जबलपुर के एक जमीन विवाद में बेटों द्वारा बुजुर्ग पिता से मारपीट का आरोप
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के ग्राम सहसन में रहने वाले एक पिता ने अपने बेटों और बहुओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। पिता ने बताया कि उसने अपनी संपत्ति का बंटवारा कर दिया था और कुछ भूमि छोटी बहू के नाम कर दी थी। इसी बात को लेकर अन्य बेटे और बहुएं विवाद करते हैं और अक्सर मारपीट करते हैं। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
