icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
482003
Sunil SenSunil SenFollow30 Sept 2024, 02:04 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

दमोह के सरकारी स्कूल ने दीवाली पर गरीब बच्चों को खुशियों की सौगात

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह के सरकारी स्कूल में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब स्कूल प्रिसिपल की पहल पर न सिर्फ स्कूल स्टाफ बल्कि शहर के लोगों ने भी गरीब बच्चों को दीवाली की खुशिया बांटने का काम किया और ये नवाचार लोगों को प्रेरणा बन गया। दमोह के हिरदेपुर में स्थित सरकारी स्कूल में 95 फ़ीसदी बच्चे गरीब तबके के हैं और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, दीवाली में जब चारों तरफ लोग नए कपड़े मिठाईया पटाखे और दूसरे सामान ले रहे है तब इन बच्चों को भी ये सब मिले इसके लिए स्कूल स्टाफ ने पहल की और इस पहल में कुछ और लोग भी जुड़े और फिर स्कूल के तमाम बच्चों को कपड़े मिठाई खिलौने पटाखे सहित गिफ्ट भी दी गई और बच्चे इन सब को पाकर बेहद खुश नजर आए। स्कूल प्रबंधन की इस पहल ने सैकड़ों बच्चों को त्यौहार की खुशियां दी तो ये दृश्य देखकर खुद टीचिंग स्टाफ भावुक हो गया और उन्हें सुकून मिला कि जिन बच्चों को वो शिक्षा दीक्षा दे रहे है जिन्हें परिवार की तरह मान रहे है उन बच्चों को पारिवारिक आर्थिक कमजोरी का एहसास नहीं होगा।
0
0
Report

दमोह के हटा में युवाओं ने दीवाली से पहले सड़कों को कचरा मुक्त किया

Damoh, Madhya Pradesh:सफाई कर्मी थे हड़ताल पर तो युवाओं ने सम्भाली कमान.. एंकर/ एमपी में हुई सफाई कर्मीयों की हड़ताल ने दो दिन में ही हालात बिगाड़ दिए और खास तौर पर दीवाली के समय हड़ताल ने चारों तरफ कचरे के ढेर ही दिखाई दिए इस बीच दमोह जिले के हटा में युवाओं ने सड़कों की सफाई का बीड़ा उठाया और मुख्य बाजार की सड़कों को गंदगी मुक्त किया। हटा के युवाओं के मुताबिक दीवाली पर लक्ष्मी के आगमन को लेकर लोग घरों की सफाई कर रहे है लेकिन शहर में चौतरफा गंदगी का आलम था ऐसे में जब लक्ष्मी शहर में प्रवेश नहीं करेंगी तो घरों तक कैसे पहुंचे जिसे देखते हुए युवाओं ने श्रमदान कर शहर को कचरा मुक्त्त करने का बीड़ा उठाया और अलग अलग टीम बनाकर सफाई की। इस श्रमदान के जरिए युवाओं ने शहर के लोगों को मेसेज भी दिया कि लोग कचरे को सड़कों पर न डालकर उसे व्यवस्थित रखें ताकि शहर में कचरा न फैल पाए। हालांकि बीती रात ही प्रदेश भर में सफाई कर्मियों ने हड़ताल वापस ले ली है लिहाजा अब स्थिति सामान्य हो सकती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top