icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गुरु पूर्णिमा पर धर्मसंघ महाविद्यालय में पूजन, मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण की उम्मीद

Patna, Bihar:दिल्ली सिविल लाइंस स्थित धर्मसंघ महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष पूजन का आयोजन हुआ। देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी रहे उपस्थित देश भर से श्रद्धालुओं और भक्तों का हुआ आगमन ब्रह्मलीन स्वामी करपात्री जी,ब्रह्मलीन स्वामी निरंजन देव तीर्थ,ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णबोद्धाश्रम के चित्र पर संत परानंद तीर्थ और स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने किया पूजन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म के कारण पूरी दुनिया है स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा वर्ग को राष्ट्र निर्माण हेतु आगे आना चाहिए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की वर्ष 2014 के बाद देश की ताक़त बढ़ी है स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की अब समय आ गया है जब मथुरा में भगवान कृष्ण का भाई मंदिर बने देश भर से आए श्रद्धालुओं ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का किया पूजन
0
0
Report

गुरुपूर्णिमा पर CM विष्णुदेव साय ने अघोरपीठ में आशीर्वाद लेकर प्रदेश की उन्नति की कामना की

Darogapara, Chhattisgarh:गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ जिले के बनोरा स्थित अघोरपीठ आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा प्रियदर्शी का आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने आश्रम में श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी, रायगढ़ के महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। बानोरा आश्रम में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री का काफिला मनकामेश्वर धाम और बाबाधाम, कोसमनारा पहुंचा, जहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तीनों धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच मुख्यमंत्री ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की कामना की।
0
0
Report
Advertisement

महर्षि सांदीपनि आश्रम में गुरु पूजन से गुरु पूर्णिमा का पावन उत्सव

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महर्षि सांदीपनि आश्रम में किया गुरु पूजन, गीता भवन का करेंगे लोकार्पण, 500 करोड़ रुपए की लागत से बड़े मंदिरों का किया जाएगा जीर्णोद्धार, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज अपने गृह नगर उज्जैन पहुंचे। यहां नागझरी हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री का काफिला सीधे भेरूनाला स्थित संत रविदास महाराज के आश्रम पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री ने सन्त रविदास महाराज की गादी पर पुष्प अर्पит किए। इसके बाद मुख्यमंत्री सांदीपनि आश्रम पहुंचे। यहां गुरु सांदीपनि का पूजन अर्चन किया । इसके साथ ही भगवान कृष्ण, सुदामा व बलराम का भी पूजन किया। मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गुरु पूर्णिमा का पावन अवसर है। भगवान श्री कृष्ण बाबा महाकाल की नगरी के महर्षि सांदीपनि आश्रम में 5100 साल पहले स्वयं शिक्षा ग्रहण करने आए थे । यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है । आज 500 करोड रुपए की लागत से बड़े मंदिरों के जीर्णोद्धार के कार्यों का भूमि पूजन होगा । इसके साथ ही नवनिर्मित गीता भवन का भी लोकार्पण किया जाएगा। प्रदेश वासियों को मेरी ओर से गुरु पूर्णिमा की बधाई। इस दौरान गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लिखी पुस्तक "भारतीय गुरु परंपरा के शिल्पी महर्षि सांदीपनि को महर्षि सांदीपनि के चरणों में समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए अपनी इस कृति को गुरु चरणों में अर्पित किया।"
0
0
Report

दुमका में बाबा बासुकीनाथ धाम का श्रावणी मेले का उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Dumka, Jharkhand:दुमका विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम में आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के साथ ही सावन माह का शुभारंभ हो गया, जो 28 अगस्त 2026 तक चलेगा। बासुकीनाथ श्रावनी मेला उद्घाटन समारोह में जरमुंडी विधायक, राज्यसभा सांसद अभयकांत प्रसाद सहित प्रशासन की ओर से आयुक्त संजय कुमार, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, एसडीओ कौशल कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, मंदिर के पंडा समाज तथा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलित पूजा-अर्चना के बीच मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रशासन ने दावा किया है कि श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती भी की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अब अगले एक महीने तक बाबा बासुकीनाथ धाम "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंजता रहेगा। देवघर में बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के बाद कांवरिया बासुकीनाथ पहुंचकर जलार्पण पूजा-अर्चना श्रावणी मेले की आध्यात्मिक छटा का हिस्सा बनेंगे।
0
0
Report

खेजरोली में श्मशान भूमि विवाद के बाद अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण सम्पन्न

Jaipur, Rajasthan:चौमूं शमशान भूमि के विवाद से जुड़ा मामला विवाद को लेकर दो पक्ष हुए आमने- सामने शमसान में शव का अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे लोग एक पक्ष ने शमशान भूमि खातेदारी बताकर की तारबंदी काफी देर तक शव को रखकर चलता रहा ड्रामा खेजरोली की कालिका की ढाणी का मामला गोविन्दगढ़ SHO विनोद सांखला,नायब तहसीलदार पहुंचे मौके पर पुलिस प्रसाशन ने समझाइश कर मामला करवाया शांत एंकर-जयपुर जिले गोविंदगढ़ थाना इलाके के खेजरोली गांव की कालिका की ढाणी में बुधवार को श्मशान भूमि को लेकर विवाद उस समय गहरा गया, जब एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर पहुंचे लोगों का दूसरे पक्ष से आमना-सामना हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने श्मशान भूमि को अपनी खातेदारी भूमि बताते हुए वहां तारबंदी कर दी, जिसके चलते अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुक गई। विवाद के कारण काफी देर तक शव को जमीन पर रखकर परिजन और ग्रामीण मौके पर इंतजार करते रहे, जिससे तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना पर गोविंदगढ़ थाना प्रभारी विनोद सांखला, नायब तहसीलदार और पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर समझाइश की और मामले को शांत कराया। इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
0
0
Report
Advertisement

गुरु पूर्णिमा पर रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम ने दो परिवारों को बदला

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नारसिंहपुर में संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम ने दो परिवारों की जिंदगी में उम्मीद की नई किरण जगा दी. बरहटा गांव की अनीता वंशकार, चार मासूम बच्चों की मां, के सिर से पति का साया उठ चुका है और जर्जर मकान में हर मौसम में खतरा बना रहता है. अन्नपूर्णा मुहिम से जुड़कर उन्हें 23 प्रकार की नि:शुल्क राशन सामग्री दी गई और हर महीने सहायता जारी रहने की आश्वासन दिया गया जब तक बच्चे अपने पैरों पर खड़े नहीं हो जाते. दूसरी कहानी तेंदूखेड़ा के मदनपुर गांव के शैलेंद्र ठाकुर की है. छह साल पहले सड़क हादसे में उनका एक पैर टूट गया और पत्नी पर घर-खर्च की जिम्मेदारी आ गई. तीन बेटियों की पढ़ाई और परिवार के खर्च के लिए माँ के साथ खेतों में मजदूरी करनी पड़ती थी और घर का मकान भी जर्जर था. अन्नपूर्णा मुहिम की जानकारी मिलते ही उन्हें भी राहत सामग्री दी गई और अब परिवार को हर महीने नि:शुल्क राशन मिलेगा. सेवार्थ के अनुसार दोनों परिवारों को आजीवन राशन सहायता दी जाएगी और जर्जर मकानों के लिए नए घर बनवाने की प्रक्रिया भी शुरू होगी. गुरु पूर्णिमा पर यह पहल केवल दान तक सीमित नहीं रही, बल्कि दो परिवारों को सम्मान के साथ जीने का भरोसा भी मिला. भूख मिटाने के साथ सुरक्षित आशियाने की उम्मीद ने इनके जीवन में नई रोशनी जगा दी.
0
0
Report

कांवड़ यात्रा को लेकर डीआईजी रेंज बरेली अजय साहनी ने जारी किए सख्त निर्देश

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीआईजी रेंज बरेली अजय साहनी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।डीआईजी ने निर्देश दिए कि सभी कांवड़ शिविर प्रशासन की अनुमति से ही लगाए जाएंगे और उन्हें मुख्य सड़क से पर्याप्त दूरी पर स्थापित किया जाएगा। शिविरों में सीसीटीवी, महिला श्रद्धालुओं के लिए शौचालय, विश्राम कक्ष, महिला पुलिस, अग्निशमन यंत्र तथा सेवादारों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य होंगे।पूरे कांवड़ मार्ग को सुपर जोन, जोन, सेक्टर और सब-सेक्टर में बांटकर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। प्रमुख मार्गों, घाटों और मंदिरों की निगरानी सीसीटीवी एवं आईपी कैमरों से होगी तथा बरेली में इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (ICCC) स्थापित किया जाएगा।यातायात व्यवस्था के तहत चारों जिलों में संयुक्त रूट डायवर्जन लागू होगा। आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों के लिए अलग मार्ग और समय निर्धारित किया जाएगा। कांवड़ मार्ग से जुड़े अस्पतालों में बेड आरक्षित रखने, मोटर बाइक एंबुलेंस, एसडीआरएफ, फ्लड पीएसी, गोताखोर और नावों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।डीआईजी अजय साहनी ने कांवड़ की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट रखने, डीजे वाहनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने तथा शराब और मांस की दुकानों पर आवश्यक प्रतिबंधात्मक व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आम नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
0
0
Report
Advertisement

लाडपुरा कोटा में जनसुनवाई: महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा पर जागरूकता अभियान

Kota, Rajasthan:लाडपुरा कोटा कैथून में कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने जनसुनवाई व जनसहभागिता कार्यक्रम का हुवा आयोजन, नशा मुक्ति की दिलाई शपथ !! महिलाओ को बताए कानूनी अधिकार, सुरक्षा को लेकर किया जागरूक !! कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत संकर द्वारा बुधवार को पूर्व पालिका भवन कैथून परिसर में जनसुनवाई में की गई जनसुनवाई में लोगो की समस्याएं सुनी एवं समाधान का आश्वासन दिलाया। जनसुनवाई में आये परिवाद व शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर मौके पर ही निस्तारण किया गया इसके साथ ही प्रभावी कानून व्यवस्था बनाने की लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। इस मौके पर डीवाईएसपी अरुण कुमार, कैथून थानाधिकारी मनोज सिकरवाल, व्यापार महासघ अध्यक्ष सुनील जैन सहित आमजन मौजूद रहे। एसपी सुजीत शंकर ने जनसुनवाई के दौरान आमजन को साइबर अपराधों एवं सुरक्षा, यातायात नियमों, जमीनी विवादों के समाधान और महिला सुरक्षा व जागरूकता को लेकर जानकारी दी, वहीं लोगों को नशे से दूर रहने तथा नशा बेचने वालों की सूचना देने की भी शपथ दिलाई गई। इसके अलावा यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग तथा नाबालिग को वाहन नहीं देने व महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों को लेकर भी जागरूक किया गया। उन्होंने हिंसा की घटनाओं की तत्काल पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया तथा अपराधों की रोकथाम को लेकर अनैतिक कार्यों में लिप्त अपराधियों के अवैध मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाइयों से अवगत कराया। उन्होंने आमजन को महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर क्राइम 1930, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर शिकायत के लिए प्रेरित किया।
0
0
Report

स्कूल बस चालक पर जानलेवा हमला, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

Dhamtari, Chhattisgarh:स्कूल बस चालक पर जानलेवा हमला, एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के बस चालक पर दो बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया..... दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई..... गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है..... उधर कुरूद पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए कुछ ही समय में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया...... पुलिस के अनुसार भेंड़रवानी निवासी वेदप्रकाश साहू रोज़ की तरह स्कूल बस से बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रहे थे...... इसी दौरान रास्ते में बाइक पर सवार दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया...... इस हमले में वेदप्रकाश साहू के हाथ और कमर में गंभीर चोटें आईं....... घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इंसानियत का परिचय देते हुए घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी..... वही सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवधराम साहू के नेतृत्व में कुरूद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी...... पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया..….. वही प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा था....…. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और बाइक भी बरामद कर ली है..... फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है
0
0
Report

मथुरा में महिला के गला काटकर हत्या; पुलिस जांच में हत्या या आत्महत्या के संकेत

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--थाना जैंत क्षेत्र में मंगलवार को एक घर के ऊपरी कमरे में एक महिला का गला कटा शव मिला। बिस्तर पर मिली मृतका का काफी खून बह चुका था। घटना की सूचना मिलते ही CO सदर और थानाध्यक्ष जैंत सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के सभी मुख्य दरवाजे अंदर से बंद थे। ऊपरी कमरे का गेट भी अंदर से कुंडी लगा हुआ था, हालांकि कमरे का एक छोटा दरवाजा खुला मिला। सुबह 11 बजे तक जब घर के दरवाजे नहीं खुले और महिला ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद पड़ोसी दूसरी छत के रास्ते से ऊपर वाले कमरे में पहुँचे, जहाँ महिला मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थी और उसका गला कटा हुआ था। मृतका की पहचान राजपाल की पत्नी विजय के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला का पति और उसके दोनों बेटे बाहर रहकर नौकरी करते हैं। पुलिस इस बात की गहनता से जाँच कर रही है कि घटना के समय महिला घर पर अकेली थी या नहीं। पुलिस के उच्च अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर मौजूद है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आत्महत्या या हत्या (संदिग्ध परिस्थितियों) के एंगल से मामले की बारीकी से जाँच कर रही है。 सीओ वरुण मिश्रा
0
0
Report
Advertisement

झांसी के सिद्धेश्वर मंदिर के बाहर छात्र की साइकिल-बैग चोरी, CCTV फुटेज वायरल

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी में चोरों की हिम्मत देखिए। नई बस्ती पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर स्थित सिद्धेश्वर मंदिर से दो लोगों ने दर्शन के बहाने छात्र की साइकिल और बैग चोरी कर लिया। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस अब चोरों की तलाश में जुटी है। वी/ओ.1- दरअसल ये घटना नई बस्ती क्षेत्र के सिद्धेश्वर मंदिर की है। बताया जा रहा है कि एक छात्र अपनी साइकिल और बैग मंदिर के बाहर रखकर अंदर पूजा करने चला गया। इसी दौरान दो युवक मंदिर पहुंचे। पहले उन्होंने भगवान के दर्शन किए, प्रसाद लिया, आशीर्वाद मांगा। फिर बाहर आते ही मौका देखकर छात्र का बैग और साइकिल उठाई और वहां से फरार हो गए। बाहर आकर छात्र ने देखा तो साइकिल और बैग दोनों गायब थे। जब छात्र को सामान नहीं मिला तो उसने आसपास तलाश की और मंदिर का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि दोनों आरोपी पहले दर्शन करते हैं और फिर चोरी करके नौ दो ग्यारह हो जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।
0
0
Report

बगरू में 'रीड-ए-थान' से पढ़ने की आदत विकसित करने का आयोजन

Jaipur, Rajasthan:बगरू (जयपुर) पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 'रीड-ए-थान' का आयोजन, 'मिशन पढ़ो राजस्थान' के तहत छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने किया सामूहिक पुस्तक वाचन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत पढ़ने की आदत विकसित करने की अनूठी पहल, विद्यार्थियों में भाषा, चिंतन और अध्ययन कौशल बढ़ाने के उद्देश्य से हुआ आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का किया गया सम्मान। अब पाठ्यक्रम प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया और कार्यक्रम प्रभारी रेखा यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को पुस्तकों से जोड़ने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और ज्ञानवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण, विद्यालय विकास एवं प्रबंध समिति की सदस्य मीनाक्षी छीपा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report

लवकुशनगर जमीन विवाद में महिला की मौत, बीजेपी नेता पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

Chhatarpur, Madhya Pradesh:लवकुशनगर के लवकुशनगर में जमीनी विवाद ने एक महिला की जान ले ली , परिजनों का आरोप है कि बीजेपी नेता समेत कई लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की और जबरन जहर पिला दिया। पुलिस जांच में जुटी। मामला लवकुशनगर थाना क्षेत्र वार्ड क्रमांक-4 का है। यहां रहने वाली कल्पना उर्फ नम्रता त्रिपाठी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि चार साल पहले उन्होंने चंदला रोड श्मशान घाट के पास मकान खरीदा था। इसी मकान को लेकर देवपुर निवासी रमेश पाण्डेय से विवाद चल रहा था। परिजनों का गंभीर आरोप है कि मंगलवार दोपहर बीजेपी नेता पप्पू गर्ग, रमेश पाण्डेय, राजू पाण्डेय और अन्य लोग उनके घर पहुंचे। पहले महिला से मारपीट की गई और फिर जबरन जहर पिला दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि इस विवाद को लेकर वे पहले भी प्रशासन और पुलिस को आवेदन दे चुके थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी का कहना है कि इस मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। महिला की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top