icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
483500
NCNitin ChawreFollow23 Jul 2024, 06:04 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेमेतरा: NDPS केस में तीसरे आरोपी बल्लु जैन गिरफ्तार, 10.5 किग्रा गांजा बरामद

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा ब्रेकिंग बेमेतरा पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में तीसरे आरोपी बल्लु जैन उर्फ बलराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जबलपुर जिले के चरगंवा, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने की। मामला 17 मई 2026 को बेरला तिराहा कोबिया के पास गांजा पकड़े जाने से जुड़ा है। पुलिस ने दो आरोपियों से 10 किलो 539 ग्राम गांजा बरामद किया था। बरामद गांजे की कीमत करीब 1 लाख 52 हजार रुपये बताई गई थी। पूछताछ और तकनीकी जांच में बल्लु जैन की भूमिका सामने आई। मामले में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।
0
0
Report

जांजगीर-चांपा में चाकू लहराने वालों पर पुलिस ने शिकंजा, 2 गिरफ्तार

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा, सड़क पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वालों पर कोतवाली पुलिस का शिकंजा, गंभीर वारदात से पहले 2 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, शारदा चौक और तलवापारा क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने की सूचना पर कार्रवाई, पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 बटनदार चाकू किए जब्त, गिरफ्तार आरोपी हरिश चौहान (21) और पृथ्वीराज सूर्यवंशी (23), दोनों तलवापारा जांजगीर निवासी, दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग कार्रवाई, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई से संभावित बड़ी वारदात टली, हथियारबंद युवकों को समय रहते दबोचा
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग से शादी का झांसा दे भगाने के आरोपी गिरफ्तार; मां की भूमिका भी सामने

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांसगीर-चांपा, शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने का मामला, आरोपी गिरफ्तार. नाबालिग के गुम होने की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस ने शुरू की तलाश. पुलिस ने आरोपी तामेश्वर पाटले को पकड़ा, पूछताछ में सामने आया पूरा मामला. नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोपी ने किया जुर्म कबूल. मामले में आरोपी की मां की भूमिका भी सामने आई, सहयोग करने के आरोप में महिला गिरफ्तार. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में बलौदा पुलिस की कार्रवाई. बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले में दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में.
0
0
Report

दहेज-प्रताड़ना से नवविवाहिता की आत्महत्या: खैरागढ़ में आरोपी पति अजय बघेल गिरफ्तार

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ के टेकापार खुर्द में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले ने शादी के बाद दहेज और प्रताड़ना की दर्दनाक कहानी सामने ला दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति अजय बघेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मृतिका की शादी 24 फरवरी 2025 को अजय बघेल से सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के वक्त मायके वालों ने अपनी क्षमता के मुताबिक उपहार दिए थे। लेकिन आरोप है कि शादी के महज दो-तीन महीने बाद ही पति की मांगें बढ़ने लगीं। मोटरसाइकिल नहीं देने और नगद राशि कम मिलने की बात को लेकर पत्नी को प्रताड़ित किया जाने लगा। मारपीट किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं। मामला सिर्फ दहेज की मांग तक सीमित नहीं रहा। सगाई के दौरान मृतिका को मिले हाथ के आभूषण भी आरोपी ने अपने पास रख लिए थे। वहीं, शादी से पहले पढ़ाई जारी रखने पर सहमति के बावजूद बाद में उसे डी.एड. की पढ़ाई करने से रोक दिया गया। लगातार दबाव और प्रताड़ना से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। आरोप है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने अपने ही घर के टॉयलेट में मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। घटना के बाद उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने परिवार को झकझोर दिया। मामले की सूचना के बाद थाना खैरागढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 324/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 और 85 के तहत जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 24 अगस्त 2026 को आरोपी पति अजय बघेल को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई जारी है.
0
0
Report

बाणसागर डैम के तीन गेट खोले, सोन नदी में 440 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल के देवलौद स्थित बाणसागर बांध से तीन रेडियल गेट खोलकर सोन नदी में पानी छोड़ा जा रहा है. बांध प्रबंधन ने जलस्तर और बारिश की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया है. खास बात यह है कि शहडोल, रीवा और सीधी जिलों के बाणसागर प्रभावित निचले इलाकों को इसकी सूचना 23 अगस्त को ही दे दी गई थी. ग्रामीणों से ऐसे क्षेत्रों में नहीं रहने की अपील की गई है, जो बांध से होने वाली जल निकासी से प्रभावित हो सकते हैं. बांध प्रबंधन ने तीन गेट क्रमांक 09, 08 और 07 को 50-50 सेंटीमीटर खोला गया. इन गेटों से करीब 330 क्यूमेक्स पानी सोन नदी की ओर छोड़ा जा रहा है. पावर हाउस से लगभग 110 क्यूमेक्स पानी की निकासी की जा रही है. कुल करीब 440 क्यूमेक्स पानी सोन नदी की ओर प्रवाहित हो रहा है. जलस्तर करीब 340.77 मीटर दर्ज किया गया है. आगामी बारिश की संभावना देखते हुए जल निकासी बढ़ाई गई है. इसके चलते सोन नदी के डाउनस्ट्रीम इलाकों में पानी का बहाव और जलस्तर बढ़ने की संभावना है. प्रशासन ने 23 अगस्त को ही शहडोल, रीवा और सीधी जिलों के अधिकारियों को जल निकासी की जानकारी दे दी थी. निचले और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने तथा ऐसे क्षेत्रों में नहीं रहने की अपील की गई है. प्रशासन ने लोगों से सोन नदी और अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है. नदी में उतरने, नदी पार करने या मवेशियों को नदी के पास ले जाने से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि पानी का बहाव अचानक बढ़ सकता है. जल निकासी शुरू कर दी गई है. प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों से अपील है कि वे प्रशासन की चेतावनी को गंभीरता से लें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.
0
0
Report
Advertisement

देवकी स्कूल के जर्जर हाल कमरे की छत गिरी, 120 बच्चे बच गए

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर देवकी स्कूल के जर्जर हाल कमरे की छत गिरी, कमरा एक साल से बंद होने से बड़ा हादसा टला, स्कूल में पढ़ते है 120 स्टूडेंट्स डूंगरपुर जिले के दोवड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सत्तु देवकी में अपर प्राइमरी स्कूल के चार्ज रहाल एक कमरे की छत गिर गई। उस समय स्कूल में कक्षाएं चल रही थी और 120 स्टूडेंट्स अपनी कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन कमरा जर्जर होने से सालभर से बंद था और इसमें बच्चों को नहीं बैठाया जा रहा था। जिस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल ग्राम पंचायत सत्तु में अपर प्राइमरी स्कूल में ये हादसा हुआ। रोजाना की तरह स्कूल में कक्षाएं चल रही थी। स्कूल में करीब 120 बच्चे पढ़ते है। बच्चे कक्षाओं में बैठे थे। टीचर उन्हें पढ़ा रहे थे। उसी दरम्यान बंद पड़े जर्जरहाल एक कमरे की छत अचानक से भरभराकर ढह गई। तेज आवाज आते ही स्कूल के बच्चे और टीचर कमरों से बाहर निकल गए। देखा तो जर्जरहाल दो कमरों में से एक कमरे की छत गिर गई थी। लेकिन जर्जरहाल कमरों में सालभर से किसी बच्चे के नहीं बैठाए जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया। शिक्षकों ने इसकी सूचना पीईईओ पंकज वर्मा को दी। जिस पर पीईईओ और सीबीईओ दीपक शाह मौके पर पहुंचे। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि स्कूल में 10 से 2 कमरे जर्जर हो चुके है, जिस वजह से उन्हें असुरक्षित घोषित किया गया था और कमरों का उपयोग पूरी तरह से बंद कर दिया था। सीबीईओ ने बताया कि स्कूल में एक कमरे की छत अब भी जर्जर हो चुकी है। नई डालने के लिए प्रस्ताव भेजे गए है। ऐसे में मंजूरी आने पर जल्द ही कमरों को ठीक करवाया जायेगा।
0
0
Report
Advertisement

ठाणे मानपाड़ा में कार में अचानक आग, तीनों सुरक्षित बाहर निकलें

Thane, Maharashtra:Anc : ठाण्यातील मानपाडा परिसरात चारचाकी वाहनाला अचानक आग लागल्याची घटना मध्यरात्री घडली. घोडबंदर रोडवरील हिरानंदानी पार्कसमोर ठाण्याच्या दिशेने जाणाऱ्या मार्गावर कारने पेट घेतला. वाहनात चालकासह दोन प्रवासी असे एकूण तीन जण प्रवास करत होते. आग लागताच तिघांनीही वेळीच वाहनाबाहेर पडत स्वतःचा बचाव केला. सुदैवाने या घटनेत कोणालाही दुखापत झाली नाही. घटनास्थळी वाहतूक पोलीस आणि अग्निशमन दलाचे जवान एका फायर वाहनासह दाखल झाले. अग्निशमन दलाच्या जवानांनी प्रयत्न करत पहाटे १ वाजून २६ मिनिटांनी वाहनाला लागलेली आग पूर्णपणे विझवली.
0
0
Report
Advertisement

फिरोजपुर के सरपंच कुलदीप भुल्लर ने डेढ़ किलो सोना दान कर मिसाल कायम की

Firozpur, Punjab:फिरोजपुर के सतिये वाला गांव के सरपंच कुलदीप सिंह भुल्लर ने अमृतसर के भगत पूर्ण सिंह पिंगलवाड़ा को डेढ़ किलो सोना व डेढ़ करोड़ के बांड दान किए और गांव के गुरुद्वारा साहिब और स्कूल को दिए दस दस लाख कुलदीप सिंह भुल्लर लम्बे समय से पत्रकारिता कर रहे थे और अब वो एक योगासन के साथ लोगो को प्रेरित कर रहे हैं और पचास से ज़्यादा बार रक्त दान कर चुके है उनका मानना है की अगर शरीर ठीक है तो सब कुछ भगवान का दिया हुआ है दुनिया की सबसे बड़ी दौलत आपका शरीर और परिवार है और अपनी मृत्यु के बाद शरीर के सभी अंग भी दान कर दिए है
0
0
Report

1243 एकड़ जमीन के अधिग्रहण पर किसान आंदोलन तेज, मुआवजे-पुनर्वासन की मांग गूंज

Hajipur, Bihar:वैशाली में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल पार्क को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। करीब 1243 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही मुआवजे और पुनर्वास को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। किसानों का आरोप है कि 2026 में जमीन ली जा रही है, लेकिन मुआवजे की गणना 2005 के पुराने दर से की जा रही है। इंडस्ट्रियल पार्क के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। किसानों की मांग है कि उनकी जमीन का मुआवजा मौजूदा दर के आधार पर दिया जाए। किसानों का कहना है कि पुराने दर पर मुआवजा मिलने से जमीन जाने के बाद उनके लिए दोबारा जमीन खरीदना और मकान बनाना मुश्किल होगा। किसानों का दावा है कि अधिग्रहण की जद में ऐसे परिवार भी आ रहे हैं, जिनकी पूरी जमीन चली जाएगी। ऐसे परिवारों के सामने आवास और भविष्य की आजीविका का संकट खड़ा हो सकता है। इसलिए किसान उचित मुआवजे के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। मुआवजे और दूसरी मांगों को लेकर किसानों का प्रतिनिधिमंडल दो दिन पहले वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह से मिलने पहुंचा था। किसानों का आरोप है कि करीब पांच घंटे इंतजार के बाद उनकी मुलाकात हुई और इस दौरान कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इस कथित बयान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले में जिलाधिकारी या प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है। किसानों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास की कीमत उनकी जमीन और भविष्य की सुरक्षा से नहीं चुकाई जानी चाहिए। अब 1243 एकड़ जमीन के प्रस्तावित अधिग्रहण को लेकर सरकार किसानों की मांगों पर क्या फैसला करती है और आंदोलन को खत्म कराने के लिए प्रशासन क्या कदम उठाता है, इस पर सभी की नजर है।
0
0
Report

दरभंगा के डरहार में धमकी के बाद महिला पर हमला, हाथ काटने की कोशिश

Darbhanga, Bihar:दरभंगा में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में पवन कुमार मिश्रा के परिवार में सोमवार को छत पर पूजा करने के दौरान एक महिला करिश्मा कुमारी पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावर ने महिला का हाथ काटने का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि महिला के परिवार को पहले धमकी भरा पत्र दिया गया था. पत्र में घर खाली करने की धमकी देते हुए लिखा था—‘मौत पढ़ो।’ वहीं दूसरे पन्ने पर लिखा था—‘तुम अपना कन्या बच्चा लेकर दूर चली जाओ। जो गलती एक बार छोड़ दिया है, दोबारा नहीं छोड़ेंगे। अब तुम्हें जान से मार देंगे और तुम्हारी कन्या को भी नहीं छोड़ेंगे।’ धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से परिवार के लोग भय के माहौल में थे. उसी बीच सोमवार को महिला छत पर पूजा कर रही थी. तभी उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में उसके हाथ पर गंभीर चोट लगी और वह जख्मी हो गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों का आरोप है कि पहले धमकी भरा पत्र देकर डराया गया और आज उसी धमकी के बाद महिला पर हमला कर दिया गया. घायल महिला को तत्काल डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना बहादुरपुर थाना पुलिस को दी गई है. पुलिस धमकी भरे पत्र और महिला पर हुए हमले की जांच कर रही है. मामले को लेकर परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top