icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
482003
Sunil SenSunil SenFollow27 Sept 2024, 06:56 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास खाली कराने की मांग; 5 जुलाई तक अपेक्षित समय

Patna, Bihar:राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास खाली करने का मामला,आज 10 सर्कुलर आवास के पूरी तरह से खाली होने पर संशय, राबड़ी देवी की तरफ से खाली करने के लिए भवन निर्माण विभाग से 5 जुलाई तक मांगा गया,समय राबड़ी देवी के आप्त सचिव ने भवन निर्माण विभाग के सचिव को लेटर लिखा, है लेटर में 22 जून को विभाग की तरफ से 10 सर्कुलर आवास खाली किये जाने से संबंधित अंतिम नोटिस का जिक्र किया गया, इस नोटिस के मुताबिक 24 जून को भवन निर्माण विभाग की टीम के द्वारा आवास आवंटन के समय दिए गए सामानों की अधिकृत लिस्ट उपलब्ध नहीं करने का हवाला दिया गया, राबड़ी देवी के आप्त सचिव ने विभागीय सचिव से 10 सर्कुलर आवास आवंटन के वक्त जो सामान उपलब्ध कराए गए थे उसकी लिस्ट मुहैया कराने को कहा, सामान की आधिकारिक लिस्ट का मिलान करने के साथ आवास खाली करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, आवास खाली करने के बाद कोई कंफ्यूजन ना रहे इसलिए सामान की आधिकारिक लिस्ट की मांग की, 2006 में राबड़ी देवी की 10 सर्कुलर आवास आवंटित किया गया था, 20 साल पुराने रिकॉर्ड को लेकर खींचतान, राबड़ी देवी की तरफ से 5 जुलाई तक समय मांगा गया, आवास के साथ आवंटित समान की लिस्ट और मिलान के लिए समय की मांग...
0
0
Report

हरपुर फीडर क्षेत्र में बिजली विभाग का सघन अभियान, 20 कनेक्शन काटे, 1.10 लाख रुपये की वसूली

Dipu RawatDipu RawatFollowJust now
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। विद्युत वितरण उपखंड परतावल एसडीओ मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में बिजली विभाग एवं विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से हरपुर फीडर क्षेत्र के ग्रामसभा पुरैना व बैरिया में सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 45 बिजली कनेक्शनों की जांच की गई। जांच के दौरान बकाया एवं अनियमितता पाए जाने पर विभाग ने 20 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन विच्छेदित कर दिए। वहीं, मौके पर ही 12 उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व की वसूली करते हुए लगभग कुल 1 लाख 10 हजार रुपये जमा कराए गए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि राजस्व वसूली बढ़ाने तथा बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने और विद्युत नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान में विजिलेंस प्रभारी अजय कुमार गुप्ता, एसआई उमेश कुशवाहा, कांस्टेबल आलोक यादव, कांस्टेबल गोविंद खड़वार, महिला कांस्टेबल संगीता देवी, विजिलेंस जेई दीपक गुप्ता, अवर अभियंता कमलेश चौधरी, लाइनमैन अजय शर्मा, शैलेश यादव, बेचन यादव, कृष्ण कुमार एवं रमेश सिंह सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report

झज्जर में रेलवे ट्रैक पार करते किसान की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Jhajjar, Haryana:झज्जर में रेलवे ट्रैक पार करते समय किसान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा खेड़ी खुमार फ्लाईओवर के नीचे हुआ; बीमार बड़े भाई से मिलने ऑस्कर हॉस्पिटल जा रहे थे शाहजहांपुर निवासी कृष्ण यादव, मौके पर ही तोड़ा दम झज्जर। झज्जर में सोमवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में रेलवे ट्रैक पार करते समय 48 वर्षीय किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा खेड़ी खुमार फ्लाईओवर के नीचे हुआ। मृतक की पहचान शाहजहांपुर निवासी कृष्ण यादव (48) पुत्र इंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह खेती-बाड़ी का काम करते थे। जानकारी के अनुसार कृष्ण यादव अपने बड़े भाई से मिलने ऑस्कर हॉस्पिटल जा रहे थे। उनके बड़े भाई अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल जाने से पहले वह खेड़ी खुमार स्थित अपने भाई की बेटी के घर खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद जब वह वापस अस्पताल जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी खाटू श्याम की ओर जाने वाली मदार ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी के एएसआई राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। हादसे के बाद कुछ देर रुकी ट्रेन, लोगों की लगी भीड़ दुर्घटना के बाद ट्रेन को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। ट्रेन में सवार यात्री नीचे उतरकर घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं फ्लाईओवर पर भी बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कई लोग मोबाइल फोन से घटना के वीडियो बनाते नजर आए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव जीआरपी ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है。 बाइट पुलिस राकेश जांच अधिकारी झज्जर सुमित कुमार
0
0
Report
Advertisement

सतना: आशीर्वाद ढाबे पर हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर मारपीट, लूट; CCTV में दबंगई रिकॉर्ड

Satna, Madhya Pradesh:Anchor सतना। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद नजर आ रहे हैं कि अब खुलेआम व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घुसकर मारपीट, लूट और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आने लगी हैं। रविवार रात आशीर्वाद ढाबे में दर्जनभर से अधिक युवकों ने हथियारों से लैस होकर जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने ढाबे में कुर्सी-टेबल तोड़ दिए और कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवकों की दबंगई साफ दिखाई दे रही है। बताया गया कि आशीर्वाद ढाबे के संचालक विकल्प सिंह हैं, जो वर्तमान में लोहरौरा ग्राम पंचायत के प्रधान भी हैं। ढाबे में हुई इस घटना ने शहर में कुछ समय पहले एयरफोर्स अधिकारी के घर हुई वारदात की यादें ताजा कर दी हैं, जहां बदमाशों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया था। फरियादी पुष्पराज दहिया ने पुलिस को बताया कि 28 जून की रात करीब 9 बजे यश सिंह, कार्तिक सिंह और अरविंद सिंह उर्फ छोटू ढाबे पर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की। रुपये देने से मना करने पर उनके अन्य साथी रिशु सिंह, आदित्य सिंह सहित करीब दर्जनभर युवकों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने ढाबा संचालक पर मुक्के, लाठी और डंडों से हमला किया, जिससे उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं और फ्रैक्चर हो गया। हमलावरों ने ढाबे में रखा टेक्नो कंपनी का मोबाइल और पांच हजार रुपये नकद भी ले गए। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296(ए), 115(2), 119(1), 351(2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
0
0
Report

परशुराम घाट की गैबियन वॉल में बड़ी दरार, बारिश के मद्देनजर खतरा बना

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी..चिपळूणच्या परशुराम घाटात 'गॅबियन वॉल'ला मोठमोठ्या भेगा; पावसाचा जोर वाढल्यास कोसळणार संकट!. चिपळूणच्या परशुराम घाटातील गॅबियन वॉलच्या भरावाला मोठमोठ्या भेगा पडल्या आहेत.. त्यामुळे गॅबियन वॉलच आता धोक्यात आली असून पावसाळ्यात महामार्गावरील प्रवाशांच्या सुरक्षेचा प्रश्न पुन्हा एकदा ऐरणीवर आला आहे.. लाखो रुपये खर्च करून उभारलेल्या या गॅबियन वॉलला अवघ्या काही दिवसांतच भेगा पडल्याने महामार्गाच्या कामाच्या दर्जावर आता गंभीर प्रश्नचिन्ह निर्माण झाले आहे.. जर पावसाचा जोर असाच कायम राहिला,तर हा भलामोठा भराव खाली कोसळून पायथ्याशी असलेल्या पेढे वासियांवर मोठे संकट ओढवण्याची भीती वर्तवली जात आहे.. प्रशासनाच्या या ढिसाळ आणि निकृष्ट कारभारामुळे प्रवाशांसह स्थानिक नागरिकांचा जीव टांगणीला लागला असून,यावर आता तातडीने काय उपाययोजना केल्या जातात याकडे सर्वांचे लक्ष लागले आहे..
0
0
Report
Advertisement

बिहार सरकार बंगला खाली: लालू परिवार की रणनीति क्या बदलेगी?

Patna, Bihar:बिहार की सियासत के सबसे चर्चित सरकारी आवासों में शुमार 10 सर्कुलर रोड सोमवार को एक नए राजनीतिक अध्याय का गवाह बना। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निर्धारित समय-सीमा के आखिरी दिन सरकारी बंगला खाली कर दिया। हालांकि, बंगले की चाभी तत्काल भवन निर्माण विभाग को सौंपे जाने की संभावना नहीं है। लालू परिवार का कहना है कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गए सरकारी सामान का पूरा मिलान होने के बाद ही आवास का औपचारिक हैंडओवर किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, सोमवार सुबह लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव कुछ देर के लिए 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे। यहां आवश्यक सामान और अंतिम व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद वे 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि फिलहाल तेजस्वी यादव को आवंटित 1 पोलो रोड का सरकारी आवास ही लालू परिवार का अस्थायी ठिकाना होगा।लालू परिवार का कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास भी निर्माणाधीन होने के कारण फिलहाल यहां शिफ्ट होने की संभावना नहीं है। दरअसल, राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित किया गया है, लेकिन वहां अभी लगभग 70 प्रतिशत ही निर्माण और मरम्मत का कार्य पूरा हो पाया है। ऐसे में फिलहाल वहां शिफ्ट होने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है। इसी वजह से परिवार ने फिलहाल 1 पोलो रोड में रहने का फैसला किया है। लालू परिवार की कोशिश है कि बंगला खाली करने को लेकर बार-बार उठ रहे विवाद और अटकलों पर हमेशा के लिए विराम लग जाए। सूत्रों का कहना है कि राबड़ी देवी ने भवन निर्माण विभाग से स्पष्ट कहा है कि जब तक सरकारी सामान की सूची का पूरी तरह मिलान नहीं हो जाता, तब तक बंगले की चाभी नहीं सौंपी जाएगी। विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गए प्रत्येक सामान का सत्यापन होने के बाद ही आवास का औपचारिक हैंडओवर किया जाएगा। बता दें कि भवन निर्माण विभाग ने 22 जून को अंतिम नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया था। इससे पहले भी चार बार नोटिस जारी किए जा चुके थे। विभाग ने साफ कर दिया था कि 29 जून तक बंगला खाली नहीं होने की स्थिति में बिहार सरकारी परिसर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

108 कलशों से जगन्नाथ स्नान यात्रा महोत्सव में भक्तों में बड़ा उत्साह

New Delhi, Delhi:दिल्ली जनकपुरी श्री जगन्नाथ धाम में स्नान यात्रा महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे स्नान कराने के लिए श्री जगन्नाथ धाम में 108 नदियों के गंगा जल से श्री जगन्नाथ जी को स्नान कराया गया है भगवान श्री जगन्नाथ के भक्तों में स्नान यात्रा महोत्सव में बड़ा उत्साह दिखा लोकेशन जनकपुरी डी ब्लॉक एंकर राजधानी दिल्ली के जनकपुरी डी ब्लॉक नांगल राया स्थित श्री जगन्नाथपुरी धाम में भगवान श्री जगन्नाथ के स्नान यात्रा महोत्सव मनाया गया वेदों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि जगन्नाथ की स्नान यात्रा (देव स्नान पूर्णिमा) ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। यह त्योहार भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा से पहले उनका भव्य और पवित्र अभिषेक है, जिसमें 108 कलशों के शुद्ध जल से प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को स्नान कराया जाता है संन्यासी भक्ति वेदांत महายोगी जी महाराज ने मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया बताया श्रद्धालुओं में इस महोत्सव को लेकर खासा उत्साह है पुरी उड़ीसा में और जनकपुरी में एक साथ स्नान यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया साथ ही स्नान यात्रा महोत्सव की खास जानकारी को बताया स्नान यात्रा वाले दिन तीनों मूर्तियों को मंदिर से निकालकर स्मन बेदी पर लाया जाता है 108 घड़ों से पवित्र स्नान के पश्चात भगवान जगन्नाथ और बलभद्र को पुराणों के अनुसार हाथी का मुखौटा पहनाकर गजानन वेश में सजाया जाता है विश्राम की अवधि को अनवसर कहा जाता है, जिसमें भक्त भगवान को गर्भगृह में विश्राम कराते हैं
0
0
Report
Advertisement

लापता कमलनाथ के लिए गांवों में पोस्टर, लोगों ने खुद खोजने शुरू किया

Chhindwara, Madhya Pradesh:लापता विधायक कहां है हमारे विधायक के पोस्टर लिए लोगों ने ढूंढा अपना विधायक मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा से विधायक कमलनाथ का एक पोस्टर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस पोस्टर में लापता कमलनाथ के तलाश की बात कही गई है. ग्रामीणों ने अपने गांव में अपने विधायक को ढूंढने के लिए पोस्टर लगाया है. आखिर क्यों कमलनाथ के लापता होने के पोस्टर लगाए गए और गांव वालों को इन्हें तलाश क्यों करना पड़ रहा है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा से विधायक हैं. छिंदवाड़ा का एक गांव जैतपुर कला जहाँ पर कमलनाथ के लापता होने के पोस्टर लगे हैं. पोस्टर में लिखा है कि, ''विधायक कमलनाथ लापता हैं. विधानसभा की जनता को अपने विधायक की तलाश है.'' ग्रामीणों का कहना है कि, जब से कमलनाथ चुनाव जीते हैं तो दोबारा यहां आए नहीं है. गांव में कई तरह की समस्याएं हैं जो वे विधायक को बताना चाहते हैं. लेकिन विधायक ना तो गांव आते हैं और ना ही छिंदवाड़ा में उनके बंगले पर मिलते हैं. साल 2020 में भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और छिंदवाड़ा के तत्कालीन सांसद नकुलनाथ के लापता होने के पोस्टर छिंदवाड़ा में लगाए गए थे. जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने कमलनाथ की तलाश करने के लिए स्कीम जारी की थी. जिसमें कहा गया था कि, दूरबीन से ढूंढने पर भी छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ दिखाई नहीं देते हैं. जिनको दिखाई देंगे उन्हें ईनाम दिया जाएगा.
0
0
Report

सीवान में जमीनी विवाद के बीच खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की मौत, दो गिरफ्तार

Siwan, Bihar:सीवान में जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गई।इस मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।वहीं एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मारपीट की घटना के दौरान बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।जबकि मृतक के परिजन दूसरे पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया है।घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के बिशुनपुर महुआरी गांव की है।मृतक की पहचान 60 वर्षीय राम वकील भारती के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी बीच किसी मामूली बात को लेकर जमीनी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष से दीनबंधु भारती, उनके पुत्र मिथिलेश कुमार समेत तीन लोग घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष के भी तीन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल इलाज कराया गया।मारपीट के दौरान ही बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।मृतक की पत्नी कौशल्या देवी ने आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष ने मिलकर राम वकील भारती का गला दबाकर हत्या कर दी।जबकि आरोपी पक्ष के द्वारा हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही जा रही है।फिलहाल पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

आरा गांव में बरसात के दौरान बदहाल सड़कें, पुल निर्माण अब तक अधूरा

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिले का ईचाक प्रखंड कभी रामगढ़ राज्य की राजधानी के रूप में अपनी ऐतिहासिक पहचान रखता था। लेकिन आजादी के 78 साल बाद भी इसी प्रखंड का आरा गांव बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। आधुनिक दौर में जहां देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं आरा गांव के लोग आज भी कीचड़ भरे रास्तों और श्रमदान से बनी लकड़ी की पुलिया के सहारे प्रखंड और जिला मुख्यालय तक पहुंचने को मजबूर हैं। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि वर्षों से मांग उठने के बावजूद गांव को अब तक न तो पक्की सड़क मिल सकी है और न ही स्थायी पुल का निर्माण हो पाया है। VO-1 आरा गांव के ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी गांव विकास की मुख्यधारा से नहीं जुड़ पाया है। बरसात शुरू होते ही गांव का संपर्क लगभग कट जाता है। लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क की बदहाल स्थिति और नदी पर पक्के पुल के अभाव में लोगों की परेशानियां कई गुना बढ़ जाती है। ग्रामीण बताते हैं कि अगर किसी गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना हो या कोई गंभीर रूप से बीमार पड़ जाए, तो उसे खाट या चारपाई के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। इसके बावजूद उनकी समस्याओं की ओर अब तक किसी ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। Byte - पिंटू कुमार दास, स्थानीय ग्रामीण VO-2 गांव की महिलाओं का दर्द भी कुछ अलग नहीं है। उनका कहना है कि बरसात के दिनों में आरा गांव की सड़क किसी मुसीबत से कम नहीं होती। नदी में पानी का तेज बहाव और रास्ते में फैली कीचड़ लोगों के लिए जान जोखिम में डालने जैसा हालात पैदा कर देती है। कई बार ग्रामीणों को दूसरे गांवों में रुकना पड़ता है क्योंकि अपने गांव तक पहुंचना संभव नहीं हो पाता। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि बड़े-बड़े वादों के साथ गांव पहुंचते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही गांव की समस्याएं भुला दी जाती हैं। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। Byte - दीपनी देवी, ग्रामीण VO-3 स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि सड़क और पुल निर्माण के लिए लगभग दो वर्ष पहले ही निविदा जारी कर दी गई थी, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। करीब 80 घरों और 500 से अधिक आबादी वाले इस गांव में हर साल जनसंख्या बढ़ रही है, लेकिन सुविधाएं जस की तस हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक कई बार गांव का दौरा कर चुके हैं, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नजर नहीं आई। Byte - वशिष्ठ कुमार पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता VO-4 डाढ़ा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी भी मानती हैं कि आरा गांव की यह समस्या वर्षों पुरानी है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया गया। लगातार प्रयासों के बाद सड़क और पुल निर्माण के लिए निविदा तो जारी हुई, लेकिन पिछले दो वर्षों से संवेदक द्वारा कोई कार्य शुरू नहीं किया गया। अब एक बार फिर बरसात का मौसम सिर पर है और ग्रामीणों को वही पुरानी समस्याओं का सामना करने की चिंता सताने लगी है। मुखिया ने प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है。 Byte - सुनीता देवी, मुखिया, ग्राम पंचायत डाढ़ा FVO आरा गांव की तस्वीर विकास के दावों पर कई सवाल खड़े करती है। सड़क और पुल निर्माण के लिए निविदा जारी हुए दो साल बीत चुके हैं, लेकिन काम अब तक शुरू नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि आवश्यक एनओसी नहीं मिलने के कारण परियोजना अटकी हुई है। हालांकि ग्रामीणों के लिए वजह चाहे जो भी हो, उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस लंबे समय से लंबित समस्या का समाधान कब तक निकाल पाते हैं।
0
0
Report

अमरोहा में एंटी करप्शन ने कानूनगो अरविन्द शर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Amroha, Uttar Pradesh:एंटी करप्शन टीम ने अमरोहा जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हसनपुर तहसील क्षेत्र में तैनात कानूनगो अरविन्द शर्मा को गजरौला के शंभु स्वीट से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई गजरौला थाना क्षेत्र में की गई, जहां एंटी करप्शन टीम ने पूर्व निर्धारित योजना के तहत आरोपी को घूस लेते ही दबोच लिया। बताया जा रहा है कि कानूनगो अरविन्द शर्मा पर काम के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले का सत्यापन किया और जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ गजरौला थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एंटी करप्शन की इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report

अनूपगढ़ में अवैध जुआ पर बड़ी दबिश, 10 गिरफ्तार

Sri Ganganagar, Rajasthan:अनूपगढ़ में अवैध जुआ गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए डीएसटी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में आधी रात बड़ा अभियान चलाकर ताश के पत्तों पर दांव लगाते 10 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। डीएसटी ने मौके से 1 लाख 1 हजार 300 रुपए नकद, 8 एंड्रॉयड मोबाइल, 2 कीपैड मोबाइल, 3 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी तथा 2 कारें बरामद की हैं। वहीं पुलिस टीम को देखकर 2 आरोपी छत से छलांग लगाकर फरार हो गए, जिनकी पहचान कर आरोपी प्रिंस मिढा और ज्योति छाबडा को भी मामले में नामजद किया गया है। जानकारी के अनुसार डीएसटी प्रभारी हेमलता को गोपनीय सूचना मिली थी कि नई धान मंडी क्षेत्र स्थित एक दुकान की छत पर बने चौबारे में कुछ लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही डीएसटी प्रभारी हेमलता के नेतृत्व में टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी और कार्रवाई को अंजाम दिया। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने कहा कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top