482003
जबलपुर में 'चूहा' नाम के शातिर अपराधी पर NSA ने जारी किया वॉरेंट
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर पुलिस ने 'चूहा' उपनाम के कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाया गया है। 'चूहा' के खिलाफ 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें जान लेने, अवैध वसूली, मारपीट, आर्म्स एक्ट उल्लंघन, शासकीय कार्य में बाधा और पथराव शामिल हैं। एसपी आदित्य प्रताप सिंह के निर्देश पर जिला दंडाधिकारी दीपक सक्सेना ने NSA के तहत वारंट जारी किया था। पुलिस ने जाल बिछाकर 'चूहा' को गिरफ्तार किया और केंद्रीय जेल में भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
25 साल से बदहाल सड़क: ग्रामीण सांसद-विधायक से मदद की गुहार
Noida, Uttar Pradesh: 25 साल से बदहाल सड़क, सांसद-विधायक से लगाई गुहार मैनपुरी के टिंडौली-सीतापुर मार्ग की हालत खस्ता, बारिश में कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण स्कूली बच्चों का सड़क पर चलना हुआ मुश्किल, ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से लगाई सड़क बनवाने की गुहार सपा नेता मोनू यादव ने वीडियो बनाकर विधायक तेज प्रताप यादव और सांसद डिंपल यादव से की सड़क बनवाने की अपील मोनू यादव : सपा का गढ़ होने के बावजूद 25 साल से सड़क बदहाल, आखिर कब होगा समस्या का समाधान? मैनपुरी में सपा के गढ़ की बदहाल सड़क पर सवाल, ग्रामीणों की उम्मीद अब सांसद-विधायक पर0
0
Report
पटना में आरक्षण नीति विवाद: मीसा भारती के बयान, इस्तीफे की मांग
Noida, Uttar Pradesh:पटना (बिहार): एनडीए आरक्षण नीति विवाद पर मीसा भारती (राजद सांसद) इस्तीफे की मांग राहुल गांधी और मोहन भागवत का बयान0
0
Report
उन्नाव में रक्षाबंधन महोत्सव मामले में SDM बदले; DM ने कार्रवाई का आदेश
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव. रक्षाबंधन महोत्सव के आयोजन का मामला. डीएम घनश्याम मीना ने SDM आनंद नायक पर की कार्रवाई. अनुमति से अधिक भीड़ एकत्रित करने पर SDM पर कार्रवाई. SDM आनंद नायक को बीघापुर से हटाया गया. धर्मेंद्र कुमार सिंह को एसडीएम बीघापुर बनाया गया. आनंद नायक को एसडीएम न्यायिक बांगरमौा बनाया गया. डीएम घनश्याम मीना ने पूरे मामले की जांच के दिए आदेश. बीघापुर थाना क्षेत्र में कल रक्षाबंधन महोत्सव का किया गया था आयोजन.0
0
Report
Advertisement
गोंडा के करनैलगंज में सड़क हादसे: दो की मौत, छह बच्चे घायल
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चचरी-करनैलगंज मार्ग पर पारा मोड़ गांव के पास लोगों को लेकर शादी में जा रहे ऑटो टेंपो और बोलेरो गाड़ी के बीच आज दोपहर 2:30 बजे भिड़ंत हो गई है। हादसे में एक वर्षीय रियाज और 30 वर्षीय महिला सन्नो की मौत हो गई है। मृतक बच्चे का नाम रियाज है जबकि मृतक महिला का नाम सन्नो है। दोनों मृतकों के शव को करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस पूरी घटना में 6 बच्चे घायल हैं—फिज़ा, सिराज, मुस्कान, मीणा, साहिल, जीनस—इन सभी बच्चों की उम्र 5 से 10 वर्ष के बीच है। इन बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सन्नो अपने इन बच्चों को लेकर ऑटो के माध्यम से परसपुर से बरगदी होते हुए करनैलगंज की तरफ आ रही थी, जबकि दूसरी तरफ बोलेरो करनैलगंज की तरफ से चचरी-करनैलगंज मार्ग होता हुआ चचरी की तरफ जा रहा था, जहां रास्ते में पारा मोड़ बरगदी के पास यह हादसा हुआ है।0
0
Report
सरकार सभी समुदायों के हितों को समान मानकर एकता का संदेश दे रही है
Noida, Uttar Pradesh:पटना, अगर किसी एक समुदाय की चिंताएं हैं, और दूसरे समुदाय की भी चिंताएं हैं, तो उन पर ध्यान देना हमारी सरकार की ज़िम्मेदारी है। SC और ST के हितों की रक्षा करते हुए, हमें ऊंची जातियों की चिंताओं पर भी ध्यान देना होगा। किसी एक जाति के हितों की रक्षा करने का मतलब यह नहीं है कि दूसरी जातियों के लोगों का शोषण किया जाए0
0
Report
पेट्रोल पंप पर बीड़ी रोकने पर तीन युवकों ने मारपीट, घर में तोड़फोड़
Sagar, Madhya Pradesh:पेट्रोल पंप पर बीड़ी रोकने से तीन युवकों ने कर्मचारी से मारपीट कर दी। इसके बाद वे पेट्रोल पंप संचालक के घर में घुसकर तोड़फोड़ भी कर गए। खुरई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
भादो की पहली सवारी में बाबा महाकाल का भव्य स्वरूप, ह्यूमनॉइड रोबोट आकर्षण
Ujjain, Madhya Pradesh:आज भादो की पहली सवारी में दिखेगा बाबा महाकाल का भव्य स्वरूप, 84 महादेव की झांकी और ह्यूमनॉइड रोबोट रहेगा आकर्षण का केंद्र मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई मंत्री सवारी में होंगे शामिल रामघाट पर 1100 बटुक करेंगे उद्घोष, आरती में शामिल होगा बटुक की वेशभूषा में रोबोट पांच जिलों के 7 दल जनजातीय कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बटुक की ड्रेस में ह्यूमनॉइड रोबोट बनेगा सवारी का आकर्षण, रामघाट पर आरती में होगा शामिल इस वर्ष कुल 6 सवारियां, सावन की 4 और भादो की 2; आज भादो की पहली सवारी, 7 सितंबर को निकलेगी राजसी सवारी सवारी में हेलीकॉप्टर के से पुष्प वर्षा की जाएगी.. 121- महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के साथ0
0
Report
करेली पुलिस ने 60 लीटर महुआ शराब के साथ हिस्ट्रीशीटर हरिशंकर उर्फ जोकर को गिरफ्तार किया
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर के करेली में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है। करेली थाना पुलिस ने घेराबंदी कर 60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ कुख्यात आरोपी हरिशंकर उर्फ ‘जोकर’ को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी गाडरवाड़ा का पुराना हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर हफ्ता वसूली समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। करेली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोदसा गांव का रहने वाला बदमाश हरिशंकर उर्फ जोकर बाइक पर अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इमलिया-कोदसा मार्ग पर कुलिया के पास घेराबंदी की। जैसे ही बाइक सवार संदिग्ध पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही बाइक पर पीछे बैठा आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने घेराबंदी कर हरिशंकर उर्फ जोकर को धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से करीब 60 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। बाइट-रत्नाकर हिंग्वे(थाना प्रभारी, करेली)0
0
Report
उत्तराखंड CM धामी ने विदेशों में रोजगार के अवसर बढ़ाने लिए समन्वय तेज करने कहा
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने जमैका में इंडियन हाई कमिश्नर मयंक जोशी, इथियोपिया में इंडियन एम्बेसडर देवेश उत्तम और ज़ाम्बिया में इंडियन हाई कमिश्नर आलोक रंजन झा से चीफ मिनिस्टर के घर पर मुलाकात की। मीटिंग के दौरान, अपने-अपने देशों में नौकरी के मौकों, स्किल्ड ह्यूमन रिसोर्स की डिमांड और उत्तराखंड के युवाओं के लिए मौजूद मौकों पर डिटेल में बातचीत हुई। चीफ मिनिस्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ज़्यादा नौकरी के मौके देने वाले और स्किल्ड मैनपावर की ज़रूरत वाले सेक्टर्स के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए अपने-अपने इंडियन मिशन के साथ रेगुलर कोऑर्डिनेशन बनाए रखें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं को विदेशों में नौकरी के मौकों और लोकल ज़रूरतों के हिसाब से स्किल और लैंग्वेज ट्रेनिंग दी जानी चाहिए, ताकि वे दुनिया भर में बेहतर नौकरी के मौके पा सकें।0
0
Report
Advertisement
आमेर में फिटनेस व विरासत का संगम: Heritage Run & Rave ने जयपुर को झूमाया
Jaipur, Rajasthan:आमेर/जयपुर एंकर— गुलाबी नगरी जयपुर के आमेर में सुबह फिटनेस, विरासत और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला, जोश रन क्लब की ओर से आयोजित रॉयल हेरिटेज रेव में बड़ी संख्या में युवाओं और रनिंग प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 6 बजे से ऐतिहासिक आमेर किले की पृष्ठभूमि में हुए इस आयोजन ने शहर की सुबह को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया, प्रतिभागियों ने आमेर क्षेत्र के आसपास आयोजित हेरिटेज रन में हिस्सा लिया और ऐतिहासिक धरोहरों के बीच दौड़ने का अनूठा अनुभव लिया. दौड़ के दौरान जयपुर की ऐतिहासिक खूबसूरती और फिटनेस का ऐसा मेल देखने को मिला, जिसने प्रतिभागियों को खास अनुभव दिया. रन के बाद आयोजन का अंदाज और भी रंगीन हो गया. प्रतिभागियों के लिए झील में बोटिंग के साथ विशेष कॉफी रेव का आयोजन किया गया. म्यूजिक, डांस और उत्साह से भरे माहौल ने सुबह के इस फिटनेस इवेंट को एक मिनी फेस्टिवल में बदल दिया. आयोजकों के अनुसार Royal Heritage Run & Rave का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस और रनिंग के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ जयपुर की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को आधुनिक और आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करना था. रनिंग, हेरिटेज, बोटिंग और म्यूजिक का यह संयोजन आयोजन की सबसे खास पहचान रहा. कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने भी इसे यादगार अनुभव बताया. उनका कहना था कि ऐतिहासिक आमेर की पृष्ठभूमि में दौड़ने के बाद बोटिंग और रेव का अनुभव बेहद अलग और रोमांचक रहा. युवाओं के बीच इस तरह के अनोखे फिटनेस और सोशल इवेंट्स को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच Royal Heritage Run & Rave ने जयपुर के इवेंट कल्चर में एक नया रंग जोड़ दिया. फिटनेस के साथ विरासत और मनोरंजन का यह मेल न सिर्फ प्रतिभागियों के लिए यादगार रहा, बल्कि जयपुर की ऐतिहासिक पहचान को आधुनिक अंदाज में पेश करने की एक नई कोशिश की गई.0
0
Report
धनबाद के भेलाटांड में पेड़ से लटके युवक की पहचान आकाश वर्मा के रूप में
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड बिनोद बिहारी कोयलांचल युनिवर्सिटी के अपोजिट सड़क किनारे पेड़ से लटका एक युवक का शव मिलने क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई युवक की पहचान ठाकुरकुल्ही आंगन बाड़ी के समीप रहने वाले राकेश कुमार वर्मा उर्फ आकाश वर्मा 26 वर्षीय के रुप में हुई है । मृतक मजदुरी का काम करता था घर से काम करने को लेकर बोल कर निकला था पुलिस द्वारा परिजनों को सुचना दिए जाने के बाद मृतक के दोनों भाई घटना स्थल पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की । मृतक चार भाई है। और तीसरे नंबर का था पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा0
0
Report
गाजियाबाद की ट्रॉनिका सिटी गैस फिल्टर फैैक्ट्री में आग, दमकलों ने काबू पाया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में गैस फिल्टर बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग फैक्ट्री की छत पर बनी टीन शेड में लगी हुई थी, जिसमें गैस फिल्टर बनाए जा रहे थे। आग लगने के कारण धुआँ दूर-दूर तक फैल रहा था। दमकल विभाग की लगभग आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। आग लगने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है, वही आग लगने के कारण की जांच की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
नेतरहाट- महुवाडाड मार्ग पर ट्रक के धक्के से राजमोहन किसान की मौत, सड़क जाम
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिला के नेतहाट थाना अंतर्गत महुवाडाड़ - रांची मुख्य मार्ग पर जोकिपोखर के पास बड़ा हादसा हुआ है जहां अनियंत्रित ट्रेलर के धक्के से सिरसी ग्राम निवासी राजमोहन किसान पिता सोमा किसान की मौत हो गई। हालाकि ग्रामीणों ने घटना की सूचना नेतरहाट थाना पुलिस की दी सूचना के बाद नेतरहाट थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तपिस में जुट गई है। वही घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेतरहाट - महुवाडाड मार्ग को जाम कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक महुवाडाड की तरफ से आ रही थी तभी ट्रक अनियंत्रित हो ग्रामीण राजमोहन किसान से जा टकराई घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इसके विरोध में आज ग्रामीण और परिजनों ने रांची महुवाडाड़ मुख्य मार्ग को mुआवजे की मांग को लेकर जाम कर दिया है। जाम से सड़क की दिनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई है। घंटों से जाम में फंसे राहगीर परेशान हैं। जाम स्थल पर पहुंची नेतरहाट पुलिस जाम हटाने की प्रयास कर रही है पर ग्रामीण अपने मांगों को लेकर अड़े हुए हैं.0
0
Report
हनुमानगढ़ में लक्षित मामलों के विरोध में बार संघ ने न्यायिक कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले में राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर की ओर से अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित ‘लक्षित मामलों’ के निस्तारण के लिए लागू की गई छठे चरण की कार्ययोजना के विरोध में सोमवार को बार संघ के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया। बार संघ के आह्वान पर सभी अधिवक्ताओं ने सोमवार को जिले के किसी भी न्यायालय में न्यायिक कार्य में हिस्सा नहीं लिया। बार संघ अध्यक्ष रोहित सिंह खिच्ची ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर की ओर से पत्र जारी कर अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित लक्षित मामलों के निस्तारण के लिए छठे चरण की कार्ययोजना निर्धारित की गई है। इसी कार्ययोजना के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया। खिच्ची ने बताया कि लक्षित मामलों के निस्तारण की योजना शुरुआत में 20 वर्ष या उससे अधिक पुराने लंबित प्रकरणों के निस्तारण के उद्देश्य से शुरू की गई थी। अब इस योजना के दायरे में 5 वर्ष से कम पुराने प्रकरणों को भी शामिल किया जा रहा है। अधिवक्ताओं को इसी बिंदु पर गंभीर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि अधीनस्थ न्यायालयों में मामलों की न्यायिक गुणवत्ता पर ध्यान देने के बजाय अधिक से अधिक मामलों के संख्यात्मक निस्तारण की प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है। इससे न्याय प्रणाली के आधारभूत मानदंड प्रभावित होने और न्याय की गुणवत्ता से समझौता हो जाने की आशंका है। बार संघ अध्यक्ष के अनुसार किसी न्यायालय में मामलों के निस्तारण का आधार केवल फाइलों की संख्या नहीं होना चाहिए। प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों, साक्ष्यों और कानूनी पहलुओं का गहन परीक्षण करने के साथ पक्षकारों को पर्याप्त समय देकर निष्पक्ष निर्णय किया जाना जरूरी है。0
0
Report
कैशाम्बी में पटाखा कारखाने में विस्फोट: तीन की मौत, पाँच घायल
Noida, Uttar Pradesh:KAUSHAMBI (UTTAR PRADESH): THREE KILLED, FIVE INJURED IN BLAST AT FIRECRACKER FACTORY0
0
Report
Advertisement
