icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उन्नाव में बीजेपी विधायको के बीच जमीन विवाद, DM से पैमाइश की मांग

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव BJP क़े दो विधायकों क़े विवाद का मामला。 सदर विधायक पंकज गुप्ता ने डीएम को लिखा पत्र。 जमीन का विवाद MLA बृजेश रावत और मेरी बहन दीप्ति गुप्ता के मध्य चल रहा: पंकज गुप्ता सदर विधायक पंकज गुप्ता ने विवाद पर दी अपनी प्रतिक्रिया。 विधायक बृजेश रावत हमारी पार्टी के हैं हमारे परिवार के हैँ : पंकज गुप्ता जिला प्रशासन से अनुरोध जमीन की पैमाइश कराकर, विधायक जी की जमीन संरक्षित करें : पंकज गुप्ता मैं खुद डीएम के पास जाऊंगा और उनसे जमीन की पैमाइश कराने को कहूंगा: पंकज गुप्ता अगर मेरे कोई परिवार का भी गलत कर रहा हो तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए: पंकज गुप्ता मोहान से BJP विधायक बृजेश रावत क़े भाई ने सदर विधायक पंकज गुप्ता उनकी बहन दीप्ति गुप्ता के खिलाफ दी है तहरीर। सदर विधायक पंकज गुप्ता और उनकी बहन दीप्ति गुप्ता पर जमीन कब्ज़ा करने और गाली गलौज करने का लगाया है आरोप。
0
0
Report

विजय शर्मा पश्चिम बंगाल से लौटे; एयरपोर्ट पर भाजपा का जोरदार स्वागत

Begun, Rajasthan:रायपुर डिप्टी सीएम विजय शर्मा पश्चिम बंगाल से लौटे.. भाजयुमो नेताओ ने एयरपोर्ट पर किया जोरदार स्वागत.. पश्चिम बंगाल परिमाण को लेकर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा- भाजपा ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल के लिए भी जीत जरूरी है.कितने वर्ष दशक हो गए थे, पश्चिम बंगाल की सरकार बाढ़ बनाने नही दी जा रही थी.. हमारी सरकार जल्द ही बाढ़ बनाने का काम करेगी..200 से अधिक सीटें आई उसका श्रेय बंगाल की जनता को जाता है.. केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे और बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक पर कहा- CM विष्णु देव आज मंत्रालय में उसकी ही तैयारियों को लेकर बैठक ले रहे.. पूरी तैयारियों को लेकर चर्चा होगी.. HM अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होनी है.. मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में 4 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल. बाइट- विजय शर्मा, डिप्टी सीएम
0
0
Report
Advertisement

जयपुर बस में विवाहिता के गहने चोरी: नागौर से जयपुर आ रही महिलाओं पर शक

Jaipur, Rajasthan:जयपुर शहर में चलती बस से एक विवाहिता के गहने चोरी का मामला सामने आया है। नागौर से जयपुर आते समय सीट के पास बैठी दो महिलाओं ने पर्स में रखे गहने चुरा लिए। पीड़ित विवाहिता के पति ने कालवाड़ थाने में CCTV फुटेज के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। नागौर के डीडवाना निवासी श्रवण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 30 अप्रैल को उनकी पत्नी नागौर से जयपुर आने के लिए बस में सफर कर रही थी। जोबनेर बस स्टेंड पहुंचने पर 15 मिनट तक बस खड़ी रही। इस दौरान दो महिला बस में चढ़कर पत्नी की सीट के पास आकर बैठ गई। बैठते ही बातचीत कर जान-पहचान बढ़ाने लगी। पूछने लगी कि शादी से आ रहे हो या जा रहे हो।बातचीत के दौरान कुछ ही देर में पर्स में रखे सोने-चांदी के गहने (कान का झुमका, गले का हार, रखड़ी, शीशफूल, 4 अंगुठी, हथफूल) निकाल लिए। उसके बाद किसी व्यक्ति को कॉल किया। कहने लगी उतरना है, पीछे से कोई आ रहा होा रहा है। बिना बस स्टॉप के ही बस रुकवाकर नीचे उतर गई। गड़बड़ होने के शक पर पर्स चेक करने पर चोरी का पता चला।
0
0
Report
Advertisement

बंगाल भाजपा विधायक के धमकी भरे बयान, बाबरी जैसी घटनाओं की चेतावनी

Murshidabad, West Bengal:इस वक्त की बड़ी खबर भाजपा विधायक उठाएंगे लाठी और खड़ेंगे घुसपैठियों को, भाजपा विधायक की चेतावनी हुमायूं कबीर को बाबरी चेप्टर क्लॉस कर दे नहीं तो अयोध्या जैसे हश्र इस बाबरी का कर दूँगा घुसपैठियों को लाठी मारकर भगाएंगे मुर्शिदाबाद जिले के बेहरामपुर से भाजपा विधायक सुब्रतो मैत्रो बोले घुसपैठी भाग जाए सरकार गठन से पहले... सरकार गठन होते ही वो लाठी उठाएंगे और घुसपैठियों को मारकर भगाएंगे...अब TMC की सरकार नहीं जो बंगाल घुसपैठियों का घर बना रहे... भाजपा विधायक सुब्रतो मैत्रो की हुमांयू कबीर को वार्निंग बाबरी चेप्टर बन करे वरना वो बाबरी को मिटा देंगे जाकर...जैसे अयोध्या में बाबरी मिटाई वैसे इस बाबरी का हाल कर देंगे... भाजपा विधायक ने कहा बाबरी चेप्टर क्लॉस कंप्लीट...
0
0
Report

द्वारका में नशा तस्करों के अड्डे ध्वस्त, अवैध निर्माण हटाए गए

Delhi, Delhi:नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत द्वारका जिला पुलिस ने बाबा हरिदास नगर इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स माफिया के अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई एमसीडी के सहयोग से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नजफगढ़ के इंद्रा मार्केट स्थित टेल मिल वाली गली और ट्रांसफॉर्मर वाली गली में की गई। पुलिस के अनुसार, जिन स्थानों पर कार्रवाई की गई वहां अवैध प्लेटफॉर्म और निर्माण का उपयोग नशा तस्करी के अड्डों के रूप में किया जा रहा था। इन जगहों पर शाम होते ही तस्कर इकट्ठा होकर खिड़कियों के जरिए नशीले पदार्थों की बिक्री करते थे। कार्रवाई के दौरान कई कुख्यात आरोपियों के अवैध निर्माण हटाए गए, जिन पर पहले से एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। इनमें Anita, Savitri, Subhash, Rajendra और Murti जैसे नाम शामिल हैं। डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह के निर्देशन में चल रहे “नशे पर लगाम, देश को सलाम” अभियान के तहत यह कदम उठाया गया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का मकसद नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना और युवाओं को इस बुराई से दूर रखना है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा कर नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report

राजसमंद में 67 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

Jaipur, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद में विकास कार्यों की बड़ी सौगात उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 67 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास सांगठकला में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 67 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास किया सड़क, स्वास्थ्य, पंचायत भवन और सिंचाई सहित कई परियोजनाओं को मंजूरी मिली करीब 48 करोड़ रुपये की लागत से सांगठकला से सहाडा गंगापुर तक 28.90 किमी सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रमुख आकर्षण रहा। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि राजसमंद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देकर ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं में साधु बनकर ठगी: मां-बेटे से 25 हजार नकद-गेहूं लूट, CCTV में कैद

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं शिमला गांव में साधु बनकर आए ठगों की वारदात मां-बेटे को सम्मोहित कर की लूट 25 हजार रुपए नकद और गेहूं लेकर फरार “बाबा का दरबार” लगाकर बनाया झांसा वारदात CCTV कैमरे में कैद मेहाड़ा थाना पुलिस जांच में जुटी ग्रामीणों में दहशत, ठगों की तलाश जारी झुंझुनूं जिले के शिमला गांव में साधु के भेष में आए दो ठगों ने एक परिवार को सम्मोहित कर नकदी और अनाज लूटने की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शिमला गांव के बास मोहल्ला स्थित खानका जोहड़ क्षेत्र में जयप्रकाश का परिवार खेत में बने मकान में रह रहा है। जयप्रकाश विदेश में काम करता है, जबकि घर पर उसकी पत्नी सरोज देवी और पुत्र सचिन मौजूद थे। सुबह एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर भगवा वस्त्रधारी दो व्यक्ति घर पहुंचे। उन्होंने खुद को साधु बताते हुए पहले घर के बाहर बैठकर चाय मांगी। चाय देने के बाद उन्होंने मां-बेटे को भी अपने साथ चाय पीने के लिए कहा। इसके बाद वे घर के अंदर आ गए और आंगन में ‘बाबा का दरबार’ लगाने की बात कहकर एक लाल कपड़ा और नारियल मंगवाया। पीड़ितों के अनुसार, इसके बाद दोनों ने उन्हें भभूति और 100 रुपये दिए और कहा कि घर में रखे गहने व नकदी लेकर आओ। उस समय वे उनके प्रभाव में इस कदर आ गए कि बिना सोचे-समझे 25 हजार रुपये नकद उन्हें दे दिए। इसके बाद ठगों ने एक कट्टा गेहूं भी मांगा, जिसे भी उन्होंने दे दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी तुरंत मोटरसाइकिल से फरार हो गए। उनके जाने के बाद मां-बेटे को अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई है। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी। मौके पर ग्रामीण पहुंचे और आसपास तलाश की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना पुलिस थाना मेहाड़ा को दी गई। सूचना पर एएसआई अनिल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घर के बाहर और आंगन में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है。 बाइट : सचिन ,पीड़ित
0
0
Report

राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर बस- बोलेरो टकराव, 13 घायल

Jalore, Rajasthan:विधानसभा-सांचौर हादसे की सूचना मिलते ही सांचौर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सांचौर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसा राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर पीर की जाल सरहद में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई है। इस हादसे में करीब 13 लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। विजुअल डिटेल- (1)-दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बोलेरो (2)-क्षतिग्रस्त वाहनों सड़क से हटाते हुए (3)-क्षतिग्रस्त बस
0
0
Report
Advertisement

मंदसौर में सतर्कता से ट्रैक्टर चोरी की कोशिश नाकाम, मालिक को मिला ट्रैक्टर

Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मंदसौर के सीतामऊ थाना क्षेत्र के खेता खेड़ा चौकी पर मौके पर तैनात पुलिस और एसएफ के जवानों की सतर्कता के चलते एक चोरी की कोशिश नाकाम हो गई और चोर ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि तड़के कुछ संदिग्ध लोग एक ट्रैक्टर लेकर आते हुए जवानों को दिखे; मौके पर तैनात एसएफ के जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह ट्रैक्टर को छोड़कर भाग खड़े हुए। ट्रैक्टर को अपनी ज़ब्त में लेकर जवानों ने खेता खेड़ा चौकी पर खड़ा किया, जहां पर सुबह ट्रैक्टर के मालिक पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह ट्रैक्टर नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के बेटी खेड़ी के निवासी रामलाल जाट का है; इससे चोरी करके ले जा रहे थे। ट्रैक्टर वापस मिलने पर ट्रैक्टर मालिक प्रसन्न नजर आए। रामलाल जाट ने बताया कि सुबह पांच बजे पता चला ट्रैक्टर चोरी हो गया है तो आसपास खोजा लेकिन नहीं मिला फिर इस चोकी पर संपर्क किया तो पता चला कि ट्रैक्टर यहाँ है।
0
0
Report

झारखंड कांग्रेस में नेतृत्व पर सवाल, वित्त मंत्री के आरोपों से घमासान

Ranchi, Jharkhand:इन दिनों झारखंड कांग्रेस पार्टी में अब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी कोटे के वित्त मंत्री ने प्रदेश की नई कमेटी आने के बाद अपने ही प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लगातार दो पत्र प्रदेश प्रभारी को लेकर कर प्रदेश नेतृत्व को ही अक्षम करार दिया तो बयानबाजी तेज हो गई। इस मामले में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, वित्त मंत्री बड़े नेता हैं और सुलझे हुए व्यक्ति हैं , उन्होंने बहुत ही सही मुद्दे को उठाया है , भाई भतीजावाद के खिलाफ आवाज उठाया है , भाई भतीजावाद के कारण कांग्रेस की स्थिति हुई है। उन्होंने ने सही मुद्दों को उठाया है। कांग्रेस का लीडर शिप बहुत कमजोर हो गया है, झामुमो के सामने घुटने टेक दिया है , न इधर के रहे न उधर के रहे। वित्त मंत्री ने जो मुद्दे उठाए हैं कांग्रेस उन्हें पार्टी विरोधी कह रही है ये बहुत घटिया बात है । पार्टी के अंदर की कमी को कोई उजागर कर रहा और आप उसे पार्टी विरोधी कह रहे हैं। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने वित्त मंत्री के पत्र और पार्टी नेतृत्व पर उठाए गए सवाल को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, राधाकृष्ण किशोर अनुभवी नेता हैं, जो मतभिन्नता दिख रही है, सांगठनिक स्तर पर पार्टी के प्रति या पार्टी नेतृत्व के प्रति जो सवाल उठाए हैं उसका कोई असर सरकार पर नहीं पड़ने वाला। मंत्री का गतिरोध सरकार से है भी नहीं। इस पर पार्टी के लोगों को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए । इस मामले को लेकर उचित फोरम पर बात रखी जाए और शॉर्ट आउट होना चाहिए। ऐसा कोई मसला नहीं जिसे सुलझाया नहीं जा सकता । कांग्रेस विधायकदल उपनेता राजेश कच्छप ने कहा, कोई भी संगठन प्रदेश से चलता है ,वित्त मंत्री अनुभवी लीडर हैं उन्होंने अगर किसी बात को उठाया है, नाराजगी क्या है सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर क्यों आया ,पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में इस पर चर्चा होगी , पार्टी तह तक जाएगी और किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top