Back
PCS 2024 में सफलता के साथ केराकत की राजिता बनीं VDO, जिले में खुशी
ASAJEET SINGH
Mar 30, 2026 10:20:45
Jaunpur, Uttar Pradesh
जौनपुर जिले की केराकत तहसील से एक गर्व भरी खबर सामने आई है। एसडी पब्लिक स्कूल, हुरहुरी की संचालिका डॉ. रेखा सिंह की पुत्री राजिता सिंह ने PCS 2024 परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पद पर हुआ है। राजिता सिंह की सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणाकथ बन गई है। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। राजिता ने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी का अहम योगदान रहा है। शिक्षक परिवार से होने के कारण उन्हें बचपन से ही अनुशासन और मेहनत की सीख मिली। उन्होंने कहा कि वह पहले UPSC परीक्षा में मेनस तक पहुंचीं, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने PCS और PCS-J की परीक्षा दी, जिसमें आखिरकार उन्हें PCS में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगी। वहीं, उनकी माता डॉ. रेखा सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद गर्व का क्षण है। उन्होंने सभी बेटियों को संदेश दिया कि वे मेहनत करें और अपने माता-पिता व समाज का नाम रोशन करें। राजिता की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 30, 2026 11:40:260
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 30, 2026 11:40:120
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 30, 2026 11:39:570
Report
AMAnurag Mishra
FollowMar 30, 2026 11:39:400
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 30, 2026 11:39:170
Report
AMALI MUKTA
FollowMar 30, 2026 11:38:570
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 30, 2026 11:38:360
Report
MPManish Purohit
FollowMar 30, 2026 11:38:23Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर वायडी पुलिस ने अवैध MD और डोडाचुरा के तस्कर को गिरफ्तार किया
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 30, 2026 11:38:010
Report
ADAnup Das
FollowMar 30, 2026 11:36:480
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 30, 2026 11:33:240
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 30, 2026 11:33:160
Report
APAshwini Pandey
FollowMar 30, 2026 11:33:060
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 30, 2026 11:32:520
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 30, 2026 11:32:020
Report