482003
राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान स्थल पर केंद्रीय मंत्री का नमन
Jabalpur, Madhya Pradesh:अमर बलिदानी राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान और संघर्ष को नमन करते हुए, जनजातीय मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके ने आज उनके सम्मान में बनाए जा रहे संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को संग्रहालय का निर्माण समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंत्री ने राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथ शाह पर बनाई गई एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी देखी। इसके पहले, उन्होंने बलिदान स्थली पर जाकर वीर योद्धाओं की प्रतिमा को नमन कर माल्यार्पण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स्पीकर संधवां का सरकारी स्कूल दौरा: पढ़ाई-खेल और सुविधाओं पर चर्चा
Kot Kapura, Punjab:सरकारी स्कूल का दौरा कर स्पीकर संधवां ने विद्यार्थियों से किया संवाद, सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बुधवार को हलका कोटकपूरा के गांव खारा स्थित सरकारी स्कूल का दौरा कर विद्यार्थियों और अध्यापकों से बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई, खेल गतिविधियों और स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें मेहनत और लगन के साथ शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया। स्पीकर संधवां ने अध्यापकों से बातचीत के दौरान स्कूल की आवश्यकताओं और विद्यार्थियों की शिक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी हासिल की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की तरक्की की बुनियाद है और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों और अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया। इससे पहले गांव खारा में स्पीकर संधवां ने लोगों को साफ पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए आरओ प्लांट तथा गलियों-नालियों के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसके अलावा 21 लाख 28 हजार रुपये की लागत से 100 प्रतिशत सब्सिडी के तहत बिछाई जाने वाली पाइपलाइन के कार्य का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर सरपंच जगतार सिंह बराड़, पंचायत सदस्य तथा बड़ी संख्या में गांववासी मौजूद रहे।0
0
Report
बिलासपुर तारबाहर में नशीली कफ सिरप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 38 सिरप पकड़े
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के तारबाहर इलाके में नशीली कफ सिरप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को 38 नग आनरेक्स कफ सिरप के साथ पकड़ा गया है। तारबाहर थाना क्षेत्र के कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में दुर्गा पंडाल के पास एक युवक के नशीली कफ सिरप लेकर ग्राहक तलाशने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 38 नग आनरेक्स कफ सिरप और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान तालापारा निवासी 34 वर्षीय इरफान अली उर्फ बाबू के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने नशीली सिरप झारसुगुड़ा से बिक्री के लिए लाना बताया है। बरामद सिरप को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
कीड़ा मिला मिठाई: जांजगीर-चांपा में प्रशासन पर सवाल
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा त्योहारी सीजन में बड़ी लापरवाही, शिवरीनारायण के मुख्य मार्ग स्थित कान्हा स्वीट्स एवं डेली नीड्स की मिठाई में मिला कीड़ा,, ग्राहक ज्योति कश्यप ने मिठाई का डिब्बा खोला तो अंदर कीड़ा देखकर मचा हड़कंप,, दुकान संचालक मनोजिया केशरवानी बताए जा रहे हैं, मिठाई की गुणवत्ता पर उठे सवाल,, प्रदेशभर में नकली मिठाई और मावे को लेकर जांच जारी, लेकिन जांजगीर-चांपा में खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई पर सवाल,, त्योहारी सीजन में मिठाई दुकानों की सैंपलिंग और जांच को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल,, मिठाई में कीड़ा मिलने के बावजूद अब तक जिला खाद्य एवं औषधि विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं होने का आरोप,,0
0
Report
Advertisement
खेतड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन: टिकट नीति पर मंथन, एकजुट होकर जीताने का आह्वान
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, निकाय चुनाव को लेकर मंथन विधानसभा प्रभारी प्रवीण जाखड़ की अध्यक्षता में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन प्रभारी जाखड़ कहा - सर्वे के आधार पर जीतने वाले उम्मीदवार को टिकट टिकट किसी को भी मिले, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जिताएं- जाखड़ सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन नगर पालिका चुनावों की तैयारियों को लेकर झुंझुनूं जिले के खेतड़ी के प्रजापति धर्मशाला परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रवीण जाखड़ ने की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रवीण जाखड़ ने कार्यकर्ताओं से नगर पालिका चुनाव में टिकट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से सर्वे कराया जाएगा और जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवार को ही टिकट देने को प्राथमिकता दी जाएगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी खुद को कांग्रेस का प्रत्याशी मानकर चुनाव की तैयारी करें। टिकट किसी एक व्यक्ति को मिलेगा, लेकिन टिकट मिलने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए काम करना होगा।प्रभारी ने कहा कि संबंधित वार्ड में पार्टी के लिए मजबूत पकड़ रखने वाले और चुनाव जीतने की क्षमता वाले कार्यकर्ता को टिकट देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भूलकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।वहीं निवर्तमान प्रधान मनीषा गुर्जर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सभी इच्छुक कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन आवेदन करवाए गए हैं। इसका उद्देश्य पार्टी के पास कार्यकर्ताओं का डेटा उपलब्ध कराना है, जिसके आधार पर उम्मीदवारों की छंटनी की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि जिन्हें टिकट नहीं मिलेगा, उन्हें भी संगठन में जिम्मेदारी देकर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए और संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई। सम्मेलन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
खूँटी में सावन महोत्सव: महिलाओं ने हरियाली और नृत्य से लगाई उत्साह
Khunti, Jharkhand:खूँटी क्षेत्र में सावन महोत्सव की धूम दिखाई दी. आज महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ सावन महोत्सव मनाया. गोल्डेन पैलेस में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं ने हरी साड़ियाँ, हरी चूड़ियाँ, हर्ा श्रृंगार किए और मनोरंजन का आनंद लिया. महिलाओं ने खूब नाच-गान किया. सावन महोत्सव के दौरान आनंद लिया गया. महिलाएं हरी साड़ी और हरी चूड़ियो के साथ काफी सुंदर लगीं. नाच-गान कर एक दूसरे को बधाई दी गई. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, वनवासी संयंत्र केंद्र की प्रदेश स्तरीय नेत्री सह समाजसेवी गौरा देवी सहित क्षेत्र की कई महिलाएं इस सावन महोत्सव में शामिल थीं. नगर अध्यक्ष रानी टूटी ने बताया कि सावन महोत्सव आज मनाया गया जो काफी उत्साहित रहा. सावन के माह में हरे ड्रेस के साथ सावन का श्रृंगार अच्छा होता है. उर्मिला देवी ने कहा कि सावन महोत्सव मनाया गया काफी अच्छा लगा. महिलाएं चाहती हैं कि सावन के माह में हरियाली सावन मनाया जाए. नौरी पूर्ति ने कहा कि सावन महोत्सव होना ही चाहिए जिससे महिलाओं को अधिक काम होने के बावजूद समय निकालकर उत्साह बनाये रखते हैं.0
0
Report
मंडला: घुघरा जलप्रपात पर सेल्फी खतरनाक, चट्टान किनारे पर्यटक जोखिम में
Mandla, Madhya Pradesh:घुघरा जलप्रपात में सेल्फी का खतरनाक शौक, चट्टानों के किनारे जान जोखिम में डाल रहे पर्यटक मंडला में बारिश के बाद प्राकृतिक झरने पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन रोमांच का यह शौक अब जानलेवा साबित हो सकता है। निवास से महज 7 किलोमीटर दूर घुघरा जलप्रपात में पर्यटक फिसलन भरी चट्टानों के किनारे पहुंचकर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है。 मंडला के निवास मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कालपी मार्ग पर थानाम गांव के पास स्थित घुघरा जलप्रपात इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है। करीब 30 फीट की ऊंचाई से गिरता झरना पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। लेकिन खूबसूरत नजारे के बीच खतरे की तस्वीर भी सामने आई है। कुछ पर्यटक फिसलन भरी चट्टानों के बिल्कुल किनारे पहुंचकर सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जान जोखिम में डालकर झरने के आसपास घूमते लोग नजर आ रहे हैं。 घुघरा की खूबसूरती देखने पहुंचना ठीक है, लेकिन एक तस्वीर के लिए जिंदगी दांव पर लगाना समझदारी नहीं। जरूरत है कि प्रशासन यहां सुरक्षा इंतजाम मजबूत करे, ताकि प्राकृतिक पर्यटन का आनंद हादसे के डर के बिना लिया जा सके0
0
Report
Advertisement
हापुड़ में यूजीसी नियमों के विरोध में भारी प्रदर्शन, आरक्षण सुधार मांगें तेज
Hapur, Uttar Pradesh:यूजीसी के नए नियमों और आरक्षण व्यवस्था के विरोध में उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में स्थानीय लोग लामबंद होकर सड़कों पर उतर आए. थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तख्तियां और बैनर लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम के साथ प्रदर्शनकारियों की तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की देखने को मिली. मौके पर काफी देर तक गहमागहमी और तनावपूर्ण माहौल रहा. हापुड़ के बहादुरगढ़ और गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों और मौजूदा आरक्षण व्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश देखा गया. रॉल बैक यूजीसी और आरक्षण का आधार आर्थिक करो... की तख्तियां लेकर बड़ी संख्या में युवाओं और समाज के लोगों ने पैदल मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जब भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, तो दोनों पक्षों के बीच जमकर खींचतान और नोकझोंक हुई. प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, यह आंदोलन दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर स्थानीय स्तर तक निरंतर जारी रहेगा. प्रदर्शनकारी अवनीश चौहान ने बताया कि यूजीसी के नए नियम और जातिगत आरक्षण के विरोध में जो जंतर-मंतर पर आंदोलन चल रहा है, उसी के समर्थन में यह प्रदर्शन था. यूजीसी के नए नियम सामान्य समाज के हित में नहीं हैं. जातिगत आरक्षण समाप्त कर इसे आर्थिक स्थिति के आधार पर दिया जाना चाहिए. जब तक यूजीसी के नए नियम वापस नहीं होंगे और आरक्षण व्यवस्था में सुधार नहीं होगा, तब तक आंदोलन निरंतर चलता रहेगा. आंदोलनरत युवा मनीष चौहान ने बताया कि यह प्रदर्शन आरक्षण में संशोधन और यूजीसी रेगुलेशन के विरोध का है. हमारी मांग है कि आरक्षण जातिगत आधार पर न होकर आर्थिक आधार पर होना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों को लाभ मिले. दूसरा, यूजीसी की गाइडलाइन को तुरंत वापस लिया जाए. गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के समस्त समाज ने एकजुट होकर इसका पुरजोर विरोध किया है. पुलिस और प्रशासन ने फिलहाल प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर स्थिति पर काबू पा लिया है, लेकिन क्षेत्र में हलचल अभी भी बरकरार है. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें न माने जाने पर आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा.0
0
Report
भोजपुर में ईद-उल मिलाद पर आरा में विशाल झांकी जुलूस, भाईचारे का संदेश
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में आज ईद उल मिलाद को लेकर जगह-जगह झांकियां निकाली गईं। इसी क्रम में आरा शहर में एक विशाल झांकी जुलूस का नजारा देखने को मिला। इस जुलूस में हजारों मुस्लिम भाइयों ने हिस्सा लिया और तरह-तरह की झांकियां भी देखने को मिलीं। आपसी भाईचारा का नारा देते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद उल मिलाद पर्व को बड़े ही जोश और उल्लास के साथ मनाया। झांकी जुलूस को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की थी ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी नहीं हो। वही इस झांकी जुलूस में लोग अल्लाह का नारा लगाते हुए सबके सलामती का दुआ मांगते दिखाई दिए। इस झांकी जुलूस का मॉनिटरिंग खुद जिलाधिकारी भोजपुरी मानेष मीणा और पुलिस अधीक्षक भोजपुरी अवधेश दीक्षित कर रहे थे। जगह-जगह दंडाधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ये विशाल जुलुश आरा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए रमना मैदान के कर्बला में जाकर समाप्त हुई और लोगों ने एक दूसरे से गले लगा कर आपसी भाईचारा का संदेश दिया。0
0
Report
अंबाला जेल से रिहा निहंग सुरमख सिंह; गुरसिमरन मंड के विरोध में रोड जाम मामला
Ambala, Haryana:आज अंबाला जेल से रिहा हुए निहंग सुरमख सिंह, 13 अगस्त को अंबाला में रोड जाम हटाने के दौरान हुए थे घायल, पुलिस ने अस्पताल से किया था गिरफ्तार, गुरसिमरन मंड के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सिख संगत ने लगाया था अंबाला में जाम0
0
Report
Advertisement
महिपाल ढांडा ने विपक्ष पर साधा निशाना: सदन में रामलीला, साझा एजेंडा नहीं
Chandigarh, Chandigarh:महिपाल ढांडा का बयान。 चंडीगढ़ संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा का बयान。 बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से 3 दिन सत्र का फैसला हुआ है。 विपक्ष के सत्र की अवधि बढ़ाई जाने पर महिपाल ने कहा कि विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं है अगर विपक्ष के पास कोई एजेंडा है, तो उसे लेकर आए, सरकार चर्चा को तैयार है, लेकिन विपक्ष वर्कआउट करके भाग जाता है जनहित का कोई मुद्दा विपक्ष के पास नहीं है, सिर्फ अपनी बात कहते हैं और बिना सुने चले जाते हैं विपक्ष सिर्फ सदन में अपनी रामलीला दिखाने आता है कांग्रेस ने सदन की गरिमा को कमजोर किया है।0
0
Report
रांची के हाट बाजारों से बाइक चोरी गैंग गिरफ्तार, 8 बदमाश शामिल
Ranchi, Jharkhand:रांची के शहरी इलाके के भीड़ भाड़ वाले हाट बाजारों से बाइक की चोरी कर उसे ग्रामीण इलाकों न खपाने का कार्य ये बाइक चोर गिरोह किया करता था। गैंग का मास्टर माइंड और पूर्व में 11 बार छुरी के केसेज में जेल की हवा खा चुका भरता बैठा भी पुलिस के हत्थे चढ़ा। दरअसल धुर्वा थाना क्षेत्र में हाल के दिनो में बाइक चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ था। जिसे लेकर पुलिस के द्वारा चेकिंग लगाई गई थी और उसी चेकिंग के दरम्यान एक बाइक और उसपर तीन सवार को पकड़ा गया जांच में ये बात सामने आई कि बाइक चोरी की है। जिसके बाद मामले का अनुसंधान किया गया जिसके बाद सभी की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तारी आरोपियों में भरत बैठा, सुनील करमाली, रोहित उरांव, रोहित कुमार मुंडा, प्रदीप उरांव, संजय गंझू, सरजू मुंडा और सुमित उरांव शामिल है।0
0
Report
भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में राखी के साथ विकास का दावा किया; कांग्रेस पर हमले तेज
Jaipur, Rajasthan:Anchor निकाय चुनाव की टिकटों के एलान से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में राखी का पर्व मनाया। सीएम को राखी बांधने के लिए बहनों में जबरदस्त उत्साह दिखाया दिया। सीएम ने इस दौरान एक एक कर प्रदेश में उनकी सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यों का जिक्र किया तो कांग्रेस को भी जमकर आड़े हाथ लिया शहरी निकाय चुनावों में टिकट बंटवारे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में हुंकार भरी। बहनों से राखी बँधवाने के बाद मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर हमले बोले। मुख्यमंत्री बी कहा, पाँच साल में कांग्रेस सरकार ने जितने काम किए थे। उनके सरकार ढाई साल में ही उससे कहीं ज़्यादा विकास के काम कर चुकी है। सीएम ने कहा की कांग्रेस को विधानसभा में हमने विकास के मुद्दे पर बहस की खुली चुनौती दी थी पर कांग्रेस बहस के बजाय सदन छोड़ कर ही भाग गई सीएम ने सांगानेर की जनता का आव्हान किया कि विकास के लिए भाजपा का सत्ता में रहना जरूरी है भजनलाल शर्मा ने उनकी सरकार की बड़ी उपलब्धि को वन स्टेट वन इलेक्शन के रूप में बताया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा— मीठा मीठा मेरा खट्टा खट्टा तुम्हारा राजनीति में ऐसा नहीं चलता है— कांग्रेस हमें चेतावनी देती थी की प्रदेश में आपका काकाजी भी वन स्टेट वन इलेक्शन नहीं करा पाएगा पर आज वही काकाजी वन स्टेट वन इलेक्शन करा रहा है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि राजस्थान में हमारी सरकार के विकास कार्यों का प्रचार करें। सीएम ने सांगानेर की जनता के प्रति अपने लगाव और आत्मीयता का इजहार किया। भजनलाल शर्मा ने बोले, आपके आशीर्वाद की बदौलत मैं प्रदेश संभाल रहा हूँ आप सब मिलकर सांगानेर का खयाल रखें। उनकी सरकार सांगानेर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का भी दावा किया बहरहाल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ थी तो बहनों में भी सीएम को राखी बांधने की होड़ मची थी। कार्यकर्ता टिकट से पहले सीएम का ध्यान आकर्षित करने में जुटे थे। पर उन सबमें पार्टी के प्रति समर्पण का भाव हर ओर दिख रहा था। आख़िरकार ये सांगानेर की जनता का सीएम के प्रति प्यार था जो आज इस तरह से सैलाब बनकर उमड़ रहा था0
0
Report
Advertisement
चीनी कीमतों में गिरावट के संकेत, सरकार का भरोसा फिर से आम जनता पर
चीनी के दामों में इस हफ्ते को लेकर अब सरकार का भी बयान समझाया है सरकार और लोकल प्रशासन की ओर से शास्त्र पर कहा गया है कि चीनी की कमी नहीं है चीनी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है ऐसे में चीनी के दामों में इजाफे को लेकर लोगों का कहना है कि चीनी के दामों में इजाफा हुआ है पहले लोग 40 से 45 रुपए प्रति किलो चीनी खरीदते थे लेकिन अब चीनी के दाम 65 से ₹70 प्रति किलो है लेकिन अब हाल ही में सीएम योगी के बयान के बाद चीनी के दाम में गिरावट आनी शुरू हुई है लोगों को सरकार पर विश्वास है कि सरकार चीनी के दामों को एक बार फिर आम पब्लिक की सहूलियत के हिसाब से ले आएगी साथ ही लोगों ने कहा कि जमाखोरों पर सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.0
0
Report
बराल- पुसार मार्ग पर सीरे से भरा ट्रक पलटा, खेत में सीरा फैला
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के दोघट थाना क्षेत्र में बराल - पुसार मार्ग पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक कार को बचाने के चक्कर में सीरे से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया और खेत में सीरा फैल गया और ट्रक चालक घायल हो गया। जैसे सीरा फैलने की सूचना लगते ही ग्रामीण बाल्टीयां लेकर सीरा लूटने पहुँचे और लोगों में सीरा लूटने की होड़ मच गई जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गांगनॉली गांव के पास बराल - पुसार मार्ग के कृष्णा नदी के पास सीरा से भरा ट्रक कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खेत में पलटा गया था; ट्रक पलटने से खेत में भारी मात्रा में सीरा फैल गया था जिसे लूटने के लिए बाल्टीयां लेकर पहुंचे ग्रामीणों में मची होड़ मच गई थी।0
0
Report
देहरा में दुकान से 725 बोतल शराब बरामद; एक्साइज एक्ट मामला दर्ज
Dehra Gopipur, Himachal Pradesh:लोकेशन : देहरा पुलिस जिला देहरा के तहत मोइन पुलिस थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को कार्रवाई करते हुए एक दुकान से 725 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर दुकानदार के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दुकान में अवैध रूप से शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से 725 बोतल शराब बरामद हुई। एसपी संदीप धवल के अनुसार पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था。0
0
Report
Advertisement
