Back
ऑनलाइन चाकू मंगवाने वालों पर कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार
NCNITIN CHAWRE
Oct 07, 2025 03:33:06
Katni, Madhya Pradesh
ऑनलाइन चाकू मंगवाने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 6 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग शामिल
एंकर - कटनी पुलिस ने ऑनलाइन घातक चाकू ऑर्डर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 4 आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों से ऑनलाइन मंगवाए गए धारदार और घातक चाकू भी जब्त किए हैं।
Vo 01 - एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि जिले में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी रणनीति अपनाई। अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन साइटों से संपर्क कर चाकू खरीदने वालों की लिस्ट मंगवाई गई। जांच के दौरान कुठला थाना क्षेत्र के 5 और कोतवाली थाना क्षेत्र के 1 आरोपी की पहचान हुई। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जब्त किए गए चाकू बेहद खतरनाक हैं और संभवतः किसी वारदात को अंजाम देने के लिए मंगवाए गए थे। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से घातक हथियार मंगवाने वालों पर हमारी सख्त नजर है। ऐसी गतिविधियों में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowOct 07, 2025 05:20:590
Report
HBHemang Barua
FollowOct 07, 2025 05:20:420
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 07, 2025 05:20:350
Report
SKSHIV KUMAR
FollowOct 07, 2025 05:20:280
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 07, 2025 05:20:140
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowOct 07, 2025 05:20:000
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowOct 07, 2025 05:19:454
Report
HGHarish Gupta
FollowOct 07, 2025 05:19:370
Report
MDMahendra Dubey
FollowOct 07, 2025 05:19:180
Report
0
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowOct 07, 2025 05:19:040
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowOct 07, 2025 05:18:540
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowOct 07, 2025 05:18:400
Report
0
Report