Back
कटनी मंडी उड़नदस्ता ने 309.70 क्विंटल धान का अवैध परिवहन पकड़ लिया
NCNITIN CHAWRE
Jan 07, 2026 16:15:54
Katni, Madhya Pradesh
कटनी मंडी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, 309.70 क्विंटल धान का अवैध परिवहन पकड़ा. कटनी जिले में अवैध कृषि उपज परिवहन पर सख्ती जारी है. कृषि उपज मंडी समिति कटनी के उड़नदस्ता दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 309.70 क्विंटल धान का अवैध परिवहन पकड़ा है. कटनी उपज मंडी समिति के उड़नदस्ता दल द्वारा क्षेत्र निरीक्षण के दौरान वाहन क्रमांक UP33DT7021 को रोका गया. जांच में पाया गया कि वाहन में ले जाई जा रही कृषि उपज धान के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे. मामले को मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(6) का उल्लंघन मानते हुए संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई. इस दौरान कुल 42,350 रुपए की राशि वसूल की गई, जिसमें 5 गुना मंडी शुल्क 31,125 रुपए, निराश्रित शुल्क 6,225 रुपए और समझौता शुल्क 5 रुपए शामिल हैं. कृषि उपज मंडी समिति कटनी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि किसानों एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु इस प्रकार की निरीक्षण एवं कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि मंडी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाया जा सके.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report