icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

निकाय चुनाव के बाद बीजेपी ने अध्यक्ष चुनाव और बोर्ड गठन पर जोर दिया

Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी मुख्यालय में निकाय चुनाव के पहले बड़ी बैठक हुई; बैठक में निकाय चुनाव के नतीजों और संगठन के प्रदर्शन की समीक्षा के साथ आगामी पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की मौजूदगी में बैठक में मंथन हुआ, संभाग चुनाव प्रभारियों से फीडबैक लिया गया और निकाय चुनाव के नतीजों की समीक्षा की गई। इसके साथ निकायों में बोर्ड गठन को लेकर चर्चा भी हुई। बातचीत में राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई बड़ा नेता सक्रिय नहीं रहा; उन्होंने कहा कि कांग्रेस के क्रॉस वोटिंग के दावों को लेकर बीजेपी की स्थिति मजबूत है। राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव भी तय समय पर होंगे और बीजेपी ने रोडमैप तैयार कर लिया है। उन्होंने बताया कि निकाय चुनावों में बीजेपी की बढ़त स्पष्ट है और कई शहरों में बोर्ड बन चुके हैं। राठौड़ ने कांग्रेस के तोड़-फोड़ के आरोपों को खोखला बताया और कहा कि कांग्रेस की पार्षदों से मिलने का क्रम जारी है; कांग्रेस ने पार्षदों पर दबाव डालने के आरोपों पर बीजेपी ने जवाब दिया। विधानसभा के साथ-साथ निकाय चुनावों के परिणामों पर बीजेपी के पक्ष में जनादेश का दावा किया गया। द्विवेदी ने कहा कि राजस्थान का युवा राज्य में बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है, और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार के कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई है। पार्टी ने निर्दलीय पार्षदों के बीजेपी में आना-जाना भी बताया और कहा कि प्रदेश की जनता ने बीजेपी को जीत दिलाई है, आगे पंचायत चुनावों में भी बीजेपी की जीत का भरोसा है। अंत में कहा गया कि निकाय चुनाव के नतीजों के बाद अब अध्यक्ष चुनाव और बोर्ड गठन पर बीजेपी की नजर है तथा पंचायत चुनाव के लिए भी तैयारी जारी है।
0
0
Report

पीलीबंगा नगरपालिका चुनाव से पहले कांग्रेस का थाने घेराव, निष्पक्ष मतदान की मांग

Hanumangarh, Rajasthan:पीलीबंगा में गरमाई सियासत: पालिका अध्यक्ष चुनाव में निष्पक्ष मतदान की मांग को लेकर कांग्रेस का थाने पर हल्लाबोल; सरकार पर तानाशाही और पार्षदों के घर छापेमारी के लगाए गंभीर आरोप हनुमानगढ़ की पीलीबंगा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हो रहे मतदान से ठीक पहले सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। मतदान प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने स्थानीय पुलिस थाने का घेराव कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का सीधा आरोप लगाया। प्रदर्शन का नेतृत्व पीलीबंगा विधायक विनोद गोठवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर और ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर सिंह सिद्धू ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चुनाव को प्रभावित करने और दबाव बनाने की नीयत से जिले भर में वर्तमान पार्षदों और उनके नजदीकी रिश्तेदारों के ठिकानों पर पुलिस-प्रशासन द्वारा लगातार छापे मारे जा रहे हैं और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने दो टूक कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दबाव की राजनीति और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चुनाव आयोग और उच्चाधिकारियों से मांग की कि मतदान को बिना किसी भय, दबाव या प्रशासनिक हस्तक्षेप के पूरी तरह निष्पक्ष करवाया जाए।
0
0
Report

डिंडौरी में मोबाइल फोरेंसिक वैन से अपराधियों तक पहुंच आसान, जांच में गति

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी पुलिस अब अपराधियों तक पहुंचने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस हो गई है। जिले को अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन की सौगात मिली है। पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने विधि-विधान से वैन का पूजन कर इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब गंभीर अपराध या बड़ी घटना होने पर पुलिस को मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए दूसरे जिलों से फोरेंसिक टीम का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मोबाइल फोरेंसिक वैन के जरिए घटनास्थल पर ही साक्ष्यों की जांच और उन्हें सुरक्षित करने में मदद मिलेगी। फिंगरप्रिंट, जैविक नमूने और अन्य महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्यों को जुटाने की प्रक्रिया में भी यह वैन पुलिस के लिए मददगार साबित होगी। इससे जांच की प्रक्रिया को गति मिलने और साक्ष्यों को समय रहते सुरक्षित करने में मदद मिलने की उम्मीद है। अब तक डिंडौरी में फोरेंसिक जांच के लिए कई मामलों में बाहरी टीमों पर निर्भरता रहती थी, लेकिन मोबाइल फोरेंसिक वैन मिलने के बाद जिले में ही वैज्ञानिक जांच की सुविधा मजबूत होगी।
0
0
Report
Advertisement

पीला मौजिक से सोयाबीन फसल बर्बाद: नरसिंहपुर गाडरवारा में 90% किसान

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले गाडरवारा तहसील अंतर्गत किसानों के सोयाबीन की फसल में लग रहे पीला मौजिक एक बड़ी समस्या बनकर सामने आ गई है, किसानों का कहना है कि उन्होंने सोयाबीन के महंगे महंगे बीज लेकर फसल लगाई थी, जो फसल अच्छी बन चुकी थी, लेकिन अब सोयाबीन की फसल में पीला मौजिक बीमारी लगने से किसानों को भारी नुकसानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे किसान बेहद चिंतित है, किसानों के सामने सोयाबीन एक नगदी फसल के रूप में गिनी जाती है, लेकिन अब पीला मौजिक के प्रकोप से 90 प्रतिशत किसानों की सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई है, वन टू वन किसानों के साथ मौके पर
0
0
Report

नर्मदापुरम दौरे में राकेश सिंह ने 33/11 केवी सब-स्टेशन का उद्घाटन किया

Narmadapuram, Madhya Pradesh:प्रदेश के पीडब्ल्यूडी ओर जिले प्रभारी मंत्री राकेश सिंह अपने एक दिवसीय नर्मदापुरम दौरे पर पहुंचे, यहां उन्होंने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर बैठक की। इसके बाद प्रभारी मंत्री मालाखेड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। इस नए सब-स्टेशन के शुरू होने से मालाखेड़ी क्षेत्र के करीब 7,500 बिजली उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी बेहतर होगी। बिजली कंपनी के मुताबिक, क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे विद्युत लोड को देखते हुए नए सब-स्टेशन का निर्माण किया गया है। इससे मिल्क डेयरी बिजली सब-स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार कम होगा और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज की जो नई पीढ़ी है वह भी अभी इस बात को नहीं जानते कि 22 साल पहले मध्य प्रदेश में विद्युत और सड़कों की हालत क्या हुआ करती थी। सड़कों में गड्ढे मिल जाए तो लोगों को तकलीफ होती थी, वह स्थिति आज भी याद है।
0
0
Report

कटनी में तेज बारिश ने उमस उड़ा दी, लोग सुरक्षित स्थानों की ओर बढ़े

Katni, Madhya Pradesh:कटनी में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली... दिनभर की तेज धूप और उमस के बाद अचानक आसमान में बादल छाए और तेज बिजली की चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहर में फिलहाल तेज बारिश का दौर जारी है... बारिश से बचने के लिए लोग जगह-जगह रुकने और सुरक्षित स्थानों की तलाश करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरें कटनी शहर की हैं... जहां कुछ देर पहले तक तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, वहीं अचानक मौसम बदला और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। आसमान में बिजली चमकने के साथ हुई तेज बारिश ने शहर को पूरी तरह भिगो दिया। बारिश की रफ्तार इतनी तेज है कि सड़कों पर आवाजाही भी प्रभावित नजर आ रही है। फिलहाल कटनी में तेज बारिश का सिलसिला जारी है और लोग बारिश थमने का इंतजार कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

इटारसी जंक्शन पर कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं, ट्रेन प्रभावित

Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के इटारसी रेलवे जंक्शन पर गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया। धुआं उठते देखने के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना दोपहर लगभग 12 बजकर 32 मिनट की है। इटारसी स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के कुछ देर बाद नाला मोहल्ला आउटर के पास लोको पायलट ने इंजन से धुआं निकलता देखा। एहतियातन ट्रेन को आउटर पर रोक दिया गया और इंजन बंद कर दिया गया। बॉओ1- इटारसी रेलवे स्टेशन प्रबंधक विनोद चौधरी के अनुसार इंजन के अंदर एक कनेक्टर में तकनीकी खराबी के कारण धुआं निकल रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को आउटर पर रोक दिया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे टीम मौके पर पहुंची और इंजन की जांच शुरू की गई। इसके बाद ट्रेन को आउटर से वापस इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लाया गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए खराबी वाले इंजन के साथ दूसरा इंजन जोड़ा गया और तकनीकी जांच के बाद ट्रेन को लगभग एक घंटे की देरी से आगे के लिए रवाना किया गया। लोको पायलट की सतर्कता और समय पर फैसले से स्थिति को नियंत्रण में रखा गया, जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
0
0
Report

सोनभद्र में फर्जी दस्तावेज़ से स्क्रैप लदा ट्रक कब्जे के बाद कबाड़ गोदाम पर छापा, तीन गिरफ्तार

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में फर्जी दस्तावेजों के सहारे स्क्रैप लडे ट्रक को कब्जे में लेकर मिर्जापुर ले जाने और वहां स्क्रैप बेचने के बाद ट्रक कटवाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और कबाड़ गोदाम से 5 लाख रुपये नकद, करीब 15 लाख रुपये कीमत के ट्रक के कटे हुए कल-पुर्जे और अवशेष, चार मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक इस पूरे मामले में नीरज यादव और उमाकांत यादव समेत अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

टोल प्लाजा पर ट्रॉली टक्कर के बाद स्कार्पियो से शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

Khajuria Khurd, Bihar:सघन जांच अभियान के दौरान कुदरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, स्कार्पियो से बीयर और विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार, मोहनिया चेकपोस्ट पर अवैध गतिविधियों और तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कार्पियो वाहन ने मौके से भागने की कोशिश की और तेजी से निकलते हुए टोल टैक्स पर खड़ी ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर तेजी से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद एक्शन में आई पुलिस ने कुदरा थाना पुलिस से संपर्क साधा और सहयोग मांगा। दोनों थानों की पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त छापेमारी (जॉइंट रेड) अभियान चलाया। पुलिस की घेराबंदी और संयुक्त रेड के परिणामस्वरूप भाग रही स्कार्पियो गाड़ी को सफलतापूर्वक कुदरा में जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान स्कार्पियो के चालक को भी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहन की गहन तलाशी लेने पर पुलिस को उसके अंदर से कुल 32 कार्टन अवैध बीयर और विदेशी शराब बरामद हुई। जिसमें स्कार्पियो चालक राजा कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है。 मामले की जानकारी देते हुए मोहनिया चेकपोस्ट के प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि शराब की तस्करी को रोकने के लिए चेकपोस्ट पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।
0
0
Report

लखीसराय में मोदी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य शिविर से सेवाभाव जागृत: कृषि मंत्री सिन्हा

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में चल रहे सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के तहत कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर के पचना रोड स्थित मुशहरी इलाके में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया।स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।इस मौके पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब और वंचित लोगों की सेवा ही इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद रहे
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर में शासकीय कार्य में बाधा डालने पर चार आरोपियों को गिरफ्तार

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में शासकीय कार्य में बाधा डालने और लोक सेवक पर हमला करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जुझारनगर पुलिस ने घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। मामले थाना जुझारनगर कस्बा के बारीगढ़ के चौरसिया मोहल्ला का है। यहाँ ट्रांसफार्मर की केबल बदलने के दौरान बिजली विभाग के लाइन मैन के साथ कुछ लोगों ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए हमला कर दिया था। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना जुझारनगर में भारतीय न्याय संहिता की शासकीय कार्य में बाधा और लोक सेवक पर हमला करने सहित अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। एसपी रजत सकलेचा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जिस पर थाना जुझारनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला।
0
0
Report

अनाज मंडी राजस्व के बावजूद श्योपुर की सड़क बदहाली, जनता नाराज

Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले को सबसे अधिक राजस्व देने वाली अनाज मंडी की सड़क वर्षों से बदहाली का शिकार है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और बारिश का पानी भरने से हालात बेहद खराब हो गए हैं. दरिया जैसे गड्ढों में तब्दील सड़क पर रोजाना आमजन हादसों का शिकार हो रहे हैं. किसान, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि अनाज मंडी से करोड़ों रुपये का राजस्व मिलने के बावजूद सड़क के मेंटिनेंस तक की सुध क्यों नहीं ली जा रही है? सड़क की बदहाली का मुद्दा जनपद अध्यक्ष रीना मीणा द्वारा क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह के सामने भी उठाया जा चुका है. वहीं दिशा की बैठक में भी अनाज मंडी की सड़क का मुद्दा प्रमुखता से रखा गया था. बैठक में समस्या को लेकर कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और सड़क की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए जाने की बात सामने आई, लेकिन इसके बावजूद सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है. ऐसे में स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधियों की बैठकों में मुद्दा उठ चुका, कलेक्टर के निर्देश भी हो चुके, फिर भी सड़क की मरम्मत क्यों नहीं हुई? करोड़ों का राजस्व देने वाली मंडी, लेकिन सड़क व्यवस्था लाचार. अनाज मंडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान और व्यापारी पहुंचते हैं. बावजूद इसके सड़क की बदहाली जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top