482003
जबलपुर में बाइक सवार से लूट, आरोपियों ने हथियार के दम पर मोबाइल और नकदी छीनी
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के थाना बरगी में युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 अगस्त को उसके पिता का एक्सीडेंट हुआ था और वह सुखसागर मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। युवक अपनी जीजा की नीली बजाज प्लेटिना बाइक से घर लौट रहा था, जब घाट पिपरिया पुलिया के पास 3 लड़कों ने उसका गला पकड़ लिया और चाकू दिखाकर उसकी जेब से ओप्पो मोबाइल, पर्स, एटीएम, आधार कार्ड, पैन कार्ड और लगभग 2 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हल्द्वानी की पहली बारिश में जलभराव ने नगर निगम की तैयारी पर सवाल उठाए — देखें पूरा मामला
Haldwani, Uttarakhand:मानसून की पहली बारिश... और हल्द्वानी की सड़कों पर पानी ही पानी! नगर निगम की मानसून तैयारी के दावों की पहली बारिश में ही पोल खुलती नजर आई। अप्रैल से नालियों और नालों की सफाई का दावा करने वाला नगर निगम अब जलभराव वाले इलाकों में सफाई अभियान चलाता दिखाई दे रहा है。 हल्द्वानी में मानसून की पहली बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की तस्वीर सामने ला दी। सड़कों पर जमा पानी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई इलाकों में हालात ऐसे बने कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। लोगों का कहना है कि अगर पहली बारिश में ही ये हाल हैं तो आने वाले दिनों में भारी बारिश के दौरान हालात और बिगड़ सकते हैं। जलभराव से परेशान व्यापारियों और स्थानीय लोगों की चिंता बरकरार है। व्यापारियों का कहना है कि हर साल बारिश में यही समस्या सामने आती है, जिससे कारोबार प्रभावित होता है। लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है。 वीरेंद्र गुप्ता, व्यापारी नगर निगम लगातार दावा कर रहा था कि मानसून से पहले बंद पड़ी नालियों और बड़े नालों की सफाई का काम पूरा कर लिया गया है, लेकिन पहली बारिश के बाद सामने आए जलभराव ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि जिन स्थानों पर जलभराव हुआ, वहां सफाई और सुधार का काम जारी है। जलभराव की सूचना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और नालियों की सफाई शुरू कराई गई। पारितोष वर्मा, नगर आयुक्त, हल्द्वानी नगर निगम हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट का कहना है कि बारिश के बाद सामने आई समस्याओं और जल निकासी से जुड़े संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर लिया गया है। नगर निगम अब नालों की सफाई, ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने और बारिश के पानी की बेहतर निकासी के लिए लगातार काम करने का दावा कर रहा है। गजराज सिंह बिष्ट, मेयर, हल्द्वानी नगर निगम पहली बारिश में ही हल्द्वानी की सड़कों पर जलभराव के हालात ने नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि आने वाली बारिशों में प्रशासन के दावे जमीन पर कितने असरदार साबित होते हैं।0
0
Report
हनुमानगढ़ पुलिस लाइन में महिला सुरक्षा पर संपर्क सभा, संसाधनों की समीक्षा
Jaipur, Rajasthan:हनुमानगढ़ में महिला सुरक्षा हेतु राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के तहत एसपी नरेंद्र सिंह मीणा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन हनुमानगढ़ में एक विशेष 'संपर्क सभा' आयोजित की गई। सभा का मुख्य उद्देश्य फील्ड में तैनात पुलिस कर्मियों को महिला सुरक्षा संबंधी योजनाओं, हेल्पलाइनों और कानूनी प्रावधानों की समुचित जानकारी देना तथा जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों व उनके समाधान पर विचार-विमर्श करना रहा। महिला बीट प्रणाली को ओर प्रभावी बनाने और कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों की समीक्षा की गई। सभा में मौजूद पुलिस व महिला कार्मिकों ने अपने विभागीय और व्यक्तिगत मुद्दे अधिकारियों के सामने रखे। अधिकारियों ने मौके पर ही सभी जायज़ समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।0
0
Report
कश्मीर में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट, 200 यूनिट मुफ्त वादा अधूरा
Aram Pora, Ganderbal, PDP Leader Iltija Mufti Said " In this scorching heat Kashmir is reeling from an acute electricity crisis. NC Government had promised 200 units free electricity but isn’t able to deliver a steady supply during summer itself. Winter or summer there’s no electricity!0
0
Report
Advertisement
CBI ने रिश्वत मामले में हरियाणा के IPS दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया
New Delhi, Delhi:रिश्वत मामले में CBI ने हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी दीपक गहलावत को किया गिरफ्तार... केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वत लेने के आरोप में हरियाणा कैडर के 2012 बैच के IPS अधिकारी दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया है। गहलावत फिलहाल दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) में तैनात थे。 CBI के मुताबिक, इस मामले में पहले दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह और कुछ निजी लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि IPS अधिकारी दीपक गहलावत ने कथित तौर पर निजी लोगों से अवैध पैसे की मांग की थी। आरोप है कि उन्होंने दावा किया था कि वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर CBI द्वारा की जा रही एक जांच में आरोपियों को राहत दिला सकते हैं。 यह मामला पुडुचेरी में नकली दवाओं की बिक्री से जुड़े केस की जांच से संबंधित है। CBI ने 8 जून 2026 को इस मामले में केस दर्ज किया था。 जांच के दौरान CBI ने पहले दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई में करीब 25 लाख रुपये की ट्रैप राशि और लगभग 90 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए थे। CBI ने IPS अधिकारी से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान डिजिटल डिवाइस, हार्ड डिस्क और कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं。0
0
Report
आबूरोड से गुजरात ले जा रही अवैध शराब पकड़ी: 20 पेटी समेत दो गिरफ्तार
Sirohi, Rajasthan:सिरोही आबूरोड रीको पुलिस की कार्रवाई आबूरोड से अम्बाजी की ओर जा रही निजी बस से अवैध शराब बरामद जाखड़ ट्रेवल्स की बस से 20 पेटी शराब की बरामद सीट के निचे विशेष बॉक्स बनाकर गुजरात ले जाई जा रही थी शराब थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह के नेतृत्व मे की गई कार्रवाई पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार काँस्टेबल विजयसिंह और चोखाराम की कार्रवाई मे रही विशेष भूमिका0
0
Report
भीमगंज मंडी में अज्ञात वाहन की टक्कर, एक्स फौजी ईश्वर दयाल अस्पताल में गंभीर हालत
Kota, Rajasthan:भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक एक्स फौजी हुआ गंभीर घायल एमबीएस अस्पताल की इमरजेंसी में चल रहा इलाज कोटा शहर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में एक्टिवा सवार एक्स फौजी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर दी। इस घटना में एक फौजी ईश्वर दयाल गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया। एक बजे करीब हेड कांस्टेबल लड्डू लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के भीमगंज मंडी के मनोज टॉकीज रोड स्कूटर सवार फौजी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसे पुलिस चेतक वाहन में MBS अस्पताल में लाया गया। जहां घायल फौजी ईश्वर दयाल का इलाज जारी है चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
जालौन में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट और पथराव, गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट और पथराव तक पहुंचा, दोनों गुटों के युवकों ने बीच सड़क पर जमकर किया हंगामा, पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मामले का वीडियो वायरल होने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी गेट के सामने का मामला。0
0
Report
कुल्लू में मानसून की दस्तक, भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव और विद्युत बाधा
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू में भी अब मानसून की शुरुआत हो चुकी है। तो वही सुबह के समय कुल्लू जिला के विभिन्न इलाकों में भी भारी बारिश हुई। भारी बारिश के चलते 18 सड़के ग्रामीण इलाकों में बंद पड़ी हुई है। तो वही 101 बिजली के ट्रांसफार्मर भी एचटी लाइन में खराबी आने के चलते बंद पड़े हुए हैं। ऐसे में प्रशासन के द्वारा सड़कों को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है और बिजली बोर्ड के कर्मचारी भी बिजली बहाल करने के लिए जुटे हुए हैं। वही कुल्लू शहर की बात करे तो सुबह के समय भारी बारिश के चलते नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 9 के बीएसएनल कॉलोनी में पानी जा घुसा। ऐसे में स्थानीय लोगों के द्वारा नगर परिषद कुल्लू को सूचित किया गया और मांग रखी कि यहां पर ड्रेनेज सिस्टम को ठीक किया जाए। ताकि बार-बार कॉलोनी में आ रहे पानी से उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े।0
0
Report
RJD के स्थापना दिवस से पहले पटना कार्यालय में लालू यादव का बड़ा बयान
Patna, Bihar:RJD का स्थापना दिवस 5 जुलाई को है लेकिन उससे पहले आज एक कार्यक्रम पटना प्रदेश कार्यालय में रखा गया है जिसमें लालू यादव ने बड़ा बयान दिया कार्यक्रम की शुरुआत लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए की। अपने संबोधन में उन्होंने पार्टी के संघर्षों को याद किया और कहा कि राष्ट्रीय जनता दल हमेशा गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज बनकर खड़ा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की बोले- 'हम लड़े हैं, आगे भी लड़ते रहेंगे'0
0
Report
Advertisement
दौसा हादसे में बड़वाह की महिला की मौत, एक लापता, आठ सुरक्षित
Khargone, Madhya Pradesh:राजस्थान के दौसा में बस एवं ट्राले की भयानक टक्कर में बड़वाह की महिला की मौत, एक लापता। आठ लोग सुरक्षित。 वैष्णव देवी के दर्शन कर वापस लौटते हुए भयानक हादसा。 बड़वाह के तंवर एवं पांडेय परिवार पर वज्रघात。 जाते वक्त खुशियों के वातारण में बनाई थी रील。 बड़वाह मे दोनों परिवार के लोग सदमे में。 इसी बस में खरगोन के बड़वाह के वार्ड क्रमांक 5 के निवासी दीपक तंवर के उनके परिवार के 6 सदस्य। तथा दशहरा मैदान निवासी पाण्डेय परिवार के चार सदस्य मा वैष्णव देवी के दर्शन करने के लिए हंसी खुशी के साथ रवाना हुए थे। वापसी में दौसा के निकट हंस ट्रेवल्स की बस बड़वाही के लगभग ये 10 लोग सवार थे। एक बड़वाह की महिला की मौत एक युवक लापता। आठ लोग सुरक्षित。 परिवार के कुछ लोग मौका स्थल पर सुबह से निकल गए है。 आज वापस इंदौर पहुंचने वाले थे। दौसा के नजदीक हादसे के शिकार हुए। एक महिला प्रियंका पाण्डे की मौत, एक युवक दीपक तंवर लापता।0
0
Report
गुमानपुरा कोटड़ी मोहल्ले में युवक ने आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में कराया गया उपचार
Kota, Rajasthan:गुमानपुरा थाना क्षेत्र के कोटड़ी मोहल्ले में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल, कोटा शहर के गुमानपुरा थाना इलाके के कोटड़ी मोहल्ले में एक युवक ने दोपहर 12 बजे करिबन फाँसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को पता चलने पर उसे उतार कर एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है मिली जानकारी के अनुसार प्रियांशु पुत्र नरेन्द्र कश्यप नामक युवक ने फांसी लगा ली। परिजन एमबीएस अस्पताल लेकर पहुचे जहा उज़की हालत गम्भीर बनी हुई है।युवक किशोरपुरा मव मंदिर पर पूजा अर्चना करता है।पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।0
0
Report
यातायात पुलिस का बड़ा अभियान: 80 स्कूल वाहनों की जाँच, 32 में कमियाँ
Singrauli, Madhya Pradesh:स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर सिंगरौली यातायात पुलिस का विशेष अभियान... जिलेभर में 80 स्कूल वाहनों की सघन जांच... 32 स्कूल वाहनों पर नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई... 5 ओवरलोड स्कूल वाहन पकड़े गए, वैधानिक कार्रवाई... स्कूल बस, मारुति वैन और ऑटो रिक्शाओं की हुई जांच... फिटनेस, फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड बॉक्स और दस्तावेजों की जांच... वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश... यातायात पुलिस की दो टूक—बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं... विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा... जांच के दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, प्रदूषण प्रमाणपत्र, बीमा, परमिट, आरसी, फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड बॉक्स, पैनिक बटन, इमरजेंसी एग्जिट, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। यातायात पुलिस ने सभी स्कूल संचालकों और वाहन चालकों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करने और बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता न करने की सख्त हिदायत दी है। पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे केवल सुरक्षित और मानकों का पालन करने वाले स्कूल वाहनों का ही चयन करें। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
तालाब में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम
Seorai, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय महेसरा तालाब में मंगलवार देर रात युवक पंकज सिंह (35) की संदिग्ध हालात में डूबने से मौत हो गई। रातभर तलाश के बाद भी शव नहीं मिला। बुधवार सुबह गांव के विजय राजभर ने तालाब में उतरकर शव बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, सेवराई गांव के रहने वाले पंकज सिंह मंगलवार रात अपने एक दोस्त को दिलदारनगर रेलवे स्टेशन छोड़कर लौटे थे। बिजली नहीं होने की वजह से वह गर्मी से बचने के लिए तालाब की दीवार पर बैठ गए। इसी दौरान गांव के संजय सिंह ने तालाब किनारे पंकज की बाइक देखी और उन्हें पानी में डूबते हुए देख लिया। उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक पंकज गहरे पानी में जा चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने रातभर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह विजय राजभर ने काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। शव बाहर आते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।0
0
Report
ओवरलोडिंग बालू डंपर पर एआरटीओ की कार्रवाई, सीज कर लगाया जुर्माना
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:मिश्रिख कस्बे में बुधवार सुबह एआरटीओ ने ओवरलोडिंग को लेकर एक डंपर को सीज किया है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एआरटीओ ने सीतापुर-हरदोई मार्ग पर महंत पुलिया के पास बालू से भरा ओवरलोड डंपर पकड़ा। जिसका वाहन नंबर UP30DT6034 है। डंपर को मिश्रिख कोतवाली में खड़ा करके 1 लाख 32 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए वाहन सीज कर दिया गया। एआरटीओ ने बताया कि बालू से लदा एक ओवरलोड डंपर को पकड़कर सीज किया गया है। ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।0
0
Report
जर्जर स्कूल भवन पर नो एंट्री, शिक्षा विभाग ने लिया सुरक्षा कदम
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा, जयपुर जी मीडिया की खबर का हुआ असर, जर्जर स्कूल भवन की खबर चलने के बाद जागा शिक्षा विभाग, CBEO पवन कुमार जाट ने जर्जर भवन का किया निरीक्षण, जर्जर भवन पर नो एंट्री लिखवाकर शुरू की कार्रवाई, दीवारों पर लिखा गया 'भवन जर्जर है', पेड़ों के नीचे बच्चों को दी जा रही शिक्षा, शाहपुरा के जाजै खुर्द स्थित महात्मा गांधी स्कूल का है मामला। शाहपुरा स्थित जाजै खुर्द के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के जर्जर भवन को लेकर जी मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया, खबर चलने के बाद सीबीईओ पवन कुमार जाट ने विद्यालय पहुंचकर भवन का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए, निरीक्षण के दौरान जर्जर भवन की दीवारों पर 'भवन जर्जर है' लिखवाया गया तथा मुख्य प्रवेश पर 'नो एंट्री' अंकित कर आमजन और विद्यार्थियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई, साथ ही भवन के चारों ओर रस्सी बांधकर उसे सुरक्षित क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया, भवन की खराब स्थिति के कारण विद्यालय में बच्चों को पेड़ों की छांव में पढ़ाई करवाई जा रही है, सीबीईओ पवन कुमार जाट ने ग्रामीणों से चर्चा कर विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया, गौरतलब है कि जाजै खुर्द स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के जर्जर भवन की स्थिति को लेकर जी मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।0
0
Report
Advertisement
