अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और क्या इसके तार बालू के अवैध कारोबार से जुड़े बड़े नामों तक पहुंचते हैं.0
0
Report
Advertisement
सीएम धामी ने CM हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Chief Minister Pushkar Singh Dhami Chairs Review Meeting Of CM Helpline-1905 At State Secretariat. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य सचिवालय में CM हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।0
0
Report
दिल्ली से नाइजीरिया की विदेश मंत्री बियानका ओडुमेग्वू-ओजुक्वु की विदाई
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: NIGERIA'S MINISTER OF FOREIGN AFFAIRS BIANCA ODUMEGWU-OJUKWU DEPARTS FROM DELHI/ VISUALS0
0
Report
मुर्शिदाबाद में जुए के अड्डे पर छापा, पुलिस पर हमला; ASI घायल
Noida, Uttar Pradesh:मुर्शिदाबाद - रविवार रात को सालार थाना क्षेत्र के खाड़ेरा गांव में जुए के अड्डे पर छापा मारने गई पुलिस पर हमला। आरोपियों द्वारा पुलिस को निशाना बनाकर बम फेंके जाने का आरोप है। बदमाशों द्वारा फेंके गए बम की चपेट में आकर पुलिस के एक ASI सादेकुल अली घायल हो गए। उन्हें आधी रात को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात में ही इलाके में जिला पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंचे। कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है。0
0
Report
Advertisement
रामपुर में बदमाशों से मुठभेड़: दो गिरफ्तार, हथियार बरामद
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में पुलिस बदमाशों के खिलाफ अभियान के तहत गंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस से दो संदिग्ध बदमाशों की मुठभेड़ हो गई. बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ और उसे अस्पताल भेजा गया. गिरफ्तार आरोपियों में एक थाना भोट से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित बताया गया है. पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों की घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की गई. हथियारों के साथ दो अवैध तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक मिसकारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुए. साथ ही बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी मिली. मोबीन और रिजवान के खिलाफ पहले से कई मामलों के रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारी प्राप्त हुई है. Mobine पर गैंगस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, NDPSAct आदि सहित कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं; रिजवान के खिलाफ भी गोवध, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट आदि धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. थाना गंज में 192/2026 मुकदमे के तहत आरोपियों पर कार्रवाई शुरू की गई है. पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है ताकि पता चल सके कि इन हथियारों का स्रोत क्या है और क्या ये अन्य आपराधिक घटनाओं की तैयारी में थे. विज़ुअल: थाना गंज. बायो: अभिषेक श्रीवास्तव (सीओ सिटी, रामपुर).0
0
Report
गोंडा में कजरी तीज महापर्व: रिकॉर्ड भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में आज सोमवार रात्रि 12 बजे से ही प्रदेश का सबसे बड़ा कजरी तीज मेले का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है और जिले में आज कजरी तीज त्यौहार को लेकर के कुछ अलग तरीके से ही शिव भक्तों में उत्साह देखने को मिला है। जहां देर रात 12:00 से ही श्रद्धालु लाइनों में लगा करके भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करके उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। देर रात्रि 12:00 से अब तक लगभग 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं एशिया की सबसे ऊंची शिवलिंग बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर और ऐतिहासिक व पौराणिक मंदिर बाबा दुःखहरण नाथ पर श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं। साथ ही साथ जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों बाबा कारोहानाथ, बालेश्वर नाथ, बरखंडी नाथ सहित कई और शिवालयों में भी 2 लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है। ये जलाभिषेक कर रहे सभी श्रद्धालु लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय करके सभी श्रद्धालु बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर और 45 किलोमीटर की दूरी तय करके श्रद्धालु बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर पहुंचे हैं। जहां उनके अंदर भी यह अलग तरीके से उत्साह देखने को मिल रहा है। आज गोंडा जिले में कजरी तीज का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है और यह प्रदेश का सबसे बड़ा ऐतिहासिक मेला होता है। कजरी तीज त्यौहार को सकुशल संपन्न करने के लिए पूरे गोरखपुर जोन की लगभग 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है और ड्रोन कैमरे से भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। वही सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह भी 35 किलोमीटर की दूरी तय कर नंगे पैर करनैलगंज के सरयू घाट से आकर दुःखहरण नाथ मंदिर पर जलाभिषेक किया है।अपने पिता बृजभूषण शरण सिंह के पुनः संसद बनने को लेकर भगवान भोलेनाथ से कामना की है।0
0
Report
जर्जर 50 मीटर सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन, मरम्मत की मांग
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड क्षेत्र के हूसेपुर से बीबीपुर को जोड़ने वाली सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने और मार्ग टूट जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग करीब 29 गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ता है। इसके बावजूद सड़क के क्षतिग्रusted हिस्से की मरम्मत को लेकर जिम्मेदार विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है, जिन्हें प्रतिदिन इसी रास्ते से होकर विद्यालय जाना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल होते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण दोपहिया वाहन चालकों के साथ भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत को लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस.action नहीं हुई। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हूसेपुर-बीबीपुर मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन को सुचारु किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके.0
0
Report
Advertisement
हसनपुर में मिहिर भोज जयंती रैली में पुलिस-भाजपा नेता के बीच खींचतान वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के हसनपुर में रविवार को भारत महान सम्राट मिहिर भोज जयंती के अवसर पर गुर्जर समाज की ओर से निकाली जा रही रैली के दौरान हंगामा हो गया। रैली के दौरान पुलिस और लोगों के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक शुरू हो गई। इसी दौरान पुलिस और भाजपा नेता पिंटू भाटी के बीच भी खींचतान की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रैली के दौरान हंगामे से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हंगामे की वजह क्या थी ।0
0
Report
जाति टूटनी चाहिए: UCC और राजनीति में नया मोड़ आया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: UDIT RAJ (CONGRESS) ON BJP-LED NDA GOVERNMENTS IN 21 STATES TO INTRODUCE UCC BEFORE 2029/ INDIAN WOMEN'S CRICKET TEAM REFUSES TO ACCEPT TROPHY FROM ACC HEAD MOHSIN NAQVI/ YASHWANT SINHA ON BRICS SUMMIT 2026/ R ASHOKA COMMENTS ON DK SHIVKUMAR/ AAP-GOA FORWARD PARTY ALLIANCE/ MAMATA'S TMC FACTION NAMES CANDIDATES FOR NANDIGRAM, REJINAGAR BYPOLLS/ MPSC EXAM 'PAPER LEAKS', CJP TO JOIN PROTESTERS क्या जाति व्यवस्था टूट रही है? एक्चुअली जाति व्यवस्था टूटनी चाहिए और जब तक भारत जातियों में बटा रहेगा, कुछ भी नहीं हो सकता, ना साइंस एंड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट होगा, ना पॉलिटिकल। लेकिन जाति तोड़ना सबसे बड़ा चैलेंज है हमारे देश में। आदमी पैदा होता है एक ही रास्ते से, एक ही प्रोसेस से。 टिकट लेके आए, यहां रुक रहे हैं, यहीं का खाना खा रहे हैं, हमारे लोग उनसे मिल रहे हैं। क्रिकेट साथ में खेल रहे हैं, उठ बैठ रहे हैं। साथ खेला, ये क्या नौटंकी है, टोकेनिज्म है कि उनसे हमें अवार्ड नहीं लेना है।0
0
Report
एमसीडी ने 12 जोनों में तोड़फोड़, 5 संपत्तियाँ सील; PG भवनों का सर्वे जारी
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का सभी 12 ज़ोनों में खतरनाक इमारतों, अनधिकृत निर्माणों और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान जारी रविवार को एमसीडी के 12 ज़ोनों में अलग अलग स्थानों पर 33 तोड़फोड़ की कार्रवाइयां की गईं। दिल्ली मास्टर प्लान और भवन उप-नियमों के उल्लंघन के लिए 5 संपत्तियों को सील कर दिया गया। प्रमुख तोड़फोड़ और सीलिंग की कार्रवाइयां दक्षिण-पश्चिम ज़ोन के बिजवासन, उत्तर-पूर्व ज़ोन के दिलशाद कॉलोनी व दिलशाद गार्डन और पुराने दिल्ली ज़ोन के विभिन्न क्षेत्रों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। वहीं पूर्वी ज़ोन और पुराने दिल्ली ज़ोन में सीलिंग की कार्रवाई भी की गई। दिल्ली भर में पीजी भवनों का व्यापक सर्वेक्षण दिल्ली में पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास भवनों सर्वे जारी अब तक लगभग 2251 भवनों की पहचान की गई है जहाँ पीजी सुविधाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें लगभग 47000 निवासी रह रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
