482003
जबलपुर में शराब ठेके पर पैसों को लेकर हुआ विवाद
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के शास्त्री ब्रिज स्थित शराब दुकान में पैसों को लेकर विवाद हुआ। राकेश कुमार शिवहरे ने थाना ओमती में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि नरेंद्र जायसवाल की दुकान पर बैठने के दौरान राकेश शर्मा और उसके साथी आए और पैसे निकालने को कहा। विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि यह आपसी विवाद था, लूट की घटना नहीं हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कांकेर के मरकाटोला गांव में भालू हमले से दो मौत, ग्रामीण धरने पर
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर ब्रेकिंग। मरकाटोला गांव के ग्रामीण स्कूल के सामने धरने पर बैठे, दो दिन पहले गांव में भालू के हमले से दो लोगों की हुई थी मौत, वन्य प्राणियों से सुरक्षा समेत 5 सूत्रीय मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।0
0
Report
तेज़ रफ्तार का कहर: दो रिक्शे पलटकर कार से भिड़े, चालक घायल
Dehradun, Uttarakhand:विकास नगर के झाझरा क्षेत्र में आज तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला... प्रेम नगर से विकासनगर की तरफ एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में ऑटो रिक्शे को दौड़ा रहे दो रिक्शा चालक अचानक हादसे का शिकार हो गए... अपनी क्षमता से ज्यादा इन रिक्शे को दौड़ा रहे चालकों के सामने अचानक विकासनगर की तरफ से एक तेज कार आ गई... जिससे रिक्शा चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और तेज ब्रेक लगते ही एक दूसरे के आगे पीछे दौड़ रहे दो रिक्शा सड़क पर पलट गए... घटना में एक रिक्शा चालक ज्यादा गंभीर घायल हुआ है...जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया... जबकि इन वाहनों के शीशे चकनाचूर होकर सड़क पर बिखरे नजर आए...0
0
Report
उत्तराखंड चुनाव से पहले भाजपा के कई विधायक टिकट कटे, नाराजगी बढ़ी
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए संकट के बादल मंडराते हुए नजर आ रहे हैं ... भाजपा के लिए चिंता की बात सरकार की परफॉमेंस से ज्यादा विधायकों की खराब रिपोर्ट है ... जिसमें विधायकों के प्रति ज्यादा नाराजगी देखने को मिल रही है। उत्तराखंड के दो तिहाई भाजपा विधायकों का अगले विधानसभा चुनाव में टिकट कट सकता है। पार्टी और संघ की ओर से राज्य में अपने हिस्से की सभी 47 सीटों पर कराए गए आंतरिक सर्वे में 32 विधायकों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर गहरी नाराजगी की बात सामने आई है। पार्टी नहीं चाहती कि विधायकों के खिलाफ गहरी नाराजगी उसकी जीत की हैट्रिक की संभावनाओं पर ग्रहण लगाए। ऐसे में नेतृत्व इन सीटों पर नया चेहरा पेश कर सत्ता विरोधी लहर की धार को कुंद करना चाहता है। आपको बता कि रिपोर्ट में बीते चुनाव में हारी हुई 23 सीटों में से 10 सीटों पर स्थिति बेहतर होने की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट में सरकार के खिलाफ कम, विधायकों के खिलाफ नाराजगी ज्यादा है। लोग मानते हैं कि भाजपा के दस साल के शासन में विकास के कई कार्य हुए हैं। हालांकि इस दौरान स्थानीय बोध का स्वर मजबूत हुआ है। आंतरिक सर्वे के तहत, कुछ क्षेत्रों पर प्रशासनिक हिलाहवाली, युवाओं में सामान्य नाराजगी की भी बात सामने आई है, जिसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने की पहल की जाएगी। संघ सूत्रों के मुताबिक बीते दो महीने में राज्य की सभी 70 सीटों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं, महत्वपूर्ण हस्तियों के अलावा सामान्य लोगों से अलग-अलग माध्यमों से संपर्क के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। ग्राफिक्स देहरादून जनपद में 4 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, पौड़ी जनपद में 4 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, उत्तरकाशी जनपद में 2 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, टिहरी जनपद में 2 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, हरिद्वार जनपद में 5 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, चमोली जनपद में 2 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, बागेश्वर जनपद में 1 सीट पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, अल्मोड़ा जनपद में 2 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, नैनीताल जनपद में 3 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, पिथौरागढ़ जनपद में 2 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, ऊधमसिंह नगर जनपद में 4 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, विजय ओ __ भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार इन रिपोर्ट को नकारते हुए नजर आ रहे हैं । भाजपा नेता ने कहा कि जहां पिछले चुनाव में भाजपा कमजोर थी .. वहां पर मंथन हो रहा है और उम्मीद है कि इस बार जीत पिछली बार से बड़ी होगी । बाइट __ कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा विजय ओ __ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा के इस सर्वे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस बार 12 से बढ़कर 32 सीट पर भाजपा की स्थिति खराब है ... लेकिन जैसे जैसे ये समय आगे बढ़ेगा सीट नंबर का आंकड़ा 40 पार तक पहुंच जाएगा। बाइट __ गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस फाइनल वि ओ __ उत्तराखंड में जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है ... वैसे वैसे सियासी दलों की रणनीति भी वर्तमान परिस्थितियों को देख कर बदल रही है। लेकिन सत्ताधारी दल के लिए दस साल की एंटीइनकंबेंसी को डेमेज कंट्रोल करना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है ।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के सम्मान हेतु अनिश्चितकालीन धरना जारी
Noida, Uttar Pradesh:0708ZUP_prg_dharana_r प्रयागराज में अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के सम्मान में अनिश्चितकालीन धरना शुरू स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय का नाम ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर रखने की मांग काकोरी कांड के शताब्दी वर्ष में ऐतिहासिक भूल सुधारने की उठी मांग महुआ डाबर संग्रहालय परिवार ने अस्पताल का नाम बदलने की मांग दोहराई मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का ऐलान धरने में छात्र-युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा धरनाकारियों का दावा- मलाका जेल स्थल पर बना है स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान को उचित सम्मान दिलाने की मांग तेज0
0
Report
इंदौर के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार रंगीन गुब्बारों से सजाने की तस्वीर वायरल
Indore, Madhya Pradesh:बर्थडे पार्टी , शादी समारोह और अन्य कोई आयोजन में आपने कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगे गुब्बारे और फूलों से सजाते देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी शमशान घाट को गुब्बारों से सजा देखा है मध्य प्रदेश के इंदौर के सगडोद गांव से आई तस्वीरे देखकर आप भी हैरत रह जाएंगे क्योंकि यह तस्वीर किसी शादी समारोह या अन्य कोई कार्यक्रम की नहीं बल्कि अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट यानी मुक्तिधाम की है वीओ - आगे आगे बैंड बाजे और ढोल पीछे घोड़िया शुरूआती दौर में तो यह तस्वीर किसी शादी समारोह में निकलने वाले जुलूस या चल समारोह की तरह दिखाई देती है लेकिन यह कार्यक्रम कोई जुलूस या चल समारोह नहीं बल्कि अंतिम क्रिया के लिए अर्थी सजाकर ले जाते अंतिम यात्रा की है मनुष्य जीवन में 16 संस्कार महत्वपूर्ण होते हे जिन्हें परिजन हर्ष के साथ मनाते हैं ऐसे ही सबसे आखरी अंतिम संस्कार होता है जिसे एक उत्सव के रूप में मनाया जाए तो सोचिए कितना बेहद खास होगा यह तस्वीर है इंदौर के देपालपुर केे सगडोद गांव की जहां रहने वाले एक परिवार ने अंतिम संस्कार की तस्वीर ही बदल दी यहां योगेश पटेल नामक व्यक्ति की दादी परिवार की मुखिया सबसे ज्यादा उम्र वाली अनुसिया बाई पटलन का निधन हो गया जिसके चलते अंतिम यात्रा के दौरान ढोल बैंड बाजे और घोड़ियां के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई और सबसे अनूठी तस्वीर तो तब सामने आई जहां अंतिम क्रिया के लिए शमशान घाट को किसी पार्टी सेलिब्रेशन की तरह रंग-बिरंगे गुब्बारे और फूलों से सजाया गया ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की तस्वीर देखकर हर कोई दंग रह गया वहीँ दादी के प्रति प्रेम और अंतिम संस्कार की इतनी अनूठी तस्वीर देखकर हर किसी ने परिवार को सांत्वना देने के साथ-साथ तारीफ की ओर उनके मातृ प्रेम को सराहा0
0
Report
बेगूसराय में दहेज चाह में पति ने पत्नी गला दबाकर हत्या कर दी
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में दो लड़कियों के जन्म के बाद बेटे को जन्म न देने के लिए एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद ससुराल के लोग फरार हैं जबकि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या गला दबाकर की है। यह घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के चक्का गांव की है. मृतक महिला की पहचान चक्का गांव में रहने वाले रुपेश कुमार की लगभग चौबीस वर्षीया पत्नी सोनिका/सोनी कुमारी के रूप में हुई थी। जानकारी के अनुसार 2019 में खखरुआ गांव की सोनिका कुमारी की शादी नावकोठी थाना क्षेत्र के चक्का गांव के रहने वाले रुपेश कुमार के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी के दौरान दहेज के रूप में जेवरात और पांच लाख रुपए दहेज के रूप में दिए गए थे। शादी के बाद सब कुछ ठीकठाक था। इसके बाद दो लड़कियों का जन्म हुआ। आरोप है कि पति बेटे के जन्म की जिद पर अड़ा था, लेकिन डॉक्टरों ने बच्चों के जन्म से मना किया। इसलिए मृतिका ने डॉक्टरों के निर्देश के अनुसार कभी भी बच्चा न जन्म देने का फैसला किया, जो उसके जीवन को नरक में बदल गया। इसके बाद पति उसे मारपीट और प्रताड़ित करने लगा। पंचायती भी हुईं, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। लड़की के भाई सतीश कुमार ने बताया कि घटना के दिन बहन ने फोन कर कहा—“भैया जल्दी आओ, ये लोग मुझे मार देंगे.” उनके जीजा के साथ भी यही स्थिति थी; फोन रिसीव नहीं हुआ। मौके पर पहुँचने पर बहन बिस्तर पर मृत पड़ी मिलीं और ससुराल वाले फरार थे। भाई के अनुसार जीजा एक बेटे के जन्म देना चाहते थे, पर डॉक्टरों ने मना किया था। डॉक्टरों के अनुसार दो सर्जरी के बाद किसी भी तरह का जन्म खतरनाक हो सकता था। इसलिए बहन के इंकार पर पति उसकी हत्या कर दिया। नावकोठी के पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजनों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है।0
0
Report
Advertisement
SI/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 में फर्जीवाड़ा, ASP राठौड़ जांच करेंगे
Bikaner, Rajasthan:SI/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 में फर्जीवाड़े का मामला, अब ASP चक्रवर्ती सिंह राठौड़ करेंगे पूरे मामले की जांच, जेल में बंद एनडीपीएस आरोपी ने फर्जी प्रवेश पत्र बनाकर परीक्षा में शामिल होने की साजिश. दस्तावेजों और प्रवेश पत्र की गहन जांच में खुला फर्जीवाड़ा, आरोपी गिरफ्तार. पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा केंद्र पहुंचा था विचाराधीन बंदी संदेश पुत्र उदयनाथ. जमानत नहीं मिलने पर जेल से ही रची साजिश, फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कर परीक्षा देने का किया प्रयास. पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ को सौंपी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी ने जांच शुरू की, फर्जी प्रवेश पत्र तैयार करने वालों और पूरे नेटवर्क की हो रही पड़ताल. भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की सघन जांच जारी. पुलिस का स्पष्ट संदेश-फर्जी दस्तावेज या दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने का प्रयास करने वालों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई.0
0
Report
बिहार के निबंधन कार्यालय: डिजिटल व्यवस्था से पड़ी भिड़ंत, राजस्व और रोजगार पर असर
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिला निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री का कामकाज लगभग ठप पड़ गया है। तीन अगस्त से बिहार सरकार द्वारा सभी निबंधन कार्यालयों में लागू की गई डिजिटल और पेपरलेस व्यवस्था के कारण पूरे निबंधन कार्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। कल तक जहां जमीन की खरीद-बिक्री के लिए रजिस्ट्री करवाने आए लोगों की भारी भीड़ लगी रहती थी, वहां आज सुनसान पसरा है। इस नई व्यवस्था से कातिब और स्टांप विक्रेताओं की रोजी-रोटी पर भी गहरा असर पड़ा है। वे अपनी आजीविका छिनने की आशंका जता रहे हैं। वहीं रजिस्ट्री करवाने आए आम नागरिक डिजिटल प्रक्रिया को जटिल बताते हुए पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग कर रहे हैं। वही निबंधन कार्य प्रभावित होने से सरकार के राजस्व पर भी सीधा प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि सरकार की इस पहल का उद्देश्य फर्जी निबंधन को रोकना और पारदर्शिता के साथ साथ लोगों की सुविधा बढ़ाना है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसे लागू करने में आ रही चुनौतियों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।0
0
Report
हरिद्वार से गंगाजल लेकर नरवाना लौट रहे दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत
Jhanj Kalan, Haryana:नरवाना पर टूटा दुखों का पहाड़... कांवड़ लेकर लौट रहे दो शिव भगतों की सड़क हादसे में मौत मोर पत्ती के सचिन और काला की मौके पर मौत, हरिद्वार से गंगाजल लेकर नरवाना लौट रहे थे दोनों कांवड़िए नरवाना हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर नरवाना लौट रहे मोर पत्ती निवासी दो कांवड़ियों की यमुनानगर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सचिन (पुत्र शमशेर, पौत्र कलीराम) और काला (पुत्र नरेश, पौत्र भीरा) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक हरिद्वार से कांवड़ लेकर नरवाना लौट रहे थे। रास्ते में यमुनानगर के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे दो परिवारों की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। सचिन अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी शादी अप्रैल 2026 में हुई थी और उसकी दो बहनें हैं। वहीं काला अविवाहित था। हादसे के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। शुक्रवार सुबह परिजन शव लेकर नरवाना के लिए रवाना हुए। हादसे की खबर मिलते ही मोर पत्ती सहित पूरे नरवाना में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और स्थानीय लोग अंतिम दर्शन के लिए शवों के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर घर लौट रहे थे... लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे ने दोनों की जिंदगी छीन ली।0
0
Report
Advertisement
RIICO के नए नियम: भूमि आवंटन, 99 साल लीज और मंजूरी के कठोर नियम
Noida, Uttar Pradesh:RIICO को मिले अधिकार, औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आवंटन के लिए नए नियम लागू। राजस्थान भू-राजस्व (RIICO में भूमि निहित करना एवं भूमि का निस्तारण) नियम-2026 लागू। औद्योगिक क्षेत्रों के विकास और भूमि आवंटन के लिए अधिसूचना जारी। RIICO को सरकारी भूमि सौंपने की प्रक्रिया नए नियमों से होगी। DLC रेट या सरकार द्वारा तय मूल्य, जो अधिक होगा, उसी पर RIICO को मिलेगी भूमि। औद्योगिक भूखंडों का आवंटन लॉटरी, नीलामी या RIICO रेगुलेशन के तहत होगा। उद्योगों के लिए अधिकतम 99 साल की लीज पर भूमि आवंटन। लीज का 99 साल तक फिर से नवीनीकरण कराने का प्रावधान। RIICO को बिल्डिंग प्लान, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट और निर्माण अनुमति देने का अधिकार। प्लॉट ट्रांसफर, सब-डिवीजन और मर्जर RIICO की मंजूरी के बिना नहीं होगा। सब-डिवीजन के बाद किसी भी प्लॉट का आकार 500 वर्गमीटर से कम नहीं होगा। RIICO की मंजूरी के बिना भूखंड का उपयोग नहीं बदला जा सकेगा। मास्टर प्लान के अनुरूप ही लैंड यूज/गतिविधि परिवर्तन की अनुमति मिलेगी। औद्योगिक क्षेत्र के लेआउट में कम से कम 50% भूमि उद्योग और सहायक सुविधाओं के लिए आरक्षित होगी। शेष भूमि सड़क, ग्रीन एरिया, यूटिलिटी और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए उपयोग होगी। RIICO को विशेष मामलों में लेआउट और प्लानिंग पैरामीटर में बदलाव का अधिकार। स्वीकृत लेआउट प्लान RIICO की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और प्रतिबंधित भूमि RIICO को नहीं दी जाएगी। RIICO द्वारा कुप्रबंधन या जनहित की जरूरत होने पर राज्य सरकार भूमि वापस ले सकेगी। 1979 के बाद RIICO को हस्तांतरित सभी औद्योगिक क्षेत्रों पर भी नए नियम लागू होंगे। पुराने भूमि आवंटन नियम निरस्त, लेकिन पहले के आवंटन और लीज वैध रहेंगे。0
0
Report
नोएडा में रिमांड पर आई महिला तस्कर से 23.4 किलो गांजा बरामद, सप्लाई उजागर
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा फेस-1 पुलिस ने रिमांड पर लाई गई महिला तस्कर की निशानदेही पर 23.4 किलो गांजा बरामद किया। सेक्टर-8 की खंडहरनुमा बिल्डिंग से करीब ₹3.5 लाख कीमत का गांजा मिला। महिला हेमा पहले से NDPS एक्ट के मुकदमे में वांछित थी। पूछताछ में दिल्ली से बड़ी खेप मंगाकर सप्लाई करने की बात कबूली। इस मामले में उसके दो साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। थाना फेस-1 पुलिस ने बरामदगी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तेज कर दी।0
0
Report
भिंड-गोहद हाईवे पर स्लीपर बस-एलपीजी कैंटर भिड़ंत: एक महिला की मौत, दर्जनभर घायल
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-भिंड में भीषण सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों से भरी स्लीपर बस और एलपीजी सिलेंडरों से लदे कैंटर की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल। एंकर-ग्वालियर-भिंड-इटावा नेशनल हाईवे-719 पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चीख-पुकार मचा दी। नेपाल और नेपाल बॉर्डर क्षेत्र से महाराष्ट्र के पुणे जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी एक स्लीपर कोच बस की एलपीजी सिलेंडरों से लदे कैंटर से आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। दुर्घटना में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बंजारे का पुरा के पास उस समय हुआ, जब सुबह हल्की बारिश के कारण हाईवे पर विजिबिलिटी बेहद कम थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान सामने से आ रहे एलपीजी सिलेंडरों से लदे कैंटर और स्लीपर बस के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार कई श्रद्धालु सीटों और लोहे के ढांचे के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस की मदद से गोहद अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो दर्जन से अधिक घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। मौके पर एसडीएम नवनीत शर्मा सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी करते रहे। पुलिस ने मृतका की पहचान और अन्य घायलों की जानकारी जुटाकर उनके परिजनों को नेपाल और सीमावर्ती क्षेत्रों में सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है, जबकि हाईवे पर यातायात भी सामान्य करा दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
बड़वानी के बलवाड़ी में एक रात में दो चोरी: ज्वेलर्स और मकान से जेवरात
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-बलवाड़ी में एक ही रात दो जगह चोरी,ज्वेलर्स की दुकान और मकान को बनाया निशाना,बाइक भी ले गए बदमाश Vo-वरला थाना क्षेत्र के बलवाड़ी गांव में गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया बदमाश ज्वेलर्स की दुकान और एक मकान से सोने-चांदी के जेवर तथा नकदी चोरी कर ले गए वारदात के बाद भागते समय एक बाइक भी चुरा ले गए चोरों ने मार्ग स्थित पवन सोनी निवासी सेंधवा की मां सप्तश्रृंगी ज्वेलर्स की दुकान,को रात करीब 3 बजे निशाना بنایا चोर शटर उचकाकर दुकान में घुसे और वहां रखी चांदी के जेवर तथा नकदी पर हाथ साफ कर दिया वारदात के दौरान बदमाशों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी घुमा दिया, जिससे उनकी गतिविधियां कैद नहीं हो सकीं इसके बाद बदमाशों ने बलवाड़ी निवासी भगवान पवार और बाबू पवार के मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया घर में रखी अलमारी तोड़कर करीब 25 हजार रुपए नकद और लगभग डेढ़ तोला सोना चोरी कर ले गए साथ ही जाते समय चोर अभिजीत सिकरवार की बाइक भी चोरी कर ले गए शिकायत पर पुलिस मौके पंहुची है कार्यवाही जारी है0
0
Report
धारदार चाकू लहराने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में न्यायिक रिमांड
Jagdalpur, Chhattisgarh:कोतवाली थाना क्षेत्र के वीर सावरकर भवन स्कैटिंग मैदान के पास धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डरा धमका कर भयभीत करने का मामला सामने आया है, कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश मंडावी को गिरफ्तार कर लिया, आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है , आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
राजस्थान में RIICO के भूमि नियम लागू, 99 साल लीज, लॉटरी-नीलामी से आवंटन
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। राजस्थान में RIICO के लिए नए भूमि नियम लागू। औद्योगिक क्षेत्रों के विकास और भूमि आवंटन के लिए अधिसूचना जारी। RIICO को सरकारी भूमि सौंपने की प्रक्रिया अब नए नियमों से होगी। DLC रेट या सरकार द्वारा तय मूल्य, जो अधिक होगा, उसी पर RIICO को मिलेगी भूमि। औद्योगिक भूखंडों का आवंटन लॉटरी, नीलामी या RIICO रेगुलेशन के तहत होगा। उद्योगों के लिए अधिकतम 99 साल की लीज पर भूमि आवंटन। लीज का 99 साल तक फिर से नवीनीकरण कराने का प्रावधान। RIICO को बिल्डिंग प्लान, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट और निर्माण अनुमति देने का अधिकार। प्लॉट ट्रांसफर, सब-डिवीजन और मर्जर RIICO की मंजूरी के बिना नहीं होगा। सब-डिवीजन के बाद किसी भी प्लॉट का आकार 500 वर्गमीटर से कम नहीं होगा। RIICO की मंजूरी के बिना भूखंड का उपयोग नहीं बदला जा सकेगा। मास्टर प्लान के अनुरूप ही लैंड यूज/गतिविधि परिवर्तन की अनुमति मिलेगी। औद्योगिक क्षेत्र के लेआउट में कम से कम 50% भूमि उद्योग और सहायक सुविधाओं के लिए आरक्षित होगी। शेष भूमि सड़क, ग्रीन एरिया, यूटिलिटी और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए उपयोग होगी। RIICO को विशेष मामलों में लेआउट और प्लानिंग पैरामीटर में बदलाव का अधिकार। स्वीकृत लेआउट प्लान RIICO की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और प्रतिबंधित भूमि RIICO को नहीं दी जाएगी। RIICO द्वारा कुप्रबंधन या जनहित की जरूरत होने पर राज्य सरकार भूमि वापस ले सकेगी। 1979 के बाद RIICO को हस्तांतरित सभी औद्योगिक क्षेत्रों पर भी नए नियम लागू होंगे। पुराने भूमि आवंटन नियम निरस्त, लेकिन पहले के आवंटन और लीज वैध रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
