482003
जबलपुर में पुराने विवाद के चलते युवकों ने किया परिवार पर हमला
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के पाटन तहसील नुनसर में पुराने विवाद के चलते दो युवकों ने एक परिवार पर हमला किया। आरोपीयों ने एक यूवक और उनके पित के घर में घुसकर मारपीट की। इस हमले में एक का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि दूसरे के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना पान की दुकान के पास हुई, जहां पीड़ित खड़े थे। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एसपी कार्यालय के बाहर युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया
Jaunpur, Uttar Pradesh:एसपी कार्यालय के बाहर एक 20 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदलापुर क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी महिमा तिवारी (20) ने एक मामले में न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। युवती का आरोप है कि दुष्कर्म के मामले में उसे अपेक्षित न्याय नहीं मिल रहा था, जिससे वह क्षुब्ध होकर सल्फास के सेवन से आत्महत्या का प्रयास कर बैठी। जहर खाने की जानकारी होते ही पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार शुरू कर दिया गया है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस महकमे में भी आरोपों को लेकर हलचल मच गई है। जांच अब पूरी तरह से आरोपों, पहले से दर्ज प्राथमिकी और कार्रवाई के बारे में होगी ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत उसी घटना से जुड़ा है जिसमें एक युवक को पहले जेल भेज दिया गया था; आज एसपी कार्यालय के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर उसकी हालत गंभीर होने के कारण वाराणसी रेफर कर दिया गया। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
राजीव शुक्ला ने हिंसा के खिलाफ कहा- अहिंसा ही हमारी लड़ाई
Noida, Uttar Pradesh:DELHI : RAJEEV SHUKLA (CONGRESS) ON SUKHBIR BADAL/RAVI SHANKAR PRASAD/JHARKHAND PROTEST दिल्ली: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, "मैं समझता हूं कि राजनीति में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। मैं इस हादसे की निंदा करता हूं। किसी भी राजनेता पर कभी किसी प्रकार का हमला होना ठीक नहीं है। राहुल गांधी ने भी अभी यही कहा था कि मेरी लड़ाई केवल अहिंसा के लिए है..."0
0
Report
15 अगस्त पर आज़ादी के 80वें वर्ष के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: Faridkot में फ्लैग मार्च
Kot Kapura, Punjab:15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਆਪਣੀ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦੀ 80ਵੀ ਵਰ੍ਹੇਗੰਢ ਮਨਾਉਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਦੇਸ਼ ਵਾਸੀਆਂ ਚ ਕਾਫੀ ਉਤਸਾਹ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ. ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਕਾਇਮ ਰੱਖਣ ਲਈ ਅੱਜ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਫਰੀਦਕੋਟ ਜਿਲੇ ਅੰਦਰ ਤਿੰਨੋ ਸਬ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਜੈਤੋ, ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਅਤੇ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ. ਇਸ ਮੌਕੇ ਡੀਐਸਪੀ ਤਰਲੋਚਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਜ਼ਾਦੀ ਦਿਵਸ ਸਮਾਗਮ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੁਰੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਮੁੱਕਮਲ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਅਤੇ ਗਸ਼ਤ ਵਧਾਈ ਗਈ ਹੈ, ਨਾਲ ਹੀ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਹਰ ਐਂਟਰੀ ਪੁਆਇੰਟ ਤੇ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ. ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਮਾਗਮ ਵਾਲੀ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਵੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕੀਤੇ ਜਾ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਅਤੇ ਡਾਟ ਸਕਾਡ ਅਤੇ ਐਂਟੀ ਬੰਬ ਦਸਤੇ ਤੈਨਾਤ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ. ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਵਿਰੋਧੀ ਤਾਕਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਯਾਤ ਕੁੱਝ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਧਮਕੀ ਭਰੀਆ ਮੇਲ ਨੂੰ ਵੀ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਲਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰ ਨੂੰ ਕੋਈ ਸ਼ਰਾਰਤ ਦਾ ਮੌਕਾ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ. ਉਨ੍ਹਾਂ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਉਹ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਡਰ ਦੇ ਅਜ਼ਾਦੀ ਦਿਵਸ ਦਾ ਜਸ਼ਨ ਮਨਾਉਣ ਪੁਲਿਸ ਹਮੇਸ਼ਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ. ਬਾਇਟ ਡੀਐਸਪੀ ਤਰਲੋਚਨ ਸਿੰਘ0
0
Report
Advertisement
दिल्ली ABVP का झारखंड भवन के बाहर प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:DELHI ABVP HOLDS PROTEST OUTSIDE JHARKHAND BHAWAN VISUALS0
0
Report
विश्व अवयवदान दिवस पर नेत्रदान और देहदान का संदेश, संस्थान ने छात्रवृत्ति शुरू की
Akola, Maharashtra:आज १३ ऑगस्ट रोजी जागतिक अवयवदान दिनानिमित्त अकोट तालुक्यातील मुंडगाव येथील श्री गजानन महाराज पादुका संस्थानच्या वतीने नेत्रदान आणि मरणोत्तर देहदानाचा संदेश देण्यात आला. संस्थानने २००७ पासून हे अभियान राबवत असून आतापर्यंत ४०० हून अधिक इच्छुक देहदात्यांची वैद्यकीय महाविद्यालय, अकोला येथे नोंदणी झाली आहे. त्यापैकी १४ देहदात्यांच्या कुटुंबीयांनी मरणोत्तर देहदानाचा संकल्प प्रत्यक्षात पूर्ण केला आहे. वैद्यकीय विद्यार्थ्यांना मानवी शरीररचनेच्या अभ्यासासाठी तसेच वैद्यकीय संशोधनासाठी देहदानाचे मोठे महत्त्व आहे. तर नेत्रदानातून गरजू व्यक्तीच्या जीवनात प्रकाश निर्माण होऊ शकतो. याच सामाजिक बांधिलकीतून संस्थानकडून वैद्यकीय शिक्षण घेणाऱ्या विद्यार्थ्यांसाठी शिष्यवृत्ती योजनाही राबविण्यात येत आहे. ‘देह नश्वर आहे, मात्र देहदानातून ज्ञानदान आणि नेत्रदानातून प्रकाशदान शक्य आहे’, या भावनेतून प्रत्येकाने कुटुंबीयांशी चर्चा करून नेत्रदान व मरणोत्तर देहदानाचा संकल्प करावा, असे आवाहन श्री गजानन महाराज पादुका संस्थानने केले आहे.0
0
Report
ईडी कार्रवाई के विरोध में शहर में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
Raipur, Chhattisgarh:ईडी कार्रवाई के विरोध में शहर जिला कांग्रेस का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन. ईडी ऑफिस के पास राजीव गांधी चौक पर कांग्रेस नेताओं ने दिया धरना. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की तस्वीर लगा पोस्टर हाथ में लेकर प्रारर्शन0
0
Report
Advertisement
अंबिकापुर: ट्रेनी आईपीएस के हवाला केस में एक करोड़ रुपए मांग, ASI-आरक्षक निलंबित
Kusu, Chhattisgarh:अंबिकापुर शहर में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ ट्रेनी आईपीएस राहुल बंसल सहित एएसआई प्रवीण कुमार राठौर व आरक्षक अंशुल शर्मा पर ठगी के मामले में धारा कम करने और जल्द चालान पेश करने के लिए हवाला के जरिए एक करोड रुपए लेने का मामला सामने आया है। दरअसल यह पूरा मामला अंबिकापुर शहर से जुड़ा है। शिकायकर्ता क्रेशर संचालनकर्ता रवि मोहन गोस्वामी ने बताया कि शेयर मार्केटिंग में ट्रेडिंग काम करता था। पीड़ित एक मोबाइल नंबर से फोन आया और कहा गया कि आप शेयर मार्केटिंग में इन्वेस्ट करते हैं तो आपके लिए हम अच्छा एक प्लेटफार्म लेकर आए हैं। उस प्लेटफार्म का नाम था मनी ट्रेड 365 , स्काई ट्रेड नाम के दो एप्लीकेशन इंस्टॉल कराकर एप्लीकेशन में दिए क्यूआर कोड में रुपए इन्वेस्ट करने को कहा गया। पीड़ित ने क्यूआर कोड के जरिए छोटी रकम के साथ इन्वेस्ट किया तो मुनाफा होने लगा। इसी तरह पीड़ित ने कई खाता क्रमांक के जरिए पैसा इन्वेस्ट करता रहा, साथ ही परिवार के फोन पर के जरिए भी इन्वेस्ट किया गया । शिकायतकर्ता (पीड़ित) ने मनी ट्रेड 365 और स्काई ट्रेड नाम के माध्यम से 17-18 अलग-अलग बैंक खातों में 84 किश्तों के माध्यम से कुल 20.15 लाख रुपए जमा कराए गए। लेकिन कुछ समय बाद एप्लीकेशन बंद हो गया। जिसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तो इसकी शिकायत ऑनलाइन के माध्यम रेंज साइबर थाना सरगुजा (अंबिकापुर) में कराया गया। शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 318(4), 3(5) 66D अपराध दर्ज कर लिया गया था। इधर सरगुजा जिले के अंबिकापुर में नगर पुलिस अधीक्षक के तौर पर 2022 बैच के आईपीएस राहुल बंसल की पदस्थापना 05 अगस्त 2025 को हुई। और इस शिकायत की जांच राहुल बंसल के द्वारा की जा रही थी। मामला में पीड़ित पक्ष से पूछताछ के अलावा आरोपियों को हरियाणा से लाकर पूछताछ भी की गई थी। इसी बीच सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के जज सुधांशु कौशिक ने मामले में CBI, राहुल बंसल, ASI प्रवीण कुमार राठौर और आरक्षक अंशुल शर्मा को नोटिस जारी किया। सभी पक्षों ने अपने-अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से कोर्ट में जवाब पेश किया है। कोर्ट ने 17 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ के DGP को भी नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी थी। DGP की ओर से पेश अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए एक माह का समय मांगा, लेकिन कोर्ट ने यह अनुरोध खारिज कर 22 जुलाई 2026 तक पूरी रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। बाद में 4 अगस्त 2026 को कोर्ट ने अगली सुनवाई से पहले रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त 2026 को होना था। मामले में कोर्ट में क्या कुछ हुआ यह जानकारी सामने निकलकर नही आई हैं। लेकिन इस पूरे मामले में धारा कम करने सहित चालान पेश करने के लिए ASI व आरक्षक के जरिए ट्रेनी आईपीएस राहुल बंसल ने हवाला के जरिए एक करोड़ मांगने का ऑडियो वायरल हो गया हैं। हवाला के जरिए दो किस्तों में 50-50 लाख रुपए लिए गए, साथ ही आरक्षक अंशुल शर्मा के द्वारा अपना गैजेट खराब होने को लेकर अलग से और रुपए की मांग करते हुए मोबाइल दुकान में छोड़ने की बात की गयी। इस तरह से इस पूरे मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना होगा कि पूरे मामले को लेकर क्या कुछ निकल कर सामने आता है। यह तो आने वाले वक्त में साफ हो जाएगा। इस पूरे मामले को लेकर सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा ने बताया कि साइबर रेंज थाना अंबिकापुर में एक साइबर ठगी का अपराध पंजीबद हुआ था। मामले में देश के अलग -अलग राज्यों से 23 आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है। वही इस पूरे मामले की जांच नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में की जा रही थी। जांच के दौरान आरोपी पक्ष के द्वारा सीबीआई से शिकायत की गई थी। जिसमें हमने जवाब दिया है, साथ ही आरोपी पक्ष के द्वारा एक करोड रुपए लेनदेन के आरोप के सबूत पेश करने को कहा गया था। लेकिन आज तक सबूत पेश नहीं किया गया है। वहीं जिन पुलिस आरक्षक और एएसआई के द्वारा रुपए की मांग को लेकर बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद तत्काल प्रभाव से साइबर रेंज थाना से निलंबित कर दिया है, और जो भी जांच में तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विभागीय कार्रवाई के साथ एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
कौशांबी में आंगनबाड़ी राशन घोटाले के आरोप, महिलाओं ने DM को ज्ञापन सौंपा
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाले राशन को लेकर लाभार्थी महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि उन्हें मार्च महीने से राशन नहीं मिला है। आरोप है कि आंगनबाड़ी से मिलने वाला राशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। मामले को लेकर सिराथू तहसील के अंदावा गांव की कई महिलाएं गुरुवार को डीएम कार्यालय पहुंचीं और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की। तस्वीरें कौशांबी डीएम कार्यालय की हैं, जहां अंदावा गांव की महिलाएं अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचीं। महिलाओं का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाला राशन उन्हें मार्च महीने से नहीं दिया गया है। कई महीनों से राशन नहीं मिलने के चलते लाभार्थियों में नाराजगी है। गुरुवार को गांव की कई लाभार्थी महिलाएं एकजुट होकर डीएम कार्यालय पहुंचीं। महिलाएं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने और पात्र लाभार्थियों को उनका राशन दिलाए जाने की मांग की। शिकायत करने वाली महिलाओं में अनूपा देवी, रंजना देवी, चंपा देवी समेत कई महिलाएं शामिल रहीं। महिलाओं का आरोप है कि सरकार की ओर से आंगनबाड़ी के जरिए मिलने वाला राशन जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों तक पहुंचना चाहिए, लेकिन उन्हें कई महीनों से राशन नहीं मिला है। अब महिलाओं ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल महिलाओं ने ज्ञापन देकर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। अब जिम्मेदार अधिकारियों की जांच के बाद ही साफ होगा कि आखिर लाभार्थियों को महीनों से राशन क्यों नहीं मिला।0
0
Report
विंध्याचल धाम के कॉरिडोर के लिए अतिक्रमण हटाने से विकास गति तेज
Ukhdand, Uttar Pradesh:विंध्याचल धाम में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह के नेतृत्व में बरतर तिराहा स्थित केशरवानी धर्मशाला के बाहर कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर मौके पर बने निर्माण को हटाया और जमीन को खाली कराया। बताया गया कि शासन द्वारा कॉरिडोर निर्माण के लिए संबंधित जमीन काफी समय पहले ही खरीद ली गई थी। अब विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए जमीन को पूरी तरह खाली कराया जा रहा है। प्रशासन की योजना बरतर तिराहा पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने की है। इससे विंध्याचल धाम के सौंदर्यीकरण को नया रूप मिलने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा भी बढ़ेगी। नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने बताया कि विंध्याचल में विकास कार्यों के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग की जमीन पर भी कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। कब्जाधारियों को चार दिन की मोहलत दी गई है। निर्धारित समय में कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए जमीन को खाली कराया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से विंध्याचल में प्रस्तावित विकास कार्यों को तेजी मिलने की उम्मीद है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बरतर तिराहा का मामला। बाइट -अविनाश सिंह नगर मजिस्ट्रेट0
0
Report
Advertisement
आगरा नगर निगम टैकर स्प्रिंकल घोटाला पर रिपोर्टर वॉक थ्रू
Noida, Uttar Pradesh:आगरा नगर निगम टैकर स्प्रिंकल घोटाला पर रिपोर्टर वॉक थ्रू0
0
Report
जैसलमेर में बदला मौसम, झमाझम बारिश से राहत
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में बदला मौसम, झमाझम बारिश से मिली गर्मी-उमस से राहत जैसलमेर जैसलमेर शहर में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और करीब 12 बजे झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। अलसुबह से ही आसमान में काली घटाओं ने डेरा जमा रखा था। करीब 45 मिनट तक लगातार हुई अच्छी बारिश से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। शहर के साथ रामगढ़, मोहनगढ़, नाचना सहित जिले के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश होने की सूचना है। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। खेतों में नमी आने से खरीफ फसलों को फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे मरुभूमि के किसानों और पशुपालकों को भी चारे-पानी की बेहतर स्थिति की उम्मीद बंधी है। वहीं, शहर में अचानक हुई तेज बारिश के बाद हनुमान चौराहा, विजय स्तम्भ चौराहा और गड़ीसर चौराहे सहित कई स्थानों पर बारिश का पानी जमा हो गया। भीषण गर्मी के बीच बदले मौसम के मिजाज से शहर में एक बार फिर रौनक लौट आई।0
0
Report
जयपुर के Domino’s किचन में रियलिटी चेक के दौरान स्टाफ ने सफाई शुरू कर दी
Jaipur, Rajasthan:हम पहुंचे थे जयपुर के सी-स्कीम स्थित Domino’s आउटलेट पर, ताकि किचन एरिया का रियलिटी चेक किया जा सके। आखिर जिस जगह से ग्राहकों के लिये खाना तैयार होता है, वहां साफ-सफाई और हाइजीन के क्या इंतजाम हैं? लेकिन जैसे ही हमने किचन एरिया का रियलिटी चेक करने की कोशिश की, हमें अंदर जाने से रोक दिया गया। इतना ही नहीं, मीडिया टीम को देखते ही आउटलेट स्टाफ ने सफाई शुरू कर दी। अब सवाल ये है कि अगर किचन में सबकुछ नियमों के मुताबिक और साफ-सुथरा था, तो रियलिटी चेक से रोकने की जरूरत क्यों पड़ी? और कैमरे के सामने सफाई क्यों शुरू हुई? हमने वाहन का सामान नहीं देखा की कैसा इस्तेमाल कर रहे है। लेकिन इतना जरूर है कि रियलिटी चेक से रोकना और कैमरा देखते ही सफाई शुरू करना कई सवाल जरूर खड़े करता है0
0
Report
Advertisement
NEET पेपर लीक पर विपक्ष का स्टैंड बदला: अर्जुन राम मेघवाल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "इस पूरे सत्र में विपक्ष और विशेष रूप से कांग्रेस अपना स्टैंड बदलती रही है। ऐसा कुछ नहीं था कि हम कुछ छिपा रहे थे या हम कोई चर्चा नहीं करना चाहते थे... जब वहां NEET पेपर लीक के मामले पर चर्चा शुरू हुई तब इन्होंने अपना स्टैंड बदल दिया... गृह मंत्री ने भी कहा था कि मैं स्वयं चर्चा(दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज) के लिए तैयार हूं... उन्हें(विपक्ष) चर्चा में भाग लेना चाहिए था..."0
0
Report
मंत्री के निशाने पर प्रशांत किशोर: पीली गाड़ी से रोजगार क्या जारी है?
Pariaunna, Bihar:एंकर: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बांकीपुर के नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर और उनकी चर्चित ‘पीली गाड़ी’ को लेकर बड़ा सियासी हमला बोला है। मंत्री ने सवाल उठाया कि चुनाव से पहले जिन युवाओं को पीली गाड़ी के जरिए रोजगार देने का दावा किया गया था, क्या चुनाव के बाद भी उनका रोजगार जारी है। श्रवण कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की पीली गाड़ी हर इलाके में घूमती नजर आती थी और युवाओं को रोजगार देने की बातें कही जाती थीं। अब प्रशांत किशोर को बताना चाहिए कि पीली गाड़ी से जुड़े युवाओं का रोजगार चुनाव के बाद भी चल रहा है या नहीं। मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि अगर बांकीपुर में प्रशांत किशोर दस हजार युवाओं को नौकरी दे रहे हैं तो यह अच्छी बात है। लेकिन अगर रोजगार देने की कोई योजना है, तो आने वाले समय में बिहार की जनता खुद देखेगी कि प्रशांत किशोर युवाओं को रोजगार दे रहे हैं या बेरोजगार कर रहे हैं। श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार की जनता पूरी तरह सजग है। बांकीपुर की पढ़ी-लिखी जनता ने प्रशांत किशोर को फिलहाल ‘टेस्टिंग’ के तौर पर मौका दिया है। चार साल बाद यही जनता उनके कामकाज का हिसाब लेगी और अपना जवाब देगी。0
0
Report
बोकारो पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस परेड की अंतिम पूर्वाभ्यास सम्पन्न
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के पुलिस लाइन मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास, उपायुक्त ने तिरंगे को दी सलामी. उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश. जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गुरुवार को सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ। पूर्वाभ्यास का संयुक्त निरीक्षण उपायुक्त श्री अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री नाथू सिंह मीणा ने किया। निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्य समारोह के सफल, भव्य एवं गरिमामय आयोजन को लेकर परेड तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समारोह के दौरान अनुशासन, सुरक्षा एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। पूर्वाभ्यास में सीआईएसएफ, जिला बल (पुरुष), जिला बल (महिला), गृह रक्षक बल, चौकीदार पुरुष दल, डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल, 8/बी एनसीसी, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, चास, जीजीपीएस स्कूल सेक्टर-05 तथा एमजीएम स्कूल सेक्टर-04 प्लाटूनों ने भाग लिया। सभी प्लाटूनों ने निर्धारित समयानुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परेड का सफल पूर्वाभ्यास किया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संभावित वर्षा को देखते हुए एहतियातन अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि समारोह में आने वाले अतिथियों एवं आमजन की सुरक्षा तथा सुविधा के लिए सभी प्रवेश द्वारों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इधर, स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस लाइन मैदान की रंगाई-पुताई कर उसे आकर्षक रूप से सजाया गया है। पूरे परिसर को देशभक्ति के माहौल के अनुरूप सुसज्जित किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
