Back
झाबुआ के परवलिया गांव में ट्राला पेड़-पोल गिरने से युवक की मौत
UCUmesh Chouhan
Dec 13, 2025 07:01:46
Jhabua, Madhya Pradesh
झाबुआ के परवलिया गांव में स्कूल चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने थांदला सिविल अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि रेत से भरा एक ट्राला निकलते समय सड़क किनारे स्थित बरगद के पेड़ से टकरा गया, जिससे पेड़ की भारी टहनी ट्राले के ऊपर गिर गई। इस दौरान सामने लगा विद्युत पोल भी टूटकर नीचे गिर पड़ा। उसी समय बाइक से गुजर रहा युवक पेड़ और पोल के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना देने के बावजूद 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने घायल युवक को निजी वाहन से थांदला सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
छत्तीसगढ़ की 10,000 साल पुरानी गुफा पेंटिंग्स में UFO और एलियन? रोहेला लोगों का रहस्य!Old Cave Paint
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report