482003
जबलपुर गर्ल्स हॉस्टल में मिला साढ़े सात फीट लंबा धामन सांप
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के नेता जी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल क्रमांक 04 के रसोई कक्ष में एक साढ़े सात फीट लंबा धामन सांप पाया गया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। सुरक्षा गार्ड महेंद्र मेहरा ने तुरंत सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचित किया, जिन्होंने सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। यह सांप जहरीला नहीं होता, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोड्डा चोरी के तीन मामले: दो गिरफ्तार, भारी सामग्री बरामद
Godda, Jharkhand:गोड्डा में स्कूल, घर और खेतों से हुए चोरी के तीन मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. छह बड़े समरसेबल पंप, केबल, दो इन्वर्टर, बैटरी, एक बाइक समेत चोरी के कई सामान बरामद किए गए हैं. मामला गोड्डा के मुफ्फसिल थाना से जुड़ा हुआ है. पुलिस ने दो आरोपित रतन कुमार मांझी और सोनू मिर्धा निवासी माल डुमरिया को गिरफ्तार किया है. चोरी में उपयोग औजार भी बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार घाट मंजवारा व लुकलुकी स्कूल से समरसेबल पंप तथा लुकलुकी ब्राह्मण टोला के दो घरों से बैटरी और इन्वर्टर चोरी के मामले में तीन कांड दर्ज किए गए थे. गुप्त सूचना पर हरना मोड़ के पास छापेमारी कर एक आरोपित को पकड़ा गया. पूछताछ में उसने अपने सहयोगियों के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कही. उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया. मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामार कर रही है.0
0
Report
सावन के पहले दिन बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक की भारी भीड़
Muzaffarpur, Bihar:सावन माह की शुरुआत होते ही उत्तर बिहार का देवघर कहलाने वाली वाला बाबा गरीब नाथ मंदिर में विशेष जलाभिषेक चालू कर दिया गया और सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ जुटने लगी है और बाबा गरीब नाथ पर शिवभक्त जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगते दिखे. महामंडलेश्वर बाबा अमरनाथ कहा कि महादेव के लिए सावन सिद्ध का महीना होता है और ऐसे में जो शिव भक्त हैं अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए सावन महीने में ही बाबा पर जलाभिषेक करते हैं जिससे उनकी मनोकामना की पूर्ति होती है. उन्होंने कहा कि इस मंदिर का महत्व इतना है कि आदिकाल से ही लोग 70 से 100 किलोमीटर की दूरी पर जो भी गंगा है उनका जल लेकर आते हैं और बाबा पर जलाभिषेक करते हैं. मुजफ्फरपुर का गरीबनाथ मंदिर भगवान शिव का अत्यंत प्राचीन और प्रसिद्ध सिद्धपीठ है, जिसे उत्तर बिहार का देवघर भी कहा जाता है और यहाँ का शिवलिंग स्वयं प्रकट हुए थे. यहाँ की मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से बाबा के दर पर आते है, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. बाबा गरीबनाथ मंदिर में एक विशाल पीपल का पेड़ है, जहाँ शिवलिंग स्वयं प्रकट हुए थे और कहा जाता है कि जिस जगह पर आज बाबा गरीब नाथ का गर्भ गृह वहां पहले घना जंगल था और वहा स्थित पीपल का पेड़ काटते समय जब उससे खून की धारा निकली, तब लोगों ने पैर की कटाई रोक दी उसके बाद लोगों को पता चला यहां शिवलिंग है. उसके बाद यहां के लोगों ने पूजा अर्चना शुरू कर दी. आज भी इस मंदिर में वह पुराना पीपल का वृक्ष भी मौजूद है. सावन के पवित्र महीने में यहाँ लाखों कांवड़िए और श्रद्धालु सोनपुर के पहलेजा घाट के पावन गंगा तट से जल लाकर बाबा का जलाभिषेक करते हैं. बाबा गरीब नाथ पर लोगों का इतना अटूट आस्था है कि पहलेजा घाट से जल भरकर सोनपुर हाजीपुर के रास्ते 50 किलोमीटर की दूरी तय कर मुजफ्फरपुर पहुंचते हैं और बाबा गरीब नाक पर जलाभिषेक करते हैं. ऐसी मान्यता है कि देवघर की तरह जब शिव भक्त जल भरकर पहले बाबा धाम में जलाभिषेक कर बासुकीनाथ में जलाभिषेक करते हैं इस तरह पहलेजा घाट से शिव भक्त जल भरकर पहले सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ पर जलाभिषेक करते हैं फिर उसके बाद हाजीपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ पर जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ति की कामना करते हैं. मुजफ्फरपुर के अलावा सीतामढ़ी, वैशाली, चंपारण, नेपाल और बिहार के अन्य दूर-दूर के जिलों से भक्त कठिन डगर पार करके बाबा पर जलाभिषेक करते है. वही लाखों की संख्या में शिव भक्त जल लेकर आते हैं तो इसको लेकर मंदिर कमेटी से लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह तैयारी में जुटी रहती है. शहर के मिठनपुरा स्थित जिला स्कूल मैदान से मंदिर तक करीब 3 किलोमीटर की दूरी में बैरिकेडिंग की जाती है ताकि कांबरियो के भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. दूसरे तरफ हर सोमवार को बाबा गरीब नाथ का विशेष श्रृंगार किया जाता है, जिसके दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और बाबा का श्रृंगार दर्शन कर शिव भक्त अपने को धन मानते हैं.0
0
Report
देवघर में सावन की अरघा जलार्पण शुरू, बाबा बैद्यनाथ मंदिर भक्तों से भरा
Deoghar, Jharkhand:देवघर आज से सावन का पावन महीना का शुरुआत हो चुका है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ की नगरी में आज से अरघा के माध्यम से जलार्पण किया पूरे सावन में लाखों लाख श्रद्धालु अरघा के माध्यम से देवघर में जलार्पण करते हैं आज बैद्यनाथ मंदिर में सुबह सरदारी पूजा के बाद सरदार पंडा के द्वारा बाबा बैद्यनाथ को सबसे पहले पूजा किया गया जिस्मके बाद पूरे विधि विधान से अरघा को लगाया गया देवघर डीसी ने बताया कि आज से देवघर पहुंचने वाले कांवरिया के लिए अरघा से जलार्पण की व्यवस्था की गई है मंदिर में 2 अरघा लगाए गए है एक गर्भगृह के अंदर और एक बाहर जहां से कावरिया सुगमता पूर्वक जलार्पण और दर्शन कर सकेंगे इसके अलावे कांवरियों की तमाम सुविधाओं को दुरुस्त कर लिया गया है आज से एक महीने तक अरघा के माध्यम से जलार्पण किया जाएगा वही बाह्य अरघा भी आज से शुरू हो गया है जो अब सालों भर रहेगा。0
0
Report
Advertisement
बाँकीपुर उपचुनाव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 14 सीआरपीएफ कंपनियां तैनात
Patna, Bihar:बाँकीपुर उपचुनाव में वोटिंग शुरू हो चुकी है.. सुरक्षा को लेकर 14 कंपनियां सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (SAF) के जवान भी बड़ी संख्या में तैनात हैं। सभी 422 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है। पूरे विधानसभा क्षेत्र को 42 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक सेक्टर पुलिस पदाधिकारी तैनात हैं। 24 चेकपोस्ट बनाकर वाहनों की जांच की जा रही है और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। फ्लाइंग स्क्वायड, क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) और लगातार गश्ती दल सक्रिय हैं, जबकि संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था की गई है0
0
Report
21 लीटर जल लेकर कुसुम कुमारी की पदयात्रा से गौ संरक्षण जाग गया
Koderma, Jharkhand:सावन का पवित्र महीना आज से शुरू हो गया है। देवघर के बाबा धाम और दुमका के बासुकीनाथ मंदिर के अलावे तमाम शिवालियों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और शिवभक्त बाबा भोले का जलाभिषेक करने के लिए आतुर दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं शिव भक्तों में एक कोडरमा के डोमचांच की रहने वाली कुसुम कुमारी 21 लीटर जल लेकर सुल्तानगंज के लिए रवाना हो गई है। जहां वो अजगैबीनाथ मंदिर में बाबा भोले का जलाभिषेक करेगी। इसके बाद उत्तर वाहिनी गंगा से फिर 21 लीटर पवित्र जल का उठाव कर बाबा मंदिर देवघर के लिए रवाना होगी और वहां भी बाबा भोले का जलाभिषेक करेगी। 21 साल की कुसुम झुमरी तिलैया के झरनाकुंड से 21 लीटर पवित्र जल का उठाव किया, जहां धार्मिक और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उसे जिले के शिव भक्तों ने बाबा भोले के जयकारे के साथ रवाना किया। 21 लीटर जल लेकर कुसुम अपनी एक बहन के साथ इस पदयात्रा पर निकली है। गौ संरक्षण और गौ रक्षा के संकल्प के साथ वह इस पवित्र यात्रा पर निकली है। उसका कहना है कि जो गौ वंश सड़कों पर भटकते हैं और कभी-कभी दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। इन गोवंशों की रक्षा के लिए सरकार के साथ-साथ आम लोगों को भी आगे आना चाहिए, ताकि भटकते गोवंश की रक्षा के साथ उनका पालन पोषण हो सके। कुसुम ने बताया कि इस पदयात्रा के दौरान वह प्रतिदिन 25 से 30 किलोमीटर की यात्रा करेगी और जहां-जहां भी रुकेगी लोगों को गौ रक्षा और गौर संरक्षण के प्रति प्रेरित करेगी। बाइट :- कुसुम कुमारी, शिव भक्त सह गौ सेवक0
0
Report
फरीदाबाद में दोस्त की हत्या: पार्टी के बहाने घर बुलाकर शव गंदे पानी में मिला
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के विनय नगर में घर बुलाकर ले गया दोस्त, गंदे पानी में तैरता मिला शव; मृतक के परिजनों ने आरोप लगाए कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या हुई. फरीदाबाद में घर बुलाकर पार्टी के लिए ल गए एक दोस्त पर हत्या के गंभीर आरोप लगे हैं. ये आरोप मृतक के परिजनों ने लगाए हैं. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कारवाही में जुट गई है. तस्वीरों में दिख रहे यह फरीदाबाद के थाना पल्ला इलाके में विनय नगर के रहने वाले 52 वर्षीय गणेश हैं जिनकी हत्या करने के गंभीर आरोप इनके ही दोस्त अभय पर लगाए गए हैं. मृतक के बेटे गुलशन ने बताया कि बीते 27/28 की रात उनके पिता का दोस्त अभय उन्हें पार्टी देने के बहाने घर बुलाकर ले गया था. गुलशन ने बताया कि हाल ही में उसके पिता की नौकरी छूट गई थी, जिसके चलते वे बेरोजगार थे; अभय ने कहा कि पार्टी कर लेंगे और उसके पिता की जॉब की बात कर लेने की बात कह कर घर बुलाया. लेकिन जब उनके पिता काफी देर तक घर नहीं पहुंचे, तब उन्होंने अभय के फोन पर संपर्क किया; अभय ने बताया कि पिता नशा कर रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे, तब उसे घर के पास छोड़ दिया गया; फिर खोजने पर भी पिता नहीं मिले; फिर उसने कहा वह तभी पहुंचे जहां पर छोड़ा गया था, वहां भी कुछ पता नहीं चला. उसके बाद उनकी मां ने कहा कि अभय के घर लेकर चलें; उसकी माँ की बाइक पर जा रहे थे तो मां ने सड़क किनारे भरे गंदे पानी में पिता की पहनी हुई शर्ट दिखाई दी और कहा कि यह शर्ट उनके पिता की है; इसे देख कर शव दिखा. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. गुलशन ने बताया कि कुछ दिन पहले पिता गणेश और अभय का झगड़ा हुआ था, उसी रंजिश के चलते अभय ने हत्या की. वहीं इस मामले में नवीन नगर चौकी इंचार्ज रमेश ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर कारवाही की जा रही है. फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की कारवाही अमल में लाई जा रही है.0
0
Report
Advertisement
दमोह के पिंडरई में आंगनबाड़ी मैदान पर, बच्चों की पोषण सुरक्षा खतरे में
Damoh, Madhya Pradesh: मैदान में आंगनबाड़ी का पोषण आहार जाते है बच्चे और खतरों के साये में पढ़ते है मासूम... यह तेंदूखेड़ा ब्लॉक के पिंडरई गांव के मैदान में चल रही आंगनबाड़ी केंद्र की कहानी है। करीब एक दशक पहले यहाँ आंगनबाड़ी केंद्र खोला गया था, लेकिन भवन नहीं बना और न ही किसी तरह की स्थाई व्यवस्था की गई। मॉडल के अनुसार पोषण आहार दिया जाता है और बच्चों को अक्षरों से रुबरु कराया जाता है, पर यहां पढ़ाई के अलावा सब कुछ मैदान में हो रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बच्चों को जमीन पर बैठाकर केंद्र चलाती हैं ताकि नौकरी बचे और केंद्र बंद न हो। स्कूल मैदान के ठीक पास यह केंद्र चल रहा है, लेकिन बारिश और सुरक्षा की कमी के कारण हालात लगातार खतरे में हैं। स्कूल के भवन की दशा भी बेहद खराब है—छत टपकती है, दीवारें कमजोर पड़ रही हैं, बारिश में पानी अंदर भर जाता है। इससे बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा पर असर पड़ रहा है, जबकि जिम्मेदार अधिकारियों के पास यही हालात हैं कि भवन जर्जर है, किराये की जगह तलाशने की कोशिश की जा सके। स्थानीय लोग और शिक्षक भी इससे चिंतित हैं कि ऐसे में बच्चों को कैसे सुरक्षित ढंग से पढ़ाई कराई जाए और पोषण आहार मिले। इस पूरी तस्वीर में असल सवाल उठता है कि शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन बच्चों के लिए इतना जोखिम क्यों उठा रहा है, जब जगह खाली है और भवन उपलब्ध हो सकता है।0
0
Report
चौमूं-जयपुर: दूध पाउडर घोटाला, 3 हजार किलो पकड़े गए, दो गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:चौमूं जयपुर जी राजस्थान न्यूज की खबर का हुआ बड़ा असर मिड-डे मील में मिलने वाले दूध के पैकेट बाजार में बेचने का मामला मंगलवार को सामोद के चीथवाड़ी में पुलिस ने पकड़ी थी दूध के पैकेटों से भरी पिकअप करीब 3 हजार किलो दूध के हजारों पैकेट किये थे बरामद खबर चलने के बाद RCDF (सरस डेयरी) मैट्रो डेयरी गोविन्दगढ़ ने दर्ज करवाया मामला पुलिस ने गबन और चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज जांच की शुरू आरोपी मामराज जाट निवासी चीथवाड़ी और जगदीश कड़वासरा निवासी लामिया ,को किया गिरफ्तार पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस कर रही हैं पूछताछ मिड- डे मील के तहत मिलने वाले दूध पाउडर के पैकेट गबन और चोरी का मामला सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को निःशुल्क दिया जाता हैं पाउडर दूध सरकार की महत्वकांक्षी योजना पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत वितरित होता हैं दूध पूरे प्रदेश का SVG प्राइवेट लिमिटेड फर्म को दिया गया हैं स्कूल तक सप्लाई का ठेका गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में उगले कई राज भीलवाड़ा में SVG के गौदाम से दूध के पैकेट लाने की बात आई सामने स्कूलों की डिमांड के अनुसार ही सरस डेयरी ठेकदार को देती हैं माल स्कूलों में सप्लाई देकर प्राप्ति रसीद लेने के बाद ठेकेदार के पास कैसे बचे दूध के इतने पैकेट ?0
0
Report
श्रावण के पहले दिन महाकाल मंदिर में भस्मारती से भक्तों का उत्साह चरम पर
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास की शुरुआत पर भक्तों के जत्थे दर्शन के लिए लग गये। आज तड़के 3 बजे बाबा महाकाल के पट खोले गये और भस्मारती शुरू हुई जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया। श्रावण मास भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना माना गया है और ऐसी मान्यता है कि शिव आराधना से कष्टों से मुक्ति मिलती है। श्रावण के पहले दिन महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती की गई। भस्मारती से पहले बाबा को जल से नहलाकर Maha Panchamrit abhishek किया गया जिसमें दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से अभिषेक हुआ। अभिषेक के बाद भांग और चंदन से भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया और भगवान को वस्त्र धारण कराये गये। तत्पश्चात बाबा को भस्म चढ़ाई गई। भस्मिभूत होने के बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ बाबा की भस्मार्ती सम्पन्न की गई। भक्त आज के दिन का विशेष इंतजार कर रहे हैं, इस मौके पर महाकाल के दरबार में सुबह से ही उत्साह और आनंद का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
नोएडा: फर्जी लिंक से 43.5 लाख की साइबर ठगी, 10.65 लाख फ्रीज
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा: ट्रेडिंग, वर्क फ्रॉम होम और गेमिंग ऐप के नाम पर 43.50 लाख की साइबर ठगी。 तीन अलग-अलग मामलों में लोगों को झांसा देकर रकम हड़पी गई。 साइबर ठगों ने फर्जी लिंक और टेलीग्राम ग्रुप के जरिए बनाया शिकार。 शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाने ने जांच शुरू की。 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10.65 लाख रुपये फ्रीज कराए。 बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजैक्शन की जांच जारी。 आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं। पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन निवेश और आसान कमाई के झांसे से बचने की अपील की।0
0
Report
दतिया में मतदान जारी: शिक्षा- बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर वोटर्स की नजर
Bhopal, Madhya Pradesh:दतिया में मतदान जारी शिक्षा बेरोजगारी विकास जैसे मुद्दों को देखते हुए दतिया के वोटर्स कर रहे वोट कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहे मतदान एसपी एडिशनल एसपी कलेक्टर पहुंच रहे मतदान केंद्रों पर AD.SP बोले सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से भी रखी जा रही नजरें।0
0
Report
सावन में कटिहार रेलवे ने भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुविधा के लिए कड़े इंतजाम
Katihar, Bihar:सावन माह में यात्रियों की भारी भीड़ को लेकर कटिहार रेलवे अलर्ट, सुरक्षा और सुविधा के विशेष इंतजाम सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन सजग स्टेशन पर क्राउड मैनेजमेंट के साथ अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन पंडाल और विश्राम की व्यवस्था पर हो रहा है काम संयुक्त टीम कर रही है लगातार निगरानी सावन के महीने में रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं और यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए कटिहार रेल प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने जी मीडिया को बताया कि कटिहार स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन हमेशा मुस्तैद रहता है। सावन माह में जब यात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है, तो उसके लिए स्थिति का बारीकी से आकलन कर अनुकूल कदम उठाए जाते हैं। भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधा के लिए प्रशासन की प्रमुख तैयारियां की जा रही है । स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण को सुचारू रूप से चलाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और कमर्शियल विभाग के अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए और उनकी सुगम यात्रा के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त गाड़ियों के संचालन की भी रूपरेखा तैयार की गई है। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए स्टेशन पर पंडाल इत्यादि बनाने पर भी विचार कर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सावन के दौरान भीड़ नियंत्रण का कार्य निरंतर चलने वाली एक प्रक्रिया है। इसके लिए आरपीएफ, कमर्शियल विभाग और ऑपरेटिंग विभाग की एक संयुक्त टीम लगातार स्थिति का विश्लेषण कर रही है। यह टीम आपसी समन्वय के साथ हर परिस्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
Advertisement
इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं के साथ मारपीट का video वायरल, जांच की मांग
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के वृद्धाश्रम में बेसहारा बुजुर्ग महिलाओं के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक बुजुर्गों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करता दिखाई दे रहा है। इस मामले के वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।0
0
Report
मसौढ़ी में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला, 4 घायल, 3 गिरफ्तार
Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला, 4 घायल, 3 गिरफ्तार मसौढ़ी में शराब तस्करों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। मसौढ़ी अनुमंडल के लहसुना ओपी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर लौट रही पुलिस टीम पर तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया। थानाध्यक्ष विक्रम कुमार के अनुसार पुलिस टीम कराय गांव से लौट रही थी। बांसडीह मुसहरी के पास 20-25 तस्करों ने घेरकर पथराव और लाठी-भाला से हमला कर दिया। हमले में सब इंस्पेक्टर सुदर्शन कुमार और 3 महिला सिपाही प्रीति कुमारी, पल्लवी कुमारी, खुशी कुमारी घायल हो गईं। तस्करों ने पुलिस वाहन BR01HH8903 के शीशे तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस ने 3 तस्करों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपीओं में भूरा मांझी, करीबन मांझी और छोटे मांझी सामिल है यह सभी बांसडीह मुसहरी के ही रहने वाले हैं। मामले में पुलिस ने 26 लोगों के विरुद्ध पर केस दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।0
0
Report
श्रावणी मेला शुरू: बांका से देवघर तक कांवरिया पथ पर पार्किंग-यातायात प्रबंधन जारी
Banka, Bihar:आज से विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारम्भ हो चुका है. सुल्तानगंज से 105 किलोमीटर कांवरिया पथ होते हुए बाबाधाम जलाभिषेक करेंगे. कांवरिया पथ 105 किलोमीटर में 55 किलोमीटर बांका जिले में पड़ता है जहां शिवभक्तों के लिए सभी सुविधाएं दी जा रही हैं. श्रावणी मेले में पार्किंग की व्यवथा होगी. कांवरिया मार्ग पर तीन दिन भारी वाहनों पर रोक बांका. श्रावणी मेला के शुरुआत से पहले जिला प्रशासन बांका की ओर से अधिकारियों और डंडाधिकारी की संयुक्त briefing की गयी... जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल, SP अमितेश कुमार के साथ जिला के तमाम विभागों के अधिकारी शामिल रहे. अधिकारियों ने मेले में प्रतियुक्त पदाधिकारियों को दिये गये कार्यों की अंतिम जानकारी दी गयी. पार्किंग स्थल पर विशेष ध्यान दिया गया है. कांवरिया पथ के मुख्य मार्ग पर सावन भर शनिवार से मंगलबार तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा ताकि शिव भक्तों को कोई परेशानी न हो. श्रावणी मेले में सुल्तानगज से देवघर के बीच 54 किलोमीटर का क्षेत्र बांका जिले में पड़ता है. प्रशासन ने पूरी ताकत झोंकी है.0
0
Report
Advertisement
