जबलपुर में कांग्रेस ने विक्टोरिया अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर ज्ञापन सौंपा
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने विक्टोरिया अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि अस्पताल के सर्जिकल वार्ड और आईसीयू में एसी और पंखे पिछले चार महीनों से बंद हैं, जिससे मरीजों को भारी कठिनाई हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो बड़ी घटना हो सकती है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
