482003
जबलपुर में बदमाश ने मांगी 50 लाख की फिरौती, दो गिरफ्तार
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में एक बदमाश द्वारा परिवार से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पीड़ित प्रमोद कुर्मी ने पुलिस से सुरक्षा मांगी। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि मुख्य आरोपी राकेश पटेल फरार है। पुलिस ने परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया है और जल्द ही राकेश पटेल को पकड़ने का वादा किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पाकुड़ के निजी स्कूल परिसर में छह बेबी कोबरा मिले, सुरक्षा के कदम
Pakur, Jharkhand:पाकूड़ जिले के महेशपुर में एक निजी विद्यालय परिसर में आधा दर्जन बेबी कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। सांपों के बच्चे तब दिखे जब विद्यालय बंद था। वनकर्मी असराफुल शेख मौके पर पहुंचे और सभी बेबी कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि निजी विद्यालय से फोन आया कि वहां कई सांप के बच्चे रेंग रहे हैं, जिससे कर्मी भयभीत थे। कोबरा के बच्चों को बिजली पैनल रूम के पास देखा गया था। वनकर्मियों के अनुसार कोबरा ने अंडे दिए थे और पिछले पांच दिन में बच्चे निकले। स्थान पर और भी बेबी कोबरा हो सकते हैं, इसलिए क्षेत्र को ब्लॉक कर साफ-सफाई हेतु निर्देश दिए गए। साफ-सफाई के बाद फिर खोजबीन होगी। वे इसे खतरनाक बताते हुए उचित सावधानी बरतने की सलाह देते रहे।0
0
Report
चेन्नई सड़क हादसे में चतरा के मजदूर की मौत, शव मंगाने को सरकारी गुहार
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : जिले के हंटरगंज प्रखंड का लेंजवा गांव का एक मजदूर बिफन भुइयाँ पलायन की भेंट चढ़ गया। वह रोजी-रोटी की तलाश में करीब एक माह पूर्व ही चेन्नई के पेरियाप्लाम गया था। जहां बीती रात फेक्ट्री के बाहर सोए अवस्था में एक चारपहिया वाहन ने उसे रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनकर घर में चीत्कार मच गया। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय है कि उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए भी लोग घर लाने में असक्षम हैं। शव घर किस प्रकार आये इसके लिए परिजन स्थानीय बीडीओ से लेकर थाना तक दौड़ लगाए परन्तु कोई मदद नहीं मिली। तब परिवार ने मुखिया योगेंद्र यादव से गुहार लगाई है। मुखिया ने चतरा डीसी से लेकर राज्य सरकार के श्रम मंत्रालय से गुहार लगाया है। अब देखना है कि गरीब बिफन का शव मंगवाने के लिए कौन मसीहा बनकर सामने आता है ताकि उसका अंतिम संस्कार हो सके।0
0
Report
मथुरा: भारी बारिश के कारण कक्षा 8 तक स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट के चलते कक्षा 8 तक के स्कूल बंद BREAKING NEWS: भारी बारिश का अलर्ट: मथुरा जिले में लगातार हो रही बारिश और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी 'ऑरेंज अलर्ट' (नारंगी चेतावनी) को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है。 कक्षा 8 तक छुट्टी: जिलाधिकारी (DM) सीपी सिंह के निर्देश पर गुरुवार को जिले के प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे。 कड़े निर्देश: बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) रतन कीर्ति द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियम समस्त परिषदीय और सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा。 होगी कार्रवाई: यदि कोई भी स्कूल गुरुवार को खुला पाया गया या आदेश की अवहेलना की गई, तो किसी भी अनहोनी के लिए स्कूल प्रबंधन पूरी तरह जिम्मेदार होगा और उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
पटना के जक्कनपुर में स्कॉर्पियो से मासूम मौत, चालक ने गार्ड रूम में आत्महत्या
Patna, Bihar:राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित गया लाइन गुमटी रोड की केटीपीएस कॉलोनी में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे के बाद दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कॉलोनी गेट के पास खेल रहे ढाई वर्षीय मासूम प्रियांशु राज को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन आनन-फानन में निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो का आगे और पीछे दोनों पहिया बच्चे के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर चोटें आईं। मृतक प्रियांशु राज के पिता मंजीत कुमार गायघाट में जूनियर इंजीनियर (जेई) के पद पर कार्यरत हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो चालक अनुराग राज को पकड़ लिया और कॉलोनी के गार्ड रूम में बंद कर दिया। इसी दौरान जब उसे बच्चे की मौत की जानकारी मिली, तो उसने गार्ड रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अनुराग राज बेउर थाना क्षेत्र के विशुनपुर पकड़ी का रहने वाला था。 घटना की सूचना मिलते ही जक्कनपुर थाना पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे।एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच की। सदर एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि चालक के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।0
0
Report
चितकोहरा ओवरब्रिज पर 15 दिन भारी वाहनों का परिचालन बंद, मरम्मत शुरू
Patna, Bihar:अनीसाबाद को एयरपोर्ट से जोड़ने वाली चितकोहरा रेलवे ओवरब्रिज पर आज से 15 दिन तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इस दौरान पुल की मरम्मत होगी। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है। इस पुल से रोज स्कूली बस, ट्रक, हाइवा सहित करीब 20 हजार वाहन गुजरते हैं। ओवरब्रिज के एक्सपेंशन ज्वाइंट्स और बियरिंग काफी पुराने हो चुके हैं। भारी वाहनों के दबाव के कारण बियरिंग में गैप आ गया था, जिससे पुल पर कंपन महसूस होने लगी थी। एयरपोर्ट पेट्रोल गोलंबर से आने वाले भारी वाहनों को हार्डिंग रोड की ओर से जाना होगा। अनीसाबाद की ओर से आने वाले वाहन चितकोहरा गोलंबर से मीठापुर होते हुए गर्दनीबाग 15 नंबर पुल से जाएंगे। तकनीकी जांच में पुल की मरम्मत आवश्यक पाए जाने के बाद बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने बियरिंग बदलने और सुपर स्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम शुरू किया है। मरम्मत के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर अगले 15 दिन तक पुल पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद पुल की मजबूती बढ़ेगी और इसकी लाइफ भी बढ़ेगी।0
0
Report
टोंक में भ्रामक लेबलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 7488 एनर्जी ड्रिंक सीज
Tonk, Rajasthan:भ्रामक लेबलिंग पर बड़ी कार्रवाई, टोंक जिले के उनियारा में एनर्जी ड्रिंक की 7488 बोतलें सीज गईं। प्रदेश में चलाए जा रहे 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत टोंक जिले की फूड सेफ्टी टीम ने उनियारा उपखंड में नैनवा रोड पर स्थित मैसर्स श्री श्याम ट्रेडर्स से एनर्जी ड्रिंक की 7488 बोतलें सीज की गईं। सीएमएचओ टोंक डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान बोतलों के लेबल पर "Stimulates Mind", "Energizes Body" और "Same Great Taste" जैसे दावे अंकित पाए गए, जिन्हें खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार भ्रामक प्रचार माना जाता है। टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नमूने लेकर शेष 7488 बोतलों को सीज किया गया। एफएसएसएआई के निर्देशों के अनुसार कैफीनेटेड बेवरेज पर "एनर्जी ड्रिंक", "स्पोर्ट्स ड्रिंक", "स्टिमुलेट्स माइंड" जैसे दावों का उल्लेख भ्रामक श्रेणी में आता है। हाल ही में इस संबंध में पेय पदार्थ निर्माता कंपनियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अधिक कैफीन वाले ऐसे पेय गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या: राम मंदिर दान चोरी मामले में आरोपी अनुकल्प मिश्रा को पुलिस लाइन भेजा गया
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (Uttar Pradesh): Police Brings Ram Temple Donation Theft Case Accuse Anukalp Mishra Back To Police Line/ Visuals0
0
Report
इटावा के बाजार में ई-स्कूटर ने साइकिल सवार को टक्कर दी, CCTV फुटेज स्पष्ट
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मुख्य बाजार में तेज रफ्तार ई स्कूटर ने सामने से आ रहे साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, मुख्य बाजार में हुए इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें साफ तौर पर घटना को देखा जा सकता है हालांकि इस घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है जहां पर इलाज जारी है।0
0
Report
वैशाली पुलिस ने आधी रात औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी
Hajipur, Bihar:वैशाली पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने आधी रात बेलसर थाना पर अचानक दस्तक दी। औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक हर व्यवस्था की गहन पड़ताल की गई।देर रात वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बेलसर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सदर-2 लालगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे एसपी ने सबसे पहले रात्रि ओडी ड्यूटी, संतरी ड्यूटी और रात्रि गश्ती की स्थिति की जांच की।इसके बाद थाना हाजत, थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और थाने के संचालन की बारीकी से समीक्षा की गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों से पूछताछ कर उनकी कार्यशैली का आकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।एसपी शुभांक मिश्रा ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सभी पुलिसकर्मियों को चौकन्ना रहकर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने, रात्रि गश्ती को और मजबूत बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिस कार्रवाई ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आधी रात हुआ यह औचक निरीक्षण साफ संकेत है कि वैशाली पुलिस अब हर स्तर पर जवाबदेही और सतर्कता के साथ काम कर रही है.0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ में प्रेम प्रसंग के विवाद पर पुलिस ने भारी बल तैनात, शांति कायम
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर लखनपुर गांव में हुई दो पक्षों के बीच विवाद मामले को फिलहाल पुलिस ने शांत करा दिया है...बताया जा रहा है प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था...सूचना मिलते ही पुलिस बल गांव पहुंचे और इसके बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है... रातभर पुलिस कैम्प कर रहीं हैं... सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है... प्रशासन ने इस मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर बैठक की...इस दौरान प्रशासन ने दोनों पक्षों को किसी प्रकार विवाद नहीं करने की अपील की...साथ ही चेतावनी भी दी गई की अगर दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न होता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी...सूचना मिलते ही एसडीपीओ कुमार गौरव,अंचलाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी विनय कुमार तथा एसआई गौतम दास भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे...उधर अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया और देर रात से ही गांव में कैंप कर लगातार निगरानी की... इस दौरान एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि प्रेम प्रसंग के मामले में मामूली विवाद उत्पन्न हो गया था...शांति समिति की बैठक कर दोनों पक्ष को समझाया गया है...गांव में विवाद ना बढ़े जिसको लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है...पुलिस मामले की जांच कर रही है...जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी...फिलहाल गांव में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं और मामला फिलहाल शांत हैं... अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि दो समुदायों के बीच विवाद की सूचना मिलने के बाद तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई...फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और गांव में शांति बनी हुई है...प्रशासन प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए है...अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, किसी भी भ्रामक सूचना को साझा नहीं करने तथा आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की है...0
0
Report
गोड्डा में ज्वैलरी दुकान लूट: CCTV फुटेज सामने, तीन अपराधी फरार, पुलिस हाथ खाली
Godda, Jharkhand:गोड्डा में सरे शाम अपराधियों ने बीच बाजार में ज्वैलरी दुकान में लूट पाट की और फायरिंग करते हुए आराम से चलते बने । करीब चालीस से पचास लाख के लूट का अनुमान है।अब इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर नेताओं की बयानबाजी हो रही है।पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। फिलहाल उसका कोई बयान भी सामने नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक तीन अपराधी एक अपाचे बाइक पर गोलियां चलाते हुए भागलपुर रोड में जाते देखे गए हैं।0
0
Report
CM भजनलाल शर्मा कोटा- दिल्ली एक्सप्रेस वे निरीक्षण बाद जयपुर रोड पर सुरक्षा अलर्ट
Dausa, Rajasthan:दौसासीएम भजनलाल शर्मा देर रात को निकले दौसा होकर कोटा से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से आये सीएम जयपुर जाते समय लालसोट के अमरामात रेस्ट एरिया में रुके सीएम जहां लालसोट विधायक रामबिलास मीणा ने किया सीएम का स्वागत कुछ देर सीएम ने विधायक से की बातचीत उसके बाद बांदीकुई क्षेत्र से निकले जयपुर रोड पर सीएम के काफिले को देखते पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के चलते सीएम गए थे कोटा जहां एक्सप्रेस वे के निरीक्षण के साथ लबान में आयोजित कार्यक्रम में हुए थे शामिल0
0
Report
Advertisement
नवलगढ़ में कैंडल मार्च: नाबालिग के दुष्कर्म के विरोध में न्याय की मांग तेज
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं श्रीगंगानगर दुष्कर्म कांड के विरोध में नवलगढ़ में कैंडल मार्च युवा संगठन के बैनर तले युवाओं ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन पीड़िता को न्याय दिलाने की उठाई मांग दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल पीड़िता के प्रति संवेदना व्यक्त कर न्याय का संकल्प लिया श्रीगंगानगर में एक नाबालिग बालिका के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में नवलगढ़ के युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर अपना शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। इस दौरान युवाओं ने पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपियों को शीघ्र कठोर सजा देने की मांग की। युवा संगठन नवलगढ़ के बैनर तले आयोजित कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। हाथों में मोमबत्तियां लेकर युवाओं ने पीड़िता के प्रति संवेदना व्यक्त की और महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि महिलाओं और बेटियों के खिलाफ बढ़ते अपराध बेहद चिंताजनक हैं। ऐसे जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। युवाओं ने कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट होकर आवाज उठाए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके ।कैंडल marcher के समापन पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर पीड़िता के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और न्याय मिलने तक उसके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।0
0
Report
सेवानिवृत्त महेश टीबड़ा ने झुंझुनूं की विद्युत व्यवस्था में बड़े सुधार किए
Jhunjhunu, Rajasthan:महेश टीबड़ा (सेवानिवृत्त एसई, अजमेर डिस्कॉम) ने अपने लंबे प्रशासनिक और तकनीकी अनुभव से झुंझुनूं जिले की विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अजमेर डिस्कॉम में अधीक्षण अभियंता के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने विद्युत आपूर्ति को अधिक सुदृढ़, व्यवस्थित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने के लिए कई योजनाओं को गति दी। उनके कार्यकाल में अनेक नए विद्युत विकास कार्य स्वीकृत हुए तथा कई परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूर्ण हुईं। उनकी दूरदर्शी योजना और कुशल कार्यशैली का लाभ आने वाले वर्षों में भी जिले की विद्युत व्यवस्था को मिलता रहेगा। हाल ही में सेवानिवृत्त होने के باوجود उनके द्वारा तैयार की गई विकास योजनाएं बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में मजबूत आधार प्रदान करेंगी। महेश टीबड़ा का कार्यकाल प्रशासनिक दक्षता, तकनीकी विशेषज्ञता और जनहित के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है।0
0
Report
टिहरी गढ़वाल में भूस्खलन, खतरे की जद में आए दुकानें और शेल्टर खाली; नुकसान नहीं
Noida, Uttar Pradesh:टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल के आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी दी है कि नेशनल हाईवे 707A पर कड्डूखाल में दुकानों के पास भूस्खलन हुआ। इसके कारण एक पुरानी खाली इमारत को नुकसान पहुँचा। एहतियात के तौर पर, खतरे की जद में आए दो रेस्तरां, सड़क किनारे बने कियोस्क और मजदूरों के अस्थायी शेल्टर को घटना से पहले ही खाली करा लिया गया था। बताया जा रहा है कि यह घटना एक निजी व्यक्ति द्वारा होटल बनाने के लिए की जा रही खुदाई के काम की वजह से हुई। किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।0
0
Report
Advertisement
