482003
पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को पीटा, पुलिस थाना में शिकायत दर्ज
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में एक घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर दी। यह घटना हाल ही में शहर के एक मोहल्ले में हुई, जिसके बाद पीड़िता ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति पिछले कुछ समय से अपनी प्रेमिका के साथ समय बिता रहा था, जिसके कारण उनके बीच तनाव बढ़ गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पत्नी को वीडियो कॉल कर कहा- जहर खा लिया, युवक کی मौत
Munger, Bihar:पत्नी को वीडियो कॉल कर कहा- जहर खा लिया, भाई से था परेशान।सूचना मिलते ही सक्रिय हुई ईस्ट कॉलोनी पुलिस, शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मुंगेर : ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के मुंगरौड़ा निवासी 28 वर्षीय अंकित राज ने शुक्रवार को कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया और जहर खाने की जानकारी दी। इसके बाद पत्नी ने तत्काल इसकी सूचना ईस्ट कॉलोनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को सक्रिय किया। टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी।0
0
Report
बिहार की बाढ़ के बीच 9 हिरण समेत कई जहरीले सांपों का रेस्क्यू
Muzaffarpur, Bihar:बिहार में आई बाढ़ की भीषण त्रासदी से आम लोगो के साथ जीव जंतु भी परेशान हैं, वन विभाग की टीम ने 9 हिरण और कई जहरीले सांपों का रेस्क्यू किया, जिन्हें सुरक्षित वन विभाग के कार्यालय में रखा गया है। नेपाल में लगातार हो रही बारिश और नेपाल से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद जहां एक तरफ बिहार के कई जिले में बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ जीव जंतु भी इससे अछूता नहीं है। अब जीव जंतु की जान भी आफत में आ गई है। बाढ़ से बिहार के कई इलाकों में त्राहिमाम मचा हुआ है। कुछ जगहों पर लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर पलायन कर रहे हैं, और नारायणी–गंडक नदी के तेज धार में बहते कई हिरणों को सुरक्षित बचाया गया है और वन विभाग को सौंप दिया गया है। इसके बाद वन विभाग में हिरणों को संरक्षण रखा गया है और उनका समुचित इलाज किया जा रहा है। अधिकारीयों के अनुसार सभी हिरण सुरक्षित और स्वस्थ हैं। वन विभाग के कर्मी शशि शेखर कुमार ने बताया कि नेपाल से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद नारायणी–गंडक नदी में पानी के तेज बहाव के कारण वन विभाग की टीम भी अलर्ट मोड में है और पिछले दो दिनों में साहेबगंज, पारू और सरैया प्रखंड क्षेत्रों से 9 हिरण का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है, जबकि दो जहरीले सांप रसल बाइपर और एक अजगर का रेस्क्यू किया गया है। सभी को वन विभाग कार्यालय में रखकर उनका समुचित इलाज किया जा रहा है और सभी रेस्क्यू किए गए जीव जंतु सुरक्षित हैं।0
0
Report
भागलपुर के सजौर में संदिग्ध दवा बोतल फटने से तीन बच्चियां घायल
Naya Chak, Bihar:भागलपुर के सजौर थाना क्षेत्र में खेलने के दौरान संदिग्ध मेडिसिन की बोतल फटने से तीन बच्चियां जख्मी हो गईं. घटना शुक्रवार की शाम करीब चार बजे फतेहपुर गांव में शिव मंदिर के पास हुई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक तीन से चार बच्चे शिव मंदिर के पास खेल रहे थे. इसी दौरान पास में बालू के ढेर पर काले प्लास्टिक में रखी तीन बोतलों में से एक बोतल एक बच्ची ने उठा ली. खेलने के दौरान अचानक बोतल फट गई. घटना में दो बच्चियां गंभीर रूप से जख्मी हुईं, एक बच्ची की उंगली उड़ गई है. जबकि एक बच्ची को हल्की चोट लगी. जख्मी बच्चों में फतेहपुर निवासी महेश सिंह की 10 वर्षीय बेटी अमृता कुमारी और विक्रम कुमार का 5 वर्षीय बेटा वैभव कुमार शामिल हैं. वहीं करिश्मा कुमारी को भी हल्की चोट लगी. घटना की सूचना मिलते ही सजौर थाना प्रभरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी जख्मी बच्चों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा. घटना के बाद विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर प्लास्टिक की पॉलीथिन में मेडिसिन जैसी बोतलें मिली हैं. बोतल में किस तरह का पदार्थ था और विस्फोट कैसे हुआ, इसकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है. एफएसएल जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और बोतल में मौजूद पदार्थ के बारे में जानकारी मिल सकेगी.0
0
Report
Advertisement
गंगा जलस्तर बढ़ने से मुंगेर में बाढ़ का खतरा, चंडिका मंदिर पानी में डूबा
Munger, Bihar:मुंगेर: गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। शुक्रवार शाम मुंगेर में गंगा का जलस्तर 39.12 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 39.33 मीटर से महज 21 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर करीब आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे में शनिवार शाम तक गंगा के खतरे के निशान को पार करने की संभावना जताई जा रही है। जलस्तर बढ़ने से 10 दिन पहले जिन दियारा और निचले इलाकों से बाढ़ का पानी पूरी तरह निकल गया था, वहां दोबारा पानी पहुंच गया है। कई ग्रामीण सड़कें डूब गई हैं। गंगा किनारे बसे मोहल्लों और शहर के कुछ निचले हिस्सों में भी पानी का असर दिखने लगा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर का सबसे अधिक असर शक्तिपीठ चंडिका स्थान में देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के कतारबद्ध होने वाले स्थान पर करीब 5 फीट पानी जमा हो गया है। वहीं मां चंडिका के गर्भगृह में करीब 4 फीट पानी है। पानी बढ़ने से मां चंडिका की प्रतिमा का नेत्र भी पानी में आधा डूब गया है। गर्भगृह से लेकर पूरे मंदिर परिसर में पानी जमा होने के बाद मंदिर का मुख्य दरवाजा बंद कर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सदर एसडीओ कुमार अभिषेक ने इसकी जानकारी दी। चंडिका स्थान में गंगा का पानी एक महीने के अंदर दूसरी बार मंदिर परिसर में पहुंचा है। दुर्गापूजा में अब महज आठ दिन शेष हैं। ऐसे में पानी आने से मंदिर में रंग-रोगन, लाइटिंग और अन्य मेंटेनेंस कार्य प्रभावित हो गया है। शुक्रवार को मंदिर परिसर में बिजली वायरिंग की मरम्मत का काम भी पानी के बीच किया जा रहा था। पानी के बीच बिजली का काम सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाला है। मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद होने से दुकानदारों और पुजारियों में भी मायूसी है। दुकानदारों का कहना है कि उनकी रोजी-रोटी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं पर निर्भर है। वहीं पुजारियों का कहना है कि मां गंगा और मां चंडिका के मिलन की धार्मिक मान्यता है। उन्होंने मां गंगा से जल्द मंदिर परिसर खाली करने की प्रार्थना की है। इधर गंगा का जलस्तर बढ़ने से मुंगेर के छह प्रखंडों में दोबारा बाढ़ का असर दिखने लगा है। सदर और बरियारपुर प्रखंड के दियारा के साथ निचले इलाकों में रहने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। सदर प्रखंड की मोहली पंचायत के आदर्श ग्राम तिकड़मपुर में गांव और खेतों के समीप पानी पहुंच गया है। कुछ घर भी पानी की जद में आ गए हैं। बरियारपुर के नीरपुर, कल्याण टोला, लालजी टोला के साथ झौवा बहियार और हरिनमार पंचायत में भी पानी का असर पहुंचा है। इसके अलावा जमालपुर, धरहरा, हवेली खड़गपुर और असरगंज प्रखंड के कई नए इलाकों में भी पानी पहुंचने की सूचना है। गंगा का पानी दोबारा बढ़ने से दियारा और बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों में फिर से चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि जलस्तर खतरे के निशान को पार करता है तो उन्हें सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना पड़ सकता है। जिन इलाकों से कुछ दिन पहले ही पानी निकला था, वहां दोबारा पानी पहुंचने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जिला आपदा पदाधिकारी कमल किशोर ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन की लगातार नजर है। आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के अंचल अधिकारियों को अलर्ट रहने और स्थिति पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।0
0
Report
अभिषेक जी के बुलेटिन के लिए नई तस्वीर जारी, जानिए क्या खास है
Noida, Uttar Pradesh:ये फोटो अभिषेक जी के बुलेटिन के लिये है0
0
Report
बाराबंकी दुर्घटना: तेज कार ने दो बाइकों को टक्कर दी, जीजा-साले समेत दो की मौत
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बेकाबू कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, जीजा साले की मौत बाराबंकी में दरियाबाद थाना क्षेत्र में सफदरगंज मार्ग पर नूरगंज गांव के पास तेज रफ्तार कार और दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जीजा-साले समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक तहसील से संबद्ध कार के सामने अचानक जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दो बाइकों से टकरा गई। इसके बाद कार पेड़ से जा भिड़ी और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बाइक سवार समेत चार लोग घायल हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सिरौलीगौसपुर सीएचसी के चिकित्सक देव प्रताप सिंह ने घायलों को अपने वाहन से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां फैजाबाद के मुरादाबाद क्षेत्र निवासी शिवकुमार (45) और उनके साले शिवप्रसाद निवासी कमौली, दरियाबाद को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अकबरपुर निवासी सैदु (50) का उपचार जारी रहा। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शिवकुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं लखनऊ ले जाते समय शिवप्रसाद की भी मौत हो गई। सीओ रामसनेहीघाट सौरभ श्रीवास्तव ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है।0
0
Report
Advertisement
गुरनाम सिंह चढूनी ने सभी संगठन आमंत्रित, 5 तारीख को स्मारक पर भीड़ जुटाने चेतावनी
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने फिर किया सभी संगठन को आमंत्रित हैं साथियो तिल तिल करके मरने से लड़ कर मरना ज़्यादा अच्छा है 5 तारीख को 10 बजे शहीद उधम सिंह स्मारक शाहबाद पर ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में पहुंचे और अब की बार लठ साथ में ले आना0
0
Report
बेलरखा में युवक को गोली, आरोपी मौके से फरार
Jhanj Kalan, Haryana:बेलरखा में शुक्रवार शाम करीब एक युवक को अज्ञात वाहन सवारों द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल युवक की पहचान अजय पुत्र वेद प्रकाश, निवासी बेलरखा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अजय अपने दो दोस्तों के साथ गाड़ी में सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान बेलरखा क्षेत्र में एक अज्ञात गाड़ी ने उनका पीछा किया। आरोप है कि इसी दौरान अज्ञात वाहन सवारों ने अजय को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद अजय को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी नरवाना थाना प्रभारी, सदर नरवाना थाना प्रभारी और CIA इंचार्ज की टीमें मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा गोली चलाने वालों और वारदात के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। फिलहाल वारदात को लेकर पुलिस की जांच जारी है।0
0
Report
सनोधा क्षेत्र में सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, दो बाइक सवारों की मौत
Sagar, Madhya Pradesh:दमोह सागर स्टेट हाइवे पर सानोधा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर, टक्कर के बाद कार पेड़ से टकराई, दो बाइक सवारों की मौत, 3 कार सवार घायल, घायलों को सागर भेजा गया। सानोधा पुलिस मौके पर।0
0
Report
Advertisement
पानीपत के पहलवान नितेश सिवाच ने एशियाई खेलों में रजत पदक से इतिहास रच दिया
Panipat, Haryana:पानीपत। मेहनत, संघर्ष और कभी न हार मानने वाले जज्बे की बदौलत पानीपत के नितेश सिवाच ने 64 साल बाद एशियन गेम्स की ग्रीको-रोमन कुश्ती में भारत को रजत पदक दिलाकर इतिहास रच दिया है। भले ही वे फाइनल में जापानी पहलवान से हारकर स्वर्ण पदक से चूक गए, लेकिन उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश और हरियाणा के लिए गर्व का क्षण बन गई है। भारत के लिए ग्रीको-रोमन शैली में इससे पहले 1962 के एशियाई खेलों में मालवा सिंह और गणपत अंदालकर ने स्वर्ण, जबकि उदय चंद, सज्जन सिंह और मारुति माने ने रजत पदक जीते थे। कभी 15 साल की उम्र में पिता के साथ सुबह पांच बजे उठकर दूध बेचने वाला पानीपत का पहलवान नितेश सिवाच अब एशियाई खेलों के पदक विजेताओं में अपना नाम दर्ज करा चुका है। जापान में आयोजित एशियाई खेलों में नितेश ने ग्रीको-रोमन कुश्ती में भारत के लिए रजत पदक जीता। फाइनल में जापानी पहलवान से हार के कारण वह स्वर्ण से चूक गया, लेकिन उसकी उपलब्धि ने परिवार और गांव को गौरवान्वित कर दिया। 1962 के एशियाई खेलों के बाद भारतीय ग्रीको-रोमन कुश्ती में रजत पदक जीतने वाले नितेश की कहानी संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। पिता आनंद सिवाच खेती के साथ दूध बेचने का काम करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए नितेश भी करीब दो साल तक पिता के साथ दूध बेचता रहा। सुबह दूध लेकर निकलना और शाम को लौटना उसकी दिनचर्या थी। नितेश को बचपन से ही कुश्ती का शौक था। पिता खुद भी कुश्ती करते थे। चोट लगने के बाद परिवार पानीपत आ गया और नितेश ने करीब एक साल तक पिता के साथ दूध बेचने के साथ कुश्ती का अभ्यास जारी रखा। बाद में परिवार ने उसे पूरी तरह कुश्ती के लिए समर्पित होने की अनुमति दे दी। कड़ी मेहनत और लगातार अभ्यास ने उसे आज इस मुकाम तक पहुंचाया। नितेश की मां गुणवती की आंखों में बेटे की उपलब्धि पर खुशी के आंसू हैं। परिवार चार अक्टूबर को दिल्ली पहुंचकर उसका स्वागत करेगा। मां उसके लिए घर की डेयरी का ताजा पनीर, चूरमा, दलिया और उसकी डाइट के मुताबिक खिचड़ी लेकर जाएंगी। पिता आनंद सिवाच की अब एक ही इच्छा है कि बेटा ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीते। नितेश के भाई सुशील भी पहलवानी करते हैं। उन्होंने कहा कि भाई की सफलता से उन्हें प्रेरणा मिली है और अब वह भी उससे बड़ा पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। परिवार एयरपोर्ट पर नितेश का माला, मिठाई और उपहार के साथ स्वागत करेगा।0
0
Report
नवनीत कौर के नेतृत्व में भारत ने एशियन गेम्स में स्वर्ण, ओलंपिक टिकट मिला
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र:44 साल बाद भारत की गोल्डन जीत की साक्षी बनी कुरूक्षेत्र के शाहाबाद की नवनीत कौर, अब सीधे ओलंपिक का टिकट भी मिला जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम द्वारा चीन को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीतने के ऐतिहासिक पल की साक्षी शाहाबाद, जिला कुरुक्षेत्र की बेटी नवनीत कौर भी बनीं। 44 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम के एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर नवनीत कौर और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फाइनल मुकाबले में नवनीत कौर ने टीम को लीड करने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को शानदार तरीके से रोककर टीम के लिए अहम भूमिका निभाई। पूरे मुकाबले के दौरान नवनीत आत्मविश्वास के साथ खेलती नजर आईं और टीम के साथ मजबूती से डटी रहीं। एशियन गेम्स में नवनीत कौर का प्रदर्शन भी शानदार रहा और उन्होंने टूर्नामेंट में 10 गोल दागकर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया。 नवनीत कौर ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में पूरे आत्मविश्वास के साथ खेला और सभी खिलाड़ियों ने अपना 100 प्रतिशत दिया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद ऐतिहासिक पल है, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगी। नवनीत के मुताबिक चीन की फॉरवर्ड लाइन अपेक्षाकृत कमजोर रही, जिसका भारतीय टीम को फायदा मिला और टीम ने मुकाबले को अपने पक्ष में किया। नवनीत ने कहा कि एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के साथ अब सीधे ओलंपिक का टिकट मिलना भी बहुत बड़ी उपलब्धि है। टीम के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि इससे भारत ने अगले ओलंपिक में सीधे प्रवेश हासिल किया है。 पिता से वीडियो कॉल पर साझा की जीत की खुशी फाइनल में जीत के बाद नवनीत कौर ने अपने पिता बूटा सिंह से वीडियो कॉल पर बात कर अपनी खुशी साझा की। बेटी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पिता की खुशी भी देखते ही बनती थी。 वहीं मैच से पहले नवनीत कौर के पिता बूटा सिंह, मां बलविंदर कौर और भाई युवराज सिंह गुरुद्वारे में पहुंचे और भारतीय टीम की जीत के लिए अरदास की। परिवार ने बताया कि उन्होंने मैच का एक-एक सेकंड देखा और अंत तक सांसें अटकी रहीं। मुकाबले के दौरान कई बार परिवार की आंखों में खुशी और भावुकता के आंसू भी आ गए। नवनीत कौर ने कहा कि पूरे एशियन गेम्स में शाहाबाद और जिला कुरुक्षेत्र से भारतीय महिला हॉकी टीम में वह अकेली खिलाड़ी थीं। ऐसे में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व और भावुकता से भरा पल है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा ऐतिहासिक पल है, जिसे वह जिंदगीभर नहीं भूलेंगी। बाइट, नवनीत कौर खिलाड़ी के पिता बूटा सिंह0
0
Report
रोहतक की बेटी दीपिका सहरावत ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीता, गांव में उत्साह
Rohtak, Haryana:रोहतक। भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भैंसरू खुर्द में दीपिका सहरावत के घर मे खुशी का माहौल मिठाई बांट कर मनाई खुशी, परिवार बोला बेटी पर गर्व पूरे परिवार ने बैठकर देखा मैच घर आने पर ढोल नगाड़ों के साथ होगा स्वागत पूरी टीम को दी बधाई, रोहतक। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद रोहतक जिले के भैंसरू खुर्द गाँव में भी खुशी की लहर दौर गई। गाँव की बेटी और भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी दीपिका सहरावत के घर पर जीत का जश्न मनाया गया। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की तथा पूरी भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। दीपिका सहरावत के परिजनों ने बताया कि पूरे परिवार ने एक साथ बैठकर भारतीय टीम का मुकाबला देखा। मैच के दौरान हर गोल और हर रोमांचक पल पर परिवार के सदस्यों की धड़कनें बढ़ती रहीं। जैसे-जैसे भारतीय टीम जीत की ओर बढ़ी, घर में उत्साह का माहौल बनता गया। टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया गया। परिजनों ने कहा कि दीपिका ने अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा के दम पर न केवल परिवार बल्कि पूरे भैंसरू खुर्द और रोहतक का नाम रोशन किया है। बेटी को देश के लिए मैदान पर खेलते और भारतीय टीम की जीत में योगदान देते देखना उनके लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि दीपिका की मेहनत युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है। परिवार ने बताया कि दीपिका के घर लौटने का बेसब्री से इंतजार है। उसके वापस आने पर गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की ओर से भी दीपिका का जोरदार अभिनंदन करने की तैयारी है। परिजनों ने भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। दीपिका की इस उपलब्धि से भैंसरू खुर्द सहित पूरे रोहतक में खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि गांव की यह बेटी आने वाले समय में देश के लिए और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगी।0
0
Report
Advertisement
हुड्डा का तावड़ू में निशाने पर BJP-ईवीएम, SIR पर कांग्रेस के कड़े सवाल
Nuh, Haryana:Story :- तावडू में हुड्डा का कार्यकर्ता सम्मेलन, SIR और ईवीएम को लेकर भाजपा पर निशाना पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को तावडू के रामलीला मैदान में आयोजित खंड स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। सम्मेलन में उन्होंने SIR प्रक्रिया को लेकर भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। वहीं पूर्व परिवहन मंत्री एवं कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने तावडू क्षेत्र की विकास संबंधी समस्याओं को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक पर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज देश के दो महापुरुषों की जयंती है। उन्होंने SIR को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कथित तौर पर पर्दाफाच हो चुका है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर जो सवाल उठाए गए हैं, उनका जवाब चुनाव आयोग की ओर से नहीं दिया जा रहा, बल्कि भाजपा के नेता उनका जवाब दे रहे हैं। हुड्डा ने आरोप लगाया कि अब लोगों के सामने वोट चोरी का मुद्दा स्पष्ट हो गया है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि भविष्य में चुनाव ईवीएम की बजाय वैलिड पेपर के माध्यम से कराए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी स्तर पर निर्णय लिया गया है। तावडू की अनदेखी का लगाया आरोप कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने मंच से भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक पर तावडू क्षेत्र की कथित अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में तावडू पिछड़ गया है। सोहना-तावडू सड़क की खराब स्थिति और लगातार लगने वाले जाम के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आफताब अहमद ने कहा कि तावडू नूंह जिले का हिस्सा होने के बावजूद सोहना विधानसभा क्षेत्र में आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण क्षेत्र के साथ कथित तौर पर सौतेला व्यवहार किया गया और विकास कार्य प्रभावित हुए। हुड्डा सरकार के कार्यकाल का किया जिक्र आफताब अहमद ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय तावडू में विकास कार्यों के लिए बड़ी राशि स्वीकृत की गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर तावडू क्षेत्र को दोबारा विकास की गति देने का काम किया जाएगा। सम्मेलन में कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद रहे। भाषण :-भूूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व मुख्यमंत्री। भाषण :- आफताब अहमद पूर्व परिवहन मंत्री। Byte :- भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व मुख्यमंत्री।0
0
Report
हरियाणा में वेब सीरीज के खिलाफ खाप महापंचायत के साथ प्रतिबंध की मांग
Hansi, Haryana:हाँसी बाइट : हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान टी मैन सोमेश सरपंच , किसान यूनियन नेता नसीब कुमार, समाजसेवी सुभाष फौजी हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान टी मैन सोमेश सरपंच ने नशे के खिलाफ खोला मोर्चा हाँसी में अमित सैनी रोहतकिया की वेब सीरीज पर विवाद, पूर्व सरपंच सोमेश कुमार ने उठाए सवाल किसान यूनियन भी आई साथ परिवार के साथ नहीं देख सकते, सरकार करे कार्रवाई खाप चौबीसी के चबूतरे पर लिये गये संकल्प का दिया हवाला, वहां लिये सकंल्प को तोड़ा वेब सीरीज में हरियाणा पुलिस के चित्रण पर भी जताई आपत्ति सीएम नायब सैनी ने अमित सैनी को गुरूग्राम में संस्कृति विभाग का बनाया डारेक्टर अब इस वेव सीरीज के दौरान आज के युवाओ को क्या दिखा रहा haryana सरकार नशा मुक्ति अभियान चला रही, वही तरफ यह इस फिल्म में गाली-गलौज, शराब और सिगरेट जैसे दृश्यों को प्रसारित कर रहा हांसी अनाज मंडी में हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान टी मैन सोमेश सरपंच और किसान यूनियन ने की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, वेब सीरीज पर प्रतिबंध लगाने और खाप पंचायत की महापंचायत बुलाने की मांग हांसी की अनाज मंडी में हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान टी मैन सोमेश सरपंच और किसान यूनियन ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणवी कलाकार अमित सैनी रोहतकिया की नई वेब सीरीज ‘भाई साहब’ को लेकर विरोध जताया। पूर्व सरपंच ने वेब सीरीज में कथित तौर पर नशे, गाली-गलौज, शराब और सिगरेट जैसे दृश्यों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने हरियाणा सरकार से मामले में संज्ञान लेने, वेब सीरीज की सामग्री हटाने और उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। साथ ही, इस मुद्दे पर खाप पंचायतों की बड़ी महापंचायत बुलाने का आह्वान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीमेन एवं पूर्व सरपंच सोमेश कुमार ने कहा कि पिछले दिनों हरियाणा के पवित्र माने जाने वाले खाप चौबीसी के चबूतरे पर खाप प्रतिनिधियों, बुजुर्गों, युवाओं और कलाकारों की मौजूदगी में संकल्प लिया गया था कि कोई भी ऐसा गाना, फिल्म या वेब सीरीज नहीं बनाई जाएगी, जिसकी सामग्री परिवार के साथ बैठकर देखना या सुनना मुश्किल हो। उनके अनुसार, इस संकल्प का उद्देश्य हरियाणा की संस्कृति को सुरक्षित रखना और युवाओं को नशे तथा गन कल्चर से दूर रखना था।सोमेश कुमार ने आरोप लगाया कि अमित सैनी रोहतकिया की नई वेब सीरीज में इस संकल्प की भावना के विपरीत सामग्री दिखाई गई है। उन्होंने कहा कि जब कलाकारों ने सार्वजनिक रूप से ऐसा संकल्प लिया था, तो उन्हें उसकी मर्यादा का पालन करना चाहिए। पूर्व सरपंच ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी सवाल کیے। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ ऐसी सामग्री सामने आ रही है, जो उनके अनुसार युवाओं पर गलत प्रभाव डाल सकती है। उन्होंने अमित सैनी रोहतकिया को संस्कृति विभाग में गुरुग्राम से जुड़े पद पर नियुक्त किए जाने के विषय का भी उल्लेख किया। सोमेश कुमार ने मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कलाकारों और सरकार के बीच संबंधों को लेकर उठ रहे सवालों पर भी स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। सोमेश कुमार ने आरोप लगाया कि वेब सीरीज में हरियाणा पुलिस की छवि और मनोबल को प्रभावित करने वाला चित्रण किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है और नशे को समाप्त करने के लिए पुलिस के साथ समाज की भागीदारी भी जरूरी है।उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि परिवारों, सामाजिक संगठनों और युवाओं को भी इसमें योगदान देना चाहिए। उनके अनुसार, ऐसी सामग्री को लेकर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, जो युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। समाजसेवी सुभाष फौजी ने हरियाणा की तमाम खाप पंचायतों और समाज के मौजिज लोगों से इस मामले पर विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस चबूतरे पर युवाओं और कलाकारों ने सामाजिक मर्यादा बनाए रखने का संकल्प लिया था, उसी संकल्प के उल्लंघन के आरोपों पर खाप प्रतिनिधियों को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि वेब सीरीज की विवादित सामग्री को तत्काल हटाया जाए और संबंधित अधिकारियों द्वारा इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उनका विरोध किसी विशेष जाति या समाज के खिलाफ नहीं है। यदि किसी भी समाज का व्यक्ति ऐसी सामग्री प्रस्तुत करता है, तो उसका विरोध होना चाहिए। किसान नेता नसीब कुमार ने कहा कि हरियाणा के युवा खेलों में पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में युवाओं को नशे और हिंसा से दूर रखकर खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज नशे के खिलाफ पहले भी खड़ा था और आगे भी इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभाता रहेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उन्होंने सरकार, खाप पंचायतों और सामाजिक संगठनों से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।0
0
Report
हनुमानगढ़: ड्राई डे पर DST के खिलाफ दबिश, सतीपुरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : ड्राई डे पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ DST का बड़ा एक्शन, सतीपुरा में डीएसटी की सूचना पर सिटी पुलिस ने दी दबिश,अवैध ब्रांच पर पुलिस को मिली बड़ी संख्या में शराब,बड़ी संख्या में मिली अवैध शराब की गिनती में जुटी पुलिस,ड्राई डे के दिन शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दिया कार्रवाई,राजेन्द्र चौधरी नामक व्यक्ति की बताई जा रही अवैध ब्रांच,मौके पर जंक्शन सिटी पुलिस जुटी कार्रवाई में,कार्रवाई के बाद मुख्य आरोपी आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस0
0
Report
Advertisement
