icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झहानाबाद के पास बस दुर्घटना: बाइक सवार दो चचेरे भाइयों में एक की मौत

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के नजदीक घोसी हाई स्कूल के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ जहाँ अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया। इस दर्दनाक घटना में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। परिजनों के अनुसार दोनों भाई श्राद्ध कार्यक्रम की सामग्री खरीदकर घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान विरुपुर गांव निवासी राजवीर सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति रघु सिंह बताया गया है। हादसे के समय चालक विपरीत दिशा से आ रही बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों चालक-यात्रियों सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया जहाँ राजवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। रघु सिंह की स्थिति नाजुक देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर घोसी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और बस को जब्त कर पोस्टमॉर्टेम के लिए शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस फरार बस चालक की गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई के लिए probe कर रही है.
0
0
Report

लालगढ़ गोलीकांड: शिवहर पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sheohar, Bihar:श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव में घर में घुसकर युवती और उसकी मां को गोली मारने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी शैलेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि छह सितंबर की रात लालगढ़ निवासी युवती अपनी मां व बड़ी बहन के साथ एक कमरे में सोई थी। करीब 11 बजे कुछ लोग घर में घुसे और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। गोली लगने से बालिका व उसकी मां घायल हो गईं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही घटना के संबंध में पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर छह नामजद व पांच-छह अज्ञात आरोपितों के खिलाफ श्यामपुर भटहां थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले के मुख्य कारण की जांच के दौरान प्रेम प्रसंग सामने आया है। पुलिस ने घटना में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी तेज कर दी है।
0
0
Report

छपरा में बाढ़ राहत केंद्र से हजारों परिवारों तक आपदा राहत पहुंचाने की तैयारी

Chapra, Bihar:Saran में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। जिले के नौ प्रखंडों और नगर पंचायतों की 35 से ज्यादा पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं। करीब दो लाख की आबादी पर विस्थापन का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य को लेकर अलर्ट मोड पर है। छपरा का खेल भवन इन दिनों किसी फैक्ट्री से कम नजर नहीं आ रहा। यहां सैकड़ों की संख्या में जीविका दीदियां, आंगनबाड़ी सेविकाएं और विकास मित्र तीन शिफ्टों में 24 घंटे सूखा राशन पैक करने में जुटे हैं। तस्वीरें छपरा के खेल भवन की हैं... जहां बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री तैयार की जा रही है। अलग-अलग टेबल पर पैकेट तैयार हो रहे हैं और हर पैकेट में जरूरत की जरूरी चीजें रखी जा रही हैं। एक राहत पैकेट में ढाई किलो चूड़ा, 50 ग्राम गुड़, 25 ग्राम चीनी, एक किलो चना, दो मोमबत्तियां, माचिस और नमक का पैकेट दिया जा रहा है। जिला प्रशासन के मुताबिक अब तक 5 हजार से ज्यादा परिवारों तक सूखा राहत सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। वहीं आज भी 10 हजार से अधिक परिवारों तक राहत पहुंचाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। राहत सामग्री की पैकिंग से लेकर उसे बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंचाने तक की पूरी व्यवस्था प्रशासन की निगरानी में की जा रही है। महिलाओं और कर्मियों की ये पूरी टीम तीन शिफ्टों में लगातार काम कर रही है। साफ-सफाई और हाइजीन का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पैकेट में सामग्री रखने, उसे व्यवस्थित करने और सील करने का काम तेजी से किया जा रहा है। खेल भवन का पूरा परिसर इन दिनों राहत सामग्री तैयार करने वाले सेंटर में तब्दील हो चुका है। सिर्फ सूखा राशन ही नहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के लिए सामुदायिक किचन भी चलाए जा रहे हैं। जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के साथ-साथ कई जगह मेडिकल कैंप लगाकर स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशासन की कोशिश है कि बाढ़ की इस आपदा में किसी भी प्रभावित परिवार को भोजन और जरूरी राहत सामग्री की कमी नहीं हो। बाढ़ की चुनौती बड़ी है... लेकिन राहत की तैयारी भी युद्धस्तर पर है। खेल भवन में 24 घंटे चल रही पैकेजिंग से लेकर गांव-गांव पहुंचाई जा रही राहत सामग्री तक, जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने में जुटा है। आपदा की इस घड़ी में प्रशासन ने आम लोगों से भी सहयोग और संयम बनाए रखने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

बाघिन सड़क पर पसरी: जंगल सफारी का वाकया सोशल मीडिया पर वायरल

Noida, Uttar Pradesh:जंगल सफारी की वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती है...ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है...जिसमें कार सवारों ने जब सड़क पर बाघिन को देखा तो गाड़ी वहीं रोक दी... बाघिन को गाड़ियों या इंसानों की मौजूदगी से रत्ती भर फर्क नहीं पड़ा. वह सड़क पर इस तरह पसरी थी मानो सड़क उसकी बपौती हो...इस अद्भुत नजारे को कार में मौजूद लोगों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया. उन्होंने इस पल को 'सपने के सच होने' और 'जिंदगी भर याद रहने वाली मेमोरी' जैसा बताया कार के सामने अचानक आई बाघिन अंगड़ाई लेते हुए दिखाए नखरे
0
0
Report
Advertisement

रैणी में ज्वेलर्स दुकान के ताले तोड़ने की नाकाम कोशिश CCTV में कैद

Alwar, Rajasthan:रैणी में ज्वेलर्स की दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास, CCTV में कैद हुए चार संदिग्ध रैणी, अलवर। रैणी कस्बे की जैन गली स्थित अग्रवाल ज्वेलर्स की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाने का प्रयास किया। चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़ने की कोशिश की, लेकिन ताले नहीं टूटने के कारण वे चोरी करने में नाकाम रहे। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में चार संदिग्ध दुकान के शटर और ताले तोड़ने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। दुकान मालिक जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अज्ञात लोगों ने दुकान के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया था, लेकिन ताले नहीं टूटने से बड़ी वारदात होने से बच गई।
0
0
Report

जोधपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, रोड शो के साथ वार्ड वार बैठक जारी

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कुछ ही देर में जोधपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्तावित रोड शो को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। भाजपा के जोधपुर प्रभारी भूपेंद्र सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम को लेकर पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच जोधपुर पहुंचेंगे। इसके बाद जालोरी गेट पर जनसभा आयोजित की जाएगी। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जालोरी गेट से रोड शो शुरू होगा, जो सरफाबাজার और त्रिपोलिया बाजार होते हुए घंटाघर तक पहुंचेगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। रोड शो के बाद मुख्यमंत्री महेश्वरी भवन पहुंचेंगे। यहां नगर निगम के सभी 100 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी के साथ बैठक प्रस्तावित है। बैठक में मुख्यमंत्री वार्डवार वर्तमान राजनीतिक और स्थानीय स्थिति की जानकारी लेंगे तथा चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं。
0
0
Report

असम NRC के बाद नागरिकता पहचान पर मुस्लिम समुदाय को निशाने पर हाई कोर्ट

Guwahati, Assam:नागरिकता को लेकर पूरे भारत में हर रोज कुछ ना कुछ सवाल उठते ही जा रहा है। परंतु देखा जाए तो असम में NRC का फाइनल ड्राफ्ट भी निकल चुका है उसके बावजूद भी असम में नागरिकता का कोई पहचान पत्र नहीं है। इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जमीयत उलेमा ए हिंद असम के तरफ से एक केस भी चल रहा है जिसका फैसला आने वाले दिनों में आने वाला है। इसी बात को लेकर हमने गुवाहाटी हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट इलियास अहमद से बातचीत की। इलियास अहमद ने बातचीत के दौरान कहा है कि जमीयत उलेमा ए हिंद असम का एक केस चल रहा है सुप्रीम कोर्ट में कि जिन लोगों का एनआरसी में नाम आया है उन लोगों को आइडेंटी कार्ड दिया जाए और जिन 19 लोगों का नाम नहीं आया उन लोगों को नोटिस जारी किया जाए परंतु अभी तक सुप्रीम कोर्ट का कोई फैसला नहीं आया आने वाले दिनों में आने वाला है। एडवोकेट इलियास अहमद ने कहा है कि असम में हर रोज एक खास समुदाय को नागरिकता के पहचान को लेकर हरासमेंट किया जा रहा है जो एक तरफ जुल्म है। सिर्फ टारगेट किया जा रहा है मुसलमान को परंतु अगर एनआरसी का परिचय पत्र आइडेंटी कार्ड दिया जाता है तो तब यह संपूर्ण रूप से जो प्रॉब्लम है वह खत्म हो जाएगा। परंतु अभी तक सरकार इसको होने नहीं दे रहे हैं जो सरासर गलत है परंतु सरकार कह रहे हैं कि कुछ इलीगल माइग्रेंट का नाम NRC में आया है इसीलिए सरकार कह रहे हैं कि री वेरिफिकेशन होना चाहिए परंतु इसका भी कोई अभी तक फैसला नहीं हुआ सुप्रीम कोर्ट के तरफ से। एडवोकेट इलियास अहमद ने कहा है कि सरकार सिर्फ मुसलमान का नाम NRC से कटने के लिए इस तरह से वेरिफिकेशन करने को कह रहा है सरकार सिर्फ मुसलमान को टारगेट करके ही एनआरसी को संपूर्ण रूप नहीं देना चाह रहे हैं जो सरासर गलत है।
0
0
Report
Advertisement

कृष्ण अवतार ड्रेस में बच्चा वायरल, वासुदेव की कथा को जीवंत दिखाया

Noida, Uttar Pradesh:वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा धोती, मोर मुकुट और पारंपरिक आभूषणों से सजा हुआ दिखाई दे रहा है...उसके आगे चार्ट में वासुदेव बने हैं जो टोकरी में श्रीकृष्ण को रखे हैं और चार्ट को इस तरह पहनाया गया है कि श्रीकृष्ण की जगह बच्चे का चेहरा दिखे... टोकरी के पीछे शेषनाग को भी दिखाया गया है...बच्चे की इस अनोखी ड्रेस में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद वासुदेव द्वारा उन्हें यमुना नदी पार सुरक्षित ले जाने की पूरी कहानी को खूबसूरती से दर्शाया गया है श्रीकृष्ण बने बच्चे का वीडियो वायरल क्रिएटिव ड्रेसिंग पर फिदा इंटरनेट
0
0
Report
Advertisement

ट्रेन के दरवाजे से बाहर झुककर स्टंट, खंभे से टकराकर युवक गिरा

Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर आए दिन स्टंटबाज रीलबाजों का वीडियो वायरल होता रहता है...ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है....वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़का ट्रेन के दरवाजे से पूरी तरह बाहर की ओर झुका हुआ है, बिल्कुल किसी फिल्मी हीरो के अंदाज़ में पोज देते हुए. उसका पूरा ध्यान बस एक ही चीज पर था शानदार रील बनाना. उसे इस बात की जरा भी परवाह नहीं थी कि आसपास क्या हो रहा है या आगे रास्ते में क्या आने वाला है. उसके साथ मौजूद एक और शख्स कैमरे में उसकी हर अदा कैद कर रहा था, ताकि वीडियो एकदम परफेक्ट बने, लेकिन ये ‘परफेक्ट रील’ बनाने का सपना कुछ ही पलों में बुरे सपने में बदल गया सेकंडों में स्टाइल बना खौफनाक हादसा! खंभे से टकराकर ट्रेन से गिरा युवक
0
0
Report

ढोल-ताशा विरोध पर बापट घिरा, हिंदू परंपरा बनाम आधुनिकता का विवाद

Shirdi, Maharashtra:संग्राम बापू भंडारे बाईट ऑन बापट मुद्दे - विद्यानंद बापट जेव्हा कोणाला माहीत नव्हता तेव्हा सर्व हिंदुत्ववादी संघटनांनी डीजे आणि लेजर विरोधात भुमिका घेतलीय... काल परवा आलेला बापट अगोदर डीजेला विरोध , लेजरला विरोध आणि आता वळणाच पाणी वळणालाच गेलं... नंतर म्हणायला लागला ढोल - ताशा नको , लेझीम नको.. ढोल - ताशाला विरोध करणारा भारतीय कसा असू शकतो.. हिंदू परंपरेतील अत्यंत महत्वाच वाद्य ... पोर चार चार महिने रियाज करतात.. त्याचा चेहरा सुकलाय , आमची पोर ढोल वाजवून प्रसन्न चेह-याची होतात... त्या बापटला कळतय का..? संग्राम भंडारे संतापले... या रस्त्यावरून त्या रस्त्यावरून मिरवणूक न्यायची नाही रस्ते काय बापटच्या बापाचे आहेत का..?  हिंदूचे ‌रस्ते , कर भरतात...अकरा दिवस आनंद घेतात तो बापटला खटकतोय... त्यामुळे संतोष चव्हाणची भुमिका पण समजून घेणं गरजेचं... हिंदू सणांना तुम्ही विरोध करतायत , लहानपणासून डीजे - लेजरला विरोध करत आलोय पन ढोल ताशा , लेझीम आणि रस्ते मिरवणुका यात जर विद्यानंद बापट आडवा येत असेल आणि त्याला विशिष्ट लोक पाठींबा देत असतील तर सगळ्यांचे ढोल होतील... संग्राम बापू भंडारे यांची प्रतिक्रिया... वेळ का आली कारण ते म्हणतायत ढोल ताशा बंद करा... मी उद्या म्हणालो पत्रकारिता बंद करा तर तुम्ही हमरी-तुमरीवर येणार नाही का..? बापट काय आमचा बाप झालाय का..? बंद करायला सांगतो.. त्याने रितसर निवेदने द्यावी , काल परवा आलेला हा कोणाला माहित नाही.. संतोष चव्हाण याची उस्फुर्त प्रतिक्रिया ... आम्ही संस्कृती रक्षक , भक्षक नाही...डीजे डॉल्बी , लेझरला आमचाच विरोध... पण सांस्कृतिक परंपरा त्याला विरोध झाला तर पुढच्यांचे ढोल केले जातील... संग्राम भंडारे यांची पुन्हा भडक प्रतिक्रीया....
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top