Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jabalpur482002

जबलपुर में किराए के घर से युवती की लाश, युवक फरार; आरोपी vs जांच शुरू

KBKuldeep Babele
Nov 05, 2025 11:53:14
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh
जबलपुर के सदर इलाके में किराए पर मकान लेकर रह रहे कि युवक युवती में से युवती की लाश मकान में मिली। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं युवती के साथ रहने वाला युवक मौके से फरार हो गया है कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर मकान का दरवाजा़ तोड़कर कमरा खुलवाया तो अंदर युवती की लाश पड़ी थी बताया जाता है कि विशाल केसरवानी के मकान में किराए से एक युवक और युवती करीब 1 साल से रह रहे थे दो दिन पहले उन्होंने त्यौहार भी मनाया था लेकिन इसके बाद आज जब मकान से दुर्गंध आई तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी मकान मालिक को समझ में नहीं आ रहा की आखिर माजरा क्या है वही मामले के बाद महिला के साथ रहने वाला युवक फरार हो गया है। मृत महिला का नाम अंजू बताया जा रहा है बताया जाता है कि दोनों सतना इलाके के रहने वाले हैं मकान मालिक ने इनसे आधार कार्ड भी लिया था वही कैंट पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है सब इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में जैसे भी तथ्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी वहीं उसके साथ रहने वाली युवक की तलाश भी की जा रही है। मामला आत्महत्या क्या है हत्या का इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल महिला की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं महिला के साथ रहने वाले युवक की तलाश के बाद ही असली वजह का पता चल सकेगा फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KNKuldeep Nageshwar Pawar
Nov 05, 2025 14:16:33
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र के सिहासा में चार फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग। बताया जा रहा है कि स Lisboa? (गलत चिप) सिहासा गांव में मौजूद कलर फैक्ट्री और बुरादा फैक्ट्री में लगी, फिलहाल संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटनाक्रम हुआ है और सबसे पहले कलर बनाने वाले केमिकल फैक्ट्री में लगी उसके बाद इस फैक्ट्री के पास में मौजूद तीन बुरादा बनाने वाली फैक्ट्री भी आग की चपेट में आ गई। तकरीबन 1 लाख लीटर पानी के माध्यम से आगजनी की घटना पर काबू पाया गया और इस पूरी आगजनी की घटना पर काबू पाने के लिए तकरीबन 15 से 20 पानी के टैंकरों की भी मदद लेनी पड़ी। फिलहाल पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन भीषण आग का धुआं तकरीबन 5 किलोमीटर दूर से आसानी से देखा जा सकता था। वही चारों फैक्ट्री में तकरीबन लाखों रुपए का माल रखा हुआ था जो पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया है。
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Nov 05, 2025 14:15:47
Karauli, Rajasthan:सौरया गांव में पाटौरपोश कच्चा मकान हुआ धराशाही, पति पत्नी हुए घायल, जिला करौली जिला करौली बीती रात जिले के सौरया गांव में एक बड़ा हादसा टल गया। गांव में एक गरीब परिवार का कच्चा पटोरपोश मकान आधी रात को अचानक धराशायी हो गया। हादसे के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। मकान की पट्टियां टूटकर नीचे गिर गईं, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पति-पत्नी घायल हो गए, जबकि उनके दो छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों की मदद से घायल दंपत्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से पत्नी को उपचार के बाद घर भेज दिया और जबकि पति का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सौरया गांव निवासी हल्के गुर्जर अपने परिवार के साथ मंगलवार-बुधवार की रात घर में सो रहे थे। आधी रात को अचानक जोरदार आवाज के साथ मकान की पट्टियां टूटकर गिर पड़ीं। गिरती पट्टियों के नीचे आने से हल्के गुर्जर और उनकी पत्नी अनीता (30) घायल हो गए, जबकि उनकी पुत्री सोनम (2.5 वर्ष) और पुत्र विकास (10 वर्ष) सकुशल बच गए। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घायल दंपति को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को करौली जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अनीता को छुट्टी दे दी, जबकि हल्के गुर्जर का उपचार जारी है। हल्के गुर्जर ने बताया कि वह खेतीबाड़ी और खनन मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता है। पुराना कच्चा मकान होने के कारण उसकी पट्टियां जर्जर हो चुकी थीं, जिसके चलते यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गरीब परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने और आवास योजना के तहत नया मकान उपलब्ध कराने की मांग की है。
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Nov 05, 2025 14:14:00
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में कांग्रेस पार्टी का कैंडल मार्च. कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी शालू के नेतृत्व में निकाला गया कैंडल मार्च. कैंडल मार्च में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए. हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुई वोट चोरी के विरोध में एवं “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत निकाला कैंडल मार्च. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार इसका आयोजन किया गया. राहुल गांधी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा में वोट चोरी कर भाजपा द्वारा सरकार बनाने का दावा किया गया. रेवाड़ी सर्कुलर रोड स्थित रविदास मंदिर से लेकर झज्जर चौक तक कैंडल मार्च निकला. महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा धमीजा, उप प्रधान दीपिका डागर, जिला कांग्रेस युवा अध्यक्ष राज प्रकाश और अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए.
0
comment0
Report
Nov 05, 2025 14:13:56
Tajpur, Uttar Pradesh:अयोध्या जिले के हैरिंग्टनगंज बिकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुआ में करीब 5 वर्ष पूर्व बनवाए गए पंचायत भवन के बचे भुगतान की मांग को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान बालगोविंद तिवारी का आमरण अनशन मंगलवार से हैरिंग्टनगंज विकास खंड मुख्यालय पर जारी था। दो दिनों सेउनका स्वास्थ्य भी बिगड़ने लगा था।अधिकारियों की लापरवाही से आक्रोशित तिवारी को हैरिंग्टनगंज बीडीओ रुप नारायण भारती, एडीओ पंचायत अरविन्द कुमार और सहायक विकास अधिकारी गौतम वर्मा के निर्देश पर पंचायत सचिव मिथलेश ने तीन दिन के भीतर बकाया भुगतान करने का लिखित आश्वासन दिया।इस लिखित आश्वासन के बाद उपनिरीक्षक हैरिंग्टनगंज वीरेन्द्र सिंह ने स्वयं शाम 6 बजे नारियल जूस पिलाकर पूर्व प्रधान का अनशन तुड़वाया। इस दौरान मौजूद लोगों ने अधिकारियों से समय-सीमा भुगतान सुनिश्चित करें
0
comment0
Report
ADAnup Das
Nov 05, 2025 14:13:25
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস জগদ্ধাত্রী পুজোর বিসর্জনের রাতে চকেরপাড়া বারোয়ারি প্রতিমা নিয়ে ঘাটে পৌঁছাতেই বিশৃঙ্খলা পুলিশের লাঠিচার্জ, কৃষ্ণনগর কোতয়ালী থানার আইসি পাড়ার নাম করে গালাগালি, কৃষ্ণনগরে পুলিশের ভূমিকা নিয়ে আজ বিজেপি কেন্দ্রীয় মন্ত্রী সুকান্ত মজুমদারের উপস্থিতিতে কৃষ্ণনগর কোতয়ালী থানা ঘেরাও কর্মসূচি পূর্ব ঘোষণা অনুযায়ী, কৃষ্ণনগর রাজবাড়ী নিকট চকেরপাড়া বারোয়ারি যে বারোয়ারির নাম করে গালি দিয়েছিলেন পুলিশ, সেই চকেরপাড়া থেকে মিছিল করে কৃষ্ণনগর কোতয়ালী থানার সামনে পৌঁছায় সেখানে সভা করেন। পুলিশ প্রথমে থানার 200 মিটার দূরে ব্যারিকেট, এবং থানার গেট ব্যারিকেট পেরিয়ে থানার সামনে ট্রাক্টর উপর দাঁড়িয়ে বক্তব্য রাখেন, সেখানে তীব্র নিন্দা করেন থানার আইসি এবং একজন ASI এর নামে,নিজের মা বোন পরিবারের সাথে কি এই ভাবে গালি দিয়ে কথা বলেন ? দুই জনের 72 ঘন্টার মধ্যে ব্যবস্থা নেওয়ার হুমকি দিয়ে যান। আর SIR নিয়ে বলেন কারোর অসুবিধা হবে না,যারা অনুপ্রবেশকারী মুসলমান তাদের ফিরে যেতে হবে,ভারতীয় মুসলমানরা ভারতেই থাকবে ভোট বিজেপি কে ভোট দিক বা না দিক। আর চাপড়ায় পুলিশ আর বিএসএফ এর হস্তা নিয়ে বলেন বিএসএফ নিষিদ্ধ খাতা সিরাপ ধরেছে আর তৃণমূলের কোন পাচারকারী ছিল, তাই পুলিশ আটকেছে। এই নিয়ে ঝামেলা। 5:40 নাগাদ বিক্ষোভ সভা শেষ হয়।
0
comment0
Report
VKVishwas Kumar
Nov 05, 2025 14:13:13
Hanumangarh, Rajasthan:गैंगस्टर के लगे फोटोज बने चर्चा का विषय हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर पुलिस नियंत्रण कक्ष के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक हरीशंकर सहित अन्य अतिथियों ने किया। इस मौके पर एसपी हरी शंकर ने कहा कि कंट्रोल रूम और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) अब एक जगह से संचालित होगा। दोनों के बीच समन्वय से अपराध का खात्मा करना आसान होगा और पुलिसकर्मी किसी तरह की सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर कार्रवाई कर सकेंगे। पुलिस नियंत्रण कक्ष का नया भवन कलक्ट्रेट मार्ग पर श्री परशुराम चौक के पास बनाया गया है। कार्यक्रम में उन दानदाताओं का सम्मान भी किया गया जिन्होंने भवन निर्माण मे सहयोग किया,वही दूसरी मंजिल पर बनी नवनिर्मित AGTF बिल्डिंग मे राजस्थान,हरियाणा और पंजाब के बड़े गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई,रोहित गोदारा,सम्पत नेहरा,नवीन उर्फ़ आरजू बिश्नोई,गोल्डी बराड़ और अन्य गैंगस्टर के लगे फोटोज चर्चा का विषय बना रहे,
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Nov 05, 2025 14:13:00
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्ग जिले के बोरी गांव के कुछ लोग कलेक्ट्रेट पहुंच गए कारण था कि उन्हें अपने गांव में शराब की दुकान खुलवानी थी जी हां सही सुन रहे हैं आप शराब की दुकान खुलवाने के लिए गांव वाले ज्ञापन देने पहुंच गए देखिए दुर्ग से आई इस अजीबोगरीब खास खबर में. जिस भी गाँव स्थान या क्षेत्र में सरकारी शराब की दुकान खुलती है तो उसके आसपास के लोग शराब दुकान का जमकर विरोध करते है दुकान नहीं खोलने को लेकर धरना प्रदर्शन तक किये जाते है लेकिन क्या आपने कभी शराब दुकान खोलने के लिए प्रदर्शन और नारे बाजी सुनी है क्या शराब दुकान खोलने की मांग सुनी है नहीं न तो आज आपको बताते है दुर्ग जिले के बोरी गाँव में सरकारी शराब दुकानों खोलने को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है दुर्ग जिले के बोरी गांव के रहने वाले लोग अब शराब दुकान खुलवाना चाहते हैं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आसपास अवैध शराब बिक रही है जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है इतना ही नहीं गाँव में शराब की दुकान नहीं है लोग शराब पीने दूर जाते है जिसके कारण कई बार दुर्घटना भी हो जाती है और तो और शराब दुकान नहीं होने से ग्रामीणों का व्यापार नहीं चल रहा है व्यापार पूरा मंदा पड़ चुका है जब गाँव में शराब की दुकान खुल जाएगी तो व्यापार बेहतर चलने लगेगा इसलिए शराब दुकान खोलने को लेकर 50 से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर के साथ प्रदर्शन किया है फिलहाल अब यह शराब की दुकान खुलती है कि नहीं यह तो आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top