कटनी में जीआरपी ने की दादी-पोते को बेरहमी से की पिटाई
Jabalpur, Madhya Pradesh:कटनी जीआरपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे चार पुलिसकर्मियों और एक महिला अधिकारी ने 15 साल के पोते और उसकी दादी को लाठियों से बेरहमी से पीटा था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियो पोस्ट कर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। यह घटना फिर से एक दलित परिवार के साथ घटी है, जिससे संवेदनशीलता पर सवाल उठ खड़े हुए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन या धरना आयोजित करने के लिए दिशा-निर्देश, इन जगहों को किया मार्क
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली/प्रमोद शर्मा: भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नागरिकों के विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के अधिकार के लिए मौजूदा निर्धारित स्थल के स्थान पर वैकल्पिक और उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के लिए एक समिति का गठन किया था।
समिति की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल के रूप में निर्धारित करने की अधिसूचना रद्द कर दी गई है। इसके स्थान पर विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के लिए तीन नए स्थलों को निर्धारित किया गया है।
ये स्थल हैं:
रामलीला मैदान
बुराड़ी मैदान
सीबीडी मैदान, पूर्वी दिल्ली
इन तीनों स्थलों पर विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अलग से जारी की जाएगी। यह आदेश 28 अप्रैल 2022 को जारी किए गए पूर्व स्थायी आदेश संख्या L&O/48/22 में आंशिक संशोधन के तहत जारी किया गया है।
