483501
कटनी के पुलिस अधीक्षक ने ऑर्डिनेंस फैक्टरी की सुरक्षा का लिया जायजा!
Katni, Madhya Pradesh:कटनी के पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने वर्तमान कानून व्यवस्था को देखते हुए ऑर्डिनेंस फैक्टरी का दौरा किया। उन्होंने वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डेहरिया मौजूद रहे। नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा और थाना प्रभारी माधवनगर भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दरभंगा के नए SDM कुमार गौरव यातायात सुधार और कानून-व्यवस्था की दिशा में कदम
Darbhanga, Bihar:दरभंगा: दरभंगा सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के रूप में आज कुमार गौरव ने पदभार ग्रहण किया। वे इससे पहले मधुबनी जिले के झंझारपुर में एसडीएम के पद पर तैनात थे। विकास कुमार के तबादले के बाद यह पद रिक्त था। पदभार ग्रहण करने के बाद कुमार गौरव ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाना, जाम की समस्या का प्रभावी समाधान करना और विधि-व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू बनाए रखना होगी। उन्होंने कहा कि दरभंगा पहुंचते ही उन्होंने शहर की यातायात समस्या को महसूस किया है और इसके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा प्रशासन को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और जनहित के अनुरूप बनाया जाएगा।0
0
Report
पेड़-पौधों को झालर और गुब्बारों से सजाया, विभिन्न प्रजातियों के 21 पौधे रोपित
Gajraula, Uttar Pradesh:बुधवार को जुबिलेंट में प्रबंधक (पर्यावरण) फाल्गुनी शरण ने बताया कि जुबिलेंट में पिछले चार दिनों से पौधरोपण चल रहा है। यहां बरगद, नीम, कनेर, चम्पा, पापड़ी, शीशम आदि प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। पौधरोपण के दौरान जुबिलेंट इन्ग्रेविया लिमिटेड के यूनिट हेड विनोद झा, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय बिजनौर में सहायक पर्यावरण अभियंता सुनील कुमार यश, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता आशीष शर्मा के साथ ही सुनील ए सिंह, राजीव त्रिपाठी, अनुपम सिंह आदि भी मौजूद रहे। वहीं जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने बताया कि भारतीय संस्कृति में मां का स्थान सर्वाेच्च रखा गया है।0
0
Report
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में लिफ्ट के अंदर मारपीट, सीसीटीवी वीडियो सामने
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में लिफ्ट के अंदर जमकर मारपीट हुई है। पूरा मामला Gh-7 सोसायटी का है, जहां किसी मामले को लेकर दो लोगों के बीच लिफ्ट के अंदर जमकर मारपीट हुई है। मारपीट से जुड़ा 1 सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में लिफ्ट के अंदर तीन लोग सवार दिखाई दे रहे है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। महिला के लिफ्ट से उतरने के बाद दोनों व्यक्तियों के बीच बातचीत हो रही है। बातचीत के बाद दोनों में मारपीट शुरू हो जाती है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।0
0
Report
Advertisement
अमरोहा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का बुलडोजरों से फूलों वाला स्वागत
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर Amroha लोकसभा क्षेत्र के Hasanpur में Amroha सांसद Chaudhary Kanwar Singh Tangar और जिला पंचायत अध्यक्ष Lalit Tangar में क्षेत्रीय अध्यक्ष Nawab Singh Nagar का योगी बाबा के कई बुलडोजरों से पुष्प वर्षा कर Anokha स्वागत किया, Amroha लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष Nawab Singh Nagar का मंगलवार शाम भव्य और अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया। Hasanpur में Ganga Expressway पुल के निकट आयोजित कार्यक्रम में Amroha सांसद Chaudhary Kanwar Singh Tangar और जिला पंचायत अध्यक्ष Lalit Tangar की मौजूदगी में कई बुलडोजरों से पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। पहली बार Amroha लोकसभा क्षेत्र में पहुंचे Nawab Singh Nagar के स्वागत का यह Anokha दृश्य लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। दरअसल, Nawab Singh Nagar अमर शहीद Dhari Singh Kotwal और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय Babu Kalyan Singh की स्मृति में निर्मित दो विशाल स्वागत द्वारों के अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने फीता काटकर दोनों स्वागत द्वारों का लोकार्पण किया। इस दौरान BJP नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर बुलडोजरों से की गई पुष्प वर्षा ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया और उपस्थित लोगों ने जोरदार नारों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। संबोधन Chaudhary Kanwar Singh Tangar सांसद Amroha0
0
Report
कटनी MEMU ट्रेन के सीट के नीचे मिला जहरीला कोबरा, रेस्क्यू पूरा
Katni, Madhya Pradesh:मेमू ट्रेन में बोरी के अंदर मिला जहरीला कोबरा सांप. ट्रेन खाली होने के बाद उसकी सफाई करने पहुंचे कुछ कर्मचारियों को सीट के नीचे एक सफेद बोरी दिखी जिसे देखकर उन्होंने उठाया तो उसमें से आवाज़ आ रही थी। इसकी सूचना रेल अधिकारियों को दी गई और उन्होंने सर्प मित्र को जानकारी दी। मौके पर पहुंची सर्प मित्र अमिता श्रीवास ने देखा कि बोरी के भीतर एक टोकरी रखी है जिसे खोला तो उसमें से जहरीला कोबरा सांप निकला। यह देखकर सभी के हाथ-पैर फूल गए। कहा गया कि अगले महीने नागपंचमी भी आने वाली है, किसी सपेरा ने सांप पकड़ कर लाया था, लेकिन उसे मौका नहीं मिला। फिलहाल सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।0
0
Report
जयपुर की खोराबीसल पुलिस ने ज्वेलर लूटकांड के तीन बदमाश गिरफ्तार, माल बरामद
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर की खोराबीसल पुलिस ने ज्वेलर पर जानलेवा हमला कर लाखों के सोने-चांदी के जेवर लूटने वाली गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।आज खोराबीसल ज्वेलर से लूट के आरोपियों की पुलिस ने मौका परेड निकाली। इस दौरान इलाके में बड़ी संख्या में भीड़ नजर आई। लोगों ने आरोपियों की फटे हाल तस्वीरें वीडियो अपने मोबाइल में कैद किए।खोराबीसल थाना क्षेत्र में 3 जुलाई की रात ज्वेलर पर जानलेवा हमला कर खोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग लूटने वाली गैंग के तीन आरोपियों क़ो गिरफ्तार कर माल बरामदगी के बाद वारदात में शामिल तीन और बदमाशों को गिरफ्तार किया है।गिरफ़्तार आरोपी वारदात में इस्तेमाल हथियार और लाठी डण्डों की उपलब्ध कराने के साथ चोरी किए ज्वैलरी को पिघलाने और रेंटल कार दिलाने में आरोपियों की प्रत्यक्ष भूमिका बताई जा रही।0
0
Report
Advertisement
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में निकली मोटरसाइकिल रैली, 21 जुलाई को दिल्ली कूच की चेतावनी।
Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत,भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों और संगठन कार्यकर्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो के नेतृत्व में एक विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली में बीएम सिंह गुट के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी पीलीभीत के माध्यम से सौंपा गया।संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों और छोटे व्यापारियों के हितों के खिलाफ है। अगर सरकार ने इस समझौते को तुरंत रद्द नहीं किया तो 21 जुलाई 2026 को जिला पीलीभीत से सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों और वाहनों के साथ किसान घाट, दिल्ली के लिए रवाना होंगे।जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो ने कहा कि "सरकार को किसानों की आवाज सुननी होगी। यह ट्रेड डील हमारी खेती और रोजगार दोनों को खत्म कर देगी। हम इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे।"रैली और ज्ञापन कार्यक्रम में जोग सिंह विर्क, बलराम सिंह, काला सिंह, जगविंदर सिंह, अमरीक सिंह, गुरप्रीत सिंह, शिवदयाल, युसूफ मलिक, अरविंद शर्मा, नाथूलाल, सचिन, त्रिलोचन सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखदीप सिंह, आनंद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
जालौन पुलिस ने 15 हजार के इनामिया आरोपी को किया गिरफ्तार,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन पुलिस ने 15 हजार के इनामिया आरोपी को किया गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहा इनामिया आरोपी गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी मंगल सिंह दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में लंबे समय से चल रहा था फरार, पुलिस ने फरार चल रहे इनामिया आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, जालौन कोतवाली पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे अंडरपास के नीचे से की गिरफ्तारी।।0
0
Report
खाद्य सुरक्षा अभियान में 27 खाद्य नमूनों की जांच, एक छेना मिठाई का नमूना मिला मानकविहीन
Deoria, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (FSW) सचल प्रयोगशाला के माध्यम से सलेमपुर तहसील के खुखुंदू चौराहा पर खाद्य पदार्थों की जांच और जागरूकता अभियान चलाया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों श्रीराम यादव, प्रेमचंद्र, नेहा त्रिपाठी तथा लैब टेक्नीशियन करन कुमार चौरसिया की टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से 27 खाद्य पदार्थों के नमूनों की मौके पर ही जांच की। जांच के दौरान एक छेना मिठाई का नमूना बाह्य पदार्थ युक्त पाया गया। इस पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता को सुधारात्मक कार्रवाई करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि सभी कारोबारियों को जांच रिपोर्ट मौके पर ही उपलब्ध कराई गई और उन्हें परिणामों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और उपभोक्ता भी सचल प्रयोगशाला के पास पहुंचे। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने लोगों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण और मिलावट से बचाव के संबंध में जागरूक किया। विभाग ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें।0
0
Report
Advertisement
दमोह के मोहड़ गांव में 19 वर्षीय पुष्पेंद्र लोधी का शव पेड़ से मिला, पुलिस जांच जारी
Damoh, Madhya Pradesh:कल रात से लापता युवक का शव खेत में फंदे से झूलता मिला.. दमोह जिले के मोहड़ गांव के एक खेत में पेड़ से झूलते युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। मोहड़ का रहने वाला 19 साल का पुष्पेंद्र लोधी कल देर शाम से घर से गया और लापता हो गया जब देर रात तक नहीं आया तो परिजनों ने तलाशना शुरू किया लेकिन वो नहीं मिला। आज इसी गांव के एक खेत में लगे पेड़ से पुष्पेंद्र का शव लटका हुआ मिला। पुलिस को मिली सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। युवक ने आत्महत्या की या हत्या इन दोनों बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल कारण अज्ञात है।0
0
Report
खूंटी डबल मर्डर: छह गिरफ्तार, पुलिस ने साक्ष्यों के साथ किया खुलासा
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के घाघरा गाँव स्थित तजना नदी पुल के पास 10 जुलाई को मिले युवक और युवती के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पति समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल स्कॉर्पियो, लोहे की रॉड, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। 10 जुलाई को खूँटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित तजना नदी पुल के समीप एक अज्ञात युवक और एक अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विशेष जांच दल का गठन किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कुन्दन प्रमाणिक उर्फ संजीत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य सहयोगियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने सती देवी, विजय रंजन शर्मा, जितेन्द्र सिंह उर्फ जायरा, रितेश चीक बड़ाईक और मदन ठाकुर उर्फ मदन प्रमाणिक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सती देवी अपने पति विजय रंजन शर्मा के साथ इस दोहरे हत्याकांड में शामिल थी। जांच के दौरान हत्या में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, दो लोहे की रॉड, मृतकों के मोबाइल फोन, आरोपियों के मोबाइल, घटनास्थल से मृतका की चप्पल, मृतक की मोटरसाइकिल तथा आरोपियों द्वारा जलाए गए कपड़ों की राख बरामद की गई है। खूँटी पुलिस ने दावा किया है कि एसआईटी की त्वरित कार्रवाई से इस दोहरे हत्याकांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।0
0
Report
फतेहपुर सीकर में शहरी सेवा शिविर के अंतिम दिन 70 पट्टे वितरित
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर शहरी सेवा शिविर के अंतिम दिन अनेक आवेदनों का निस्तारण किया गया। शिविर के अंत में फतेहपुर विधानसभा से प्रत्याशी श्रवण चौधरी के आतिथ्य में पट्टे वितरित किए गए। नगर परिषद आयुक्त अनिता खीचड ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरिकों की कठिनाइयों के निवारण और सुविधाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु जनहित में शिविर के अंतिम दिन विभिन्न आवेदनों का निस्तारण किया गया और 70 से अधिक पट्टे वितरित किए गए। इस दौरान भाजपा नेता श्रवण चौधरी ने कहा कि सरकार का एक ही उद्देश्य हर व्यक्ति की समस्याओं का समाधान है। बुधवार को शिविर में श्रवण चौधरी के आतिथ्य में 70 जनों को पट्टे वितरित किए गए। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रामवतार रूथला, RC A के पूर्व सचिव सुभाष जोशी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
जालौन में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी,हादसे में महिला समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे में महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुटी, हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, कोंच कोतवाली क्षेत्र के पंडरी गांव के पास की घटना।0
0
Report
लिफ्ट खराब: बेगूसराय मॉडल अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए उठाकर इलाज खतरे में
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के मॉडल सदर अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने करोड़ों रुपये की लागत से बने इस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले तीन दिनों से अस्पताल की लिफ्ट खराब पड़ी है। नतीजा यह है कि गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर समेत सीढ़ियों के रास्ते कंधे पर उठाकर ग्राउंड फ्लोर से फर्स्ट फ्लोर तक पहुंचाया जा रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी और मरीज के परिजन मिलकर स्ट्रेचर को अपने कंधों पर उठाकर पहली मंजिल तक ले जा रहे हैं। लिफ्ट बंद रहने के कारण रोजाना मरीजों को इसी तरह वार्ड तक पहुंचाना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों के लिए यह व्यवस्था काफी जोखिम भरी साबित हो रही है। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि कई मरीजों का वजन अधिक होता है। ऐसे मरीजों को स्ट्रेचर सहित सीढ़ियों से ऊपर ले जाना बेहद कठिन होता है। मरीज को वार्ड तक पहुंचाते-पहुंचाते कंधों में दर्द होने लगता है और शरीर पूरी तरह थक जाता है। वहीं मरीजों के परिजनों ने भी कहा कि मॉडल अस्पताल में इस तरह की स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना है कि अगर किसी मरीज की हालत गंभीर हो जाए तो उसे समय पर वार्ड तक पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है। सिर्फ लिफ्ट ही नहीं, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। यहां पर्याप्त पंखों की व्यवस्था नहीं है और एक टेबल फैन के सहारे मरीजों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच मरीज, उनके परिजन और स्वास्थ्यकर्मी सभी परेशान हैं। इलाज के दौरान स्वास्थ्यकर्मी पसीने से तर-बतर रहते हैं, जबकि मरीजों को भी गर्मी के बीच इलाज कराना पड़ रहा है। इस मामले में सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि लिफ्ट खराब होने की सूचना मिलने के बाद उसे ठीक करा दिया गया था। लेकिन दोबारा वह कैसे खराब हो गई, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। तकनीकी टीम को बुलाया गया है और लिफ्ट को जल्द से जल्द दुरुस्त करा दिया जाएगा। वहीं करोड़ों रुपये खर्च कर मॉडल सदर अस्पताल तो बना दिया गया, लेकिन अगर मरीजों को आज भी स्ट्रेचर सहित कंधे पर उठाकर वार्ड तक पहुंचाना पड़े, तो यह स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक करता है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को इस तरह की परेशानी से राहत मिल सके。0
0
Report
गुमला के नागफेनी मंदिर में नेत्रदान पूजा के साथ रथयात्रा आज शुरू
Gumla, Jharkhand:नागफेनी जगन्नाथ मंदिर में आज नेत्रदान पूजा, गुरुवार को निकलेगी ऐतिहासिक रथयात्रा; आस्था और प्रकृति का अद्भुत संगम बनेगा श्रद्धालुओं का केंद्र गुमला - जिला मुख्यालय से लगभग 16 किलोमीटर तथा राजधानी रांची से करीब 80 किलोमीटर दूर कोयल नदी के तट पर स्थित नागफेनी का प्राचीन श्रीजगन्नाथ मंदिर रथयात्रा महोत्सव को लेकर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंग गया है। आज मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की पारंपरिक नेत्रदान (नेत्रोत्सव) पूजा श्रद्धा और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न की जा रही है। इसके बाद गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। नागवंशी राजा जगरनाथ साय द्वारा 1761 ईस्वी में स्थापित यह प्राचीन मंदिर गुमला की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। कोयल नदी के मध्य स्थित ऊंची एवं नुकीली चट्टानें तथा मनमोहक प्राकृतिक दृश्य इस स्थल को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी विशेष बनाते हैं। प्रत्येक वर्ष रथयात्रा और मकर संक्रांति के अवसर पर यहां विशाल मेले का आयोजन होता है, जबकि नववर्ष पर हजारों पर्यटक और श्रद्धालु पिकनिक एवं दर्शन के लिए पहुंचते हैं। झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों से श्रद्धालु यहां भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए आते हैं। धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम नागफेनी को गुमला जिले के प्रमुख दर्शनीय एवं पर्यटन स्थलों में विशेष स्थान दिलाता है।0
0
Report
Advertisement
