Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jabalpur482002

जबलपुर की 80% पानी पाइपलाइन नालों से गुजरती; एनजीटी ने एक माह में रिपोर्ट मांगी

KBKuldeep Babele
Mar 30, 2026 09:01:33
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh
जबलपुर में पानी की 80% पाइपलाइन नालों से गुजर रही है। एनजीटी में एक जांच समिति गठित की गई है जिसे मौके का निरीक्षण कर एक माह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समिति प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोडल एजेंसी के रूप में नियुक्त करेगी जिसे स्थल निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट पेश करनी होगी तथा समस्या के निराकरण के उपाय भी सुझाने होंगे। रिपोर्ट एक माह में प्रस्तुत की जाए। याचिका जबलपुर में सप्लाई हो रहे पानी में 47% पानी पीने योग्य नहीं है और पाइपलाइन 40-50 वर्ष पुरानी है जो क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिससे दूषित जल मिल रहा है। अगली सुनवाई 20 अप्रैल को निर्धारित है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAJEET SINGH
Mar 30, 2026 10:20:45
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर जिले की केराकत तहसील से एक गर्व भरी खबर सामने आई है। एसडी पब्लिक स्कूल, हुरहुरी की संचालिका डॉ. रेखा सिंह की पुत्री राजिता सिंह ने PCS 2024 परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पद पर हुआ है। राजिता सिंह की सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणाकथ बन गई है। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। राजिता ने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी का अहम योगदान रहा है। शिक्षक परिवार से होने के कारण उन्हें बचपन से ही अनुशासन और मेहनत की सीख मिली। उन्होंने कहा कि वह पहले UPSC परीक्षा में मेनस तक पहुंचीं, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने PCS और PCS-J की परीक्षा दी, जिसमें आखिरकार उन्हें PCS में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगी। वहीं, उनकी माता डॉ. रेखा सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद गर्व का क्षण है। उन्होंने सभी बेटियों को संदेश दिया कि वे मेहनत करें और अपने माता-पिता व समाज का नाम रोशन करें। राजिता की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
0
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 30, 2026 10:20:26
Patna, Bihar:गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के एमएलसी पद के इस्तीफे पर कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक जीवन पाँच दशकों से भी अधिक लंबा रहा है. विधायक से लेकर ग्राम स्तर की राजनीति और फिर लंबे समय तक मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल — निश्चित तौर पर इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा. आज बिहार में जो विकास का दृश्य दिख रहा है — सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं — ये उनके शासनकाल की एक बड़ी पहचान बन चुकी हैं. अगर हम Lalu Prasad Yadav के दौर से तुलना करें, तो दोनों नेताओं का योगदान अपने-अपने संदर्भ में अलग रहा है. लालू प्रसाद यादव का कार्यकाल सामाजिक न्याय और समाजिक बदलाव के लिए याद किया जाएगा, लेकिन कानून-व्यवस्था को लेकर उस दौर पर सवाल भी उठे, जिसे अक्सर JungleRaj कहा गया. वहीं, नीतीश कुमार का कार्यकाल विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता के संतुलन के लिए जाना जाएगा. उन्होंने बिहार के लिए एक नई लकीर खींची — “सशक्त और विकसित बिहार” की. इतिहास दोनों नेताओं को याद रखेगा — एक को सामाजिक बदलाव के लिए, और दूसरे को विकास और सुशासन के मॉडल के लिए. ममता बनर्जी के मांस मछली पर रोक वाले बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि मांस और मछली पर कोई प्रतिबंध लगाने की बात नहीं है. लेकिन गौ-हत्या पर सख्ती से रोक लगाने की बात हमारी प्राथमिकता में है. हमारा मानना है कि कानून का राज सर्वोपरि होना चाहिए और हर समुदाय के अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए. जहां तक Murshidabad और Basirhat की स्थिति का सवाल है, तो वहाँ की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे हैं, और इसके लिए राज्य सरकार की जिम्मेदारी तय होती है. अगर हमारी सरकार आती है, तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कानून का सख्ती से पालन हो, गौ-हत्या पर रोक लगे.
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 30, 2026 10:19:22
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से एक दर्दनाक खबर सामने आई है,जहां करंट लगने से एक छात्र की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मामला बीरपुर थाना क्षेत्र के छपकी गांव का है। मृतक छात्र की पहचान छपकी गांव के रहने वाले रामसेवक महतो का इकलौते पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि राजन कुमार घर में पंखा चालू करने के लिए स्विच ऑन करने गया था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।परिजनों ने आनन-फानन में उसे उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।मृतक राजन कुमार पीजी का छात्र था और शिक्षक बनने का सपना देख रहा था। उसकी असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है, क्योंकि वह अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। घटना की सूचना मिलते ही बीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बाइट परिजन
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 30, 2026 10:19:03
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में कानूनी ज्ञान देने के बहाने लॉ की छात्रा का यौन शोषण करने के आरोप में पाकुड़ पुलिस ने एक अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है...अधिवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है...नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि एक महिला लॉ की पढ़ाई कर रही है और कानूनी सलाह के लिए अधिवक्ता जोएल मुर्मू के पास जाती थी...जोएल ने महिला के साथ दुष्कर्म किया...घटना का वीडियो बनाया और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी...महिला इस धमकी से डर गई...वहीं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सात महीने तक अधिवक्ता उसका यौन शोषण करता रहा...हाल ही में, जब महिला के पति को इसकी भनक लगी तो वह अधिवक्ता के पास पहुंचा...लेकिन इस दौरान जोएल मुर्मू और महिला के पति के बीच हाथापाई हो गई...इस दौरान हुए हंगामे और हाथापाई के दौरान, परिवार के सदस्यों सहित आसपास के कई लोग पहुंचे और नगर थाना में घटना की सूचना दी...थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर, जोएल मुर्मू को बीएनएस की धारा 64(2) (m), 351(2), और 115(2) के तहत कांड संख्या 61/26 में नामजद अभियुक्त बनाया गया है... छापेमारी कर जोएल मुर्मू को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया...वहीं पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल भेजा है...
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 30, 2026 10:18:45
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 30, 2026 10:18:36
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद - इमरजेंसी में तीसरी मंजिल पर स्थित हार्ट सेंटर ले जाने मे देरी के चलते व्यक्ति की हुई मौत - मृतक के पड़ोसियों ने लिफ्ट खराब होने के लगाए थे आरोप एकर - फ़रीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में आज एक व्यक्ति की उस वक्त मौत हो गई जब उसे इलाज के अस्पताल की लिफ्ट नहीं चलने के कारण मरीज को तीसरी मंजिल रैंप के जरिए ले जाया जा रहा था ऐसा आरोप मरीज को लेकर आए उसके मकान मालिक व पड़ोसियों ने लगाया । दरअसल फरीदाबाद के सेक्टर 23 संजय कालोनी किराए के मकान पर रहने वाले फैज अहमद नाम के व्यक्ति की अचानक से तबियत खराब होने के चलते हुए उसे उसका मकान मालिक बीके सिविल अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने फैज को अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थापित हार्ट सेंटर में जाने के लिए कहा जिस पर वह लोग ओपीडी की लिफ्ट से मरीज को लेजाने के लिए गए तभी पता लगा कि लिफ्ट चल नहीं रही जिसके चलते फैज को रैंप से तीसरी मंजिल लेकर जाने लगे ओर फैज की इसी दौरान मौत हो गई थी। मृतक के साथ आए उसके कमान मालिक ओर पड़ोसियों ने बताया की फैज की हालत खराब होने के चलते इलाज के लिए वह लोग उसे सिविल अस्पताल लाए थे लेकिन लिफ्ट नहीं चलने के कारण उन्हें अस्पताल में यहां वहां कईं चक्कर लगाने पड़े जिसके चलते फैज की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अगर लिफ्ट चल रही होती तो फैज की जान नहीं जाती। उन्होंने साफ साफ सिविल अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। आपको बता दें कि मृतक फैज किराए के मकान में अकेला रहता था जिसका परिवार बिहार में रहता है जिसके चलते मृतक का मकान मालिक व पड़ोसी उसकी तबियत खराब होने के बाद सिविल अस्पताल लाए थे । वहीं जब हमने लिफ्ट के पास जाकर देखा तो लिफ्ट फिलहाल काम कर रही थी हालांकि मृतक के साथ आए लोगों ने लिफ्ट बंद होने के आरोप लगाए थे , जिनकी पुष्टि हम नहीं करते क्योंकि यह एक जांच का विश्व.
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Mar 30, 2026 10:17:00
Kaithal, Haryana:कैथल पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 84 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कराई है। यह कार्रवाई 5 आदतन तस्करों के खिलाफ दर्ज मामलों के आधार पर की गई है। कार्रवाई का ब्यौरा पहले मामले में कलायत के राजेश और विकास की करीब 26 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है। इनमें मकान, प्लॉट, बाइक और बैंक खाते शामिल हैं। दूसरे मामले में खरका निवासी बीरो देवी, उसके पति मालक राम और पुत्र रवि की करीब 58 लाख 40 हजार रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है। इसमें मकान, प्लॉट, गाड़ी, सोने-चांदी के आभूषण और बैंक खाते शामिल हैं। पुलिस का संदेश एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि नशे के धंधे से कमाई गई संपत्ति अब सुरक्षित नहीं है और ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, प्रेस वार्ता: मनप्रीत सिंह सूदन एस.पी. कैथल
0
comment0
Report
Mar 30, 2026 10:16:23
Mainpuri, Uttar Pradesh:सिंबल रूप में समाजवादी पार्टी का झंडा, कलेक्ट्रेट परिसर में सायरन बजाती कार चर्चा का विषय मैनपुरी कलेक्ट्रेट परिसर में एक कार पर समाजवादी पार्टी का झंडा (सिंबल रूप में) लगा हुआ देखा गया, साथ ही वाहन पर “राष्ट्रीय अध्यक्ष मजदूर सभा” एवं “पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त” की पट्टिका भी लगी बताई जा रही है। इतना ही नहीं, कार में सायरन बजने की सूचना से प्रशासनिक व्यवस्था और वैधानिक प्रावधानों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, बिना वैधानिक अनुमति के सायरन, पदनाम या प्रभाव दर्शाने वाली पट्टिका का प्रयोग नियमों के विपरीत माना जाता है। कलेक्ट्रेट जैसे संवेदनशील परिसर में इस प्रकार का प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है। विधिक मोटर वाहन अधिनियम, 1988 एवं संबंधित नियमों के अनुसार सामान्य व्यक्तियों द्वारा सायरन का प्रयोग प्रतिबंधित है। भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार केवल अधिकृत संवैधानिक पदाधिकारी ही निर्धारित श्रेणी की बत्ती/सायरन का उपयोग कर सकते हैं। वाहन पर ऐसे पदनाम प्रदर्शित करना जिससे अनावश्यक प्रभाव पड़े, प्रशासनिक आचार संहिता के विपरीत माना जा सकता है। प्रशासनिक कार्यवाही यदि वाहन पर लगी पट्टिका, झंडा या सायरन नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं, तो संबंधित धाराओं में चालान अथवा अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है। फिलहाल मामला चर्चा में है, आधिकारिक पुष्टि व प्रशासनिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा।
1
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Mar 30, 2026 10:15:45
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा — कमिश्नरेट पुलिस के सख्त निर्देशन में नोएडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना -113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल, ठगी और लूटपाट करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवम, सागर और कमल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अलग-अलग जनपदों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी Grindr ऐप के माध्यम से लोगों से दोस्ती करते थे और उन्हें मिलने के बहाने सुनसान स्थान या अपने ठिकाने पर बुलाते थे। इसके बाद वे पीड़ितों को डराकर उनसे नगदी और कीमती सामान लूट लेते थे तथा कई मामलों में ब्लैकमेल कर रकम ऐंठते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी और लूट की वारदातों में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन, एक कार, दो अलग-अलग वाहनों की नंबर प्लेट, एक सोने की चेन तथा नगदी बरामद की है। जांच में यह भी सामने आया है कि जब पीड़ितों के पास नकद नहीं होता था, तो आरोपी उन्हें एटीएम ले जाकर जबरन पैसे निकलवाते थे। अभियुक्तों के खिलाफ लूट, धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। Noida Police के अनुसार, गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और कई लोगों को अपना शिकार बना चुका था। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस को लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई, जिसके बाद तीनों आरोपियों को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाइट एडीसीपी मनीषा सिंह
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Mar 30, 2026 10:15:32
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में सगे बेटों ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। वजह हैरान कर देने वाली है। आरोपी ने इस लिए रिश्तों का क़त्ल किया, क्योंकि पिता ज़मीन नही दे रहा था, और इसी वजह से उसकी शादी नही हो पा रही थी। एसपी राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक मृतक नाथन सरोज ने दो शादियां की थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी सावित्री के नाम पहले ही करीब सवा बीघा जमीन लिख दी थी और अब बची हुई संपत्ति भी उसी के नाम करना चाहते थे। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी लवलेश ने पूछताछ में बताया कि उसकी शादी के लिए जब भी कोई रिश्ता आता था तो पिता साफ कह देते थे कि वे इन लोगों को जमीन नहीं देंगे। इसी बात को लेकर वह नाराज़ रहता था और उसकी शादी भी नहीं हो पा रही थी। इसी नाराज़गी के चलते पहली पत्नी कलुटिया के दोनों बेटों ने पिता की हत्या की साजिश रची और मां के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को घसीटकर खेत की ओर ले जाकर फेंक दिया और फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद महेवाघाट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को लौगावा नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Mar 30, 2026 10:15:13
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:एभीबी : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को लेकर भाजपा आक्रामक मूड में है. आज जंहा इस कांड को लेकर हजारीबाग बंद है, वंही राज्य के सभी जिलों में भाजपा के द्वारा विरोध - प्रदर्शन किया जा रहा है. गिरिडीह में समाहरणलाय के बाहर भाजपा के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और धरना देकर राज्य सरकार के विरोध में नारेबाज़ी की गई. इस दौरान तमाम वक्ताओं ने कहा की झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार में आय दिन दुष्कर्म, लूट, डकैती, हत्या जैसी घटनाएं हो रही है और सरकार सिर्फ राज्य की जनता को गुमराह करने और लूटने का काम कर रही है. महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है और यंहा के लोग परेशान है. राज्य की बहन - बेटियों के साथ अन्याय हो रहा है और सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि विष्णुगढ़ की घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ अगर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top