482003
जबलपुर में चौकी प्रभारी पर उनकी पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में बस स्टैंड चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नितिन पांडे पर उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। महिला थाने में दी गई शिकायत के अनुसार, नितिन पांडे, उनके रिटायर्ड पिता, भाई और मां दहेज में एसयूवी कार की मांग कर रहे थे। मना करने पर उन्होंने मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया। मामला दर्ज होने से पहले ही एसआई नितिन पांडे छुट्टी पर चले गए हैं और अपने फेसबुक अकाउंट से फोटो भी हटा दिए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भटवाड़ी में शिक्षक ने बेटी की शादी से परंपरा को फिर जिंदा किया
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग के भटवाड़ी गांव में एक शिक्षक ने बेटी की शादी से संस्कृतिक परंपरा को फिर जिंदा करने की पहल की है... बुजुर्गों का हुनर नई पीढ़ी तक कैसे पहुंच रहा है...0
0
Report
आगरा में ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर प्रदर्शन, समाज का बहिष्कार चेतावनी
Agra, Uttar Pradesh:आरा ब्रेकिंग आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर प्रदर्शन का मामला कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद मथुर वैश्य महासभा आई ज्ञानेश कुमार के समर्थन में आगरा में माथुर वैश्य महासभा ने ज्ञानेश कुमार के समर्थन में निकाला मार्च सैंकड़ों की संख्या में माथुर वैश्य महासभा के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने निकाला मार्च कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार के पैतृק आवास पर इस तरह का कृत्य निंदनीय 88 साल के बुजुर्ग माता पिता के घर पर ऐसा प्रदर्शन अशोभनी/समाज अगर बुजुर्ग माता पिता को हो जाता कुछ तो कौन होता जिम्मेदार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर है नाराजगी तो उनके दिल्ली आवास पर करते प्रदर्शन अगर कांग्रेस या अन्य किसी विपक्षी ने इस तरह का फिर किया प्रदर्शन तो समाज करेगा ऐसी पार्टियों का बहिष्कार बाइट वीरेंद्र गुप्ता/प्रशासनिक मंत्री माथुर वैश्य समाज(सफेद कुर्ता) बाइट मुकेश गुप्ता/राष्ट्रीय अध्यक्ष माथुर वैश्य महासभा(काला कुर्ता)0
0
Report
बलरामपुर के पचपेड़वा में पानी भरी सड़क पर विवाद, पांच लोग भिड़े, वीडियो वायरल
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के पचपेड़वा में सड़क पर भरे पानी को लेकर विवाद, 2 महिलाओं समेत 5 लोग भिड़े; लोहे की वस्तु से हमला करने का वीडियो वायरल बलरामपुर के पचपेड़वा क्षेत्र में सड़क किनारे भरे पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना का करीब 45 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाओं समेत पांच लोग आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहे बाइक सवार ने पानी भरे होने के कारण टेंपो चालक से वाहन धीरे और संभलकर चलाने को कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी。 वायरल वीडियो में एक युवक को कुछ लोग घेरकर पीटते नजर आ रहे हैं। युवक भी बचाव में मारपीट करता दिखाई देता है। इसी दौरान एक अन्य युवक बीच-बचाव करने पहुंचता है। वीडियो में एक युवक ई-रिक्शा से लोहे जैसी वस्तु निकालकर हमला करता हुआ नजर आ रहा है। घटना के दौरान आसपास काफी लोग मौजूद थे। कुछ लोग मौके पर खड़े होकर पूरी घटना देखते रहे। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मारपीट की पूरी वजह और इसमें शामिल लोगों के संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है.0
0
Report
Advertisement
गोंडा नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, एक बच्ची बची
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदुआ तरहर ग्राम पंचायत के भुईरा गांव में आज गुरुवार देर शाम उसे समय हड़कंप मच गया। जब गांव से कुछ ही दूरी पर स्कूल से छुट्टी होने के बाद गर्मी होने के कारण टेढ़ी में नहाने गए दो लड़के और एक लड़की एक-एक कर पैर फिसलने के कारण तीनों गहरे पानी में डूब गए। तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत करके एक बच्ची जिसका नाम लल्ली है उसे बचा लिया गया है जबकि दो बच्चों की मौत हो गई है। मृतक बच्चों की पहचान 10 वर्षीय सम्राट पुत्र जसवीर सिंह और 12 वर्षीय राहुल पुत्र राम कैलाश के रूप में हुई है। दोनों मृतक बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर देहात कोतवाली पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि सुरक्षित बचाई गई बच्ची का प्राथमिक उपचार देहात कोतवाली पुलिस द्वारा कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ नगर योगेंद्र सिंह, सदर तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची है जहां पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है। सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के भदुआ तरहर ग्राम पंचायत के भुईरा से डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त की वहां की टेढ़ी नदी में नहाते समय तीन बच्चे डूब गए हैं। तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर एक बच्ची लल्ली देवी को बचा लिया गया है जबकि दो बच्चों की मौत हो गई है। मृतक बच्चों की पहचान 10 वर्षीय सम्राट पुत्र जसवीर सिंह और 12 वर्षीय राहुल पुत्र राम कैलाश सिंह की डूबने से मौत हो गई है। दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही कर पीएम के लिए भेज दिया गया है पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।0
0
Report
पी.डी.ए. पंचायत एवं स्वजन संवाद कार्यक्रम में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर:समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पी.डी.ए. पंचायत एवं स्वजन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्वजन एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, पी.डी.ए. की भागीदारी, संगठन की मजबूती तथा जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री मा. रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समान भागीदारी पर आधारित है। पी.डी.ए. की अवधारणा समाज के सभी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों को सम्मान एवं अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता से संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री धर्मेश गंगवार ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच समाजवादी विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं एवं स्वजनों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सपा नेता राजकुमार “राजू” अपने सैकड़ों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी समाजवादी पार्टी के संगठन को नई ऊर्जा देती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर युवाओं, किसानों, मजदूरों, छात्रों और समाज के सभी वर्गों से संवाद स्थापित करना चाहिए। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा जनता के मुद्दों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच रहने और पार्टी की नीतियों को मजबूती से पहुंचाने की अपील की।पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा।पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीप्ति गंगवार ने कहा कि पी.डी.ए. की अवधारणा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की बात करती है। उन्होंने महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी का संगठन लगातार जनता के बीच सक्रिय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी भाईचारे और एकजुटता के साथ संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के कई आवेदक प्रत्याशियों ने भी अपने विचार रखे।अजय भारती ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सामाजिक न्याय और पी.डी.ए. की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।अशोक राजा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए गांव और बूथ स्तर पर लगातार संवाद और संपर्क अभियान चलाने की आवश्यकता है,दयाशंकर पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के क0
0
Report
कैट गैंग ने ट्यूबवेल केबल चोरी करके पकड़ा गया; तीन गिरफ्तार
Shamli, Uttar Pradesh:शामली, कैराना पुलिस ने ट्यूबवेलों से बिजली की केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से तमंचा-कारतूस, छुरी, प्लास, मोटरसाइकिल और 17 किलो 250 ग्राम जली हुई बिजली की केबल बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजत निवासी कच्ची गढ़ी, विकास निवासी कच्ची गढ़ी और आरिस निवासी आलकलां, कैराना के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने झिंझाना क्षेत्र के लपराना और पीरखेड़ा, शामली क्षेत्र के बलवा, कुड़ाना और लाख गांव के जंगलों से भी ट्यूबवेलों की केबल चोरी करने की बात स्वीकार की है. पुलिस के अनुसार आरोपी रात के समय ट्यूबवेलों को निशाना बनाते थे तथा चोरी की गई केबल को जलाकर उसमें से तांबा अलग किया जाता था, जिसे कबाड़ियों को बेच दिया जाता था. आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया. एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है.0
0
Report
Advertisement
राहुल गांधी का दौरा: नक्सल समस्या को लेकर राजनीतिक टूरिज्म पर हमला
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की प्रेस कॉन्फ्रेंस राहुल गांधी ने बालाघाट में वही किया जिसकी उमीद थी *वो बेहद अगंभीर थे* *राहुल गांधी का दौरा नाटकीय था* *घटना के 3 महीने बाद राहुल का पॉलिटिकल टूरिज्म* उन्होंने साबित किया कि वो उसी कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं जिसके काम में नक्सलवाद को सबसे ज्यादा बढ़ावा मिला UPA काल में नक्सलवाद खूब फला फूला है मध्यप्रदेश में नक्सलियों ने दिग्विजय सरकार के गृहमंत्री को घर में घुसकर मारा डाला था राहुल गांधी को प्रधानमंत्री जी को नक्सलमुक्त करने के लिए धन्यवाद करना चाहिए पीएम मोदी, अमित शाह और मोहन यादव जी ने नक्सलमुक्त इसलिए करने का प्रयास किया था ताकि बुनियादी सुविधाएं वहां तक पहुंच सके बैगा, भारिया सहरिया के लिए पीएम जनमन योजना काम कर रही है जहां लाल झंडे लहराते थे वहां 4G 5G नेटवर्क के टावर लग रहे हैं बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रहीं हैं वहां नए आंगनवाड़ी केंद्र खोले गए प्राइमरी स्वस्थ केंद्र का उन्नयन किया जा रहा है 45 हजार महिलाओं बच्चों की स्क्रीनिंग की गई है राहुल गांधी ने एक शब्द भी नहीं निकाला जिनके पास समस्याओं को समाधान नहीं होता वो खुद समस्या होते हैं उनके शासन काल में पशुपतिनाथ से तिरुपति तक रेड कॉरिडोर था जिस पार्टी ने ये खत्म किया आप वहां उसी सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं कांग्रेस शासन काल में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था आज लोग कहते हैं कई मामलों में मध्यप्रदेश नंबर 1 राज्य है शिक्षा, स्वस्थ, नेटवर्क सुदूर इलाकों में पहुंचने का काम कर रहे हैं राहुल गांधी आप नेता प्रतिपक्ष हैं अपनी भूमिका निभाना चाहिए आपने कहा इस मुद्दे को लोकसभा में ले जाएंगे सब जानते हैं जब से राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने हैं तब से लोकसभा चल नहीं पा रही डिबेट नहीं हो पा रहे लोकसभा में अपने लाडली बहना योजना पर सवाल खड़े किए आप ये बताए किसने ये योजना शुरू की मध्यप्रदेश की जनता 2003 के पहले का प्रदेश भूली नहीं है आपकी सरकार बनेगी ये ख्याल छोड़ दीजिए घटना का 3 महीने बाद आप पॉलिटिकल टूरिज्म के लिए आ रहे हैं घटना के बाद खुद मुख्यमंत्री वहां पहुंचे हमने मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर तत्काल स्थापित किया अगर आप संवेदनशील थे तो घटना के तुरंत बाद पहुंचना चाहिए था राहुल गांधी का दौरा नाटकीय था0
0
Report
दुबई फ्लाइट हादसे में भारतीय हीरो ने 180 यात्रियों को बचाकर रचा इतिहास
Noida, Uttar Pradesh:दुबई जा रही फ्लाइट में खौफनाक वारदात हुई जिसने सैकड़ों जिंदगियों को दांव पर लगा दिया था... लेकिन भारतीय जांबाज ने पूरी साजिश पलटकर 180 यात्रियों की जान बचाई... दुनिया भर में इसकी तारीफ हो रही है... काशी में हिंदुस्तान के हीरो के लिए हवन पूजन हो रहा है. कैप्टन स्मित को फ्लाईडुबई विमान हादसे के बाद उनके साहस और सूझबूझ के लिए याद किया जा रहा है.0
0
Report
बिलासपुर: गणेश मंदिर के पास कार दुर्घटना, चालक को चक्कर आ जाने से नियंत्रण खोया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। रेलवे हॉस्पिटल रोड पर गणेश मंदिर के पास एक सड़क हादसा हो गया। दोपहर के समय एक चारपहिया वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वाहन चला रहे व्यक्ति को अचानक चक्कर आ गया, जिसके चलते वह गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। हादसा रेलवे हॉस्पिटल रोड पर गणेश मंदिर के पास उस वक्त हुआ, जब एक चारपहिया वाहन सड़क से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि वाहन चलाते समय चालक को अचानक चक्कर आ गया। इसके चलते वह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क किनारे जाकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में वाहन के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है।अचानक हुए इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चालक को चक्कर आने के कारण यह दुर्घटना हुई। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।0
0
Report
Advertisement
हाई कोर्ट के आदेश पर कायस्थ पाड़ा पुलिया का अतिक्रमण ध्वस्त, 54 फुट क्षेत्र साफ
Dholpur, Rajasthan:हाईकोर्ट के आदेश पर शहर के कायस्थ पाड़ा रोड किनारे हटाया गया अतिक्रमण 54 फुट लम्बे पक्के निर्माण को जेसीबी से किया गया ध्वस्त,पूर्व में दिया था आरोपियों को नोटिस तहसीलदार जगवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही,तीन थानों की पुलिस रही मौजूद बाड़ी शहर की कायस्थ पाड़ा पुलिया पर मुख्य सड़क किनारे 54 फुट एरिया में किए गए पक्के अतिक्रमण को गुरुवार को राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश पर स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका द्वारा पीला पंजा चलाकर ध्वस्त किया गया। इस दौरान किसी भी प्रकार के झगड़ा या कार्रवाई में बाधा को देखते हुए तीन थानों की पुलिस बाड़ी सीओ के नेतृत्व में मौके पर तैनात रही। तहसीलदार एवं कार्यवाहक ईओ जगबीर सिंह बेनीवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाही की गई। तहसीलदार एवं नगर पालिका के कार्यवाहक ईओ जगबीर सिंह ने बताया की लवकेश राजोरिया पुत्र माताप्रसाद द्वारा लगाई गई पिटीशन पर राजस्थान हाई कोर्ट की डबल बेंच के जस्टिस इंद्रजीत सिंह और संदीप तनेाजा ने 15 सितंबर को राज्य के मुख्य सचिव को जिम्मेदार मानते हुए यह आदेश दिया गया की बाड़ी शहर के कायस्थ पाड़ा पुलिया के पास पब्लिक रोड पर अतिक्रमण हुआ है। ऐसे में एसडीएम बाड़ी और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को 6 अक्टूबर को न्यायालय में पालना रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए है। जिसमें जवाब मांगा गया था कि पब्लिक रोड पर विवादित स्थान से यह अतिक्रमण अभी तक क्यों नहीं हटाया गया। 27 सितंबर को यह आदेश नगर पालिका ईओ को प्राप्त हुआ। जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नोटिस की कार्रवाई की गई,जिन्होंने नोटिस नहीं लिया उनकी दीवार पर नोटिस चस्पा किया गया। गुरुवार को प्रशासन के उच्च अधिकारियों के सुपरविजन मे बाड़ी कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र शर्मा,सदर थाना अधिकारी मोहर सिंह,कंचनपुर पुलिस के साथ अतिरिक्त जाब्ते और सीओ महेंद्र कुमार की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। जिसमे जेसीबी द्वारा कायस्थ पाड़ा रोड़ के दाईं तरफ 54 फुट एरिया का अतिक्रमण 9 फुट की गहराई में ध्वस्त किया है। जिसको पूर्व में चिन्हित किया गया था। तहसीलदार जगवीर सिंह ने बताया कि उक्त अतिक्रमण सड़क किनारे किया गया था। जिसको लेकर आरोपी प्रेम सिंह, विशाल, रामदर्शन, नेपाल पुत्र रोशन गुर्जर के साथ रघुवीर पुत्र भवानी गुर्जर के खिलाफ नोटिस कार्रवाई की थी अतिक्रमण की पक्की इमारत में यह लोग रह रहे थे, पशुओं को बांध रखा था। जिसे खाली कराया गया। उसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। तहसीलदार ने स्पष्ट कहा है की यदि शहर में कही भी अतिक्रमण होता है और उसकी शिकायत मिलती है तो कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
जय प्रकाश निषाद की तस्वीर
Noida, Uttar Pradesh:जय प्रकाश निषाद की तस्वीर0
0
Report
उदयपुर: CCTV सामने दो अज्ञात, सफाई कर्मी की बाइक चोरी कर फरार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में बाइक चोरो के हौसले बुलन्द है। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक बदमाश बड़ी ही आसानी से सफाई कर्मी की बाइक चोरी कर फरार हो गया। घटब गुलाब बाग-खांजीपीर के रोड की है। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मचारी खाजू अनार अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर पास ही में झाड़ू लगा रहे थे। चोरों ने इतनी सफाई और चालाकी से काम को अंजाम दिया कि कुछ ही दूरी पर काम कर रहे कर्मचारी को भनक तक नहीं लगी और बाइक गायब हो गई। काम से फ्री होने के बाद जब खाजू अनार गाड़ी के पास पहुंचे तो वहां अपनी बाइक न पाकर हैरान रह गए। घबराए कर्मचारी ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला। इस पर पास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आया कि दो अज्ञात युवक पीड़ित बाइक को चुराकर आसानी से ले जा रहे हैं। फिलहाल पीड़ित सफाई कर्मचारी की रिपोर्ट के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में बीजेपी के जिला प्रभारी बनने पर नीरज सिंह ने जताया आभार
Noida, Uttar Pradesh:रायबरेली, उत्तर प्रदेश: बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और ज़िला प्रभारी नीरज सिंह कहते हैं, "सबसे पहले, मैं भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी जी और प्रदेश महामंत्री धर्मपाल जी का अभिवादन और धन्यवाद करना चाहता हूँ कि उन्होंने मुझे रायबरेली जैसी ऐतिहासिक और पवित्र भूमि के ज़िला प्रभारी की ज़िम्मेदारी सौंपी। मुझे बहुत खुशी है कि हमारे जन-प्रतिनिधि और यहाँ का संगठन भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में लोगों का भरोसा जीतने के लिए बहुत मज़बूती से काम कर रहे हैं..."0
0
Report
हरियाणा किसान मेले में कपास विकास पर प्राकृतिक खेती और जल बचत पर जोर
Hisar, Haryana:anchor : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय किसान मेले का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वविद्यालय के शोध कार्यों, विशेषकर बाजरा, धान, मूंग व बागवानी की प्रदर्शनियों की सराहना की और परिसर में नवनिर्मित जैविक उत्कृष्टता केंद्र का भी उद्घाटन किया। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से पहुंचे हजारों किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने गिरते जलस्तर और मौसम में बदलाव की चुनौतियों से निपटने के लिए प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण और कम पानी वाली फसलों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस बार के मुख्य विषय 'कपास विकास' के तहत आधुनिक मशीनों के इस्तेमाल से कपास चुगाई की लागत आधी की जा सकती है, साथ ही वैज्ञानिकों से कीट व मौसम की मार से निपटने हेतु निरंतर शोध का आह्वान किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा, कुलपति प्रो. बी.आर. कंबोज और पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की मौजूदगी में कृषि क्षेत्र में नवाचार करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया।0
0
Report
दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद मिर्जापुर में स्कूल उन्नयन का काम शुरू
Noida, Uttar Pradesh:दिव्या का सवाल, काम शुरू राजेश मिश्र मीरजापुर 1.10.2026 IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने प्रश्न पूछा, दूसरे दिन ही जमीन की नाप जोख शुरू हो गई। उत्तर प्रदेश के मिरजापुर में IAS से इस्तीफा दे कर राजनीति के मैदान में उतने वाली दिव्या मmittal के सियासत का रणक्षेत्र मिर्ज़ापुर का लहुरियादह गांव हो गया है। इसी गांव में आजादी के बाद पानी पहुंचा और शिक्षा की गुहार लगाई गई थी। एक रिपोर्ट दिव्या मित्तल ने राजनीति में आने का ऐलान करते हुए जारी वीडियो में अपने डीएम कार्यकाल के दौरान गांव में स्कूल देने की बात कही कहा कि 3 साल बाद भी स्कूल नही बना। उनका वीडियो मंगलवार को सामने आया और बुधवार को काम शुरू हो गया। दिव्या ने 80 साल के हिसाब की बात कही है। दिव्या मित्तल का वीडियो आने के बाद आज गांव में स्थित स्कूल के पास ही प्राथमिक विद्यालय लहुरियादह के उच्चीकरण का काम शुरू कर दिया गया।आज स्कूल के लिए जमीन नापी का कार्य किया गया। जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय लहुरियादह के उच्चीकरण ले लिए वर्ष 2024-25 में प्रस्ताव भेजा गया था। जिसकी स्वीकृति वर्ष 2025-26 में राज्य परियोजना निदेशक द्वारा प्रदान करते हुए 25.58 लाख का धन आवंटन किया गया है। उपजिलाधिकारी लालगंज द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराया गया है।दिनांक 23.08.2026 को विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में आवंटित 25.58 लाख हस्तांतरित किया जा चुका है।पैसा मिलने के बाद विद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जा रहा है। अनिल कुमार-स्थानीय शिला देवी0
0
Report
Advertisement
