icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

साहिबगंज के मदनशाही में खस्ताहाल NH-80 सड़क पर ग्रामीणों ने घंटों किया जाम

Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज - सकरीगली एन एच-80 पर मदनशाही स्थित जर्जर सडक को लेकर आज ग्रामीणों का गुस्सा फूटा. ग्रामीणों ने सडक पर रोज हो रहे दुर्घटना से परेशान होकर आज बांस बल्ला से सडक को घंटों जामकर प्रदर्शन किया. मदनशाही के पास लगभग 3 किलोमीटर सडक पिछले 4-5 साल से जर्जर बना हुआ है. सडक पर बड़े बड़े गड्ढे बन गया हैं. इसके कारण बरसात में गाड़ियां अक्सर दुर्घटना ग्रस्त हो जाती हैं. आज एक ट्रैक्टर सडक पर पलट गया और एक मोटरसाइकिल सवार पानी से भरे खुले नाले में जा गिरा. इसका सीसीटीवी वीडियो भी वायरल है. ऐसे में यह सडक पूरी तरह से राहगीरों के लिए जानलेवा बन गया है. हालांकि इसकी निर्माण के लिए प्रशासन निविदा निकाल चुकी है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य रुका हैं. जिससे ग्रामीण भड़क रहे हैं. ग्रामीणों की मांग है कि सडक निर्माण कार्य जल्द शुरू करे नहीं तो आगे फिर सडक जाम किया जायेगा. कुछ देर बाद जाम हट गया.
0
0
Report

बस्तर के जंगलों में थर्मल ड्रोन से रात निगरानी, शिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर के जंगल अब सिर्फ वनकर्मियों की निगरानी में नहीं, बल्कि हाईटेक थर्मल ड्रोन की नजर में भी रहेंगे। वन्यजीवों के लगातार शिकार, करंट लगाकर हत्या, फंदे बिछाने और अवैध कटाई की बढ़ती घटनाओं के बीच वन विभाग ने पहली बार थर्मल इमेजिंग ड्रोन से रात्रिकालीन निगरानी शुरू कर दी है। दावा है कि यह तकनीक अंधेरे में भी शिकारियों और वन्यजीवों की हर गतिविधि पर नजर रखेगी। बस्तर के जंगलों में अब रात का अंधेरा भी शिकारियों के लिए सुरक्षित नहीं रहेगा। वन विभाग ने पहली बार थर्मल ड्रोन के जरिए संवेदनशील वन क्षेत्रों की निगरानी शुरू की है। यह ड्रोन शरीर से निकलने वाली ऊष्मा यानी हीट सिग्नेचर को पहचानकर घने जंगल और पूरी तरह अंधेरे में भी इंसानों और वन्यजीवों की मौजूदगी का पता लगा लेता है। फिलहाल यह सुविधा कांकेर वन मंडल के सहयोग से बस्तर वन मंडल को मिली है, जबकि जल्द ही बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा वन मंडलों के लिए अलग-अलग थर्मल ड्रोन खरीदे जाएंगे। वन विभाग के मुताबिक माचकोट, करपावंड समेत कई संवेदनशील इलाकों में इस ड्रोन से निगरानी की जा चुकी है। रात के समय ड्रोन से मिलने वाली थर्मल तस्वीरें सीधे निगरानी टीम तक पहुंचती हैं, जिसके आधार पर क्विक रिस्पॉन्स टीम तुरंत मौके पर कार्रवाई कर सकती है।
0
0
Report
Advertisement

पेपर लीक रोकथाम बिल पास: राहुल गांधी पर विपक्षी दवाब और आक्षेप

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MANOJ TIWARI (BJP MP) ON RAHUL GANDHI REMARKS / DELHI POLICE PERSONNEL FAMILY STATEMENT / OPPOSITION PROTEST दिल्ली: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी कहते हैं, "जो लोग परीक्षा के पेपर लीक करते हैं और गलत तरीकों से काबिल छात्रों का भविष्य बर्बाद करते हैं, उन्हें पीढ़ियों तक पछताना पड़ेगा। पेपर लीक करने वाले गिरोहों के खिलाफ इतना सख्त कानून बनाया गया है कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। संसद के दोनों सदनों ने यह बिल पास कर दिया है और मैं दोनों सदनों के सभी सदस्यों का उनके समर्थन के लिए धन्यवाद करता हूं। कांग्रेस ने भी इस बिल का विरोध किया। राहुल गांधी और खड़गे साहब ने इस बिल के विरोध करते हुए ऐसी बातें कहीं। कांग्रेस सांसद देख रहे हैं कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को खत्म करने वाले बन गए हैं, चाहे वे बोलें या न बोलें। गृह मंत्री के खिलाफ उन दोनों के लगाए गए आरोप और अभद्र भाषा का इस्तेमाल देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।"
0
0
Report

देवरिया के थाने में बिजली बैकअप फेल, कोर्ट ने तीनों अधिकारियों से जवाब मांगा

Deoria, Uttar Pradesh:एंकर..... इलाहाबाद हाई कोर्ट ने देवरिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत और शंकर और भलुअनी थाना के थानेदार प्रदीप कुमार पांडे को आगामी 11 अगस्त को हाईकोर्ट में तलब किया है। आपको बता दें अप्रैल माह में नागेंद्र कुमार यादव ने कोर्ट में याचिका दायर की थी कि उन्हें भलुअनी थाने में अवैध रूप से लॉकअप में रखा गया था। उसके बाद कोर्ट ने एसपी से हलफनामा मांगा तो एसपी सीओ के आदेश के क्रम में बताया कि 2024 से ही थाने का सोलर पैनल और जनरेटर खराब है। बिजली आपूर्ति बाधित थी जिसकी वजह से सीसीटीवी कैमरा नहीं चल रहा था बिजली के बैकअप के लिए लगाया गया जनरेटर और पैनरे दोनों खराब होने की वजह से साक्ष्य नहीं मिल पाए कोर्ट ने इस मामले में सख्ती बरतते हुए जनपद के सभी थानों में बिजली बैकअप के लिए लगे सोलर और जनरेटर के क्या हालत है इसके लिए एसपी को कोर्ट में तलब किया है। वही जब आज जी मीडिया की टीम भलुअनी थाने में पहुंची तो आज भी थाने का सोलर पैनल और जनरेटर खराब मिला। बातचीत के क्रम में थानेदार ने बताया कि जनरेटर बनने के लिए गया है। यानी कोर्ट के आदेशों का कोई भी प्रभाव इस थाने पर देखने को नहीं मिला। वॉक थ्रू ..रिपोर्टर
0
0
Report

रायसिंहनगर चुनावी तैयारी तेज: कांग्रेस में भीतरघात की चर्चा, अगस्त बैठक निर्णायक

Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर।आगामी पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को लेकर रायसिंहनगर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनावों की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से विधायक सोहनलाल के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भावी चुनावों को लेकर गहन मंथन हुआ।तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अगली बैठक 3 अगस्त को रखी गई है, जिसमें चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। हालांकि, चुनावी तैयारियों के बीच स्थानीय कांग्रेस संगठन में अंदरूनी गुटबाज़ी भी उभरकर सामने आ रही है। गौरतलब है कि पिछले नगर निकाय चुनावों में पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में विधायक सोहनलाल के नेतृत्व में इस बार पुरानी हार से सबक लेते हुए और गुटबाज़ी की चुनौतियों के बीच नए कांग्रेस में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अर्जुन मेघवाल ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष राकेश ठोलिया के पिता के निधन के कारण ब्लॉक अध्यक्ष की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष गुरवीर मान राजेन्द्र डारा और श्याम लाल मुथा की सयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी
0
0
Report
Advertisement

अलवर में सांप काटे युवक, परिवार ने अस्पताल पहुंचकर पहचान से इलाज शुरू कराया

Alwar, Rajasthan:अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र के थाना गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां 30 वर्षीय दुर्गादास को सांप ने पैर में डस लिया। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे बिना देर किए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस मामले की खास बात यह रही कि परिजन सांप को मारकर उसे भी अपने साथ अस्पताल ले आए, ताकि डॉक्टर यह पहचान सकें कि युवक को किस प्रजाति के सांप ने काटा है और उसी के अनुसार सही उपचार किया जा सके। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक का तुरंत इलाज शुरू किया और फिलहाल उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उपचार जल्दी शुरू हो सका। चिकित्सकों का कहना है कि सांप के काटने की स्थिति में घबराने के बजाय मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना सबसे जरूरी होता है। यदि सुरक्षित हो तो सांप की पहचान उपचार में मदद कर सकती है, लेकिन उसे पकड़ने या मारने के प्रयास में अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए।
0
0
Report

डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप का अलवर दौरा: पुलिस व्यवस्थाओं की समीक्षा और अनुशासन पर जोर

Alwar, Rajasthan:अलवर। रेंज के डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप शुक्रवार को अलवर दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और अधिकारियों की संपर्क सभा में भाग लेकर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की जानकारी ली....निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने अनुशासन, समयबद्ध कार्य निष्पादन और बेहतर पुलिसिंग पर जोर देते हुए आवश्यक निर्देश दिए। दौरे के तहत वे थाना स्तर और विभिन्न सीओ कार्यालयों का भी निरीक्षण करेंगे, जहां कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी। जिला मुख्यालय पर आयोजित क्राइम मीटिंग में डीआईजी सभी पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा तस्करी और सड़क सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे....डीआईजी ने अधिकारियों को आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्रभावी कार्यशैली और अपराधों पर सख्त नियंत्रण से ही जनता का विश्वास मजबूत किया जा सकता है। दौरे को लेकर जिले में दिनभर पुलिस महकमे की गतिविधियां तेज रहीं。 बाइट: कुंवर राष्ट्रदीप, डीआईजी
0
0
Report
Advertisement

हापुड - पैसों के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में पथराव व फायरिंग, वीडियो वायरल।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow6m ago
Dhaulana, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है जहां कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सालेपुर कोटला में पैसे के लेनदेन के विवाद में जमकर पथराव व फायरिंग हुई है। वही पथराव व फायरिंग की वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है दो पक्षों का आपस में पैसे को लेनदेन कर विवाद था जिसके बाद यह विवाद संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया साथ ही एक युवक वीडियो में खुलेआम फायरिंग करता हुआ भी नजर आ रहा है। वही कपूरपुर पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

राज्य में न्याय की गारंटी कर रहे भाजपा और विपक्षी नेता; चंदा घोटाले पर बहस

Patna, Bihar:भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि निश्चित तौर पर राज्य में सबको न्याय मिलेगा. भरत तिवारी के परिवार ने मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की और उसके बाद यह कार्रवाई हुई है. उनके साथ गलत नहीं होगा. उनके परिवार के सदस्यों को निश्चित तौर पर न्याय मिलेगा. सरकार किसी को ना बचती है ना फसाती है. वहीं संसद भवन में विपक्ष के नेताओं के द्वारा चंदा चोरी के प्रदर्शन को लेकर कहा कि ऐसे तो गेरुआ वस्त्र धारण करके कोई भी साधु बन जाएगा लेकिन वास्तविक स्थिति क्या है जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं वह क्या हैं. भारत सरकार उत्तर प्रदेश की सरकार सब देख रही है योगी जी राज्य की मुख्यमंत्री हैं वहां कोई बचेगा आपको लगता है सारे लोग गिरफ्तार हो रहे हैं कार्रवाई हो रही है. जो लोग साधु बना है वह सब लोग खुद चोर है दूसरे की बात कर रहे हैं चरित्र वाला आदमी अगर बात करें ईमानदार और ज्ञानी आदमी बात करें तो समझ में आता है जो कई चीजों की अभियुक्त रहा है उसकी चर्चा करने की क्या बात है माइक्रोस्कोप की से भारत की जनता देखती है कौन कैसा चरित्र का व्यक्ति है पूरा भारत उसको देख रहा है साधु का ड्रेस पहनने से मनुष्य साधु हो जाएगा तो भारत का हर आदमी साधु हो जाएगा निकाल दीजिए. ललन पासवान पूर्व विधायक...
0
0
Report

पलवल की महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना से आत्मनिर्भर बन रही हैं

Palwal, Haryana:पलवल की महिलाओं ने हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी बताया। महिलाओं का कहना है कि इस योजना से उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिल रही है और उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिल रही है। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं के लिए यह योजना किसी सहारे से कम नहीं है। महिलाएं ने कहा कि मुख्यमंत्री की लाडो लक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा कर पा रही हैं। उनका कहना है कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सरकार महिलाओं के sashaktikaran के लिए इसी प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करती रहेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top