जबलपुर में नवरात्र जबरन चंदा वसूली का वीडियो वायरल
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के घमापुर शीतलामाई क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ असामाजिक तत्व ऑटो चालकों से जबरन नवरात्र का चंदा वसूलते और विरोध करने पर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। पुलिस अधिकारियों ने घमापुर थाना प्रभारी को चंदा वसूलने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जबरन चंदा वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
