482003
भाजपा के संगठन पर्व 2024 सदस्यता अभियान के तहत कार्यशालाओं की तैयारी पूरी
Jabalpur, Madhya Pradesh:भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व 2024 के सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश, जिला, और मंडल स्तरीय कार्यशालाओं के आयोजन की तैयारी कर ली है। जबलपुर में भाजपा द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने एक पत्रकार वार्ता में बताया कि 25, 26, और 27 अगस्त को मंडल स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य हर घर तक पार्टी कार्यकर्ताओं की पहुंच और वृहद सदस्यता अभियान को सफल बनाना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अभय चौटाला: 27 सितम्बर नूंह रैली में 20 हजार से अधिक भीड़ जुटेगी
Sirsa, Haryana:इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आगामी 27 सितंबर को नूंह में पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल जयंती कार्यक्रम में अकेले सिरसा जिले से 20 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी होगी और इस रैली में सिरसा से 2500 छोटे बड़े वाहन शामिल होंगे। अभय चौटाला डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक लेकर उन्हें रैली से संबंधित दिशा निर्देश देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई कि वे जन जन के बीच जाकर उन्हें नूंह रैली का निमंत्रण दें। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस रैली में चौटाला विचारधारा से सहमति प्रकट करने वाले और गैर भाजपा और गैर कांग्रेसी नेताओं को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि इस रैली के लिए 300 फुट चौड़ा व 1 हजार फुट लंबा मैदान निर्धारित किया है मगर जिस प्रकार प्रदेशवासियों में इस रैली को लेकर उत्साह है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि इस मैदान की लंबाई चौड़ाई बढ़ानी पड़ सकती है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उन्होंने स्वयं प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा के साथ पूरे प्रदेश का दौरा किया है और पाया है कि प्रदेशवासियों में इस रैली को लेकर गजब का उत्साह है। वी ओ -पत्रकारों से बातचीत में अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा ली जाने वाली मासिक जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आम लोगों की समस्या सुनने की बजाए अधिकारियों का पक्ष लेते नजर आते हैं वही बैठक में पत्रकारों की एंट्री ना होने पर उन्होंने कहा कि मीडिया वालो के सवालों के जवाब नहीं इनके पास, केवल सिरसा में ही नहीं बल्कि चंडीगढ़ में भी पत्रकारों के सवालों के जवाब देने की बजाए अपने पसंदीदा सवाल उनको दिए जाते हैं। अभय चौटाला ने कहा कि वो आने वाली कष्ट निवारण समिति की बैठक में खुद आम आदमी बनकर शामिल होंगे लेकिन अगर मुख्यमंत्री को इस बात का पता चला तो वो नहीं आएंगे। वहीं अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री सैनी के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उनकी पगड़ी का अपमान किये जाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि गुरुओं ने पगड़ी केशधारी सिखों को दी है गुरुओं ने मुंह काला करने वाले लोगों को पगड़ी नहीं दी थी ,ये तो वो लोग हैं जिनके मुंह में राम राम और पेट में छुरी है। अगर ये इसे अपना अपमान समझते हैं तो इन्हे अपनी वेशभूषा में आ जाना चाहिए क्युकी ये इस तरह से सिख कौम को ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। वी ओ -मीडिया से बातचीत में अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे केवल घोषणाएं करने वाले मुख्यमंत्री हैं। वे कभी भी अपनी घोषणा को अमलीजामा नहीं पहनाते, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण ये है कि करीब साढ़े सात वर्ष पूर्व उन्होंने चौटाला गांव में इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी जो आज तक पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में इस बार अनेक जिलों में बरसात की कमी के चलते किसानों की ग्वार, नरमा कपास व धान की फसल पूरी तरह से बर्बादी के कगार पर है, ऐसे में सरकार को ऐसे तमाम किसानों की फसल का सर्वे करवाकर उन्हें उचित मुआवजा देना चाहिए।0
0
Report
गंजबासौदा थाना क्षेत्र के ठर्रका ग्राम में मारपीट: घायल परिवार SP कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग
Vidisha, Madhya Pradesh:गंजबासौदा थाना क्षेत्र के ग्राम ठर्रका में मारपीट की घटना के बाद घायल परिवार के सदस्य विदिशा SP कार्यालय पहुंचे। पीड़ितों का आरोप है कि पहले उनके बेटे के साथ विवाद के बाद मारपीट का प्रयास किया गया। इसके बाद अगले दिन आरोपियों ने एकजुट होकर घर पहुंचकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में परिवार के पांच सदस्य घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पीड़ितों का कहना है कि गंजबासौदा थाने में शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने SP कार्यालय पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। ग्राम ठर्रका निवासी परिवार के मुताबिक, गांव के ही एक युवक और उनके बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि युवक ने बेटे के साथ मारपीट का प्रयास किया, जिसके बाद वह किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाकर घर पहुंचा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के अगले दिन कुछ लोग एकत्रित होकर उनके घर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में परिवार के पांच लोग घायल हुए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पीड़ितों ने अब SP कार्यालय पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मौनिका तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विदिशा.0
0
Report
काशी विश्वनाथ मंदिर के नए सीईओ बने PCS अधिकारी सत्यम मिश्रा
Noida, Uttar Pradesh:पीसीएस अधिकारी सत्यम मिश्रा को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर का नया सीईओ बनाया गया है। इससे पहले लंबे समय से मंदिर के सीईओ रहे डॉ विश्वभूषण मिश्रा का दो दिन पहले तबादला कर दिया गया था。0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में भगवा हिंदू क्रांति दल का लंपी वायरस विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर सलग - लंपी वायरस के खिलाफ भगवा हिंदू क्रांति दल का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन ग्वालियर में एक विशाल जन-आंदोलन का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बलवंत राव डोंगे के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं और गौभक्तों ने जीवाजी विश्वविद्यालय चौराहे से पैदल march निकालते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बेजुबान गौवंश के अधिकारों की रक्षा और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने लंपी वायरस से पीड़ित गौवंश के त्वरित इलाज और जिले में व्यापक स्तर पर टीकाकरण की समुचित व्यवस्था करने की मांग उठाई। इसके साथ ही गौवंश की हो रही अकाल मौतों के लिए जिम्मेदार लापरवाह अधिकारियों पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मार्ग और कलेक्ट्रेट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही उचित कार्रवाई करने की बात कही। अधिकारियों द्वारा जल्द कदम उठाने का आश्वासन मिलने के बाद भगवा हिंदू क्रांति दल का यह घेराव और प्रदर्शन समाप्त हुआ।0
0
Report
तेहट्टा में महुआ मोइत्रा पर फिर अंडा फेंका गया; सुरक्षा पर प्रश्न उठे
Noida, Uttar Pradesh:नदिया - महुआ मोइत्रा को फिर से अंडा थेरापी कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र की सांसद महुआ मोइत्रा को निशाना बनाकर फिर से अंडा फेंका गया। बुधवार को तेहट्टा विधानसभा के तेहट्टा हाउलिया मोड़ में दलीय कार्यालय के पास एक जगह पर महुआ मोइत्रा कार्यकर्ता सभा कर रही थीं। कार्यकर्ता सभा के दौरान दोपहर करीब तीन बजे तेहट्टा पंचायत समिति के सभापति और अन्य भाजपा नेतृत्व ने महुआ को काले झंडे दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद सभा खत्म कर गाड़ी में बैठने के समय कृष्णानगर लोकसभा की सांसद महुआ मोइत्रा को निशाना बनाकर भाजपा कार्यकर्ता-समर्थकों ने अंडा फेंका । पुलिस सुरक्षा पर्याप्त होने के बावजूद महुआ अंडा थेरापी से नहीं बच पाईं। पूरी घटना को कृष्णानगर की सांसद ने फेसबुक लाइव पर दिखाया। उनका आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही यह घटना हुई है। उन्होंने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट और कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश के बावजूद पुलिस उन्हें सुरक्षा देने में विफल रही; यह एक तरह से अदालत की अवमानना है। हालांकि कुछ ही देर में कड़ी पुलिस सुरक्षा में महुआ मोइत्रा सभा स्थल से निकल गईं। इसके बाद वह पलाशीपाड़ा विधानसभा की एक अन्य कार्यकर्ता सभा में शामिल हुईं।0
0
Report
उज्जैन के शिप्रा घाटों पर 25 लाख दीपों से दीपोत्सव, आतिशबाजी के साथ शाम रंगीन
Ujjain, Madhya Pradesh:25 लाख से ज्यादा दीपों से रोशन होगा उज्जैन, शिप्रा किनारे सजेगी भव्य शाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव होंगे सम्मिलित दीपों की रोशनी के साथ शिप्रा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन जैमिंग और आखिर में होगी अनूठी आतिशबाजी उज्जैन उज्जैन में 17 सितंबर की शाम कुछ खास होने जा रहा है। शिप्रा नदी के घाटों से लेकर श्री महाकाल महालोक तक 25 लाख से ज्यादा दीप एक साथ रोशन होंगे। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शाम 7 बजे आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सम्मिलित होंगे वही शहर के लोग और बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स मिलकर इस दीपोत्सव को आकार दे रहे हैं। दीपोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बुधवार को कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने रामघाट और दत्त अखाड़ा घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, स्मार्ट सिटी सीईओ नेहा जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने राणोजी की छतरी के پاس तैयार किए जा रहे मंच, दत्त अखाड़ा घाट पर अतिथियों के लिए मंच, घाटों की रोशनी और आसपास के बड़े भवनों पर दीप सजाने की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। दीप जलाने से लेकर आरती तक हुआ अभ्यास आयोजन को समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए दत्त अखाड़ा घाट पर दीप प्रज्वलन का पूर्वाभ्यास भी किया गया। इसमें अधिकारियों, सेक्टर और सब-सेक्टर अधिकारियों, सुपरवाइजरों और वॉलिंटियर्स ने तेल डालने, कपूर और बत्ती लगाने से लेकर दीप जलाने तक की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया। शिप्रा के अलग-अलग घाटों और महाकाल महालोक क्षेत्र में करीब 11 हजार दीप ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं। हर ब्लॉक में 225 दीप रखे जाएंगे और प्रत्येक ब्लॉक पर दो वॉलिंटियर्स की जिम्मेदारी होगी। प्रशासन के अनुसार आयोजन में करीब 25 हजार से 30 हजार तक वॉलिंटियर्स जनभागीदारी के माध्यम से सहयोग करेंगे। इन घाटों पर दिखाई देगी दीपों की रोशनी दीपोत्सव में केदारेश्वर घाट से दत्त अखाड़ा होते हुए गुरु नानक घाट तक, सुनहरी घाट से रामघाट होते हुए नरसिंह घाट ब्रिज तक, नरसिंह घाट ब्रिज से कर्कराज मंदिर तक, माली कैफे से भूखी माता, भूखी माता से लालपुल, लालपुल से गऊघाट और कर्कराज मंदिर से लालपुल तक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही श्री महाकाल महालोक क्षेत्र भी दीपों से जगमगाएगा。 शिप्रा आरती से शुरू होगी सांस्कृतिक शाम कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि दीप प्रज्वलन के बाद शिप्रा मैया की भव्य आरती होगी। इसके बाद रामघाट पर राणोजी की छतरी के पास बनाए जा रहे मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होगा。 कार्यक्रम में सबसे पहले शैलेश लोढ़ा प्रस्तुति देंगे और प्रधानमंत्री के सेवाकाल से जुड़े विषय पर अपनी बात रखेंगे। इसके बाद करीब 150 कलाकारों की टीम भगवान महाकाल पर आधारित फ्यूजन प्रस्तुति देगी। इस प्रस्तुति में गायन और नाट्य समेत अलग-अलग कलाओं का समावेश रहेगा। इसके बाद भाविन शास्त्री का गायन कार्यक्रम होगा। युवाओं को जोड़ने के लिए भजन जैमिंग का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें भजनों के साथ संगीत का अलग अंदाज देखने को मिलेगा। आसमान में आतिशबाजी के साथ होगा समापन दीपोत्सव का समापन भी खास अंदाज में होगा। शिप्रा नदी के किनारे मौजूद घाटों और आसपास के भवनों से आतिशबाजी की जाएगी। ऐसे में एक तरफ घाटों पर लाखों दीपों की रोशनी होगी तो दूसरी तरफ आसमान में आतिशबाजी का नजारा दिखाई देगा。 कलेक्टर ने नागरिकों से इस आयोजन में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की है। जनभागीदारी से होने वाला यह दीपोत्सव उज्जैन की संस्कृति, सेवा भावना और शहरवासियों की सामूहिक भागीदारी को एक साथ सामने लाने वाला आयोजन होगा。 बाइट - कलेक्टर रोशन कुमार सिंह0
0
Report
Advertisement
सिरोही नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस मजबूत, भाजपा के प्रत्याशी से मुकाबला रोचक
Sirohi, Rajasthan:सिरोही नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से रितु जैन और भाजपा की ओर से पूजा माली ने नामांकन दाखिल किया। रितु जैन ने पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व में, जबकि पूजा माली ने भाजपा पार्षद प्रवीण राठौड़ के प्रस्तावक बनने के साथ नामांकन पेश किया। नगर परिषद में 35 वार्ड हैं, जिनमें कांग्रेस के 23 और भाजपा के 10 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। बहुमत कांग्रेस के पक्ष में होने के बावजूद भाजपा के प्रत्याशी उतारने से मुकाबला रोचक हो गया है। नामांकन के बाद पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी रितु जैन की जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है और पार्षदों का समर्थन पार्टी के साथ है। बाइट — संयम लोढ़ा, पूर्व विधायक, सिरोही0
0
Report
निहंगीوں ने बिरयानी दुकान के halal मीट पर चेतावनी दी, बहस गरम
Gurdaspur, Punjab:Gurdaspur ਕਾਹਨੂੰਵਾਂਨ ਚੌਂਕ ਵਿਖੇ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘਾਂ ਨੇ ਬ Biriyani ਵਾਲੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਹਲਾਲ ਮੀਟ ਖਾ ਰਹੇ ਸਿੱਖ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਝਿੜਕਿਆ ਕਿਹਾ ਸਿੱਖ ਧਰਮ ਅਤੇ ਹਿੰਦੂ ਧਰਮ ਵਿੱਚ ਹਲਾਲ ਮੀਟ ਖਾਣਾ ਹਰਾਮ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਲੋਕ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਵਰਜਣ0
0
Report
झुंझुनूं के मंडावा होटल में पार्षद कैंप पर पुलिस दबिश, वीडियो वायरल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबरकांग्रेसी पार्षदों के कैंप में पुलिस की दबिश! मंडावा एक होटल में पुलिस की टीमें पहुंची सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल वीडियो में पुलिस बोल रही— सर्च वारंट पर आए है जबकि इसी होटल में तीन निकायों के पार्षदों का कैंप इस कार्रवाई का मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने किया विरोध पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने भी कार्रवाई की निंदा की एक्स पर लिखा— लोकतंत्र पर कब्जा करने की हो रही कोशिश0
0
Report
Advertisement
महराजगंज में नहर पटरियों के अवैध कब्जे बुलडोजर से पूरी तरह हटे
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के सिसवा मार्ग पर स्थित सात-पांच नहर पुल की पटरियों से प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की है। नहर की पटरियों पर लंबे समय से किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। यह पूरी कार्रवाई सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दी गई। मामले की जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल ने बताया कि नहर की पटरियों पर अतिक्रमण करने वाले लगभग 35 कब्जाधारियों को नियमानुसार पहले ही नोटिस जारी की गई थी। साथ ही उनके दुकानों और मकानों पर नोटिस चस्पा भी कराया गया था। प्रशासनिक चेतावनी और नोटिस के बावजूद कब्जाधारियों ने खुद से अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद हरकत में आई संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर पटरियों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से इलाके के हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
UPI MDR बढ़ोतरी से MSMEs और मध्यम वर्ग पर असर, महँगाई बढ़ेगी
Jaipur, Rajasthan:5 करोड़ एमएसएमई (छोटे दुकानदार) एवं उद्योग होंगे प्रभावित जयपुर-देश के वित्त मंत्रालय ने आजादी के अमृत महोत्सव पर एमएसएमई के द्वारा यूपीआई से किये जा रहे ट्रांजेक्शन पर 2000 रुपये तक के पेमेन्ट पर शून्य एमडीआर रखते हुए 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगाया है। महंगाई के इस दौर में 2000 की राशि मर्चेन्ट ट्रांजेक्शन कर्ता के लिये नगण्य है। जिसका सीधा भार उपभोक्ता पर पड़ेगा और महंगाई बढे़गी। कुछ और कैटेगरी करते हुए मिडिल क्लास जो यूपीआई को काम में लेता है पर 5 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन एमडीआर लगाया गया है ये लो मार्जिन सेक्टर - रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेन्स, फ्यूल और खेती में काम आने वाले सामानों पर लगाया गया है जिसमें सीधा उपभोक्ता शामिल हो गया है। इसी प्रकार मध्यम वर्ग का सुख-चैन छीनते हुए 0.02 प्रतिशत की अलग कैटेगरी बनायी गयी है जिसमें कैपिटल मार्केट ट्रांजेक्शन म्यूचअल फण्ड्स, सिक्यूरिटीज, स्टॉक ब्रोकर व डीलर जैसे पेमेन्ट को शामिल किया गया है। रिटेलर- सब्जी व फल बेचने वाला, दवा बेचने वाला, कोल्ड ड्रिंक्स तथा पानी बेचने वाला, पत्तल-दोने बेचने वाला, चप्पल-जूते बेचने वाला, प्लास्टिक बर्तन तथा खिलौने बेचने वाला, किचन की कटलरी बेचने वाला, बच्चों के स्वचालित खिलौने बेचने वाला, मूंझ, बाण, रस्सी व निवार बेचने वाला, चीनी के कप-प्लेट बेचने वाला, पंसारी जड़ी-बूटियां बेचने वाला, रोली-मोली, मोमबत्ती, दीपक, माचिस बेचने वाला, कॉस्मेटिक के सामान बेचने वाला, बच्चो की स्कूल ड्रेस बेचने वाला, लोहे के पलंग बेचने वाला, लकड़ी की खाट बेचने वाला, लोहे व लकड़ी के खिड़की-दरवाजे बेचने वाला, बजरी-ईंट बेचने वाला, कलई व रंग-रोगन का सामान बेचने वाला, चाय बनाकर बेचने वाला, पकौड़ी-कचौरी तलकर बेचने वाला, आटा-दाल-तेल बेचने वाला, शरबत बेचने वाला, पतासी/गोलगप्पे/पुचके बेचने वाला, ऐसे हजारों छोटे व्यापारी है जो प्रतिदिन 5 हजार से ज्यादा का सामान खरीदकर अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं ये सभी इसमें शामिल हो गये हैं। बैंकों तथा पेमेन्ट एप्लीकेश्न प्रोवाईडर्स को लाभ पहुंचाने लिये एमडीआर लगाकर नया रास्ता खोल दिया है। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने मांग की है कि इस एमडीआर प्रथा को लागू करने से पूर्व पुनर्विचार हेतु संबंधित यूपीआई स्टीयरिंग कमेटी को भेजा जायें। यूपीआई से किये गये ट्रांजेक्शन को केन्द्र सरकार फुलप्रुफ करना चाहती है पर मौजूदा फ्रेमवर्क में देश के 5 करोड़ से भी ज्यादा व्यापारी भार महसूस कर रहे हैं। बैंकों तथा पेमेन्ट एप्लीकेशन प्रोवाईडर एजेन्सीज को लाभ पहुंचाने के लिये किया जा रहा यह प्रयास पुनर्विचार योग्य है। उदाहरण के तौर पर बैंकांे में सेविंग खाते में पड़ी हुई रकम भी बैंकों को हजारों-करोड़ रुपये मुनाफा देती है। ऐसे में यूपीआई जैसे ट्रांजेक्शन जो निम्नवर्गीय व मध्यमवर्गीय व्यापारी के पेमेन्ट का जरिया बनी है पर भार लादना उचित नहीं है।0
0
Report
मछली पकड़ते समय दिखा कंकाल, मचा हड़कंप
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। जाफरी चौराहे के पास बुधवार दोपहर उस समय लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खाली पड़े स्थान पर एक कंकाल दिखाई दिया। कंकाल मिलने की सूचना कुछ ही देर में आसपास फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि दोपहर करीब दो बजे कुछ लोग खाली जगह में बने गड्ढे के पास मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर किनारे पड़े कंकाल पर पड़ी। नजारा देखते ही लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर कंकाल को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की भी जांच की। प्रारंभिक जांच में कंकाल काफी पुराना प्रतीत हो रहा है और इसके करीब एक वर्ष पुराना होने की आशंका जताई गई है। फिलहाल पुलिस कंकाल की पहचान कराने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि वह वहां कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।0
0
Report
Advertisement
रतलाम गांधी नगर में किराए के मकान में युवक का शव फंदे पर मिलने से हड़कंप
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के गांधी नगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मकान में किराए से रह रहे युवक का फंदे पर झूलता शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि मीडिया कवरेज के दौरान उस वक्त गहमागहमी की स्थिति बन गई, जब मकान मालिक ने मीडिया को कवरेज से रोकने की कोशिश की। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हुई और मीडिया ने घटनास्थल की कवरेज की। वहीं इस मामले में एक सवाल पुलिस की जांच का अहम हिस्सा बना हुआ है। दरसल मकान के पीछे दो अलग-अलग कमरों में दो किरायेदार रहते थे। जिस कमरे के पास मृतक रहता था, उसका किरायेदार अपने गांव गया हुआ था। लेकिन मृतक का शव उसके अपने कमरे में नहीं, बल्कि पास वाले खाली कमरे में फंदे पर लटका मिला。 अब सवाल है कि आखिर मृतक अपने कमरे के बजाय दूसरे किरायेदार के कमरे में क्यों गया? उसने वहां फंदा क्यों लगाया, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है: प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मृतक लोकपाल आंध्र प्रदेश का रहने वाला था और रतलाम की एक प्रिंटिंग प्रेस में लंबे समय से काम करता था। वह यहां अकेला रहता था। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और दूसरे किरायेदार से भी पूछताछ की जाएगी कि मृतक उसके कमरे तक कैसे पहुंचा? सवाल यही भी कि क्या मकान मालिक ने नियम के मुताबिक अपने किरायेदारो कि जानकारी छेत्र के पूलिस थानो पर दी थी, या नाही0
0
Report
इटारसी रेलवे स्टेशन पर नाबालिग संग युवक ने कीटनाशक सेवन, स्थिति गंभीर
Narmadapuram, Madhya Pradesh:इटारसी रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रीवा से पहुंचे एक युवक और नाबालिग बालिका ने रेलवे ट्रैक के पास कीटनाशक का सेवन कर लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर रेलवे कर्मचारियों को सूचना मिली। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने तत्काल दोनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। नाबालिग की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि युवक की स्थिति गंभीर है। बताया जा रहा है कि रीवा जिले के रहने वाले युवक और नाबालिग बालिका के बीच करीब तीन साल से संबंध थे। परिजनों की कथित असहमति के बाद दोनों रीवा से ट्रेन में सवार होकर इटारसी पहुंचे। इटारसी स्टेशन आने के बाद दोनों स्टेशन से बाहर गए और वापस रेलवे स्टेशन के आसपास लौट आए। इसी दौरान दोनों ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसी बीच रेलवे क्षेत्र में गश्त कर रहे कर्मचारियों को किसी व्यक्ति ने फोन के जरिए दोनों की हालत की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दोनों को गंभीर हालत में देखकर तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और उन्हें इटारसी के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का उपचार शुरू किया। नाबालिग की हालत में सुधार बताया जा रहा है और उसे खतरे से बाहर बताया गया है। वहीं युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और वह बेहोशी की स्थिति में बताया जा रहा है। पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में दोनों रीवा से इटारसी पहुंचे और यह कदम क्यों उठाया। फिलहाल युवक का उपचार जारी है, जबकि नाबालिग की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।0
0
Report
1 अक्टूबर से विक्रमशिला सेतु बंद: भागलपुर सहित पूर्वांचल को होगी भारी परेशानी
Naya Chak, Bihar:एंकर- पूर्वी बिहार की लाइफ लाइन मानी जाने वाली भागलपुर के विक्रमशीला सेतु को लेकर बड़ी जानकारी है। 1 अक्टूबर से विक्रमशीला सेतु पर आवागमन को बंद कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर में बड़ी जानकारी दी है उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर से विक्रमशिला सेतु को बंद कर रहे हैं फिर से जनवरी से यहां आवागमन शुरू करेंगे 3 महीने के दरमियान क्षतिग्रस्त हिस्से पर ट्रस ब्रिज का निर्माण होगा। बता दें विक्रमशिला सेतु बंद होने से कहीं ना कहीं आम लोगों की परेशानी जरूर बढ़ेगी क्योंकि अक्टूबर से नवंबर तक दुर्गा पूजा दिवाली छठ पूजा से लेकर कई प्रमुख त्योहार हैं ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को भी खासा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन इन परेशानियों को दूर करने के लिए फिलहाल जिला प्रशासन के तरफ से गंगा में बड़े नाव और मालवाहक जहाज परिचालन को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है बैठके भी की जा रही है वहीं वहीं यातायात के लिए मुंगेर का श्रीकृष्ण सेतु भी वैकल्पिक मार्ग होगा। बताने की 98 करोड़ की लागत से यहां ट्रस्ट ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा ब्रिज निर्माण से पहले जो बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की ओर से दिल्ली ब्रिज बनाए गए थे उसे खोल दिया जाएगा। इस सेतु के बंद होने से पूर्वांचल और सीमांचल के लाखों लोगों की परेशानियां तो बढ़ेगी ही कहीं ना कहीं पर्व त्योहारों के दौरान करोड़ों का कारोबार भी मंदा होगा।0
0
Report
Advertisement
