482003
जबलपुर में सांप के हमले का लाइव वीडियो हुआ वायरल!
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में सांप पकड़ने के दौरान एक सर्प मित्र पर जानलेवा हमला हुआ। घटना का लाइव वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां सांप ने अंकित सेंगर के गले को पकड़ लिया। यह घटना रांझी बड़ा पत्थर क्षेत्र में हुई। वहीं सांप को रेस्क्यू कर रहे युवक ने बमुश्किल अपनी जान बचाई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि सर्प पकड़ने के दौरान लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीवान में बिहार बंद के बाद स्थिति सामान्य, प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया
Siwan, Bihar:एंकर सीवान में बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा के बाद अब हालात पूरी तरह सामान्य हैं। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। खुद जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 100 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।वहीं करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।उपद्रव के दौरान हिरासत में लिए गए 61 लोगों को सुरक्षा कारणों से सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।सुरक्षा कारणों से कल शाम के बाद इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी,लेकिन आज शाम इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है।प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी हुई है।गौरतलब है कि शनिवार को बिहार बंद के दौरान सीवान में प्रदर्शन हिंसक हो गया था।शहर के मुख्य इलाकों में पथराव और हंगामे की घटनाएं सामने आई थीं।इस हिंसा में सीवान एसपी सहित 35 से ज्यादा पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए थे।वहीं तीन प्रदर्शनकारी गोली लगने से घायल हुए थे।जिनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद रविवार को जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में दिखा। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पूरन कुमार झा ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर स्टैटिक फोर्स की तैनाती की गई है। डीएम और एसपी ने खुद विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।वहीं, हिंसा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।आज सीवान में बाजार पूरी तरह खुले रहे, यातायात भी सामान्य रहा और लोगों की दिनचर्या पटरी पर लौटती नजर आई। प्रशासन का कहना है कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
संभल: शिक्षकों को कैशलेस मेडिकल कार्ड, योगी सरकार की नई पहल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में शिक्षा मंत्री की शिक्षकों को बड़ी सौगात, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने शिक्षकों को बांटे कैशलेस मेडिकल कार्ड। शिक्षा मंत्री ने जनपद के 50 शिक्षकों को वितरित किये मेडिकल कैशलेस कार्ड। शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने शिक्षकों के कल्याण के लिए योगी सरकार की कैशलेस मेडिकल योजना को ऐतिहासिक बताया। संभल के एम जी एम पीजी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।0
0
Report
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की जोधपुर यात्रा: बावड़ी संरक्षण और धरोहर विकास के निर्देश
Jaipur, Rajasthan:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज जोधपुर दौरे पर रहीं. मंडोर स्थित ऐतिहासिक बावड़ी का निरीक्षण किया. दिया कुमारी ने बावड़ी संरक्षण के दिए निर्देश. उपमुख्यमंत्री मंडोर स्थित काला-गोरा भैरव मंदिर में दर्शन किए. प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. कायलाना लेक पहुंचीं. उन्होंने जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और उनकी जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों को गुणवत्ता और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए. इस दौरान जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे और उन्होंने उपमुख्यमंत्री को चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी. उपमुख्यमंत्री ने पर्यटन और विरासत स्थलों के संरक्षण के साथ-साथ शहर के विकास को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया.0
0
Report
Advertisement
राजस्थान कर्मचारी संघ का मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन और 20 सूत्री मांग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने रविवार को जयपुर स्थित 22 गोदाम पुलिया के नीचे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षा मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। महासंघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री के कथित अभद्र बयानों, शिक्षकों के प्रति व्यवहार और विभिन्न प्रशासनिक निर्णयों से प्रदेश के शिक्षक व कर्मचारी वर्ग में नाराजगी है। संगठन ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण, टीएसपी क्षेत्र के शिक्षकों के समायोजन, लंबित पदोन्नतियां, महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालयों में पदस्थापन, प्रबोधकों को पदोन्नति, पीटीआई के स्थायीकरण, दिव्यांग कार्मिकों से जुड़े प्रावधानों में राहत, चयनित शिक्षकों को नियुक्ति तथा उप प्राचार्य और प्राचार्य पदों पर शीघ्र पदस्थापन सहित 20 सूत्री मांगपत्र सरकार को सौंपा। साथ ही तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पांच वर्षों से लंबित पदोन्नति के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सरकार से प्रभावी पैरवी करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन को महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा, संरक्षक सियाराम शर्मा, मुख्य सलाहकार शशि भूषण शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, हरलाल डूकिया, जितेंद्र सिंह तथा अभिभावक संघर्ष समिति के अभिषेक जैन 'बिट्टू' सहित कई पदाधिकारीयों ने संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो सभी संबद्ध संगठन शिक्षा मंत्री के खिलाफ अलग-अलग धरना-प्रदर्शन करेंगे और इसके बाद दिल्ली कूच किया जाएगा। महासंघ के प्रदेश महामंत्री विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में महासंघ अध्यक्ष का चुनाव 20 सितंबर को दौसा में कराने का निर्णय भी लिया गया।0
0
Report
गोंडा पर शराब तस्करी के आरोप में कोच अटेंडेंट गिरफ्तार; 7.5 लीटर शराब बरामद
Gonda, Uttar Pradesh:ए सीआईबी, रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) और ग्राऊण्ड रेडी रिजर्व (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने गोंडा रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी रोकथाम के अभियान के दौरान कॉच अटेंडेंट जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। वह चंपारण हमसफर एक्सप्रेस के कोच अटेंडेंट के रूप में तैनात था और बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 750 ML की 10 बोतल ओल्ड मॉन्क रम बरामद हुईं। गिरफ्तारी के समय आरोपी से लाइसेंस या वैध कागजात नहीं दिख सके। पूछताछ में उसने बताया कि वह ट्रेन संख्या 15706 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट का काम करता है और शराब को बिहार में बेचने के उद्देश्य से लाया गया था। जानकारी मिलने पर पश्चिमी छोर पर शौचालय के पास बैग में शराब लेकर बिहार जाने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही थी, जिसे संयुक्त टीम ने हिरासत में लिया। आरोपी का नाम जितेंद्र कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी कबानीपुर, थाना रंगरा चौक, जिला भागलपुर (बिहार) बताया गया। आगे की तलाशी में आरोपी के नीले बैग से कुल 7.5 लीटर शराब मिली।0
0
Report
करनैलगंज में भाजपा किसान मोर्चा ने टिफिन बैठक की, चुनाव रणनीति बनाई
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहाँ गोंडा के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कडरु ग्राम पंचायत में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आज को टिफिन बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पर करनैलगंज से भाजपा विधायक अजय सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अवधेश कुमार शर्मा और गोंडा भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी कार्यक्रम में शामिल हुए। जहाँ सभी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक करके भाजपा विधायक और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अवधেশ शर्मा ने आगामी चुनाव को लेकर के रणनीति बनाई है और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए लोगों को निर्देश दिया है मैं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया है। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर के कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी है तो मुमकिन है पीएम नरेंद्र मोदी देश की जो स्थिति होती है जो परिस्थिति होती है। कोई भी राष्ट्र द्रोही या बाहरी शक्तियों कोई गलत काम देश के अंदर न फैलने पाएं इसके लिए जो भी फैसला लेना होता है। पीएम नरेंद्र मोदी तुरंत लेते हैं त्वरित कार्रवाई और यह फैसला आप उसी का एक उदाहरण समझ लीजिए पीएम नरेंद्र मोदी ने बहुत ही ऐतिहासिक फैसला लिया है युवाओं की बातों को गंभीरता से सुना है। वही केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर भाजपा विधायक अजय सिंह ने कि सरकार पूरी तरीके से संजीदगी से पेपर लीक पर काम कर रही है युवाओं के साथ सरकार है। हमारे भाई परिवार और बच्चे हैं उनके भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा कोई अगर खिलवाड़ करेगा तो उसके खिलाफ बहुत बड़ी कार्रवाई होगी। वह कारगिल विजय दिवस को लेकर के कहा कि जो भी हमारे विधानसभा क्षेत्र में शहीदों के लिए गेट बने हैं अगर उसमें कहीं कुछ दिक्कत है तो उन दिक्कतों को हम ठीक करने का काम कर रहे हैं कारगिल विजय दिवस पर हमें अपने सैनिकों के शौर्य को याद करना चाहिए आज हमारे भारत की सेना किसी भी देश की सेना से काम ताकतवर नहीं है।0
0
Report
Advertisement
जालौन: चोरी के जेवरात खरीदने-बेचने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में चोरी के जेवरात खरीदने-बेचने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने की आरोपी की गिरफ्तारी, चोरी के जेवरात खरीदने और बेचने में मदद करने वाला महोबा निवासी जयहिंद सोनी गिरफ्तार, आरोपी चोरी के जेवरात को खरीदकर और बेचकर कमाता था लाभ, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर भेजा जेल, जालौन की कदौरा थाना पुलिस ने कानाखेड़ा तिराहे के पास से की गिरफ्तारी。0
0
Report
युवक ने नेशनल हाईवे पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट किया; वीडियो वायरल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:औरैया से ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक ने नेशनल हाईवे पर चलती बाइक पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट किया। रील के कुछ सेकंड शायद सोशल मीडिया पर सुर्खियां दिला दें, लेकिन एक छोटी सी लापरवाही जिंदगी भर का पछतावा भी बन सकती है।0
0
Report
झांसी में CM मोहन यादव का अल्प प्रवास: राम- कृष्ण धरती से खास लगाव
Jhansi, Uttar Pradesh:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अल्प प्रवास पर झांसी पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर झांसी की पुलिस लाइन में उतरा भाजपा नेता और विधायकों ने सीएम का स्वागत किया, सीएम ने कहा कि भगवान राम और कृष्ण की धरती से उनका सदैव लगाव रहा है। कुछ देर झांसी के सर्किट हाउस में रुकने के बाद वे हेलीकॉप्टर से सागर होते हुए भोपाल के लिए रवाना हो गए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कुछ घंटों के लिए झांसी पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। सीएम ने कहा मैं अल्प प्रवास पर झांसी उतरा हूं। भगवान राम और कृष्ण की धरती से सदैव लगाव रहता है। झांसी में हमारे सभी विधायक और महापौर सभी मित्रों के साथ कुछ समय बिता करके वापस यहां से सागर होते हुए भोपाल पहुंचने वाला हूं। उन्होंने कहा कि वे निवाड़ी जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करने आए हैं। सीएम ने बोला मुझे इस बात का संतोष है कि यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। हमारे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में यूपी भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
Beawar Congress intensifies preparations for municipal and Panchayat elections at booth level
Bewar, Uttar Pradesh:Beawar में कांग्रेस ने आगामी नगरीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। AI C C की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान की सहप्रभारी पूनम पासवान और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रतिष्ठा यादव के दो दिनों दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठकों का दौर शुरू हो गया है. Delwara रोड स्थित Radha Kunj Garden में आयोजित कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में AI C C की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान की सहप्रभारी पूनम पासवान, प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं जिला प्रभारी प्रतिष्ठा यादव तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी निकाय और पंचायतीराज चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की. बैठक को संबोधित करते हुए पूनम पासवान ने कहा कि संगठन से बड़ा कोई नहीं होता। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने और राहुल गांधी के संघर्ष तथा कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया. वहीं प्रतिष्ठा यादव ने बूथ स्तर पर मजबूत संगठन को चुनावी सफलता की कुंजी बताते हुए पदाधिकारियों से नियमित जनसंपर्क और संगठन विस्तार पर जोर देने की बात कही. जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी ने कहा कि संगठन के लिए निष्ठा और समर्पण से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को ही आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. बैठक को पारस पंच, आशीष पाल पदावत, आर्चना सुराणा, धर्म सिंह भाटी, भारत बाघमार और राजेश देवड़ा ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया Congress ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि आगामी नगरीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों को लेकर संगठन अब बूथ स्तर तक सक्रिय होगा। Beawar और Masuda के बाद आगामी दिनों में Jaitaran, Raipur और Asind विधानसभा क्षेत्रों में भी संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी.0
0
Report
कांग्रेस बूथ स्तर तक सक्रिय, नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति तेज
Noida, Uttar Pradesh:Beawar में कांग्रेस ने आगामी नगरीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। एआईसीसी की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान की सहप्रभारी पूनम पासवान और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रतिष्ठा यादव के दो दिवसीय दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। देलवाड़ा रोड स्थित राधा कुंज गार्डन में आयोजित कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में एआईसीसी की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान की सहप्रभारी पूनम पासवान, प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं जिला प्रभारी प्रतिष्ठा यादव तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी निकाय और पंचायतीराज चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए पूनम पासवान ने कहा कि संगठन से बड़ा कोई नहीं होता। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने और राहुल गांधी के संघर्ष तथा कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं प्रतिष्ठा यादव ने बूथ स्तर पर मजबूत संगठन को चुनावी सफलता की कुंजी बताते हुए पदाधिकारियों से नियमित जनसंपर्क और संगठन विस्तार पर जोर देने की बात कही। जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी ने कहा कि संगठन के लिए निष्ठा और समर्पण से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को ही आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक को पारस पंच, आशीष पाल पदावत, अर्चना सुराणा, धर्म सिंह भाटी, भारत बाघमार और राजेश देवड़ा ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया कांग्रेस ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि आगामी नगरीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों को लेकर संगठन अब बूथ स्तर तक सक्रिय होगा। ब्यावर और मसूदा के बाद आगामी दिनों में जैतारण, रायपुर और आसीन्द विधानसभा क्षेत्रों में भी संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी।0
0
Report
मोहन यादव ने निवाड़ी में 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन
Niwari, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे निवाड़ी, जहां उन्होंने निवाड़ी जिले को 193 करोड़ के 59 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया, मुख्यमंत्री ने निवाड़ी जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित जिला अस्पताल का लोकार्पण करते हुए जिले को अनेक विकास कार्यों की सौगातें दी है। वही जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कांग्रेस जमकर बरसे, मुख्यमंत्री ने कहा की हमारे अच्छे काम में कोई अड़ंगा लगा या ना लगा लेकिन कांग्रेसियों को जरूर रात में भी सपने आते हैं, हाय मोदी है हाय भाजपा, हाय मोदी है हाय भाजपा, कोई बात नहीं जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी, तुम्हारी निगाह में तुम्हारी भावना में ये गरीबों की हाय लगी है, इसीलिए पूरे देश से कांग्रेस धीरे-धीरे गायब होती जा रही है, 80 परसेंट से ज्यादा हिस्से से कांग्रेस देश से गायब हो जाने वाली रहेगी, वह दिन दूर नहीं है जैसे गाजर घास देश से गायब हो गई वैसे ही कांग्रेस गायब हो जाएगी, वहीं किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की पूरे देश के अंदर सबसे ज्यादा गेहूं कहीं खरीदा गया है लगभग 14 लाख किसानों से तो वह मध्य प्रदेश में खरीदा गया है, और भाव भी 2625 रुपये क्विंटल, एमएसपी था 2585 रुपये, 40 रुपये उस पर भी बोनस दिया, कांग्रेस के जमाने में 1956 में मध्य प्रदेश बना था, लेकिन 2002 से 2003 तक कांग्रेस की सरकारों में 1956 में गेहूं की कीमत थी 100 रुपये क्विंटल, 55 साल कांग्रेस की सरकार रही, कांग्रेसियों को शर्म नहीं आई, 55 साल में गेहूं 400 रुपये क्विंटल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की जब अपनी सरकार आने के बाद 2250 रुपये का भाव भी सरकारी एमएसपी का भाव था, हमने डेढ़ सौ रुपये का बोनस दिया और आते ही 2400 रुपये क्विंटल में खरीदा, इस तरह से 2 साल में आज 2625 रुपये क्विंटल गेहूं खरीदा यह है किसानों की सरकार。0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर के तरकुलहा मंदिर परिसर से 15 फीट अजगर निकला, वन विभाग जंगल में छोड़ा
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ तरकुलहा देवी मंदिर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मेला परिसर से करीब 15 फीट लंबा विशाल अजगर निकल आया। समय रहते वन विभाग की टीम की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया... विशाल अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।0
0
Report
कानपुर में दिनदहाड़े बुर्का पहने लुटेरों ने कारोबारी के घर डाला डाका
Noida, Uttar Pradesh:कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.. जहां दिनदहाड़े बुर्का पहने दो लुटेरे..हथियार के साथ एक कारोबारी के घर में घुस गए.. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है.. यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों आरोपी किस मंशा से घर में घुसे थे और क्या इस वारदात में कोई और व्यक्ति भी शामिल था0
0
Report
जबलपुर के अस्पताल पर सील, फर्जी डॉक्टर अमित खरे की हत्या साजिश की जांच
Jabalpur, Madhya Pradesh:लोकेशन जबलपुर पाँच युवकों की हत्या की साजिश रचने वाले फर्जी डॉक्टर अमित खरे के अस्पताल में जिला प्रशासन की कार्रवाई जिला प्रशासन पुलिस के द्वारा जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के द्वारा किया गया अस्पताल को सील नरसिंहपुर के सुआताला थाना क्षेत्र के हाथीनाला इलाके में पांच युवकों की डंपर से कुचलकर हत्या करने की साजिश रचने वाले डॉक्टर अमित खरे के जबलपुर में सच्चित है अस्पताल में जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम का शिकंजा कसा है जहां जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया गया जहां अस्पताल में नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के हिसाब से किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं दिखाई दी जिसके कारण अस्पताल पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग नगर निगम के द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया वहीं अस्पताल लाइसेंस भी निलंबित किया गया वहीं अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की गई वहीं वहीं सीएमएचओ नवीन कोठारी ने बताया कि अस्पताल में पैथॉलॉजी विभाग से लेकर नर्सिंग का स्टाफ भी क्वालाफी नहीं था पर अस्पताल में वह अपनी सेवाएं दे रहे थे वहीं अस्पताल संचालक डॉक्टर अमित खरे के पास किस प्रकार की डिग्री थी यह भी अभी साफ नहीं है जहाँ अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी मामले में किया गया है वही प्रारंभिक तौर पर 8 मरीज अस्पताल में भर्ती है जिन्हें नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में 108 एंबुलेंस की मदद से भेजा जा रहा है वही एसडीएम अनुराग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि अस्पताल में जिस प्रकार की सुविधा और फायर एनओसी वगैरा होनी चाहिए थी वह नहीं मिली है जिसके कारण जिला प्रशासन के द्वारा अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की जा रही है अस्पताल को नोटिस देकर पूरे मामले में जवाब मांगा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
